भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

18 lakh streams of 10 lakh km of Ganga river disappear

धनबाद21 घंटे पहलेलेखक: रवि मिश्रा कॉपी लिंक पिछले 50 वर्षों में गंगा नदी की करीब 18 लाख जलधाराएं गायब, हम रोज औसतन 99 प्राकृतिक जलधाराएं खो रहे हैं पिछले 50 वर्षों में गंगा नदी की करीब 18 लाख जलधाराएं गायब हो गई हैं। हम रोज औसतन 99 प्राकृतिक जलधाराएं खो रहे हैं। यह सनसनीखेज खुलासा आईआईटी (IIT) धनबाद के एक शोध में हुआ है। यह अध्ययन संस्थान के पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अंशुमाली और उनकी टीम ने किया है। उन्होंने झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 7 छोटी नदियों तथा उनके 56 वाटरशेड्स (जलसंभरों) का अध्ययन किया, जो आगे जाकर गंगा नदी में मिलती हैं। टीम ने पाया कि आधी सदी (50 साल) में हर दिन करीब 55 किलोमीटर की औसत दर से कुल 10 लाख किलोमीटर की जलधाराएं गुम हो गईं। इस कारण जल-निकास घनत्व (Drainage Density) भी 2 किमी से घटकर 0.9 किमी रह गया है। अंधाधुंध भूमि उपयोग, कृषि विस्तार, बुनियादी ढांचे का विकास, कोयला व खनिज खनन और अनियंत्रित रेत खनन जैसे कारणों से नदियां लगातार सिकुड़ती गईं। (शेष पृष्ठ 9 पर) ये छोटी नदियां गंगा की धाराओं को प्रबल बनाती हैं नदी संगम कतरी – दामोदर हुगली (गंगा) खुदिया – बराकर – दामोदर हुगली (गंगा) बांकी – नॉर्थ कोयल – सोन गंगा दानरो – … गंगा खुदार – केन – यमुना गंगा उर्मिल – केन – यमुना गंगा बोदला – बेतवा – यमुना गंगा (नोट: कतरी व खुदिया नदी झारखंड के धनबाद; दानरो नदी गढ़वा; बोदला नदी गुमला व हजारीबाग होकर बहती हैं। वहीं, खुदार व उर्मिल नदियां मध्य प्रदेश के छतरपुर और बांकी नदी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बहती हैं।) अंधाधुंध भूमि उपयोग और अनियंत्रित खनन बड़ी वजह सुझाव: सरकारी योजनाओं में संशोधन से भी प्राकृतिक धाराओं का पुनरुद्धार संभव पहले देश की जमीन का 9-10% हिस्सा रिवर बेसिन (नदी घाटियों) में आता था, जो अब घटकर केवल 0.5-3% रह गया है। ऐसे में कृषि, शहरी, औद्योगिक और संरक्षित क्षेत्रों में नदियों को उनके पुराने स्वरूप में लाने के लिए भूमि अधिग्रहण जरूरी हो गया है। ‘नमामि गंगे’ और ‘जल जीवन मिशन’ जैसी सरकारी योजनाओं में संशोधन कर यदि नदियों के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रावधान को जोड़ दिया जाए, तो इससे प्राकृतिक धाराओं का पुनरुद्धार संभव है। बचाव: नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए जमीन का अधिग्रहण हो केंद्र सरकार के पास नदी बेसिनों के नुकसान का सटीक डेटा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि जलधाराओं की संख्या, लंबाई और जल-निकास घनत्व में आई कमी के आधार पर ‘नदी लाल सूची’ (River Red List) की श्रेणियों और मानदंडों को लागू किया जाए। नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना चाहिए। साथ ही, एक समर्पित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना हो, जो वाटरशेड के संदर्भ-वर्ष (Reference Year) और वर्तमान वर्ष के आंकड़े तैयार करे तथा उनकी निरंतर निगरानी करे। असर: भूजल की कमी के साथ बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाएं बढ़ीं प्रो. अंशुमाली बताते हैं कि उनकी टीम ने 7 प्रमुख वाटरशेड्स (छोटी नदियां) और 56 सब-वाटरशेड्स का अध्ययन किया है। इसमें सामने आया कि वाटरशेड के वृक्षाकार जालतंत्र (Dendritic Drainage Pattern) की बनावट में गिरावट आई है। इसी कारण गंगा नदी बेसिन के क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन, अचानक बाढ़ (Flash Floods), भूजल की कमी और मरुस्थलीकरण जैसी पर्यावरणीय आपदाएं तेजी से बढ़ रही हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 27 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 27, 2026, 00:08 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 27 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपके कारोबार को ऊंचाई मिलेगी. नौकरी और निवेश के मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा.  जमुई. 27 मई 2026 के दिन बुध का गोचर सूर्य के साथ वृषभ राशि में होने जा रहा है, जिससे बुधादित्य योग बनेगा. आज के दिन चंद्रमा हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हुए कन्या से तुला राशि में जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज दिन के पहले भाग में गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा, जबकि दूसरे भाग में चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि पड़ने से धन योग का निर्माण होगा. ऐसे शुभ संयोगों का असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को आज अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा. जो लोग लंबे समय से किसी योजना या निवेश पर काम कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं. सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. आर्थिक रूप से समृद्धशाली रहने वाला है आज का दिनपंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपके कारोबार को ऊंचाई मिलेगी. नौकरी और निवेश के मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आज के दिन ऑनलाइन शॉपिंग या अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा. आज आपके अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है. उधार के लेनदेन से आपको बचना चाहिए. अगर किसी को पैसा दिया हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. आज बढ़ सकता है मानसिक दवाबज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है. बेवजह की बहस और गुस्से से बचना होगा, नहीं तो इसका असर स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर पड़ेगा. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. किसी नौकरी या करियर से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं. प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन काफी काफी खास होने वाला है. अविवाहित जातकों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, जबकि प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम होने के संकेत हैं. आज के दिन भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपको फायदा मिलेगा. आज के दिन आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की हर जानकारी डिजिटल होगी:झारखंड में AI से...

