भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

सिलेंडर के दाम ने बिगाड़ा कैफे का स्वाद! रांची में अब कोयले...

Last Updated:May 01, 2026, 22:45 IST Cylinder price hike : रांची के पुरुलिया रोड स्थित अभिलाषा कैफे के संचालक कपिल बताते हैं, पहले के मुकाबले कठिनाई बहुत बढ़ गई है. अब हमें एक आदमी रखना पड़ रहा है जो कोयल जलाते हैं कोयला का आंच भी कभी तेज होता है, कभी कम होता है. मतलब एक समान नहीं होता. इस वजह से खाना पकाने में भी समस्या होती है. ख़बरें फटाफट रांची. झारखंड की राजधानी रांची में भी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का असर खासतौर पर छोटे कैफे और रेस्टोरेंट में अधिक देखने को मिल रहा है. आज से यानी 1 मई से फिर से गैस सिलेंडर के दामों में 995 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिस वजह से अब रेस्टोरेंट और कैफे संचालक और भी नाराज नजर आ रहे हैं. यहां पर पहले बस एक बटन दबाते ही गैस स्टार्ट हो जाता था. लेकिन अब तो कोयला जलाने में ही 20-25 मिनट लग रहे हैं. रांची के पुरुलिया रोड स्थित अभिलाषा कैफे के संचालक कपिल बताते हैं, पहले के मुकाबले कठिनाई बहुत बढ़ गई है अब हमें एक आदमी रखना पड़ रहा है जो कोयल जलाते हैं कोयला का आंच भी कभी तेज होता है, कभी कम होता है. मतलब एक समान नहीं होता. इस वजह से खाना पकाने में भी समस्या होती है. पहले जहां 10 मिनट में खाना परोसते थे, अब यही 20 से 25 मिनट लगता है. ग्राहक हो जाते हैं नाराजकपिल बताते हैं कि अब ग्राहक को 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है.ऐसे में ग्राहक भी कई बार इरिटेट हो जाते हैं वह बार-बार पूछते हैं कि खाना कब आएगा. ऐसे में उन्हें भी समझाना पड़ता है कि भाई कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ चुका है और ब्लैक में करीबन 4 से ₹6000 तक डिमांड की जाती है, जो किसी के लिए भी स्वाभाविक नहीं है. ऐसे में अब हम कोयला पर काम कर रहे हैं कोयला का आंच कभी कम होता है कभी अधिक होता है. ऐसे में खाना पकाने में भी दिक्कत होती है और एक आइटम पकाने में काफी समय लगता है, तो समस्या तो बहुत हो रही है. लेकिन क्या किया जा सकता है. अब कल से हम लोग भी अपने कैफे की कई सारे आइटम के दाम 20 से 30 रुपए तक बढ़ाने वाले हैं. क्योंकि, कोयला भी सस्ता कहां आता है. सुबह में एक घंटा सिर्फ कोयला मेंउन्होंने बताया रांची में फिलहाल जितने भी छोटे कैफे और रेस्टोरेंट है सबका यही हाल है. सुबह में एक घंटा कोयला का जो रख होता है उसे उठाकर फेंकने में लगता है, एक घंटा समय सिर्फ और सिर्फ इसी में जाता है और किचन भी थोड़ा गंदा हो जाती है, धुआं अधिक होती है. जिसे कई बार सांस लेने में भी तकलीफ होती है, तो समस्या तो बहुत बड़ी है. लेकिन बात है कि क्या किया जा सकता है. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

रेलवे ट्रैक पर मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश:29 अप्रैल की रात...

लातेहार में शुक्रवार को नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश बरामद की गई। उनका शव बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के धरधरी पुल के पास पोल संख्या 201/08 से 201/10 के बीच मिला। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। लड़की के दोनों पैर कटे हुए थे। जबकि लड़के के भी पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे और दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट थे दोनों मृतकों की पहचान सिंधु कुमारी (16), पिता किरानी उरांव (घोड़ाबर, कुलगड़ा लातेहार) और शत्रुघ्न कुमार (15), पिता मंटू सिंह (ऊपाग,छिपादोहर) के रूप में हुई है। सिंधु, लातेहार गर्ल्स स्कूल की 11वीं की छात्रा थी। जबकि शत्रुघ्न खर्चा हाई स्कूल छिपादोहर में नवमी में पढ़ाई करता था। इधर, लड़की के पिता किरानी सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को रिचुघूटा गांव में शादी थी। शादी समारोह में जाने के बाद से ही सिंधु लापता थी। आसपास की रिश्तेदारी में पता किया तो कहीं जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। लड़के के चाचा ने हत्या की जताई आशंका वहीं, मृतक शत्रुघ्न के चाचा शंकर सिंह ने आशंका जताई है कि दोनों प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिलने पर लातेहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एसआई राजा दिलावर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि दोनों ट्रैक पर लेट गए थे, जिससे ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। Source link

झारखंड

पलामू में विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन:फरार हत्यारोपी की गाड़ियां...

