भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

दिल्ली के झारखंड भवन में ठहरना महंगा हुआ:कैबिनेट : अवैध मादक पदार्थ...

दिल्ली के झारखंड भवनों में ठहरना हुआ महंगा; कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत दिल्ली के वसंत विहार स्थित ‘झारखंड भवन’ और बंगला साहिब रोड स्थित ‘न्यू झारखंड भवन’ में ठहरने के शुल्क (किराए) में बदलाव किया गया है। अब इन भवनों में रुकना पहले से महंगा हो जाएगा। हालांकि, मंत्रियों और न्यायाधीशों को इस बढ़ोतरी से मुक्त रखा गया है। वर्तमान मंत्रियों, हर स्तर के दर्जा प्राप्त मंत्रियों और हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीशों से भवन में ठहरने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ठहरने की संशोधित किराया दरें (प्रतिदिन के हिसाब से) 1. विधायक, पूर्व विधायक और सरकारी कार्य पर तैनात अधिकारी विधायक व पूर्व विधायक (सरकारी या निजी कार्य के लिए): ₹100 प्रतिदिन जिला जज व सरकारी सेवक (सरकारी कार्य पर): ₹100 प्रतिदिन 2. निजी कार्य पर ठहरने वाले अधिकारी और उनके आश्रित 3. सेवानिवृत्त श्रेणी एवं पूर्व सांसद (परिजनों सहित) 1 से 3 दिन: ₹3,000 प्रतिदिन 4 से 6 दिन: ₹4,000 प्रतिदिन 7 दिन से अधिक: ₹5,000 प्रतिदिन कैबिनेट के अन्य अहम फैसले सेवानिवृत्त जजों को भत्ता: झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों को घरेलू नौकर और चालक (ड्राइवर) के लिए प्रति माह ₹50,000 तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को ₹45,000 प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह मोबाइल, लैंडलाइन इंटरनेट, अनुसचिवीय सेवा और सुरक्षा के लिए प्रति माह ₹15,000 दिए जाएंगे। रजिस्ट्री शुल्क में छूट: लोकहित में झारखंड सरकार द्वारा पुनर्वास/पुनर्स्थापन नीति के तहत विस्थापितों को आवंटित भू-भाग अथवा नागरिकों द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए दान की गई भूमि के दस्तावेजों (लिखत) पर मुद्रांक (स्टांप ड्यूटी) एवं निबंधन शुल्क नहीं लगेगा। मादक पदार्थों की सूचना देने पर इनाम: एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उत्पादन की सूचना देने वालों के लिए नई पुरस्कार नीति को मंजूरी दी गई है। इसके तहत सूचना देने वाले नागरिकों और सरकारी सेवकों को ₹3,000 से लेकर ₹2,000,000 से अधिक तक का पुरस्कार दिया जा सकेगा। दुमका हवाई अड्डा और रेल लाइन: दुमका हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साथ इकरारनामे (एमओयू) को मंजूरी दी गई है। वहीं, खूंटी जिले में लोधमा-पिसका लिंक रेल लाइन निर्माण के लिए साउथ ईस्टर्न रेलवे को 11.635 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने की स्वीकृति भी दी गई है। व्यापारियों को बड़ी राहत: पेट्रोल, डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को त्रैमासिक रिटर्न और मासिक समरी दाखिल करने की बाध्यता से मुक्त कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि इन वस्तुओं पर वैट (VAT) का भुगतान खरीद के समय ही हो जाता है, इसलिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। राजभवन सचिवालय का पुनर्गठन: राजभवन सचिवालय में पुनर्गठन के तहत पदों की संख्या अब कुल 193 होगी। पूर्व में यहाँ कुल 153 सृजित पद थे, जिनमें से कुछ पुराने पदों को प्रत्यार्पित (सरेंडर) किया गया है, जबकि 82 नए पदों का सृजन किया गया है। स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार: पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन स्कीम को झारखंड राज्य में जारी रखने के लिए अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई है। साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कार्यकाल के विस्तार एवं एमओयू जारी रखने को भी मंजूरी मिली है। पंचायती राज को फंड: पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांचवें राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत ₹244.80 करोड़ जिला परिषदों के खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 29 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 29, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 29 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आकाश में बन रहे शक्तिशाली ‘त्रिग्रह योग’ के कारण आज इन्हें आर्थिक लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलने और व्यापार में बड़ी सफलता के योग हैं. जानिए लव लाइफ और निवेश को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे. जमुई: आज 29 मई 2026 के दिन बुधवार, शुक्रवार और बृहस्पति की युति होने वाली है. जिससे त्रिग्रह योग का प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन बनने वाले इस योग का असर विभिन्न राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को बदलने में काफी बड़ी भूमिका निभाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा धनु राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. जिस कारण आज के दिन उनके लिए लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी. आज आप अपने काम में अच्छी आमदनी कर पाएंगे. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदल जाएगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मीडिया से जुड़े लोगों को आज कामकाज का बेहतरीन अवसर मिल सकता है. सूर्य देव आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिससे आपको अपने प्रबंधन खास कर आर्थिक रूप से बनाई गई योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज के दिन किसी भी तरह के निवेश या सट्टा में पैसा लगाने को लेकर आप विशेष रूप से सावधान रहें. बिजनेस के लिए सही रहेगा दिनज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज अगर आप कोई नया कारोबार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत सही रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आप किसी तरह के रचनात्मक काम में मन लगा पाएंगे. इतना ही नहीं आज आपके बच्चे पढ़ाई लिखाई में कुछ बेहतर करेंगे. जिस कारण आपके परिवार में खुशी आएंगे. धनु राशि के जातकों का आज परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि नौकरी पैसा लोगों को आज अपने कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. जिस कारण आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हर तरह से लाभ पहुंचने की पूरी संभावना है. आज विरोधी हो जाएंगे परास्तज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक के जितने भी विरोधी हैं, आज वह परास्त हो जाएंगे. आज आपके खिलाफ बनाई गई उनकी कोई भी योजना सफल नहीं होगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने लव लाइफ में काफी खुशियां मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन आज काफी सुखद रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे. अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज के दिन वह आपको वापस मिल सकता है. आज के दिन आपके लिए कोई यात्रा काफी लाभदायक हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 3 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों पर आज शिव योग की कृपा, व्यापार से लेकर...