स्वास्थ्य विभाग अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार करने जा रहा है। नई व्यवस्था में राज्य के लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लगभग हर जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगी। मरीजों के टीकाकरण, टीबी-मलेरिया इलाज, ब्लड प्रेशर, एनसीडी स्क्रीनिंग, दवा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा डेटा एआई के जरिए मॉनिटर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि विभाग इस दिशा में बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इसके जरिए न केवल मरीजों की हेल्थ ट्रैकिंग आसान होगी, बल्कि सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य बजट की मॉनिटरिंग भी एआई के जरिए की जाएगी। नई व्यवस्था में राज्य के लोगों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार के अनुसार, किस बच्चे को कौन-सा टीका लगा, किस मरीज का टीबी या मलेरिया का इलाज चल रहा है, किस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी एनसीडी बीमारी है, किसकी स्क्रीनिंग हुई और किसकी नहीं, इसकी जानकारी सरकार के पास एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। झारखंड बन सकता है इसे लागू करने वाला पहला राज्य सूत्रों के अनुसार, इस तरह का एकीकृत एआई हेल्थ मॉनिटरिंग मॉडल अभी देश के किसी अन्य राज्य में पूरी तरह लागू नहीं है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग इसे बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी में है।यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है, जहां मरीजों की हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर सरकारी स्वास्थ्य फंड की निगरानी तक एआई आधारित सिस्टम से होगी। Source link

झारखंड

नौकरी और पीएचडी एडमिशन पर पड़ रहा असर:आरयू के खाते में 100...

