भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

दामोदर नदी में डूबने से एक छात्र की मौत:दूसरे की तलाश जारी,...

बोकारो की दामोदर नदी में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में दो छात्र डूब गए। बरवाघाट में नहाने गए तीन छात्रों में से दो गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक छात्र विष्णु कांत का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र सन्नी की तलाश जारी है। घटना के बाद नदी घाट पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दामोदर नदी में नहाने चले गए एलएच आजाद नगर के तीन छात्र सन्नी, विष्णु और रवि मंगलवार सुबह स्कूटी से बरवाघाट पहुंचे थे। ये तीनों मिड पॉइंट पब्लिक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छात्र घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वे दामोदर नदी में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान अचानक तीनों छात्रों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगे। पास में मौजूद एक व्यक्ति ने रवि को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, विष्णु और सन्नी पानी में डूब गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। एक व्यक्ति ने मुझे बाहर निकाल लिया: रवि रवि ने घटना के बारे में बताया, “हम लोग नदी में नहा रहे थे और शैंपू लगाए थे। तभी अचानक पैर फिसल गया। एक व्यक्ति ने मुझे बाहर निकाल लिया। बाद में दोनों को तलाश किया गया। विष्णु को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सन्नी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।” घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विष्णु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सन्नी की तलाश के लिए लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। Source link

ताज़ा खबर

चारों तरफ धधकती आग, बीच में संत की साधना… जालोर में इस...

Last Updated:May 19, 2026, 15:30 IST Jalore Saint Tapasya : राजस्थान के जालौर में भीषण गर्मी और जलती अग्नि के बीच संत शक्ति नाथ की कठोर तपस्या इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. 42 डिग्री तापमान में उपलों की आग के बीच साधना कर रहे संत के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. शिव शक्ति धूणा पर भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल के बीच यह तपस्या धर्म रक्षा, एकता और क्षेत्र की खुशहाली का संदेश दे रही है. ख़बरें फटाफट जालौर : राजस्थान की भीषण गर्मी… 42 डिग्री का पारा… और चारों ओर जलती अग्नि के बीच संत शक्ति नाथ की कठोर तपस्या इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. नारणावास-जागनाथ रोड स्थित शिव शक्ति धूणा पर संत शक्ति नाथ उपलों की जलती अग्नि के बीच लगातार साधना में लीन हैं. तेज धूप, तपती हवाएं और आग की लपटें भी उनकी एकाग्रता और आस्था को जरा भी विचलित नहीं कर पा रही हैं. इस अद्भुत तपस्या को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा रोजाना शिव शक्ति धूणा पर आकर दर्शन कर रहे हैं और अपने परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. पूरा परिसर इन दिनों भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी और अग्नि के बीच लगातार बैठकर साधना करना किसी सामान्य व्यक्ति के लिए संभव नहीं है. लोग इसे संत शक्ति नाथ की आध्यात्मिक शक्ति, तप और अटूट श्रद्धा का प्रतीक मान रहे हैं. अग्नि तप में संत शक्ति नाथ, धर्म रक्षा का संकल्पवहीं, तपस्या स्थल पर भजन-कीर्तन का दौर भी लगातार जारी है. दिनभर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आते हैं और स्थानीय लोग व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं, जिससे यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. अग्नि के बीच संत शक्ति नाथ की तपस्या, उद्देश्य – धर्म की रक्षा और क्षेत्र की खुशहाली….एक स्थानीय निवासी ने लोकल 18 को बताया कि, संत शक्तिनाथ महाराज ये तपस्या इसलिए कर रहे हैं कि हमारा हिंदू धर्म हमेशा संगठित रहे और हमारे जालोर क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे. वो चाहते हैं कि समाज में एकता बनी रहे और सभी लोग धर्म के रास्ते पर चलें. शक्ति नाथ की तपस्या बनी आस्था और एकता का संदेशसंत शक्ति नाथ की यह तपस्या केवल एक साधना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट रहने और आस्था के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दे रही है. यही कारण है कि दिन-ब-दिन यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और हर कोई इस अनोखी तपस्या का साक्षी बनना चाहता है. About the Author Rupesh Kumar Jaiswal A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jalor,Rajasthan Source link

झारखंड

इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती रही, CBSE में 95% अंक लाई! जमशेदपुर की...