Last Updated:May 29, 2026, 02:28 IST Aaj ka Kanya Rashifal 29 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. चंद्रमा की कृपा से धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं.परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, वहीं यात्रा और निवेश से भी फायदा मिल सकता है. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ती है. हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से व्यक्ति के जीवन में भी अलग-अलग बदलाव देखने को मिलते हैं. दैनिक राशिफल का आकलन तिथि, वार, नक्षत्र, योग और खासकर चंद्रमा की स्थिति को देखकर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही विशाखा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज तुला राशि में संचरण करने वाला है. इस ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है. क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्यदेवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि आज कन्या राशि वालों पर चंद्रमा की विशेष कृपा बनी रहेगी. सुबह से ही सकारात्मक समाचार मिलने शुरू हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. धन आगमन के भी प्रबल योग बन रहे हैं. यदि किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कारोबार में मुनाफा होने के संकेत हैं और नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है. जमीन प्रॉपर्टी में कर सकते हैं धन निवेशउन्होंने बताया कि आज जमीन, प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या किसी अन्य निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर धन लगाना लाभकारी साबित हो सकता है. भविष्य में इसका अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन शुभ रहेगा. ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. आज कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. अगर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं. छोटी-मोटी परेशानियों से मिलेगी राहतस्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन बेहतर रहेगा. लंबे समय से चल रही छोटी-मोटी परेशानियों से राहत मिल सकती है. मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा. आज यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है और उससे भविष्य में फायदा मिलेगा. पूजा-पाठ में लगेगा मनज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज कन्या राशि वालों का मन अध्यात्म और पूजा-पाठ में भी अधिक लगेगा. भगवान की भक्ति करने से मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, लाभ और सफलता लेकर आने वाला है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

यह छत ढलती क्यों नहीं… क्योंकि बालू नहीं मिल रहा:बालू संकट के...

