भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

बोकारो में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल:बातचीत के बहाने बुलाकर...

बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 12/D दुर्गा फील्ड के पास हुई इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले युवकों को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर अचानक हमला कर दिया। भुजाली और बांस से किया गया हमला घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि जय और सुजल नाम के युवकों ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वे निर्धारित स्थान पर पहुंचे, आरोपियों ने उन पर भुजाली और बांस से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों युवक संभल नहीं सके और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हमले के तरीके और इस्तेमाल किए गए हथियारों की भी जांच कर रही है। घायलों की हुई पहचान, हालत स्थिर घटना में घायल युवकों की पहचान आकाश कुमार (18) और पवन कुमार यादव (14) के रूप में हुई है। आकाश कुमार सेक्टर 2/B का निवासी है, जिसे पेट और हाथ में चाकू लगा है। वहीं पवन कुमार यादव सेक्टर 12 पटना खटाल का रहने वाला है, जिसके कमर के नीचे चाकू से वार किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि उन्हें निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद सेक्टर 12 थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। Source link

झारखंड

पाकुड़ में कारपेंटर के घर सेंधमारी:श्राद्ध में गए थे परिवार, लौटे तो...

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के नमो टोला में सोमवार शाम चोरी की बड़ी घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक कारपेंटर के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ली। जानकारी के अनुसार, नमो टोला निवासी हृदय भास्कर अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 10 बजे तलवाडंगा स्थित एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध भोज में गए थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नकद 4 लाख सहित जेवर और सामान पर हाथ साफ पीड़ित हृदय भास्कर ने पुलिस को बताया कि चोर घर से करीब 4 लाख रुपए नकद ले गए हैं। इसके अलावा चांदी के गहने, बर्तन और कपड़े भी चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपना घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में बालू और ईंट की खरीदारी की थी। इसी कारण निर्माण के लिए रखी रकम घर में ही रखी गई थी, जिसे चोरों ने निशाना बना लिया। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। हृदय भास्कर ने कहा कि उनकी पूरी जमा पूंजी चोरी हो गई है, जिससे अब घर बनाने का सपना अधूरा रह गया है। उनकी पत्नी रोते हुए नजर आईं और उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर करीब 7 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है। इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली। देर रात हृदय भास्कर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास के संदिग्धों और सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के सामने खाली जमीन होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। Source link

ताज़ा खबर

Neet news| NEET UG Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक में बड़ा...

