भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान पेड़ों की कटाई मामले में मांगी स्टेटस...

हाईकोर्ट में मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से संबंधित अवमानना मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच में तेजी आई है। इस मामले में कए एक नामजद आरोपी महराज सिंह की गिरफ्तारी हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 जून निर्धारित करते हुए मामले में अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में इस मामले में राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि इस मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, वन गार्ड और अन्य वन अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई है, इसलिए जांच में देरी हुई है। दो वन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है, जबकि एक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। Source link

झारखंड

बंगाल में हिंदू और बहुसंख्यक समाज की जीत, जनता ने घमंड को...

भास्कर न्यूज | गढ़वा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद गढ़वा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला। शहर के रंका मोड़ पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। मौके पर मौजूद भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिला जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नीयत पर जनता की मुहर है। भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत हिंदू और बहुसंख्यक समाज की जीत है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के अन्य राज्य की जनता गदगद है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनना अत्यंत ही आवश्यक था। ममता बनर्जी की तरह झारखंड में भी झामुमो, कांग्रेस और राजद को सत्ता का घमंड हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम चुनावों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी, पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि देवी, भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ. लालमोहन, विनय चौबे, विनोद जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, अरविंद धर दुबे, रितेश दुबे, इंदेश पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, अंकित तिवारी, अजय पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की...

होमताजा खबरदेश बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या Last Updated:May 06, 2026, 23:24 IST बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर और चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में बीजेपी नेता और राज्य के नए राजनैतिक धुरी बने सुवेंदु अधिकारी के करीबी निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है. चश्मदीदों के मुताबिक वह कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के मुख्य प्‍वाइंट्· सरेराह वारदात: सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे. · मौके पर ही मौत: हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. · सुवेंदु अधिकारी के करीबी: मृतक लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके खास भरोसेमंद माने जाते थे. · चुनाव बाद हिंसा: बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों (4 मई) के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से तोड़फोड़ और झड़पों की खबरें आ रही हैं. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

झारखंड में गर्मी का कहर जारी! पलामू, गढ़वा… हीटवेव का येलो अलर्ट,...

Last Updated:April 27, 2026, 06:41 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में आज भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू में तापमान 40-44 डिग्री तक रहने वाला है. वहीं, कुछ जिलों जैसे उत्तरी पूर्वी में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है. आइये जानते हैं आज के मौसम के बारे में. ख़बरें फटाफट झारखंड का मौसम जानें कैसे रहने वाला है रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड के कई जिलों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. हालांकि रांची का अधिकतम तापमान लगभग 39-42°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों जैसे जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू में 40-43°C तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर पिछले दिनों की तरह 44°C के करीब तापमान दर्ज होने की भी आशंका है, खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. साथ ही आज दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. इन जिलों में है हीटवेव की चेतावनी रांची मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसावां में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. जहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, रांची और जमशेदपुर में AQI 100-150 के बीच रहने की संभावना है, जबकि धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में 150-200 तक जा सकता है. सूखी हवाओं और धूल के कारण प्रदूषण बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 42/27 150 जमशेदपुर 44/28 150 पलामू  43/25 160 धनबाद 43/27 150 इन जिलों में है बारिश की चेतावनी झारखंड के उत्तरी और पूर्वी जिलों जैसे देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा आदि जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. हालांकि तेज बारिश नहीं, सिर्फ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है, इससे स्थानीय स्तर पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. वहीं, आंधी-तूफान के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी जैसे जिलों के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. झारखंड के जिलों का 26 अप्रैल का ये है आंकड़ा जानें कहां रहेगा सबसे कम तापमान झारखंड के पहाड़ी और वन क्षेत्रों, खासकर नेतरहाट और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 22–23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जो राज्य में सबसे कम है. यहां सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह रहा है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस गर्मी में पानी का अधिक सेवन करना चाहिए. साथ ही हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं. मौसम को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज झारखंड में गर्मी का प्रभाव साफ दिखाई देगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश राहत दे सकती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 06:41 IST Source link

व्यापार

₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगा करोड़ों का...