झारखंड में बालू संकट अब केवल खनन या सप्लाई की समस्या भर नहीं रह गया है। इसका सीधा असर गरीबों के प्रधानमंत्री आवास, मध्यम वर्ग के निजी गृह निर्माण और रियल एस्टेट सेक्टर पर दिखने लगा है। बालू की कमी, बढ़ती कीमतों और निर्माण सामग्री के महंगे होने से हजारों लोगों का “अपने घर का सपना” फिलहाल अधर में लटक गया है। स्थिति यह है कि सैकड़ों प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं, बिल्डरों ने फ्लैटों की निर्माण लागत बढ़ा दी है, जबकि आम लोगों ने अपना घर बनाने का काम अगले सीजन तक के लिए टाल दिया है। 10 जून से बारिश के दौरान एनजीटी (NGT) की रोक लागू होने के बाद हालात और गंभीर होने की आशंका है। बाजार में बालू की भारी कमी और दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर प्रधानमंत्री आवास योजना पर पड़ा है। रांची नगर निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में लाभुकों ने बेस और दीवार तक का काम तो करा लिया है, लेकिन छत ढलाई और फिनिशिंग का काम रुक गया है। रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में बड़ी संख्या में लाभुक दूसरी किस्त मिलने के बाद भी मकान पूरा नहीं करा पा रहे हैं। पीएम आवास: लंबित / निर्माणाधीन कार्य की स्थिति दीवार खड़ी, छत अधूरी… 10 जून से लगेगी एनजीटी की रोक, बालू संकट और बढ़ेगा बालू नहीं, इसलिए छत नहीं ढाल पा रहे (केस स्टडी) केस स्टडी-1: सीता देवी, बड़ाम पंचायत, नामकुम: “लिंटेल तक का काम हो गया है, लेकिन बालू नहीं मिल रहा है। जो मिल भी रहा है, उसका रेट बहुत ज्यादा है। इसलिए ढलाई का काम फिलहाल रोक दिया है।” केस स्टडी-2: उमेश नायक, उरगुटू, कांके: “पीएम आवास का काम बालू महंगा होने से रुक गया है। अभी इंतजार कर रहे हैं कि शायद आगे दाम कम हो जाएं।” केस स्टडी-3: सत्यजीत कुमार, मेन रोड: “लॉज का निर्माण शुरू किया था, लेकिन बालू की समस्या के कारण काम टालना पड़ा। अब बारिश के बाद ही आगे का निर्माण कराएंगे।” रांची में 10 हजार फ्लैट निर्माणाधीन क्रेडाई (CREDAI) के एग्जीक्यूटिव मेंबर और झारखंड चैंबर की रियल एस्टेट सब-कमेटी के चेयरमैन अंचल किंगर के अनुसार, रांची में करीब 10 हजार फ्लैट निर्माणाधीन हैं। पहले इन साइट्स पर एक लाख से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन अब लगभग 25 हजार मजदूर ही काम कर पा रहे हैं। कई बिल्डरों ने निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया है, जिससे फ्लैट खरीदारों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बालू बिहार से मंगाया जा रहा है, जबकि कुछ स्थानीय स्टॉकिस्ट ऊंचे दामों पर चोरी-छिपे इसकी सप्लाई कर रहे हैं। एक साल में ऐसे बढ़ी निर्माण सामग्री की कीमत राजमिस्त्री और मजदूरों पर भी आजीविका का संकट निर्माण लागत बढ़ने का सीधा असर मजदूरों और राजमिस्त्रियों पर भी पड़ा है। गृह निर्माण ठेकेदार बिशू उरांव बताते हैं कि “मकान मालिक बढ़े हुए रेट पर काम कराने को तैयार नहीं हैं। इसके कारण बाजार में काम कम मिल रहा है और मजदूरों की दैनिक आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।” 10 जून के बाद बढ़ेगा बालू का अवैध कारोबार निर्माण कारोबारियों का कहना है कि 10 जून से एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) का प्रतिबंध लागू होने के बाद नदियों से बालू का उठाव लगभग ठप हो जाएगा। ऐसी स्थिति में निजी निर्माण कार्य पूरी तरह रुक जाएंगे, फ्लैट व अन्य प्रोजेक्ट्स की लागत और बढ़ेगी तथा बालू का अवैध कारोबार और अधिक सक्रिय हो सकता है। Source link