Last Updated:May 19, 2026, 11:51 IST Jamshedpur News: जमशेदपुर की अनुष्का ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में 95 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं. वह पढ़ाई और सोशल मीडिया में संतुलन की मिसाल बनीं हैं. आइये जानते हैं वह क्या बनना चाहती हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर : अक्सर परीक्षा के समय घरों में एक ही बात सुनने को मिलती है कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखो, तभी अच्छे अंक आएंगे. कई माता-पिता अपने बच्चों को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और रील्स से दूर रहने की सलाह देते हैं,  लेकिन जमशेदपुर की अनुष्का ने इस सोच को अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से गलत साबित कर दिखाया है. उन्होंने सीबीएसई बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक लाकर इसे गलत साबित कर दिया है. आइये जानते हैं अनुष्का ने क्या कुछ कहा. सीबीएसई आर्ट्स स्ट्रीम मिले 95% अंक जमशेदपुर की रहने वाली अनुष्का ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. उन्होंने चिन्मय विद्यालय से पढ़ाई की और अपनी मेहनत के दम पर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई. सबसे खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय रही हैं. उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी रील्स पर मिलियंस में व्यूज आते हैं. अनुष्का बताती हैं कि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था. पढ़ाई, सोशल मीडिया और अपने शौक के बीच संतुलन बनाना काफी कठिन था, लेकिन उन्होंने कभी खुद पर भरोसा नहीं खोया. उनका मानना है कि सिर्फ घंटों पढ़ाई करना जरूरी नहीं होता है, बल्कि सही समय पर सही तरीके से पढ़ाई करना सबसे ज्यादा मायने रखता है. उनके शानदार अंकों की बात करें तो इंग्लिश में 98, पॉलिटिकल साइंस में 99, साइकोलॉजी में 91, हिस्ट्री में 94 और फिजिकल एजुकेशन में 92 अंक प्राप्त हुए हैं. आगे चलकर अनुष्का सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा से लॉ की पढ़ाई करना चाहती हैं. इसके साथ ही उन्हें थिएटर और अभिनय का भी बेहद शौक है और वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी ड्रामा सीखने की इच्छा रखती हैं. सोशल मीडिया पर बनाती हैं रील्स अनुष्का ने बताया कि उन्होंने क्लैट परीक्षा की भी तैयारी की थी, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल सकी. इस बात से वह कुछ समय के लिए निराश जरूर हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को फिर से मजबूत किया. उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है. उनके पिता राजेश ठाकुर टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं. जबकि उनकी मां निशा ठाकुर एक हाउसवाइफ हैं. हालांकि उन्होंने बी.एड. की पढ़ाई की हैं और अपनी बेटी की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. अनुष्का बताती हैं कि उनके माता-पिता हर कदम पर उन्हें सपोर्ट करते हैं. यहां तक कि उनकी सोशल मीडिया रील्स भी उनके माता-पिता ही शूट करते हैं. जानें इंस्टाग्राम आईडी अनुष्का का सोशल मीडिया हैंडल “oyee_anushka” है. जहां वह देसी और रिलेटेबल कंटेंट बनाती हैं. उनका कहना है कि सोशल मीडिया में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने अपने नाना-नानी के साथ वीडियो बनाना शुरू किया. लोगों को उनका पारिवारिक और देसी अंदाज इतना पसंद आया कि उनकी वीडियो मिलियंस में वायरल होने लगीं और लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए. योग में जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल पढ़ाई के साथ-साथ अनुष्का को डांस, डिबेट और थिएटर बेहद पसंद है. इतना ही नहीं, वह योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं. आने वाली पीढ़ी को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को सुबह उठकर एनसीईआरटी की पढ़ाई करनी चाहिए, यूट्यूब लेक्चर आराम से देखने चाहिए और पढ़ाई के दौरान खुद से प्रश्न बनाकर तैयारी करनी चाहिए. आज अनुष्का उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो यह सोचते हैं कि सोशल मीडिया और पढ़ाई एक साथ नहीं चल सकते. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आत्मविश्वास और सही समय प्रबंधन हो, तो हर सपना पूरा किया जा सकता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

धनबाद में छिनतई की कोशिश नाकाम:दो युवकों ने 10 हजार रुपए छीन...