होमताजा खबरमनी ₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगा करोड़ों का मुनाफा Last Updated:October 17, 2021, 09:16 IST आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं. इस बिजनेस को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और हर महीने करोड़ों में कमा सकते हैं. इस कारोबार को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. नई दिल्ली. अगर आप भी घर बैठे अपना कारोबार शुरू (Starting own business) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में बता रहे हैं. इस बिजनेस को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन होर्डिंग (Online Hoardings Business) के कारोबार का. बता दें कि डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. इसके लिए News18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.काॅम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) से बात की. बता दें कि दीप्ति इस कारोबार से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है. तो आइए जानते हैं उन्हीं से कि आप ऑनलाइन होर्डिंग (How to start a hoarding business in India ) का कारोबार कैसे शुरू सकते हैं और इसमें कितनी कमाई हो सकती है. सालभर में ही होगी करोड़ों की कमाईदीप्ति अवस्थी शर्मा ने साल 2016 में जब ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया था तब वह मात्र 27 साल की थी. ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण दीप्ति ने केवल 50 हजार रुपये लगाकर ऑनलाइन होर्डिंग का काम शुरू कर दिया. अगले ही साल से 12 करोड़ की कमाई होने लगी और एक साल बाद दीप्ति की कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ से ज्यादा हो गया. दीप्ति कहती हैं, मैंने 2016 में बहुत ही छोटी रकम 50 हजार से डिजिटल होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया. यह आइडिया सक्सेसफुल रहा और कम समय में ही कमाई होने लगी. कैसे शुरू करें यह कारोबार?मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको अपने डोमिन नाम से एक बेवसाइट बनाना होगा. उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा. शुरूआत में आप यह देखें कि कहां और किस तरह लोग विज्ञापन देने के लिए जगह की तलाश रहे हैं उनसे में संपर्क कर सकते हैं. यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है. क्योंकि आए दिन लोग घर बैठ विज्ञापन देना चाहते हैं. जानें कैसे करती है यह कंपनी काम?सबसे पहले गो होर्डिंग्स.काॅम की वेबसाइट पर कस्टमर को लॉगइन करना होता है. इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपने लोकेशन (जहां उसे होर्डिंग लगवानी है) सर्च करके सिलेक्ट करना होता है. लोकेशन सिलेक्ट होने के बाद कंपनी के पास एक मेल जाता है. उसके बाद कंपनी की तरफ से साइट और लोकेशन की उपलब्धता की कन्फर्मेशन भेजी जाती है, फिर कस्टमर की तरफ से आर्टवर्क और ऑर्डर आते हैं. लोकेशन साइट पर लाइव होने के लिए एक आईडी एंड पासवर्ड उपलब्ध कराया जता है. बता दें कि यह कंपनी एक होर्डिंग को एक माह की अवधि तक लगवाने के लिए लगभग 1 लाख रुपए लेती है. दीप्ति के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई जैसे शहर के हाई प्रोफाइल लोकेशन में एक होर्डिंग लंबी अवधि तक लगवाने के लिए 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं, ऐसे में अगर आपके पास महीने में 10 होर्डिंग्स के भी ऑर्डर आते हैं तो आप 1 करोड़ तक कमा सकते हैं. त्योहारी सीजन में आमतौर पर यह संभव होता है, जब महीने भर में 10-12 होर्डिंग्स केऑर्डर मिल जाते हैं. ऐसे में यह कारोबार काफी मुनाफा वाला सौदा हो सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : October 17, 2021, 09:14 IST Source link

झारखंड

हल्की बारिश में भी गायब हो जाती है बिजली जर्जर हाइटेंशन तार...