झारखंड

The impact of schemes should be visible in villages: CM

रांची20 घंटे पहले कॉपी लिंक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने अधिकारियों को गांव, गरीब और महिला उत्थान पर फोकस करते हुए ‘ग्राउंड पर रिजल्ट’ देने का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का असर केवल फाइलों में नहीं, गांवों में दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित नहीं रहना चाहिए। मिट्टी और जर्जर घरों में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें लाभ पहुंचाएं। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों (सखी मंडल) के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 5 हजार नए सखी मंडल बनाने और 60 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। जल संचय व बिरसा हरित ग्राम योजना पर फोकस जल संकट और सिंचाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने लिफ्ट इरीगेशन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में जल संचय अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि पानी बचाने की दिशा में गंभीर प्रयास जरूरी हैं। मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा में सीएम ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली योजना बताया। किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता से समझौता नहीं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। नकारी ली और वहां मौजूद महिला लाभुकों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

ताज़ा खबर

निदा खान-द‍ान‍िश शेख कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों...

होमताजा खबरदेश निदा-द‍ान‍िश कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों की चार्जशीट Last Updated:May 29, 2026, 00:07 IST नासिक टीसीएस केस में एसआईटी की 1500 पन्नों की चार्जशीट ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में दावा किया गया कि आरोपी निदा खान और दानिश शेख कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को जाल में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते थे. व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के आधार पर रेप, उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच तेज हो गई है. कई पीड़िताओं ने बयान देकर छेड़छाड़, धमकी और धार्मिक दबाव के आरोप लगाए हैं. अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. नासिक टीसीएस केस की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में निदा खान और दानिश शेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. Nashik TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस की यूनिट से जुड़े कथित सेक्स रैकेट, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में 1500 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है, जिसमें आरोपी निदा खान और दानिश शेख समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. एसआईटी ने नासिक की अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा है कि महिला कर्मचारियों को पहले दोस्ती और भरोसे के जाल में फंसाया गया. इसके बाद उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. कई पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी, करियर और बदनामी का डर दिखाया जाता था. जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बीच व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत होती थी. इन्हीं चैट्स के आधार पर एसआईटी को यह शक गहरा हुआ कि पूरा मामला सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था. सूत्रों के मुताबिक चैट में लड़कियों को टारगेट बनाने, उन्हें भावनात्मक रूप से कमजोर करने और फिर दबाव बनाने जैसी बातें सामने आई हैं. हालांकि अदालत में इन सबूतों की कानूनी जांच अभी बाकी है. इस मामले में दानिश एजाज शेख, निदा एजाज खान, तौसीफ बिलाल अत्तर और मतीन मजीद पटेल समेत कई आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है. एसआईटी ने दावा किया है कि कई पीड़िताओं ने बयान देकर बताया कि उनके साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nashik,Nashik,Maharashtra Source link

झारखंड

अल्पसंख्यक और एसटी को भी मिला प्रतिनिधित्व:जेटेट भाषा विवाद सुलझाने को बनी...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए गठित कमेटी में कृ​षि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को शामिल किया गया है। इससे पहले कमेटी में राधाकृष्ण किशोर, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद और संजय प्रसाद यादव शामिल थे। इसके साथ ही कमेटी में मंत्रियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कमेटी में अल्पसंख्यक और एसटी समुदाय से भी प्रतिनिधित्व देने का सुझाव दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों को शामिल करने की मंजूरी दी। राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि कमेटी की फिर जल्दी ही बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें मगही, भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि बिहार से सटे झारखंड के सीमावर्ती जिलों के कई विधायकों और मंत्रियों ने इन तीनों भाषा को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने की मां कर रहे हैं। Source link

झारखंड

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 लागू:सीनेट और सिंडिकेट में चुनाव खत्म, मनोनयन से...