धनबाद के हीरापुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के भिस्तीपाड़ा में मंगलवार को छिनतई का एक प्रयास विफल हो गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी राजेश हांडी स्कूल रोड से गुजर रहे थे। एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुकते ही उन्होंने जेब से 10 हजार रुपए निकाले। तभी पीछे से आए दो युवकों ने उनके हाथ से पैसे छीन लिए और भागने का प्रयास किया। घटना के बाद राजेश हांडी ने तुरंत शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। भीड़ ने युवकों की पिटाई भी की। लोगों की बढ़ती संख्या देखकर दोनों युवकों ने छीने गए 10 हजार रुपए वापस कर दिए। पकड़े गए दोनों युवक कतरास के छाताटांड़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। Source link

झारखंड

पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:सोनुवा के केड़ाबीर में फायरिंग, एक-दो नक्सलियों के...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर इलाके में हुई इस कार्रवाई में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कोबरा 209 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम पिछले दो दिनों से सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्रों के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही थी। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में एक या दो नक्सलियों को गोली लगी है। घटनास्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद होने की भी जानकारी मिली है। सुरक्षा बल फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। घटना के बाद सारंडा और पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नक्सली मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली संगठन अभी भी इस इलाके में सक्रिय हैं। गोइलकेरा क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ी नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं। कौन है मिसिर बेसरा मिसिर बेसरा का जीवन एक‎ कट्टरपंथी आदिवासी छात्र से‎ लेकर एक रणनीतिक कमांडर की‎ कहानी है । झारखंड के गिरीडीह जिले के पीरटांड निवासी मिसिर ‎बेसरा पीके राय‎ धनबाद से हिंदी में बीए ऑर्नस ‎की है। 1980 के दशक की‎ शुरुआत में, जब बेसरा कॉलेज ‎की पढ़ाई कर रहा था, तब उसके ‎गांव भगनाडीह में एक विशाल‎ कटहल के पेड़ को गांव के दबंग लोगों ने काट दिया था। उसकी ‎लकड़ी ले जाने की लड़ाई के बाद ‎वह नक्सली बन गया। अक्टूबर ‎1985 में, उसने एक नक्सली‎ सांस्कृतिक समूह ‘अखिल‎ भारतीय क्रांतिकारी सम्मेलन’ के ‎कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 1987 ‎में उसने औपचारिक रूप से‎ सशस्त्र विंग पहली बार बंदूक‎ पकड़ी। मिसिर बेसरा को ‎भास्कर, सुनील, सुनिर्मल, सागर, ‎विवेक के नाम पर भी जाना जाता है। बालिबा में 29 पुलिसकर्मियों को मारा था मिसिर बेसरा ने सारंडा के बालीबा में अप्रैल 2004 को सबसे बड़े ‎नक्सली कांड को अंजाम दिया था। यह हमला बेसरा के करियर का‎ सबसे हिंसक अध्याय माना जाता है। इस हमले में 29 से 32 पुलिस‎कर्मी शहीद हुए थे। एक बार पकड़ाया था लेकिन बिहार के लखीसराय ‎पुलिस पिकेट हमला में पेशी के दौरान कोर्ट से भाग गया था।‎ Source link

ताज़ा खबर

एक तरफ बारिश की एंट्री… दूसरी तरफ 47°C की आग! जानिए आज...

होमवीडियोदेश Weather Update: एक तरफ बारिश की एंट्री… दूसरी तरफ 47°C की आग! जानिए आज का पूरा मौसम अपडेट X Weather Update: एक तरफ बारिश की एंट्री… दूसरी तरफ 47°C की आग! जानिए आज का पूरा मौसम अपडेट   Weather Update: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक तरफ मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए अंडमान निकोबार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है, तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में झुलस रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 3-4 दिनों में यह और आगे बढ़ सकता है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास दस्तक देने की संभावना जताई गई है, हालांकि इसमें कुछ दिनों का अंतर भी हो सकता है. मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. मौसम बिगड़ने के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. लेकिन उत्तर भारत की कहानी बिल्कुल अलग है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है. यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान और बढ़ सकता है. कई इलाकों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं का असर रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है. दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करेंगी और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं हरियाणा और पंजाब में भी 18 से 24 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पूर्वी भारत में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में कहीं लू तो कहीं तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम, मेघालय और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

हर पेड़ से लाखों की कमाई! देवघर में आम बागवानी का ये...