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह शहर सहित आस-पास के इलाकों में सोमवार शाम करीब चार घंटे हुई बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही पूरे शहर की बिजली गुल कर दी गई। कुछ इलाकों में रात 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। जबकि, कई क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।शहरी क्षेत्र से जुड़े बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद इलाके में पूरी रात बिजली नहीं आई। मंगलवार सुबह जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। हैरानी की बात यह है कि बारिश के दौरान सभी सब-स्टेशनों तक 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति सामान्य रही। इसके बावजूद 11 हजार वोल्ट की सप्लाई एहतियात के नाम पर बंद कर दी गई। असल समस्या विभाग की लापरवाही है। शहर के कई इलाकों में 11 हजार वोल्ट के तार अब भी जर्जर हालत में हैं। इन्हें बदलने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थिति यह है कि हल्की आंधी या बारिश की संभावना होते ही विभाग सीधे बिजली काट देता है। ताकि, जर्जर तारों से कोई बड़ी समस्या न हो। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के दौरान घंटों अंधेरे में रहने को लोग विवश हो जाते हैं । लोगों में आक्रोश बिजली की बदहाल व्यवस्था पर गिरिडीह शहर के लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही बिजली गुल हो जाती है। गर्मी के कारण भारी परेशानी होती है। बिजली नहीं रहती है तो पानी की भी किल्लत होने लगती है। शहर में 100 किलोमीटर में लगे हैं तार, इन में सिर्फ 40 किलोमीटर तार बदले, बाकी पर अब भी टाल-मटोल शहर में 11 हजार वोल्ट के करीब 100 किलोमीटर तार लगे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में तार जर्जर हालत में हैं। कहीं तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। तो कहीं उन्हें अस्थायी तरीके से लगाया गया है। बिजली विभाग का दावा है कि अब तक सिर्फ 40 किलोमीटर तार बदले गए हैं। जबकि, बाकी 60 किलोमीटर जर्जर तार अब भी जस के तस हैं। विभाग का कहना है कि शेष इलाकों में काम जारी है। लेकिन, यह काम कब तक पूरा होगा, इस पर कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं दी जा रही है। ऐसे में हर बारिश और हल्की आंधी में बिजली काटना विभाग की मजबूरी नहीं, बल्कि अधूरी तैयारी का नतीजा नजर आ रहा है। बिजली की आपूर्ति ठीक से हो, इस पर काम कर रहा है विभाग : जेई बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि जिस इलाके में तार के जर्जर होने की जानकारी मिलती है, उसे ठीक किया जाता है। बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने के लिए बिजली काटी जाती है, सिर्फ बारिश हो, तो बिजली नहीं कटेगी। लेकिन आंधी में तार पर पेड़ गिरने का डर बना रहता है। इसलिए बिजली काटी जाती है। Source link

झारखंड

बरनवाल महिला संघ की कार्यकारिणी की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर

भास्कर न्यूज | गिरिडीह भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ के एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को शहर के एक होटल में कार्यकारिणी की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी पूनम बरनवाल ने की।पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में सदस्यों ने मिठाई बांटी और केक काटकर जश्न मनाया। संगठन ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एक असहाय परिवार को ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। बताया गया कि यह परिवार एक छोटी चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करता है और उनके साथ एक वृद्ध माता भी रहती हैं। बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक और सामाजिक सहयोग प्रदान करने तथा राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जहां-जहां बरनवाल समाज की पर्याप्त संख्या है, वहां प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर महिला समितियों का गठन किया जाएगा। संघ द्वारा स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यहां वृद्धजनों के बीच केक, मिठाई, बिस्किट, जूस और नगद राशि वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपने माता-पिता का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। महिलाओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएंगी और बुजुर्गों को परिवार से जोड़ने का प्रयास करेंगी। बैठक के दौरान संघ की अध्यक्ष पूनम बरनवाल, महामंत्री सुषमा कौशिक, कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल सहित सभी पदाधिकारियों को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी गई। Source link

ताज़ा खबर

क्‍या फिर 26/11 जैसी रची जा रही है साजिश? कच्‍छ में मिली...

