भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

नगड़ी में डालसा के जागरूकता शिविर में लोक अदालत की दी गई...

रांची| नगड़ी प्रखंड के नगड़ी बाजार और लालगुटवा बाजार के पास जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम ने 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कानूनी अधिकारों और सहायता योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य नालसा और झालसा की योजनाओं से आम लोगों को परिचित कराना बताया गया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों तक नि:शुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के लिए योजनाओं की सही जानकारी जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम और डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के साथ सरकारी कल्याण योजनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 और क्यूआर कोड के उपयोग की जानकारी दी। पीएलवी पंकज कुमार ने मध्यस्थता और लोक अदालत के लाभ बताए, जबकि रीना लिंडा और सोनम कुमारी ने आवास, पेंशन, मईंया सम्मान योजना तथा असंगठित श्रमिकों के लाभों पर जानकारी साझा की। Source link

झारखंड

सरकारी जमीन की जीआईएस मैपिंग पर केंद्र से मिले 5 करोड़

विशेष संवाददाता | रांची राजधानी में नगर निगम की सरकारी जमीन की जीआईएस मैपिंग करने का इनाम निगम को मिला है। सरकारी जमीन, हाट-बाजार, भवनों, बाजारों, कार्यालयों, बस टर्मिनल, सामुदायिक भवन सहित अन्य शहरी परिसंपत्तियों को जीआईएस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रूप में चिह्नित किया है। इसकी मैपिंग भी की गई है। इससे नगर निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो गई। ऑनलाइन सामुदायिक भवन की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसे देखते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2025-26 योजना के अन्तर्गत शहरी सुधार रिफॉर्म के लिए रांची नगर निगम को पांच करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। मालूम हो कि झारखंड स्पेश एप्लीकेशन सेंटर के तकनीकी सहयोग से निगम ने यह काम किया है। सरकार से मिले इस पैसे से निगम द्वारा शहरी परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, निगरानी, राजस्व वृद्धि, योजना निर्माण एवं पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही जीआईएस आधारित डेटा भविष्य की स्मार्ट सिटी एवं डिजिटल गवर्नेंस परियोजनाओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। सभी घरों का ड्रोन सर्वे होगा : नगर निगम क्षेत्र में स्थित करीब 2.50 लाख घरों का भी जल्द ही सर्वे होगा। क्योंकि, सर्वे के बाद निगम हर घर का अलग डेटा तैयार करेगा। इससे पता चलेगा कि किस भवन का क्षेत्रफल कितना है। कितने तल्ले का घर है और वह आवासीय है या व्यवसायिक। सर्वे के बाद होल्डिंग टैक्स की चोरी पर रोक लगेगी। Source link

झारखंड

राम मंदिर चौक से लॉ विवि गेट तक लंबा जाम, परेशान रहे...

क्राइम रिपोर्टर|रांची कांके स्थितकांके स्थित सुकुरहुट्टू में आयोजित श्री शिव पुराण कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। कथा सुनने पहुंचे वाहन सवारों के लिए ट्रैफिक पुलिस कोई प्रभावी प्लान तैयार नहीं कर सकी, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। रविवार को कांके रोड स्थित राम मंदिर चौक से लेकर लॉ यूनिवर्सिटी गेट तक भयावह जाम की स्थिति बनी रही। कथा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ-साथ रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए जवानों की तैनाती तो की गई थी, लेकिन वे यातायात को सुचारु करने में सफल नहीं हो पाए। सबसे अधिक अव्यवस्था लॉ यूनिवर्सिटी के पास देखने को मिली, जहां ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सड़क के दोनों ओर ऑटो चालकों का कब्जा बना रहा। ऑटो चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने के इंतजार में खड़े रहे, जिससे सड़क और संकरी हो गई तथा जाम की समस्या लगातार बढ़ती गई। स्थिति यह रही कि ट्रैफिक पुलिस वहां से एक भी ऑटो चालक को हटाने में सफल नहीं हो सकी। पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा जाम में फंसे वाहन सवारों को भुगतना पड़ा। लोग धीरे-धीरे रेंगते वाहनों के बीच घंटों फंसे रहे और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते रहे। कांके रोड से गुजरने वाले कई लोगों ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पहले से वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की योजना बनाई जानी चाहिए थी। पर्याप्त प्रबंधन के अभाव में पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। Source link

झारखंड

सास से भड़की बहू ने तकिए से मुंह दबा कर लकवाग्रस्त ससुर...