Last Updated:May 19, 2026, 09:16 IST NEET UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच अब और तेज हो गई है. महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क रेनूकई (Renukai Career Centre,RCC) के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर को कोर्ट ने 9 दिन की CBI कस्टडी…और पढ़ें NEET UG Paper Leak LIVE, NEET, neet exam, neet ug, Neet news: नीट पेपर लीक मामले में क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट? NEET UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. CBI अब इस केस में बड़े कोचिंग नेटवर्क, मेडिकल छात्रों और NTA से जुड़े लोगों तक पहुंच चुकी है. महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार Renukai Career Centre (RCC) के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर को कोर्ट ने 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है. वहीं पुणे की बॉटनी लेक्चरर मनीषा मंधारे को कॉलेज ने सस्पेंड कर दिया है. इस बीच जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज की छात्रा पलक बिवाल के गायब होने की खबर ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. संसद की समिति ने NTA प्रमुख को भी तलब किया है और अब NEET परीक्षा को CBT मोड में कराने की मांग तेज हो गई है. NEET पेपर लीक मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम आपको यहां लगातार बता रहे हैं…. देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का पेपर लीक मामला अब सिर्फ एक एग्जाम घोटाला नहीं, बल्कि देशभर में फैले बड़े नेटवर्क की जांच बन चुका है. CBI लगातार गिरफ्तारियां कर रही है.नए नाम सामने आ रहे हैं और जांच का दायरा कोचिंग सेंटरों से लेकर मेडिकल कॉलेजों और NTA से जुड़े लोगों तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क RCC के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी, पुणे की लेक्चरर मनीषा मंधारे का सस्पेंशन, राजस्थान में मेडिकल छात्रों के गायब होने की खबर और संसद की समिति द्वारा NTA प्रमुख को तलब किए जाने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है. इसी बीच केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रही है और NEET को CBT मोड में कराने की मांग भी तेज हो गई है. NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: अब तक क्या-क्या हुआ? देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला हर दिन नए खुलासे कर रहा है. CBI, राजस्थान SOG और दूसरी एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हैं और अब इस केस में कई बड़े नाम सामने आने लगे हैं.इस मामले में सबसे बड़ा ताजा एक्शन महाराष्ट्र के लातूर में देखने को मिला, जहां CBI ने Renukai Career Centre (RCC) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया.दिल्ली की विशेष CBI अदालत के जज अजय गुप्ता ने मोटेगांवकर को 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया. जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि मामला अभी शुरुआती और बेहद अहम चरण में है. CBI का कहना है कि मोटेगांवकर से पूछताछ के जरिए दूसरे आरोपियों की पहचान करनी है और सबूतों से छेड़छाड़ रोकनी है. NEET UG Paper Leak LIVE: पुणे की लेक्चरर मनीषा मंधारे सस्पेंड NEET UG Paper Leak LIVE: NEET पेपर लीक केस में गिरफ्तार पुणे की बॉटनी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर भी शिकंजा कसता जा रहा है.पुणे के मॉर्डन कॉलेज ऑफ आर्टस साइंस एंड कॉमर्स ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. कॉलेज ने बयान जारी कर कहा कि मंधारे 2002 से जूनियर कॉलेज सेक्शन में कार्यरत थीं और पिछले 24 साल से 11वीं-12वीं के छात्रों को बायोलॉजी पढ़ा रही थीं. NEET UG Paper Leak LIVE: जांच में क्‍या सामने आया? NEET UG Paper Leak LIVE: जांच एजेंसियों के मुताबिक पलक के चाचा मांगीलाल बिवाल और चचेरे भाई विकास बिवाल का नाम कथित पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है.मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विकास बिवाल को लेकर भी कई अहम बातें सामने रखी हैं. प्रशासन के मुताबिक उसकी कॉलेज में उपस्थिति काफी कम थी और पढ़ाई में प्रदर्शन भी कमजोर बताया गया. NEET UG Paper Leak LIVE:जयपुर के मेडिकल कॉलेज से छात्रा गायब NEET UG Paper Leak LIVE: इस बीच राजस्थान से भी बड़ा अपडेट सामने आया. जयपुर के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज की MBBS फर्स्ट ईयर छात्रा पलक बिवाल के कॉलेज से गायब होने की खबर ने जांच को और गंभीर बना दिया है.इससे पहले उसी परिवार की प्रगति बिवाल भी छुट्टी लेकर कॉलेज से गायब बताई गई थीं. पलक का परिवार पहले से ही CBI जांच के दायरे में है. NEET UG Paper Leak LIVE: कौन हैं शिवराज मोटेगांवकर? NEET UG Paper Leak LIVE: शिवराज मोटेगांवकर महाराष्ट्र के चर्चित कोचिंग कारोबारी माने जाते हैं. उनका Renukai Career Centre यानी RCC NEET और JEE की तैयारी कराने वाले बड़े नेटवर्क में गिना जाता है.बताया जा रहा है कि RCC की कुल 9 शाखाएं हैं और बड़ी संख्या में छात्र यहां मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करते हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक नेटवर्क में कोचिंग सर्किट की बड़ी भूमिका हो सकती है. NEET UG Paper Leak LIVE:सीबीआई कर रही जांच NEET UG Paper Leak LIVE: CBI को शक है कि लीक हुए पेपर की हस्तलिखित कॉपियां किन-किन लोगों तक पहुंचीं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. जांच के लिए RCC के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में ले जाया जा सकता है. Source link

झारखंड

लाखों की नौकरी का रास्ता खोलता है इन कॉलेजों का ईएमबीए, कई...