होमताजा खबरदेश क्‍या फिर 26/11 जैसी साजिश? कच्‍छ में मिली लावारिस पाकिस्‍तानी नाव Last Updated:May 06, 2026, 22:12 IST गुजरात के कच्छ क्रीक क्षेत्र में एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप मच गया है. यह नाम बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम ने समुद्री इलाके से नाव बरामद की हे. तलाशी के दौरान नाव से केवल मछली पकड़ने का सामान मिला हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ, कोस्ट गार्ड सहित अन्‍य सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. गुजरात के कच्‍छ इलाके से एक पाकिस्‍तानी नाव लावारिस हालत में बरामद की गई है. Pakistani Boat Found in Kutch: गुजरात के कच्छ जिले के क्रीक क्षेत्र में एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पेट्रोलिंग टीम ने समुद्री इलाके में संदिग्ध हालत में इस नाव को बरामद किया है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ, कोस्‍ट गार्ड सहित अन्‍य सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री इलाकों में गश्‍त बढ़ा दी है. साथ ही, नाव से आने वाले संदिग्‍धों की तलाश में स्‍थानीय पुलिस सहित इंटेलिजेंस एक्‍शन में आ गई हैं. सूत्रों के अनुसार, बीती रात बीएसएफ की एक टीम समुद्र की पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान, उनकी निगाह पानी में तैन रही एक नाव पर गई. शंका होने पर बीएसएफ की टीम ने इस नाम को घेर लिया. कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब कोई नाव से बाहर नहीं लिकला, तो बीएसएफ की टीम ने पूरा एहतियात रखते हुए नाव में उतरने का फैसला किया. तलाशी के दौरान, बीएसएफ की टीम को नाव में कोई भी नहीं मिला. बताया जा रहा है कि नाव से मछली पकड़ने का सामान मिला है. संदिग्‍धों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल दावा किया जा रहा है कि अभी तक नाव से किसी तरह की संदिग्ध सामान, हथियार या ड्रग्स बरामद नहीं हुए हैं. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि नाव भारतीय सीमा तक कैसे पहुंची. उल्‍लेखनीय है कि मुंबई में 26 नवंबर को हुए सीरियर अटैक में आतंकी इसी तरह पाकिस्‍तान से नाव के सहारे मुंबई पहुंचे थे. पुराने कड़वे अनुभवों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. साथ ही, कच्छ के समुद्री इलाके में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. बीएसएफ, कोस्ट गार्ड और अन्य एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर को पूरे हो रहे हैं एक साल, कहीं… आपको बता दें कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को हुए एक साल पूरा होने जा रहा है. यह एक ऐसी सैन्‍य कार्रवाई थी, जिसमें भारतीय वायुसेना में पाकिस्‍तान में घुसकर आतं‍की ठिकानों को तबाह किया था. इस कार्रवाई में बड़ी तादाद में आतंकी और उनके आका मारे गए थे. इसके बाद, भारत ने चुन-चुनकर पाकिस्‍तान के सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया था. ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्‍तान में पल रहे आतंकियों के लिए कब्रगाह बन गया था. ऐसे में, सुरक्षा एजेंसियां इस की आशंका जता रही है कि कही 7 मई को पाकिस्‍तान कुछ बड़ा करने की साजिश तो नहीं रच रहा है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kachchh,Gujarat Source link

झारखंड

दही-चूड़ा, घुघनी-मुड़ी, रबड़ी… बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद जरूर ट्राई करें...