सीनेट और सिंडिकेट का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से बदलेगा…झारखंड में विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाइयों—सीनेट और सिंडिकेट का बुनियादी ढांचा पूरी तरह बदल गया है। ‘झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के माध्यम से चुनाव आधारित प्रतिनिधित्व प्रणाली को खत्म कर मनोनयन (नॉमिनेशन) व्यवस्था लागू कर दी गई है। नीति-निर्धारकों का मानना है कि इस कदम से विश्वविद्यालयों में आंतरिक गुटबाजी खत्म होगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। दूसरी तरफ, शिक्षाविदों का कहना है कि चुनाव प्रणाली खत्म होने से विश्वविद्यालयों की लोकतांत्रिक स्वायत्तता और जवाबदेही खतरे में पड़ जाएगी। इससे विश्वविद्यालय एक लोकतांत्रिक स्वायत्त संस्था से केंद्रीय प्रशासनिक निकाय में तब्दील हो जाएंगे। उनका तर्क है कि ऐसी स्थिति में सीनेट और सिंडिकेट की बैठकों में होने वाली अनियमितताओं पर न तो कोई विरोध दर्ज कराएगा और न ही कोई सवाल उठा सकेगा। अभी क्या है व्यवस्था? निर्वाचित प्रतिनिधि: वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर कोटे से एक-एक और असिस्टेंट प्रोफेसर कोटे से दो प्रतिनिधि चुनकर आते हैं। इसी तरह संबद्ध (अफिलिएटेड) कॉलेजों से एक शिक्षक प्रतिनिधि तथा विश्वविद्यालय मुख्यालय, पीजी विभाग और अंगीभूत (कॉन्स्टिट्यूएंट) कॉलेजों के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि चुनाव जीतकर आता है। नामित प्रतिनिधि: इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नामित डीन, विभागाध्यक्ष (एचओडी), प्राचार्य (प्रिंसिपल), छात्र संघ के प्रतिनिधि, राजभवन (लोकभवन) और सरकार द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि इसमें शामिल होते हैं। नई व्यवस्था में क्या होगा? नए एक्ट के तहत सीनेट और सिंडिकेट की संरचना तो बनी रहेगी, लेकिन इनमें चुनाव आधारित प्रतिनिधित्व पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब इसमें केवल विश्वविद्यालय के पदेन प्रतिनिधि, राजभवन और सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य ही शामिल होंगे। इसके तहत राज्य सरकार को शिक्षा, उद्योग, कृषि, बैंकिंग, वित्त, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नामित करने का अधिकार दिया गया है। बदलाव के फायदे और नुकसान (नफा-नुकसान) फायदे (लाभ) कार्यों में तेजी: निर्वाचित प्रतिनिधियों के विरोध और हंगामे के कारण अक्सर बैठकें स्थगित हो जाती थीं और महत्वपूर्ण फैसले अटक जाते थे। अब मनोनीत सदस्यों के होने से नीतियां और निर्णय बिना किसी गतिरोध के तेजी से लिए जा सकेंगे। गुटबाजी से मुक्ति: विश्वविद्यालयों में सीनेट और सिंडिकेट चुनाव के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच तीव्र राजनीतिक गुटबाजी देखने को मिलती थी, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता था। चुनाव खत्म होने से कैंपस की आंतरिक राजनीति पर लगाम लगेगी। खर्च की बचत: इन चुनावों के आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासन का काफी समय, मैनपावर और पैसा खर्च होता था। अब इस संसाधन और धन का उपयोग शैक्षणिक व शोध कार्यों में किया जा सकेगा। विशेषज्ञों को अवसर: चुनाव में अक्सर वही लोग जीत पाते थे जिनकी लोकप्रियता या राजनीतिक पकड़ मजबूत होती थी। मनोनयन व्यवस्था से सरकार और राजभवन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों को जगह दे सकेंगे, जिससे विश्वविद्यालय को उनके अनुभवों का सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर समन्वय: मनोनीत सदस्य सरकार और राजभवन के नीतिगत विचारों के अनुकूल होंगे, जिससे विश्वविद्यालय की योजनाओं और सरकारी नीतियों के बीच टकराव की स्थिति कम होगी। नुकसान (हानि) लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन: विश्वविद्यालयों को हमेशा स्वतंत्र विचारों और लोकतंत्र की नर्सरी माना जाता है। चुनाव खत्म होने से उनकी स्वायत्तता प्रभावित होगी और वे पूरी तरह से एक सरकारी विभाग की तरह काम करने लगेंगे। प्रशासनिक नियंत्रण का अंत: निर्वाचित प्रतिनिधि प्रशासन की कमियों, वित्तीय अनियमितताओं और मनमाने फैसलों पर सीधे सवाल उठाते थे। मनोनीत सदस्य चूंकि सत्ता के सहयोग से पद पाते हैं, इसलिए वे प्रशासन की गलतियों पर आंखें मूंद सकते हैं, जिससे भ्रष्टाचार और तानाशाही बढ़ने का खतरा रहेगा। समस्याओं की अनदेखी: शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों की व्यावहारिक तथा जमीनी समस्याओं को प्रखरता से उठाने वाला कोई नहीं होगा, क्योंकि मनोनीत सदस्यों को दोबारा चुनाव में जाने का कोई डर नहीं होगा। ‘जी-हुजूरी’ की संस्कृति: इस बदलाव से चाटुकारिता को बढ़ावा मिल सकता है। योग्यता के बजाय सत्तासीन लोगों के करीबी या उनकी विचारधारा से मेल खाने वाले व्यक्तियों को ही सीनेट और सिंडिकेट में जगह मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। असंतोष में वृद्धि: जब शिक्षकों और कर्मचारियों को यह महसूस होगा कि प्रबंधन में उनकी बात सुनने या उनका प्रतिनिधित्व करने वाला कोई लोकतांत्रिक माध्यम नहीं बचा है, तो कैंपस में आंतरिक असंतोष और बढ़ेगा। Source link