प्रबंधन की वित्तीय और प्रशासनिक लापरवाही से पोस्टल रिचार्ज खत्म रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) की वित्तीय और प्रशासनिक लापरवाही अब सीधे छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। हालत यह है कि परीक्षा विभाग के खाते में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि मौजूद होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के पास रजिस्टर्ड डाक से सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज भेजने तक के पैसे नहीं बचे हैं। पोस्टल डिस्पैच के लिए जमा राशि खत्म होने के कारण पिछले चार दिनों से विश्वविद्यालय का डाक सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ा है। इसका असर डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों पर पड़ा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को अब अपने दस्तावेज मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यूनिवर्सिटी फिलहाल जरूरी डिग्री वेरिफिकेशन और सरकारी पत्राचार तक नहीं कर पा रही है। ऐसे में नौकरी, उच्च शिक्षा और विदेश आवेदन से जुड़े मामलों में छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा विभाग ने अप्रैल महीने में ही पोस्टल रिचार्ज के लिए फाइल बढ़ा दी थी। सामान्य प्रक्रिया के तहत राशि खत्म होने से पहले रांची जीपीओ के नाम चेक जारी कर पोस्टल अकाउंट रिचार्ज कराया जाता है, ताकि डाक सेवा बाधित न हो। लेकिन इस बार फाइल निष्पादन की रफ्तार इतनी धीमी रही कि राशि पूरी तरह खत्म हो गई और समय पर रिचार्ज नहीं हो सका। वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है नौकरी और काउंसिलिंग के लिए जरूरी हैं दस्तावेज: रांची यूनिवर्सिटी से बड़ी संख्या में छात्र डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट और अन्य प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं। इसके अलावा राज्य समेत देश-विदेश से वेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन आते हैं। डिग्री समेत अन्य दस्तावेज निबंधित डाक से संबंधित पते पर भेजे जाते हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिचार्ज के लिए दो लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। हालांकि सोमवार शाम तक रिचार्ज नहीं हो सका था। बाहर के छात्रों की सबसे ज्यादा बढ़ी परेशानी: रांची यूनिवर्सिटी से हर साल बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के छात्र भी पासआउट होते हैं। इनमें तकनीकी, प्रोफेशनल और शोध पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे छात्रों को नौकरी, पीएचडी एडमिशन, स्कॉलरशिप और दूसरे विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए तत्काल डिग्री वेरिफिकेशन और मूल प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। डिस्पैच बंद होने का सबसे ज्यादा असर इन्हीं छात्रों पर पड़ रहा है, क्योंकि उनके लिए हर बार रांची आकर दस्तावेज लेना संभव नहीं होता। ऐसे काम करता है यूनिवर्सिटी का डिस्पैच सिस्टम: रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग से हर महीने सैकड़ों डिग्री, वेरिफिकेशन लेटर और अन्य दस्तावेज डाक के जरिए भेजे जाते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय जीपीओ रांची में एडवांस राशि जमा कराता है। इसी राशि से स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक का खर्च काटा जाता है। राशि खत्म होने पर नया रिचार्ज कराना अनिवार्य होता है। इस प्रक्रिया में देरी होने पर पूरा डिस्पैच सिस्टम स्वतः बंद हो जाता है। डाक विभाग को दो लाख रुपए का चेक भेजा गया ^रांची यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने डाक विभाग को दो लाख रुपए का चेक भेज दिया है। तकनीकी समस्या के कारण चेक क्लियर नहीं हो सका है। राशि क्लियर होते ही डाक मशीन रिचार्ज होगी। रजिस्टर्ड डाक भेजना शुरू हो जाएगा। -डॉ स्मृति सिंह, पीआरओ, आरयू Source link

ताज़ा खबर

सीएम पद छोड़ने के लिए कांग्रेस ने सिद्धारमैया को क्या दिया ऑफर?...