Last Updated:April 27, 2026, 07:38 IST बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद देवघर का पारंपरिक स्वाद श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है. यहां के सात्विक व्यंजनों में दही-चूड़ा, घुघनी-मुड़ी और रबड़ी काफी लोकप्रिय हैं. इसके अलावा ठंडा दही, रसीले रसगुल्ले और गाजर का हलवा यात्रा को खास बनाते हैं. ये लजीज व्यंजन हर भक्त की पहली पसंद हैं. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है. इस ज्योतिर्लिंग को “मनोकामना लिंग” भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है.यही कारण है कि सालभर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम की एक खास बात यह भी है कि यहां ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ शक्तिपीठ भी स्थित है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है. यहां आने वाले भक्त स्पर्श पूजन करते हैं, जो अन्य ज्योतिर्लिंगों में कम देखने को मिलता है.पूजा के दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान की आराधना करते हैं. पूजा-अर्चना के बाद अक्सर भक्तों को काफी तेज भूख लगती है. ऐसे में जो लोग बाहर से आते हैं वे अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि यहां क्या खाया जाए. लेकिन देवघर की गलियों में कई ऐसे शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं, जो न सिर्फ पेट भरते हैं बल्कि स्वाद का भी बेहतरीन अनुभव देते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सबसे पहले अगर आप हल्का और ठंडक देने वाला नाश्ता करना चाहते हैं, तो “दही-चूड़ा और शक्कर” जरूर ट्राई करें.यह देवघर का बेहद लोकप्रिय सुबह का भोजन है, जिसे कई लोग पोहा जैसा भी मानते हैं.यह खाने में हल्का होता है और शरीर को ठंडक भी देता है.मंदिर गली के आसपास यह आसानी से मिल जाता है.इस व्यंजन की कीमत 25 से 40 रूपए तक ही है. अगर आपको थोड़ा चटपटा और मसालेदार स्वाद पसंद है, तो “घुघनी-मुड़ी” या “मिलोनी” आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इसमें चना, मुड़ी (लाई) और कई तरह के पकौड़े मिलाकर पत्ते के दोने में परोसा जाता है. साथ में मिलने वाली बचका पकोरी इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है.यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है.इस व्यंजन की कीमत 30 रूपए से शुरु होती है. यह आपको मंदिर से बाहर निकलने के बाद आस पास गलियों मे मिल जाएगा. इसके अलावा देवघर की गलियों में मिलने वाली “कचौरी-सब्जी और जलेबी” का स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है.पूजा के बाद गर्म-गर्म कचौरी और मसालेदार सब्जी के साथ मीठी जलेबी का आनंद लेना एक अलग ही अनुभव देता है.यह भोजन मंदिर के बाहर कई दुकानों पर आसानी से मिल जाता है.इसकी कीमत 30 रूपए है. अगर आप मिठाइयों के शौकीन हैं, तो देवघर का रसगुल्ला और उसमे केसर का दही जरूर चखें यहां का रसगुल्ला नरम, रस से भरा और शुद्ध दूध से तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद काफी अलग और खास होता है और उसमे डाला जाता है केसर का दही जो इसके स्वाद को दोगुणा कर देता है.पूजा के बाद मीठा खाने की इच्छा हो तो यह एक परफेक्ट विकल्प है, जो थकान को दूर कर देता है और मन को मिठास से भर देता है. वहीं, अगर आप कुछ गरम और पारंपरिक मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं, तो देवघर का रबड़ी और गाजर का हलवा एक शानदार विकल्प है.ताज़ी गाजर, दूध और घी से बना यह हलवा बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. खासकर ठंड के मौसम में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, लेकिन देवघर में यह सालभर मिलता है और श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है. देवघर का रबरी पुरे देश मे प्रचलित है.इसकी कीमत 60 रूपए है. अगर आप पराठा खाने के शौक़ीन है तो देवघर की फेमस पराठा गली आपके लिए है. यह मंदिर से मात्र 300 मीटर की दुरी पर स्थित है. यहां तरह तरह के पराठा फिर चाहे वो सत्तू हो आलू, पनीर, इत्यादि के पराठा का स्वाद का लुफ्त उठा सकते है. First Published : April 27, 2026, 07:38 IST Source link

व्यापार

सिर्फ ₹4000 में Railway के साथ शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी...

होमताजा खबरमनी ₹4000 में Railway के साथ शुरू करें बिजनेस, मंथली होगी 80,000 रुपये तक की कमाई Last Updated:November 07, 2021, 10:49 IST Business Idea: अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने (How to Earn Money?) की सोच रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां नौकरी के साथ आप अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप रेलवे के साथ बिजनेस शुरू करेंगे. नई दिल्ली. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) रेलवे की एक सर्विस है. इसके जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कई सारी सुविधाएं मुहैया कराती है. IRCTC की मदद से आप हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस करना ये होगा कि टिकट एजेंट (Ticket Agent)बनना होगा. जिस तरह रेलवे काउंटरों (Railway ticket counter) पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा. जानिए कैसे करें अप्लाई?सबसे पहले ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा. उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट (Ticket booking agent) बन जाएंगे. फिर आप टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट बुक करने पर IRCTC की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है. कितना मिलता है कमीशन?किसी भी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है. इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही दिया जाता है. IRCTC का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है. महीने में आप चाहे जितनी मर्जी उतनी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है. एक एजेंट के तौर पर आप ट्रेन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक कर सकते हैं. 80,000 रुपये तक हो सकती है कमाईएक महीने में जितने टिकट एजेंट बुक कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है. इसलिए कोई भी महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है. एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है. एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है. अगर काम कम हुआ या मंदा रहा तब भी औसतन 40 50 हजार रु की कमाई की जा सकती है. देनी होगी इतनी फीस?अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो IRCTC को 3,999 रुपये की फीस भरनी होगी, जबकि दो साल के लिए यह चार्ज 6,999 रुपये है. वहीं, एक एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट पांच रुपये की फीस देनी होती है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : November 07, 2021, 05:18 IST Source link

Scroll to Top