ताज़ा खबर

a day of caution for scorpio success through patience and wisdom aaj...

Last Updated:May 29, 2026, 00:08 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 may 2026: वृश्चिक राशि के लिए 29 मई 2026 को धैर्य और विवेक की परीक्षा होगी. आर्थिक जोखिम और जल्दबाजी से बचें, किसी पर अंधा विश्वास न करें. संयमित वाणी रखें और पीपल के नीचे दीपक जलाएं, इससे नकारात्मकता दूर होगी. सीतामढ़ी: ​29 मई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और सतर्क रहने वाला साबित होने जा रहा है. आज ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है जो आपकी बुद्धि और धैर्य दोनों की कड़ी परीक्षा लेगी. जीवन में कुछ ऐसे मोड़ आ सकते हैं जहां आपके सामने कठिन निर्णय लेने की स्थिति होगी. ऐसी परिस्थितियों में अक्सर मन और मस्तिष्क अलग-अलग दिशाओं में भागते हैं. जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है. लेकिन आपको याद रखना होगा कि ऐसी स्थिति में केवल आपका संयम ही आपको सही रास्ता दिखा सकता है. आज है सफलता का ये मूल मंत्र​प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफलता का मूल मंत्र विवेकः परमं बलम् रहेगा. अर्थात, आपकी सही सोच और सही समय पर लिया गया समझदारी भरा निर्णय ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनने वाला है. कार्यक्षेत्र या नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज सहकर्मियों या किसी बाहरी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपको भारी पड़ सकता है. इसलिए आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं अच्छी तरह जांच-परखकर ही आगे की योजना बनाएं. आर्थिक मामलों को लेकर रखें विशेष सावधानी ​आर्थिक मामलों को लेकर भी आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. धन संबंधी किसी भी बड़े मामले में आज जोखिम लेने से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें. आज के दिन किसी भी प्रकार के लालच या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको बड़े वित्तीय संकट या हानि की ओर धकेल सकता है. वहीं अगर आपके पारिवारिक जीवन की बात की जाए, तो आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. घर के सदस्यों के  साथ बातचीत करते समय शांत और मधुर वाणी का प्रयोग करें, क्योंकि आपकी यही समझदारी आज आपको किसी भी बड़े घरेलू विवाद या कलह से दूर रखेगी. आज विशेष संकेत और उपाय​ज्योतिषाचार्य ने आज के दिन को शुभ और ऊर्जामय बनाने के लिए कुछ विशेष संकेत और उपाय भी सुझाए हैं. आज आपका शुभ भाग्यांक 5 रहेगा और शुभ वर्ण काषाय (भगवा) है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा. आज के दिन का नवीन उपाय यह है कि संध्या काल में किसी पीपल के वृक्ष के नीचे घी या तेल का एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें. इस उपाय को करने से आपके आस-पास की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं शांत होंगी और मानसिक शांति मिलेगी. संक्षेप में कहें तो, आज के दिन जो जातक धैर्य और विवेक का दामन थामे रखेगा. वही हर प्रकार के संकट से सुरक्षित बच पाएगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