होमताजा खबरदेश सीएम पद छोड़ने के लिए कांग्रेस ने सिद्धारमैया को क्या दिया ऑफर? Last Updated:May 27, 2026, 00:18 IST सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में सत्ता बदलाव तय है. सिद्धारमैया 28 मई को सीएम पद छोड़ सकते हैं. उनके जगह फ‍िलहाल डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा है. कहा जा रहा है क‍ि कांग्रेस सिद्दारमैया को राज्यसभा भेज सकती है और उन्‍हें दिल्ली में बड़ी भूमिका मिल सकती है. सूत्रों के मुता‍ब‍िक-कांग्रेस आलाकमान सिद्दारमैया को मनाने में सफल रहा है. अब ये तय हो गया है क‍ि कर्नाटक में सत्‍ता पर‍िवर्तन होगा. स‍िद्धारमैया को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी. उनकी जगह अब डीके श‍िवकुमार सीएम बन सकते हैं. पिछले दो साल से यह रस्‍साकशी चल रही थी, आख‍िरकार अब जाकर स‍िद्धारमैया आधे मन से ही सही, लेकिन मान गए हैं. अब सवाल ये है क‍ि आख‍िर कांग्रेस ने उन्‍हें क्‍या ऑफर क‍िया? सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया गुरुवार सुबह अपने आधिकारिक आवास पर कर्नाटक कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे. यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व उस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है, जो राज्य इकाई के भीतर तेजी से एक तनावपूर्ण उत्तराधिकार की लड़ाई में बदलती जा रही है. परदे के पीछे का यह नाटकीय घटनाक्रम दिल्ली में करीब सात घंटे तक चली बैठकों के दौरान सामने आया. हालांकि, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन पर किसी भी चर्चा से इनकार किया और जोर देकर कहा कि बातचीत केवल राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों तक ही सीमित थी. लेकिन सूत्र साफ कह रहे हैं क‍ि सिद्धारमैया को मना ल‍िया गया है. क्‍या द‍िया गया ऑफर सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया से कहा कि पार्टी को अब दिल्ली में उनके जैसे प्रमुख ओबीसी (OBC) चेहरों की जरूरत है. विशेष रूप से ऐसे समय में जब राहुल गांधी ने देश भर में कांग्रेस के सामाजिक न्याय और जाति जनगणना के मुद्दे को काफी धार दी है. चर्चाओं से वाकिफ एक सूत्र ने बताया, उनसे कहा गया कि वे एक बड़े ओबीसी चेहरे हैं और पार्टी चाहती है कि वे 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के तहत राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभाएं. सूत्रों ने यह भी जोड़ा कि नेतृत्व ने सिद्धारमैया को आश्वासन दिया है कि यदि वे राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो “उनकी अन्य सभी बातों और मुद्दों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कांग्रेस नेतृत्व कथित तौर पर सिद्धारमैया को राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में लाने और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली में एक बड़ी संगठनात्मक भूमिका सौंपने का इच्छुक है. राज्यसभा के रास्ते को एक राजनीतिक रूप से आसान एग्जिट फॉर्मूला माना जा रहा है, जिससे सिद्धारमैया का कद और प्रासंगिकता कम न हो और ऐसा न लगे कि उन्हें कर्नाटक की राजनीति से बाहर धकेला गया है. कहा ये भी जा रहा है क‍ि उनके बेटे को कर्नाटक में ड‍िप्‍टी सीएम की पोस्‍ट दी जा सकती है. इसके अलावा उनसे जुड़े नेताओं को महत्‍वपूर्ण पोर्टफोल‍ियो मिल सकता है. हालांक‍ि कांग्रेस इन सभी बातों को अभी तक खार‍िज करती रही है. टाइमिंग बेहद खास इस बदलाव की टाइमिंग भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है, जिससे कांग्रेस नेतृत्व के पास इस फैसले में देरी करने की बहुत कम गुंजाइश बची है. दिल्ली में हुई बैठकों में एक महत्वपूर्ण आमने-सामने की बातचीत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ हुई, जहां सिद्धारमैया को सीधे तौर पर बताया गया कि पार्टी चाहती है कि वे मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करें और केंद्र में संगठन की जिम्मेदारी संभालें. कांग्रेस अभी भी कर रही इनकार दूसरी तरफ, इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि पूरी चर्चा सिर्फ राज्यसभा और एमएलसी सीटों पर केंद्रित थी. भले ही सूत्रों का कहना है कि उत्तराधिकारी पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन इन घटनाक्रमों ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को एक बार फिर कर्नाटक की सत्ता की राजनीति के केंद्र में ला दिया है. अब सभी की निगाहें गुरुवार को बेंगलुरु में सिद्धारमैया की होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जो इस बड़े राजनीतिक बदलाव की आधिकारिक शुरुआत कर सकती है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

Bhopal athlete Dev won gold with a national record, Kuldeep won silver,...