Last Updated:May 19, 2026, 09:04 IST Ranchi Top EMBA Colleges: ई-एमबीए यानी एग्जीक्यूटिव एमबीए करना चाहते हैं तो रांची के ये कॉलेज चुन सकते हैं. इनका फीस स्ट्रक्चर अलग-अलग है और एडमिशन के लिए सख्त प्रवेश परीक्षाएं पास करनी होती हैं. हालांकि सेलेक्शन होने और कोर्स पूरा होने के बाद प्लेसमेंट अच्छा मिलता है. आईआईएम रांची के पीआरओ अभिषेक राय बताते हैं, यह खासतौर पर जो वर्किंग प्रोफेशनल होते हैं उनके लिए ये कोर्स डिजाइन किया गया है. इस बार आईएमएम रांची में इस कोर्स के स्टूडेंट को 1.2 करोड़ का पैकेज मिला है. इसमें अगर आप यहां से यह कोर्स करना चाहते हैं तो फीस 2 साल का 13 लाख रुपए के करीब है. इसके अलावा आपको इसका एंट्रेंस टेस्ट निकालना होगा, मेरिट के आधार पर ही यहां चयन होता है. झारखंड की राजधानी रांची में आईएमएम रांची व बीआईटी मेशरा है. इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी और उषा मार्टिन कॉलेज भी हैं, जहां पर एग्जीक्यूटिव एमबीए की पढ़ाई होती है. दरअसल, एग्जीक्यूटिव एमबीए में आपको अपनी नौकरी नहीं छोड़नी होती है. अगर आपकी नौकरी कर रहे हैं तो उसके साथ ही आप ये 2 साल का कोर्स कर सकते हैं. वहीं, अगर आप बजट में पढ़ाई करना चाहते हैं तो भी आपके पास विकल्प हैं. ऐसे में रांची यूनिवर्सिटी और उषा मार्टिन जैसे कॉलेज में आ सकते हैं. उषा मार्टिन में फीस चार लाख के करीब है. यहां पर भी ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लास होते हैं. आपको कोई भी डाउट है तो आप सीधा कैंपस में जा सकते हैं. कैंपस की लाइब्रेरी से लेकर हर एक चीज को आप एक्सेस कर पाएंगे. Add News18 as Preferred Source on Google बीआईटी मेशरा कॉलेज के प्रोफेसर मृणाल ने बताया यहां भी एडमिशन ले सकते हैं. यहां पर भी फीस 6 लाख के करीब है. खास बात यह है कि यहां पर काम करते-करते आप पढ़ाई कर सकते हैं. ऑनलाइन क्लासेस होते हैं और सेटरडे-संडे को ऑफलाइन क्लासेस होते हैं. साथ ही कंपनी जैसे गूगल, एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक, नेस्ले जैसी 40 से अधिक कंपनियां यहां पर प्लेसमेंट के लिए आती हैं. इस बार आईआईएम रांची में 99 से अधिक कंपनियां आई. रांची यूनिवर्सिटी में तो पर सेमेस्टर महज 10 से ₹12000 ही फीस है. ऐसे में अगर आपका बजट बहुत ही कम है तो फिर यह बढ़िया विकल्प है. यहां से पढ़कर कई सारे बच्चे बैंगलोर और महानगर में बढ़िया नौकरी कर रहे हैं. यहां पर भी टाटा जैसी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती हैं. आप भले ऑनलाइन क्लास करें लेकिन आप कॉलेज के सारे रिसोर्स का फायदा उठा सकते हैं. Source link

झारखंड

बच्चों को बचपन से सेवा और सहयोग के संस्कार देना जरूरी :...

रांची| मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में डूडल डेन के संयुक्त तत्वावधान में रातू रोड स्थित नीव स्कूल में समर कैंप आयोजित किया। इसमें बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां कराई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों को उपहार और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख संदेश “बच्चे समाज का भविष्य हैं” रहा। इसी क्रम में बच्चों को फर्स्ट एड के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया और बताया गया कि छोटी-मोटी चोट लगने पर प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए। बच्चों के बीच फर्स्ट एड किट का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को सेवा, सुरक्षा और सहयोग के संस्कार बचपन से देना हमारा दायित्व है। मौके पर सचिव रेखा राईका, शायरी अग्रवाल, निशी सर्राफ, सौम्या समोता, सोनम अग्रवाल, कोमल पोद्दार, शिल्पा लोहिया, मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। Source link

झारखंड

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो की 71वीं जयंती पर दी गई...

सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, झारखंड वनांचल आंदोलनकारी स्व. राजेंद्र महतो की 71वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। राजेंद्र महतो इंटर कॉलेज चास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उनके आदर्शों, संघर्षों और सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में स्व. महतो के पुत्र व कॉलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार ने कहा कि राजेंद्र महतो का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के लिए समर्पित था। इस अवसर पर सचिन अशोक कुमार, आरती देवी, उर्मिला कुमारी, अंजना वाला देवी, शिव शंकर दुबे, उषा कुमारी, नियाज अहमद, उत्तम प्रजापति, जूली देवी, आशीष कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी। वहीं संध्या में राजेंद्र महतो स्मृति भवन धर्मशाला मोड़ में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक जगजननी, झारखंड आंदोलनकारी करमचंद गोप, गोपाल साह, रमेश लोहिया, रघुनाथ टुडू, नकुल प्रसाद, प्रदीप सिंह, आशीष महतो, करमचंद राय, अनूप कुमार पांडेय, भूदेव बाउरी, बुद्धेश्वर मोदक, शंकर बाउरी आदि उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