देवघर का रोहिणी मछली मार्केट, हफ्ते में सिर्फ मंगल-शनिवार खुलता है, 200...

Last Updated:May 28, 2026, 22:12 IST Deogarh Rohini Fish Market: देवघर के ज्यादातर लोग मछली खाने के काफी शौकीन होते हैं. खासकर राहु, कतला, मृगशीरा और अन्य देसी मछलियों की मांग यहां हमेशा बनी रहती है. लेकिन शहर में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है ताजी मछली मिलना. कई बार बाजारों में बासी मछली भी बिकती है, जिससे लोग स्वाद और सेहत दोनों को लेकर चिंतित रहते हैं. ऐसे में देवघर का रोहिणी मछली मार्केट लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद जगह बन चुका है. यह बाजार खासकर ताजी और देसी मछलियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां पहुंचते ही अलग-अलग प्रकार की मछलियों की दर्जनों दुकानें नजर आती हैं और बाजार का माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. रोहिणी का यह मशहूर मछली बाजार सप्ताह में सिर्फ दो दिन, मंगलवार और शनिवार को लगता है. इन दो दिनों में यहां सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिलती है. बाजार में करीब 20 से 25 मछली की दुकानें लगती हैं, जहां रोहू, कतला, मृगशीरा, ग्रास कार्प समेत कई प्रकार की मछलियां बिकती हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां मिलने वाली ज्यादातर मछलियां उसी दिन तालाब से पकड़कर लाई जाती हैं. आसपास के गांवों के कई मछली विक्रेता तालाब को लीज पर लेकर मछली पालन करते हैं और बाजार वाले दिन ताजी मछली पकड़कर सीधे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. यही वजह है कि यहां की मछलियों का स्वाद और ताजगी लोगों को काफी पसंद आती है. अगर मछलियों के आकार की बात करें तो यहां 200 ग्राम से लेकर 20 किलो तक की बड़ी मछलियां आसानी से मिल जाती हैं. छोटे परिवारों के लिए छोटी मछलियां उपलब्ध रहती हैं, वहीं शादी, भोज या बड़े कार्यक्रमों के लिए लोग बड़ी मछलियां खरीदते हैं. बाजार में कई बड़ी मछलियां पुनासी डैम से लाकर बेची जाती हैं. Add News18 as Preferred Source on Google इसके अलावा यहां आंध्र प्रदेश से लाई गई समुद्री मछलियां भी मिलती हैं, जिनकी मांग भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है. यही कारण है कि यह बाजार केवल देवघर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी काफी प्रसिद्ध हो चुका है. कीमत की बात करें तो यहां मछलियां 160 रुपये प्रति किलो से लेकर करीब 260 रुपये प्रति किलो तक बिकती हैं. मछली के प्रकार और साइज के हिसाब से इसकी कीमत तय होती है. लोगों का कहना है कि यहां उन्हें सही दाम में एकदम ताजी और अच्छी गुणवत्ता की मछली मिल जाती है. इसलिए वे बार-बार इसी बाजार में खरीदारी करने पहुंचते हैं. रोहिणी का यह मछली बाजार अब सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि मछली प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है, जहां स्वाद, ताजगी और भरोसा तीनों एक साथ देखने को मिलता है. Source link

Scroll to Top