होमताजा खबरकृषि खेत में इस ट्रिक से तैयार करें आम का बगीचा, हर पेड़ बनेगा कमाई की मशीन! Last Updated:May 19, 2026, 12:30 IST Deoghar Mango Farming Tips: देवघर में आम की बागवानी से किसानों की आमदनी बढ़ रही है. कृषि विशेषज्ञ अम्बिका कुशवाहा ने जून-जुलाई में लंगड़ा, मालदा, आम्रपाली जैसे किस्में लगाने की सलाह दी है. इस वैरायटी के आम से किसान बंपर कमाई कर सकते हैं. ख़बरें फटाफट देवघर: झारखंड का देवघर जिला सिर्फ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट आमों के लिए भी काफी प्रसिद्ध  है. यहां की जलवायु और मिट्टी आम की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. यही कारण है कि खेती-किसानी के साथ-साथ आम बागवानी भी किसानों के लिए मुनाफे का एक शानदार जरिया बनती जा रही है. अगर सही समय पर सही किस्म के पौधे लगाए जाएं और उनकी देखभाल सही तरीके से की जाए, तो किसान कुछ ही वर्षों में अच्छा उत्पादन लेकर बेहतर कमाई कर सकते हैं. खासकर देवघर जैसे इलाके में आम की खेती किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम कर रही है. जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट देवघर के कृषि विशेषज्ञ अम्बिका कुशवाहा ने बताया कि आम का बगीचा तैयार करने से पहले मिट्टी और जलवायु को समझना बेहद जरूरी होता है. किसी भी फसल की तरह आम की खेती में भी सही जमीन का चयन सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जाता है. आम के पौधे ऐसी मिट्टी में ज्यादा अच्छे से बढ़ते हैं. जहां पानी का जमाव नहीं होता है. हल्की दोमट मिट्टी और अच्छी जल निकासी वाली जमीन आम की खेती के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है. अगर मिट्टी उपजाऊ हो और समय-समय पर जैविक खाद का उपयोग किया जाए तो पौधे तेजी से बढ़ते हैं और फलन भी बेहतर होता है. जून जुलाई का महीना है सबसे उत्तम उन्होंने बताया कि जून और जुलाई का महीना आम बागवानी के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है. इस दौरान मानसून की शुरुआत हो जाती है और मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे नए पौधों को बढ़ने में काफी मदद मिलती है. देवघर की जलवायु ज्यादातर गर्म और आद्र रहती है. यहां साल के अधिकतर महीने तापमान गर्म रहता है और केवल कुछ महीनों तक ठंड पड़ती है. यही वजह है कि यहां लंगड़ा और मालदा जैसी किस्मों का उत्पादन काफी अच्छा होता है. इस आम की सबसे खास बात यह है कि देवघर की मिट्टी में उगने वाले मालदो आम का स्वाद बेहद मीठा और रसीला होता है. यही कारण है कि यहां के आमों की मांग उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में रहती है और बड़े स्तर पर इसकी सप्लाई भी की जाती है. इस विधि से लगाएं आम की बागवानी आम लगाने की विधि पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी होता है. पौधों को हमेशा सीधी लाइन में लगाना चाहिए और पौधों के बीच पर्याप्त दूरी जैसे 10×10 रखनी चाहिए. दूरी कम होने पर पेड़ों को फैलने के लिए जगह नहीं मिलती, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है. उचित दूरी होने पर पेड़ों को हवा और धूप अच्छी तरह मिलती है, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और फल भी अच्छी गुणवत्ता के आते हैं. साथ ही समय-समय पर सिंचाई, खाद और कीटनाशक का उपयोग भी जरूरी माना जाता है. इस आम की वेरायटी बेहतर वहीं, अगर कोई व्यक्ति अपने घर या किचन गार्डन में सिर्फ एक-दो आम के पौधे लगाकर ताजे आम का आनंद लेना चाहता है तो उसके लिए आम्रपाली किस्म सबसे बेहतर माना जाता है. यह पौधा कम जगह में भी आसानी से बढ़ जाता है और करीब 2-3 साल में फल देना शुरू कर देता है. ऐसे में लोग अपने घर के आंगन या छत पर भी आम का पौधा लगाकर ताजे और मीठे आम का स्वाद ले सकते हैं. कुल मिलाकर सही जानकारी, सही समय और सही किस्म का चयन करके आम बागवानी किसानों के लिए मुनाफे का बेहद शानदार सौदा साबित हो सकती है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

धनबाद में छिनतई की कोशिश नाकाम:दो युवकों ने 10 हजार रुपए छीन...