पलामू पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल की तीन गाड़ियां जब्त कर ली हैं और उसके आत्मसमर्पण न करने पर मकान को जेसीबी से गिराने की तैयारी कर रही है। उसकी संपत्ति की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी कांड की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस टीम आरोपी प्रदीप तिवारी के मेदिनीनगर स्थित रेडमा आवास पर पहुंची। पुलिस ने घर में खड़ी थार रॉक्स, फॉर्च्यूनर और वेन्यू जैसी तीन गाड़ियां जब्त कर शहर थाना ले आई। इन गाड़ियों की जांच के लिए डीटीओ को भी सूचित किया गया है। पुलिस ने प्रदीप तिवारी के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आरोपी को पेश करने की चेतावनी दी है, अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जाएगी। नग्न अवस्था में लाश बरामद हुई थी यह मामला मेदिनीनगर के रेडमा निवासी विनीत तिवारी की हत्या से जुड़ा है। विनीत का 25 अप्रैल की शाम उसके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन 26 अप्रैल की सुबह उसकी नग्न अवस्था में लाश सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से बरामद हुई थी। विनीत के पिता विनोद तिवारी ने अपने पड़ोसी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और उसके भाई दिलीप तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में घर के पास रास्ते को लेकर हुए विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। एसपी कपिल चौधरी ने कहा है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने जिले में गुंडागर्दी न चलने देने और अपराधियों को कानून के दायरे में नियंत्रित करने का संकल्प दोहराया। इस हत्याकांड के विरोध में और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन पहले शहर में कैंडल मार्च भी निकाला गया था। Source link

झारखंड

केक के बिजनेस से करें कमाई, कोडरमा के बेकर्स ने बता दी...

Last Updated:May 01, 2026, 19:10 IST कोडरमा के मिल्की बेकर्स के सूरज ने बताया कि केक बनाने की प्रक्रिया भी अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है. पहले जहां केक तैयार करने में अंडों का अधिक उपयोग होता था वहीं अब बाजार में प्रीमिक्स पाउडर उपलब्ध हैं. इस प्रीमिक्स को ठंडे पानी के साथ मिलाकर आसानी से केक का मिश्रण तैयार किया जा सकता है. इससे समय की बचत होती है और स्वाद भी अच्छा बना रहता है. उन्होंने बताया कि तैयार केक को लगभग 5 से 6…. ख़बरें फटाफट कोडरमा: आज के दौर में स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने वालों के लिए केक बनाने का व्यवसाय एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है. बदलती जीवनशैली और हर छोटे-बड़े अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए लोग केक काटते हैं. ऐसे में केक की बढ़ती डिमांड कमाई का अच्छा जरिया बन सकता है. शादी, जन्मदिन, सालगिरह या कोई अन्य खास अवसर अब हर आयोजन में केक एक जरूरी हिस्सा बन गया है. ऐसे में केक बनाने का व्यवसाय उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम पूंजी में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं. इन उपकरणों की होगी जरूरतकोडरमा में केक निर्माता मिल्की बेकर्स के सूरज कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो केक बनाने का काम कम निवेश में अच्छा मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि सही योजना और मेहनत के साथ इस व्यवसाय को आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है. केक बनाने के लिए कुछ जरूरी मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता होती है. इसमें मुख्य रूप से ब्रेड (केक बेस) बनाने वाली मशीन, मिक्सर मशीन, माइक्रो ओवन और डीप फ्रीजर शामिल हैं. ब्रेड बनाने वाली मशीन की कीमत करीब एक लाख रुपये होती है. जबकि मिक्सर मशीन लगभग 50 हजार रुपये में उपलब्ध है. डीप फ्रीजर और ओवन आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार तय कर सकते हैं. अब बिना अंडे के बन रहे हैं केक, 6 दिनों तक सुरक्षितउन्होंने बताया कि केक बनाने की प्रक्रिया भी अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है. पहले जहां केक तैयार करने में अंडों का अधिक उपयोग होता था वहीं अब बाजार में प्रीमिक्स पाउडर उपलब्ध हैं. इस प्रीमिक्स को ठंडे पानी के साथ मिलाकर आसानी से केक का मिश्रण तैयार किया जा सकता है. इससे समय की बचत होती है और स्वाद भी अच्छा बना रहता है. उन्होंने बताया कि तैयार केक को लगभग 5 से 6 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. जिससे स्टॉक मैनेजमेंट भी आसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर कोई भी व्यक्ति लगभग 2 लाख रुपये के निवेश से इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकता है. यदि स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार प्रोडक्ट तैयार किए जाएं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो प्रतिदिन अच्छी आमदनी हो सकती है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand Source link