‘साझेदारी ही समाधान’, पीएम मोदी और स्वीडिश प्रधानमंत्री ने ग्लोबल संकट पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने वैश्विक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक अस्थिरता को लेकर एक संयुक्त लेख लिखा है. इस लेख में दोनों नेताओं ने दुनिया से अपील की है कि मौजूदा दौर में देशों को अलग-थलग होने के बजाय साझेदारी और सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए. दोनों प्रधानमंत्रियों ने कहा कि दुनिया इस समय भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा संकट और आर्थिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षीय व्यवस्था पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती का समाधान कोई देश अकेले नहीं निकाल सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम ने अपने लेख में कहा, ‘ऐसे वक्त में जब संयुक्त राष्ट्र अपनी 80वीं वर्षगांठ मना रहा है, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद का महत्व और भी अधिक स्पष्ट हो गया है. साथ ही, वैश्विक शासन संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता को अब नज़रअंदाज़ करना असंभव हो गया है.’ ‘विकास और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं’ दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त लेख में लिखा कि क्लाइमेट एक्शन को विकास से अलग नहीं किया जा सकता. दुनिया के करोड़ों लोग अब भी बेहतर जीवन, रोजगार, ऊर्जा और आधुनिक सुविधाओं की उम्मीद रखते हैं. ऐसे में आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना ही आज की सबसे बड़ी चुनौती है. पीएम मोदी ने इस लेख में भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और साथ ही बड़े स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन भी कर रहा है. भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य रखा है. भारत ने दुनिया को दिए कई ग्लोबल प्लेटफॉर्म पीएम मोदी ने लिखा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए कई अहम पहल शुरू की हैं. इनमें इंटरनेशनल सोलर अलायंस, ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस और मिशन LiFE जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की जिम्मेदार आवाज बनकर उभरा है. वहीं स्वीडन की तारीफ करते हुए कहा गया कि उसने यूरोप में जलवायु कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभाई है. स्वीडन का बिजली ग्रिड करीब 98 प्रतिशत फॉसिल-फ्यूल फ्री हो चुका है और 1990 के बाद से वहां उत्सर्जन में एक-तिहाई से ज्यादा कमी आई है, जबकि अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी हो गई. ‘LeadIT’ को बताया भारत-स्वीडन साझेदारी का बड़ा उदाहरण दोनों प्रधानमंत्रियों ने 2019 में भारत और स्वीडन द्वारा संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से शुरू किए गए ‘लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन’ यानी LeadIT का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस पहल ने इंडस्ट्रियल डिकार्बोनाइजेशन और क्लीन इंडस्ट्री को वैश्विक बहस के केंद्र में लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अब LeadIT को सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की जरूरत है. इसके जरिए टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, क्लीन एनर्जी सप्लाई चेन, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स और सस्टेनेबल फाइनेंस को बढ़ावा दिया जा सकता है. ‘हर देश को तकनीक अपनाने का मौका मिलना चाहिए’ लेख में दोनों नेताओं ने कहा कि हर देश को अपनी जरूरतों के हिसाब से तकनीक अपनाने और उसे बड़े स्तर पर लागू करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन सीमाओं को नहीं मानता, इसलिए इसके समाधान भी वैश्विक होने चाहिए. उन्होंने 2030 तक इस वैश्विक गठबंधन को और मजबूत करने की अपील की और नॉर्डिक देशों समेत दूसरे देशों को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया. ‘टकराव नहीं, सहयोग से बनेगा भविष्य’ प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री ने अपने संयुक्त लेख के अंत में साफ संदेश दिया कि दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान सहयोग में है, टकराव में नहीं. उन्होंने कहा कि भारत और स्वीडन मिलकर एक ऐसे भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं, जहां आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक साझेदारी साथ-साथ आगे बढ़ें. Source link

झारखंड

Aaj ka Mausam Live | Today Weather Live | बंगाल की खाड़ी...