धनबाद के हीरापुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के भिस्तीपाड़ा में मंगलवार को छिनतई का एक प्रयास विफल हो गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी राजेश हांडी स्कूल रोड से गुजर रहे थे। एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुकते ही उन्होंने जेब से 10 हजार रुपए निकाले। तभी पीछे से आए दो युवकों ने उनके हाथ से पैसे छीन लिए और भागने का प्रयास किया। घटना के बाद राजेश हांडी ने तुरंत शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। भीड़ ने युवकों की पिटाई भी की। लोगों की बढ़ती संख्या देखकर दोनों युवकों ने छीने गए 10 हजार रुपए वापस कर दिए। पकड़े गए दोनों युवक कतरास के छाताटांड़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। Source link

झारखंड

जामताड़ा में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार:सिम प्रोवाइडर भी दबोचा गया, बैंक अधिकारी...

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला भी शामिल है। एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रतनडीह पहाड़िया ओला केक तालाब के पास से रिजवान अंसारी (19), बशीर अंसारी (30), सकलेन अंसारी (19) और सफाउद्दीन अंसारी (20) को पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में कलझरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुजाहिद अंसारी (21) को गिरफ्तार किया गया, जो साइबर अपराधियों को सिम कार्ड मुहैया कराता था। डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी करते थे आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि ये अपराधी लोगों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसके लिए वे गूगल से रैंडम नंबर निकालकर बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रिजवान अंसारी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह 2023 में भी साइबर ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का नेटवर्क महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों तक फैला हुआ था। Source link

ताज़ा खबर

BJP telangana| Revanth Reddy| MP dharmapuri| बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर!...

होमताजा खबरदेश बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर! रेवंत रेड्डी बनेंगे अगले सुवेंदु अधिकारी, दावा Last Updated:May 19, 2026, 13:25 IST बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा कर तेलंगाना में स‍ियासी हलचल बढ़ा दी है. अरव‍िंद ने दावा किया कि तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी भविष्य में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ सकते हैं और रेवंत अगले सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं. बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर है. यहां कांग्रेस की सरकार है लेकि‍न बीजेपी के एमपी का दावा है कि‍ जल्‍द ही रेवंत रेड्डी अगले सुवेंदु अध‍िकारी बनने वाले हैं. Telangana Politics: तेलंगाना में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. भाजपा के सांसद धर्मपुरी अरविंद के दावे से कांग्रेस में हलचल मच गई है. अरविंद ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के बाद बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर है. आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अगले सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं. तेलंगाना में राजनीतिक चर्चाओं को हवा देते हुए बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक दिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अरविंद ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के हालिया मुख्यमंत्री और कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी का उदाहरण दिया.उन्होंने कहा कि सुवेंदु 2020 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और अब ममता बनर्जी के सबसे बड़े विरोधी बन चुके हैं. अरविंद ने दावा किया कि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है. सांसद अरविंद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाकर गलती कर दी. कांग्रेस ने सीएम पद की सत्ता सौंपने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया था. जबकि ये नेता दशकों से कांग्रेस के साथ थे और जमीन पर काम कर रहे थे. उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, “2028-29 में तेलंगाना में कांग्रेस को भारी हार मिलेगी. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ेगा.” उन्होंने 1985 और 1994 के चुनावों का हवाला दिया. इस बयान के मायने इसलिए भी खास हैं क्योंकि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी से कहा था, “आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे, अच्छा है कि मेरे से ही जुड़ जाइए.” इस पर रेवंत रेड्डी मुस्कुरा उठे थे. अरविंद ने कहा, “मैं नहीं जानता कि पीएम का बयान क्या मतलब रखता है, लेकिन कुछ न कुछ तो है. तेलंगाना में भी पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी वाला माहौल बनता दिख रहा है.” सांसद अरविंद ने भविष्यवाणी की कि अगले दो साल तेलंगाना में तेज राजनीति देखने को मिलेगी और अंत में भाजपा की सरकार बनेगी. गौरतलब है कि जल्द ही ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अरविंद के इस बयान ने तेलंगाना की राजनीति में चिंगारी लगा दी है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Hyderabad,Telangana Source link

Scroll to Top