Hindi News Local Mp Bhopal Bhopal Athlete Dev Won Gold With A National Record, Kuldeep Won Silver, Then Had To Carry Poles In An E rickshaw. भोपाल/रांची15 घंटे पहले कॉपी लिंक ई-रिक्शा में पोल लादते देव मीणा और उनके साथी। (फोटो- भास्कर) रांची में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन कप में भोपाल के देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर मेंस पोल वॉल्ट का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। लेकिन, इसके चंद घंटों बाद दोनों को अपने फाइबरग्लास पोल ई-रिक्शा में लादकर होटल ले जाना पड़ा। मंगलवार को देव और कुलदीप की फोटो, जिसमें वे 5 फीट लंबे पोल को ई-रिक्शा में लाद रहे हैं, चर्चा में रही। इस तस्वीर में खिलाड़ियों की दुर्दशा साफ देखी जा सकती है। जबकि, देव और कुलदीप ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया है। एथलेटिक्स फेडरेशन कप में पोल से छलांग लगाते देव मीणा। पनवेल स्टेशन TC ने ट्रेन से उतार दिया था इसी साल दोनों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप से लौटते समय पनवेल स्टेशन पर एक TC ने ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का कहना था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जाए जा सकते। इस मामले को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने संज्ञान लिया था और रेलवे से एथलीट को पोल ले जाने की परमीशन दिलाने की बात कही थी। पूरी खबर पनवेल ने TC ने देव मीणा और उनके साथ से बहस भी की थी। बेहद नाजुक होते हैं फाइबरग्लास पोल पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले ये विशेष पोल इतने लंबे और संवेदनशील होते हैं कि इन्हें संभालना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता। इसका रखरखाव बड़ी सावधानी से करना पड़ता है। ताकि कोई स्क्रैच या किसी तरह का दवाब न आए। दोनों ने 5.45 मीटर छलांग लगाई, एक को गोल्ड, दूसरे को सिल्वर मिला देव मीणा और कुलदीप कुमार ने एक समान 5.45 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन, देव मीणा को गोल्ड और कुलदीप को सिल्वर मिला। क्योंकि, जब दो या उससे ज्यादा एथलीट एक ही समान हाइट पर छलांग मारते हैं तो विजेता उस खिलाड़ी को माना जाता है, जिसने कम प्रयास लिए हो। कोच घनश्याम यादव के साथ देव मीणा और कुलदीप कुमार। कौन हैं देव मीणा मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय देव कुमार मीणा भारत के उभरते हुए पोल-वॉल्टर हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 5.32 मीटर और फिर अप्रैल 2025 में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5.35 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में देव मीणा। ————————————- एथलेटिक्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक, 10.09 सेकेंड में जीते रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल के स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता की पुरुषों की 100 मीटर रेस 10.09 सेकेंड में पूरी की और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय ने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

Daltonganj was the hottest in the state at 45.7 degrees.