Today’s Weather News Live: देशभर के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़े चल रहे हैं. लोग अब इसी इंतजार में है कि आखिर सूरज के फैलाए इस संकटकाल से कब राहत मिलेगा और कब बारिश होगी. झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए अंडमान-निकोबार समेत बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है. हालांकि अब भी उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 19 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा. केरल में 26 मई तक एंट्री मारेगा मानसून आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 मई को दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और पूरे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक आगे बढ़ चुका है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में मानसून और आगे बढ़ सकता है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है. हालांकि इसमें चार दिन आगे-पीछे का अंतर हो सकता है. मानसून की इस तेज प्रगति से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट आईएमडी ने 19 मई को केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. तटीय कर्नाटक और केरल में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है. उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी उत्तर भारत में गर्मी अभी कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. आईएमडी के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 19 मई को भी हीटवेव का असर बना रहेगा. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर लू (Severe Heatwave) की स्थिति रह सकती है. उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. दिल्ली में गर्म हवाओं से बढ़ेगी परेशानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 18 से 24 मई तक हीटवेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है. इस दौरान दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. यूपी में लू का डबल अटैक उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है. पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई जिलों में 19 मई को गंभीर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. बांदा, प्रयागराज, झांसी, कानपुर और वाराणसी जैसे इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम यूपी में 19 से 24 मई तक भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं रात में भी गर्म हवाओं का असर रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी. कई इलाकों में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी भी जारी की गई है. दूसरी ओर उत्तराखंड में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगेगा. 20 मई से पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. देहरादून, नैनीताल और चमोली समेत कई जिलों में बादल छा सकते हैं. इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. बिहार-झारखंड में कहीं आंधी-तूफान, तो कहीं लू की मार बिहार में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिलेगा. एक तरफ कई जिलों में हीटवेव का असर रहेगा, तो दूसरी ओर आंधी और तेज हवाओं का भी खतरा बना हुआ है. आईएमडी ने 19 से 21 मई तक बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है. लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की सलाह दी गई है. झारखंड में भी गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. त्रिपुरा और असम के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. आईएमडी ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में भी समुद्र उग्र रहने की संभावना है. मछुआरों को 22 मई तक कई समुद्री इलाकों में न जाने की सलाह दी

झारखंड

हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा निदेशक का वेतन रोकने की दी चेतावनी

झारखंड हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को कड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने कहा कि यदि प्रार्थियों को 22 जून तक वैधानिक लाभ नहीं दिया गया, तो उच्च शिक्षा निदेशक का वेतन रोक दिया जाएगा। अदालत ने वसंत कुमार साहू समेत 15 प्रार्थियों की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान उच्च शिक्षा निदेशक वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। इससे पहले हुई तीन सुनवाई में निदेशक की ओर से अदालत को अंडरटेकिंग देकर आश्वासन दिया गया था कि प्रार्थियों को पेंशन और बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। निदेशक ने यह भी कहा था कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो 16 सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करेगी। हालांकि अदालत ने 12 सप्ताह के भीतर भुगतान का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक आदेश का पालन नहीं हो सका। Source link

झारखंड

जेटेट भाषा विवाद:कमेटी ने पूछा: भोजपुरी-मगही बोलने वाले ज्यादा, फिर परीक्षा से...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की नई भाषा नियमावली को लेकर जारी विवाद पर बनी पांच मंत्रियों की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक सोमवार को भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। बैठक में अधिकारियों से कई अहम सवाल पूछे गए, लेकिन आवश्यक डेटा और स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के कारण कमेटी निर्णय की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाई। अब इस मामले में अगली बैठक 22 मई को होगी। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड में भोजपुरी और मगही बोलने वालों की संख्या ओड़िया और बांग्ला भाषियों से करीब चार गुना अधिक है। इस पर कमेटी के सदस्यों ने सवाल उठाया कि जब इन भाषाओं का दायरा इतना बड़ा है, तो फिर इन्हें जेटेट परीक्षा से क्यों बाहर किया गया। सदस्यों ने यह भी पूछा कि वर्ष 2012 तक भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को परीक्षा में शामिल करने का आधार क्या था और 2025 की नई नियमावली में इन्हें किस आधार पर हटाया गया। बैठक में नई नियमावली में संथाल परगना के जिलों में कुरमाली भाषा को शामिल नहीं करने पर भी आपत्ति जताई गई। सदस्यों ने दावा किया कि संथाल क्षेत्र में कुरमाली बोलने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक है। इसके बावजूद भाषा को सूची से बाहर रखा गया है। कमेटी ने विभाग से अगली बैठक से पहले विस्तृत तथ्यात्मक और प्रशासनिक डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों में बोली जाने वाली भाषाओं, भाषाभाषियों की संख्या, विभिन्न भाषाओं के शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या, तथा पिछली जेटेट परीक्षाओं में विभिन्न भाषाओं के अभ्यर्थियों के आंकड़े शामिल हैं। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो और शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। जानिए…कमेटी ने अगली बैठक में क्या-क्या जानकारी मांगी डेटा नहीं मिलने के कारण कमेटी आगे नहीं बढ़ पाई: राधाकृष्ण किशोर बैठक के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अधिकारियों से मांगी गई जानकारी का ठोस उत्तर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाषाओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े पूरे डेटा के बिना कमेटी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकती। उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कैबिनेट बैठक में भोजपुरी, मगही और अंगिका को जेटेट में शामिल करने की मांग रखी थी। Source link

Scroll to Top