झारखंड

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की समीक्षा:धनबाद मंडल के स्टेशनों पर यात्री...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार शाम कोडरमा स्टेशन के नए गेस्ट हाउस में रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक अमृत भारत योजना के तहत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में बरकट्ठा विधायक अमित यादव, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम और रेल निर्माण से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर मौजूदा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और भविष्य में बहाल की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गेस्ट हाउस पहुंचने पर डीआरएम ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया। गौरतलब है कि अमृत भारत योजना के तहत कोडरमा स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला नया स्टेशन भवन निर्माणाधीन है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त, कोडरमा से होकर फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण भी प्रस्तावित है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि रेलवे के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत कोडरमा स्टेशन के नए भवन का निर्माण अंतिम चरण में है, जिससे यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से संबंधित कई प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं, जिनमें से कुछ को स्वीकृति मिल चुकी है और अन्य पर प्रक्रिया जारी है। अन्नपूर्णा देवी ने जोर दिया कि यात्री सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रेलवे के माध्यम से आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों के साथ समस्याओं और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। Source link

झारखंड

आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बच्चे की मौत:धनबाद में घर...

धनबाद के गोनूडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में एक 5 वर्षीय बच्चे की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंदन यादव के पुत्र अंकित यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अंकित अपने घर से थोड़ी दूर स्थित हनुमान मंदिर के पास गया था। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर उसके शरीर के कई हिस्सों में काटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। घटनास्थल पर बच्चे का शव देखकर परिजन सदमे में आ गए। इस घटना से पूरे इलाके में गम और गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। समाजसेवी टुनटुन यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इलाके से आवारा कुत्तों को पकड़कर किसी अन्य स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Source link

झारखंड

गर्मी में मुर्गियों को हीट स्ट्रेस से बचाएं, 42°C में डॉ. पूनम...

होमफोटोकृषि गर्मी में मुर्गियों को हीट स्ट्रेस से बचाएं, अपनाएं ये आसान टिप्स Last Updated:May 01, 2026, 16:55 IST Poultry Farming Tips In Scorching Heat: दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी अब चिंता का विषय बनती जा रही है. अगर देवघर की बात करें, तो यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ मुर्गी पालन करने वाले किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है. तेज धूप, उमस भरा मौसम और लगातार बढ़ता तापमान मुर्गियों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है. गर्मी के कारण मुर्गियां जल्दी थक जाती हैं, उनका खाना-पीना कम हो जाता है और वे धीरे-धीरे हीट स्ट्रेस की चपेट में आ जाती हैं. अगर समय रहते सही देखभाल और प्रबंधन नहीं किया गया, तो यह स्थिति बीमारी और मृत्यु तक पहुंच सकती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. गर्मी के मौसम में मुर्गियों की देखभाल सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा जरूरी हो जाती है. तापमान बढ़ने के साथ मुर्गियां सुस्त पड़ने लगती हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है. यही कारण है कि इस समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. मुर्गी पालन करने वाले लोगों को चाहिए कि वे अपने पोल्ट्री फार्म के वातावरण पर खास ध्यान दें, ताकि मुर्गियों को ज्यादा गर्मी का सामना न करना पड़े. सही समय पर सही कदम उठाकर ही इस नुकसान को कम किया जा सकता है. देवघर कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थापित पशु चिकित्सक डॉ. पूनम सोरेन ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में मुर्गियों के लिए सबसे जरूरी चीज है उचित तापमान बनाए रखना. उनका कहना है कि जिस कमरे या शेड में मुर्गियों को रखा जाता है, वहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए. इससे ज्यादा तापमान मुर्गियों के लिए खतरनाक हो सकता है. तापमान को नियंत्रित रखने के लिए मुर्गी घर की छत पर पुआल, घास या लकड़ी जैसी चीजें डालनी चाहिए, जिससे अंदर का तापमान कम बना रहे और सीधी धूप का असर कम हो.इसके अलावा मुर्गियों को समय-समय पर ठंडा और साफ पानी पिलाना बेहद जरूरी है. Add News18 as Preferred Source on Google गर्मी में पानी की कमी से मुर्गियां जल्दी बीमार पड़ सकती हैं. शेड के अंदर पंखे और एग्जॉस्ट फैन लगाने से हवा का सही आवागमन बना रहता है, जिससे अंदर का तापमान संतुलित रहता है और मुर्गियों को राहत मिलती है. साथ ही मुर्गी घर की दीवारों पर चूने की पुताई करने से भी गर्मी कम लगती है, क्योंकि चूना तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है. खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. डॉ. सोरेन सलाह देती हैं कि मुर्गियों के आहार में दलहन और तिलहन को मिलाकर देना चाहिए, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता है और उनकी सेहत अच्छी बनी रहती है. सही पोषण और उचित वातावरण मिलने पर मुर्गियां गर्मी को बेहतर तरीके से सहन कर पाती हैं. इन आसान लेकिन जरूरी उपायों को अपनाकर मुर्गी पालक गर्मी के मौसम में अपनी मुर्गियों को सुरक्षित रख सकते हैं और मृत्यु दर को काफी हद तक कम कर सकते हैं. Source link