रांची19 घंटे पहले कॉपी लिंक चतरा और गढ़वा में हीट-वेव का अलर्ट रांची में सोमवार को भी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर की सड़कें अपेक्षाकृत सूनी नजर आईं। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर बना रहा, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ा। राज्य में डालटनगंज 45.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बोकारो में 42.6, जमशेदपुर में 41.6 और हजारीबाग में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। वहीं, डालटनगंज, चतरा व गढ़वा में हीट-वेव की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने व पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। अर्बन हीट आईलैंड से शहरों में बढ़ रही तपिश: आनंद मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में ‘अर्बन हीट आईलैंड’ प्रभाव के कारण गर्मी अधिक महसूस हो रही है। कंक्रीट की इमारतें, अलकतरा वाली सड़कें और वाहनों की अधिकता शहर के तापमान को आसपास के ग्रामीण इलाकों की तुलना में ज्यादा बढ़ा रही है। इसका असर खासकर रात के समय अधिक महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव और हवा में बढ़ती नमी के कारण लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि हल्की बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। 26-27 को रांची समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो सकती है, लेकिन 28 मई तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। 29 मई के बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। प्रमुख शहरों का तापमान शहर का नाम तापमान (°C) डालटनगंज 45.7 बोकारो 42.6 जमशेदपुर 41.6 हजारीबाग 41.1 रांची 39.8 पूर्वी सिंहभूम 38.2 लातेहार 35.9 मानसून का इंतजार… केरल के तट से 30-35 किलोमीटर दूर अटका मानसून पिछले तीन दिन से केरल के तट से 30-35 किमी दूर अटका है। तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है। पर, मानसून आने की सभी शर्तें पूरी नहीं हो पा रहीं। दक्षिण के 14 स्टेशनों पर बारिश और ओएलआर में कमी के मानक पूरे हैं। पर, दक्षिण-पश्चिमी हवा की मोटाई कम है। इसलिए प्री-मानसून बारिश मान रहे हैं। दस्तक के मानक: केरल व लक्षद्वीप के 14 मौसमी स्टेशन पर लगातार दो दिन बारिश हो। 60% स्टेशनों पर 2.5 मिमी बारिश जरूर हो। हवा दक्षिण-पश्चिमी दिशा से जमीनी सतह से करीब 800 मीटर ऊंचाई तक 30 से 35 किमी की गति से बहनी चाहिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 27 May 2026 Virgo horoscope in hindi

Last Updated:May 27, 2026, 00:20 IST Aaj ka Kanya Rashifal 27 May 2026: ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी और शुभ योग के प्रभाव से आज कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं.आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख-शांति के साथ पूरा दिन खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा. देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के रूप में विशेष महत्व रखने वाला है.आज चित्रा नक्षत्र और वरीयान योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अनुकूल माना जाता है. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा, लेकिन विशेष रूप से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. चंद्रमा आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि की ओर संचार करेगा, जिससे दिन के पहले भाग में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य देवघर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में बताया कि आज कन्या राशि वालों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल है.लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे या जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे आज पूरे होने की प्रबल संभावना है. आज मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक तनाव में काफी कमी देखने को मिलेगी. घर-परिवार में धार्मिक और पूजा-पाठ जैसे कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण और अधिक सकारात्मक और शांतिपूर्ण बनेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन ईश्वर की भक्ति की ओर आकर्षित रहेगा. अटके हुए धन की प्राप्ति होगी आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. कई अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ के योग बन रहे हैं और व्यापार में भी अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है. जिन लोगों का व्यवसाय है, उन्हें आज दिनभर अच्छी बिक्री और नए अवसर मिलने की संभावना है.नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है, प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है या उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त हो सकती है.पुराने मित्रों से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं, जिससे पुराने संबंध फिर से मजबूत होंगे और हंसी-खुशी का माहौल बनेगा. जीवनसाथी के साथी कही बाहर घूमने का बना सकते है प्लान पारिवारिक जीवन में आज शांति और सौहार्द बना रहेगा.घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और संबंधों में मधुरता आएगी.जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने या डिनर डेट का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे रिश्तों में और अधिक नजदीकी और प्रेम बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में रोमांस और आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों के मामले में भी आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है, जहां किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है. उधार दिया धन वापस मिल सकता है इसके अलावा यदि आपने किसी को पहले धन उधार दिया था, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना भी प्रबल है. कुल मिलाकर देखा जाए तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता, आनंद, आर्थिक लाभ और मानसिक शांति से भरपूर रहने वाला है. पूरे दिन उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी और कई मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

44°C पारा, हीटवेव! झारखंड के पलामू, चतरा में आसमान से बरसेगी आग,...

