Aaj Ka Mausam Live: भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत के लिए अब आसमान से राहत की खबर आई है. बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए मौसम सिस्टम ने देश के बड़े हिस्से का मिजाज बदल दिया है. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब तक तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं. कई राज्यों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में यह सिर्फ सामान्य बारिश नहीं बल्कि प्री-मानसून का बड़ा असर माना जा रहा है. लंबे समय से हीटवेव झेल रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर जरूर है, लेकिन तेज तूफान और ओलावृष्टि खतरा भी बन सकती है. कई जिलों में पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह बदलाव आने वाले मानसून की मजबूत दस्तक का संकेत भी हो सकता है. IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और उत्तर भारत के ऊपर बने कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने पूरे देश में मौसम को अस्थिर कर दिया है. उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा तक एक लंबा गर्त सक्रिय है. वहीं तमिलनाडु तट, असम और मध्य यूपी के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यही वजह है कि एक तरफ राजस्थान और मध्य भारत में भीषण गर्मी बनी हुई है तो दूसरी तरफ पूर्वी भारत और दक्षिण भारत में भारी बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं. मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में बड़े ओले गिरने और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम तेजी से बदलता रहेगा और लोगों को लगातार अपडेट देखते रहना चाहिए. केरल और तमिलनाडु में मानसून की शुरुआती गतिविधियां तेज हो गई हैं. (PTI) देशभर में बदलते मौसम ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है. कई राज्यों में आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. किसानों को खुले खेतों में काम न करने और फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. IMD ने साफ कहा है कि तेज हवाओं के दौरान कमजोर ढांचों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं. कहीं धूल भरी आंधी है तो कहीं मूसलाधार बारिश. केरल में मानसून की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं जबकि दिल्ली-NCR में तापमान अचानक गिर सकता है. अगले 72 घंटे कई राज्यों के लिए मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. दिल्ली-NCR में गर्मी पर बारिश का बड़ा हमला दिल्ली-NCR में गुरुवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने राजधानी में तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. इससे अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है. धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव लोगों को भीषण गर्मी से राहत देगा लेकिन तेज तूफान से नुकसान भी संभव है. यूपी में 90KM की रफ्तार से चलेगी आंधी उत्तर प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, अलीगढ़, कानपुर, अयोध्या, झांसी, कुशीनगर और बहराइच समेत कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. लखनऊ में तापमान गिरकर 33 डिग्री तक आ सकता है. किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने की चेतावनी दी गई है. बिहार में गरज-चमक और ओलावृष्टि का खतरा बिहार के कई जिलों में अगले दो दिन भारी पड़ सकते हैं. पटना, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, दरभंगा और पूर्वी चंपारण में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है. मौसम विभाग ने कहा है कि बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं इसलिए खुले मैदानों से दूर रहें. झारखंड में तूफानी बारिश का असर झारखंड में रांची, पलामू, गुमला और धनबाद समेत कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में अगले 48 घंटे तक बादल और बारिश का दौर जारी रह सकता है. इससे तापमान में गिरावट आएगी. हरियाणा में भी मौसम तेजी से बदलेगा. (PTI) पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. जलपाईगुड़ी, मालदा और मुर्शिदाबाद में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है. दक्षिण बंगाल में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. राजस्थान में हीटवेव के बीच तूफान की दस्तक राजस्थान में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है. बीकानेर और शेखावाटी में तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि 29 मई से कई हिस्सों में आंधी और बारिश शुरू हो सकती है. जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इससे हीटवेव से राहत मिल सकती है. मध्य प्रदेश में बदलता मौसम बढ़ाएगा राहत मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. रीवा, छिंदवाड़ा, सिवनी और गुना में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भोपाल में तापमान 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है लेकिन बारिश के बाद इसमें गिरावट संभव है. पंजाब-हरियाणा में धूल भरी आंधी का खतरा पंजाब