झारखंड

धनबाद भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष की संदेहास्पद मौत:घर में मिला...

धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार स्थित घर के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मां और बहन का कहना है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों पत्नियों ने मिलकर अमृत दास की हत्या की है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी पत्नी को खरीदारी कराने ले गए थे स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को खरीदारी कराने ले गए थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया था। इसके बाद अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। Source link

झारखंड

Madhupur Funeral | CISF Jawan, Wife Honored After Khagaria Accident

खगड़िया में हुए सड़क हादसे में CISF जवान विपिन चौरसिया और उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया का निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मधुपुर के चांदवारी गांव लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन अंतिम दर्शन के लिए उमड़ प . बाद में दोनों का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान चित्रा यूनिट से पहुंचे CISF के जवानों ने अपने साथी को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। विपिन चौरसिया दुर्गापुर स्टील प्लांट में CISF में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और सामाजिक कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और परिचित शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत दंपती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। Source link

झारखंड

JEE, NEET, CUET…सबकी तैयारी आधी फीस पर! यहां मिल रही खास स्कॉलरशिप,...

Last Updated:May 01, 2026, 13:47 IST Palamu Scholarship For JEE, NEET, CUET Preparation: बोर्ड परीक्षा में कम मार्क्स आए हैं और परिवार की माली हालत ठीक नहीं है तो भी पलामू के स्टूडेंट्स जेईई, नीट, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. उन्हें नंबरों के हिसाब से फीस में छूट दी जाएगी, डिटेल चेक करें. पलामू. बोर्ड परीक्षा के परिणाम अक्सर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को तय करने का माध्यम बन जाते हैं, जबकि सच्चाई इससे कहीं अलग है. कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जोकि बोर्ड में 60 प्रतिशत से कम आने पर खुद को कम आंकने लगते हैं. कई बार परिवार और समाज से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता, ताने सुनने पड़ते हैं और अपने सपनों को लेकर निराशा घर कर जाती है. वही पलामू में एक संस्था ऐसे छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप दे रही है. कई बार विद्यार्थी जो विज्ञान विषय लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं, कम अंकों के कारण खुद को उस राह से अलग होते हुए देखते हैं. लेकिन अब ऐसे छात्रों के लिए एक नई पहल की गई है, जिसमें यह संदेश दिया जा रहा है कि अंक कम आने से सपने छोटे नहीं हो जाते. पलामू जिले के बाईपास रोड समीप संचालित सेकंड स्कूल में छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है. इतनी फीस में होगी तैयारीसंस्था के डायरेक्टर ऋषिकेश कुमार ने कहा कि बोर्ड एग्जाम में 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आधी फीस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ-साथ सीयूईटी की तैयारी कराई जाएगी. लगभग 7 से 8 हजार रुपये की किफायती फीस में 12वीं की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी कराई जाएगी. आज के समय में केवल बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अच्छे विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सीयूईटी परीक्षा में सफलता भी जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को शुरू से ही सही दिशा में मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें. किसको कितनी छूटउन्होंने आगे कहा कि छात्र आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का सपना देखते हैं, उनके लिए भी विशेष रियायत दी जा रही है. 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को लगभग 15 हजार रुपये में, यानी 50 प्रतिशत छूट के साथ तैयारी कराई जाएगी. इसके अलावा, मेधावी छात्रों को भी प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक स्कॉलरशिप की व्यवस्था की गई है. 92 से 95 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्राओं को 30 प्रतिशत और छात्रों को 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है. इतने छात्रों को मिली सफलतासंस्थान का यह भी कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए फीस कभी बाधा नहीं बनेगी. संस्थान के कई छात्र पहले ही एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी त्रिची और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं. हाल ही में जेईई परीक्षा में यहां के 17 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है, जिनमें से 12 को एनआईटी मिलने की संभावना है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

Scroll to Top