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. एक ओर झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, वहीं कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं राहत पहुंचा सकती हैं. IMD ने कुछ जिलों के लिए हीटवेव और कुछ जिलों के लिए बारिश व आंधी-तूफान की संभावना जताई है. जहां गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड में ज्यादा गर्मी तो यहां रहेगा कम तापमान IMD के अनुसार आज झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. इनमें पलामू जिला सबसे गर्म रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन जिलों में दिन के समय लू चलने की आशंका है. वहीं, झारखंड के पठारी और दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो राज्य में सबसे कम तापमान वाले इलाकों में शामिल है. झारखंड में बारिश का अलर्ट झारखंड में यहां रहेगा सबसे ठंडा मौसम झारखंड में बारिश और बादलों की वजह से रांची, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रह सकता है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो पलामू प्रमंडल की तुलना में काफी कम है. झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण आज कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. वहीं, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रांची, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा समेत मध्य और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. पूर्वी जिलों देवघर, दुमका आदि में भी बारिश की अच्छी संभावना है. ऐसे में IMD ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. झारखंड मौसम अपडेट झारखंड के इन जिलों में है हीटवेव का अलर्ट झारखंड में 26 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को धूप से बचने का अलर्ट जारी किया गया है. Source link

झारखंड

रांची में दूसरे दिन भी युवती से छेड़छाड़:युवती को दो घंटे थाने...

शिकायत लेकर बरियातू थाना पहुंची राजधानी रांची की सड़कें महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रही। एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के दो दिन बाद फिर एक लड़की से छेड़छाड़ की गई। 25 साल की यह लड़की रविवार रात नौ बजे मीटिंग खत्म कर टैगोर हिल रोड से करमटोली की ओर जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। वह किसी तरह बचकर घर पहुंची। अगले दिन सोमवार को जब वह बरियातू थाना पहुंची, तो एफआईआर दर्ज करने की बजाय पुलिस ने दो घंटे थाने में खड़ा रखा। हद तो तब हो गई, जब पुलिस ने आवेदन लेकर बिना मुहर के ही युवक को रिसीविंग थमाकर थाने से चलता कर दिया। रात 11 बजे तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। युवती ने भास्कर को बताया कि सुबह 11 बजे सहेली के साथ थाना पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे नजरअंदाज कर दिया। आवेदन देने गई तो कहा गया कि बड़ा बाबू नहीं हैं, इंतजार कीजिए। कई बार आवेदन देने की कोशिश की, लेकिन कोई लेने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे के आग्रह के बाद दोपहर एक बजे आवेदन में बिना मुहर लगाए ही रिसीव लिखकर दे दिया। थानेदार का झूठ देखिए…कहा-कोई युवती थाना नहीं आई तस्वीर में युवती थाने में बैठी दिख रही है। उसके पास ​शिकायत की रि​सीविंग भी है। फिर भी थानेदार प्रकाश रजक ने इस मामले को झुठला दिया। उन्होंने कहा कि छेड़खानी की शिकायत लेकर कोई युवती थाना नहीं पहुंची। वे खुद दोपहर 12 बजे से दिन भर थाने में बैठे थे। अगर कोई युवती थाना आती तो उन्हें जरूर जानकारी होगी। आवेदन मिला होगा तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। दोपहर 2:45 बजे फिर बुलाया, घटनास्थल पर ले गई पुलिस थाने से लौटने के करीब तीन घंटे बाद दोपहर 2:45 बजे पुलिस ने उसे फिर ​बुलाया। वह सहेली के साथ पहुंची। पुलिस अधिकारी उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस ने अपने मोबाइल में घटनास्थल का वीडियो बनाया। युवती ने वहां एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाते हुए फुटेज जांच करने की मांग की। लेकिन घर में ताला बंद था। इससे फुटेज की जांच नहीं हो सकी। तीन दिन पहले करमटोली में हुई थी छेड़छाड़: इससे पहले 22 मई को करमटोली में एक छात्रा के साथ सेना के जवान ने छेड़छाड़ की थी। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। Source link

Scroll to Top