सीसीटीवी बंद कर मिटाया सबूत, पुलिस ने फुटेज के आधार पर पकड़ा पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर में घरेलू विवाद ने शनिवार को खौफनाक रूप ले लिया। सास से नाराज एक बहू ने अपने पैरालाइज्ड ससुर की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी बहू का नाम निकिता देवी है, जबकि मृतक 70 वर्षीय डॉ. केपी गुप्ता थे। डॉ. गुप्ता होम्योपैथ डॉक्टर थे और करीब 10 साल से पैरालाइज्ड होने के कारण बेड रेस्ट पर थे। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के दामाद मृणाल रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह निकिता जागने के बाद सास-ससुर को चाय देने के बजाय अपने काम में व्यस्त हो गई। बहू को दूसरे काम में व्यस्त देख सास खुद किचन में गईं और चाय बनाकर डॉ. गुप्ता को दी। इसी बात पर निकिता भड़क गई और घर में हंगामा करने लगी। हालांकि पति सौरभ गुप्ता ने समझा-बुझा कर उसे शांत करा दिया। इसके बाद सौरभ ड्यूटी पर चले गए और विवाद कम करने के लिए अपनी मां को भी साथ ले गए। घर में अकेले पड़े पैरालाइज्ड ससुर के साथ निकिता रह गई। आरोप है कि दोपहर 2.38 बजे उसने तकिए से मुंह दबाकर डॉ. गुप्ता की हत्या कर दी। वारदात के बाद निकिता ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। सौरभ के मोबाइल पर कैमरा बंद होने का अलर्ट मिला तो वह करीब तीन बजे घर पहुंचे। वहां पिता को मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार कर लिया। सास-बहू में अक्सर होता था विवाद पति सौरभ गुप्ता ने बताया कि नवंबर 2025 में उनकी शादी बिहार के आरा स्थित पिरो निवासी निकिता से हुई थी। शादी के बाद से ही वह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी। परिवार ने कई बार उसके भाई और अन्य परिजनों से बात कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। सौरभ ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद निकिता कभी मायके नहीं गई। उसका व्यवहार लगातार बदलता रहता था और वह अक्सर घर में हंगामा करती थी। घटना वाले दिन वह ड्यूटी के लिए अपने सीएससी सेंटर गए थे। इसी दौरान घर में अकेले पड़े पिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भी घर में बैठी रही आरोपी, पुलिस के सामने भी दिखी बेखौफ वारदात के बाद निकिता घर से भागी नहीं, बल्कि वहीं बैठी रही। जब सौरभ ने पिता को फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे। पूछने पर निकिता सही जानकारी देने के बजाय उन्हें भी गुमराह करती रही। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में वह बेखौफ नजर आई, पर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य सामने आने के बाद उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद कपड़े बदले, तकिए का कवर धो दिया पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद निकिता ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। उसने खून लगे तकिए का कवर धोकर छत पर सूखने के लिए डाल दिया, जबकि तकिया भी छत पर फेंक दिया। इसके बाद कमरे की सफाई की और बाथरूम से लेकर कमरे तक इतना पानी बहाया कि घर की टंकी खाली हो गई। पति सौरभ जब घर पहुंचे और पिता के बारे में पूछा तो निकिता गुमराह करने लगी। उसने कहा कि ससुर गहरी नींद में हैं। संदेह होने पर सौरभ ने सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की तो पता चला कि कैमरा बंद है। बाद में कैमरा भी तोड़ दिया गया। हालांकि उससे पहले ही संदिग्ध गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थीं। Source link

झारखंड

कोडरमा में सड़क हादसा, 10 लोग घायल:तीखे मोड़ पर गाड़ी से चकमा...

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गए। खूंटा के पास बरियारपुर मोड़ पर एक चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक संजीव कुमार ने बताया कि प्रदीप यादव के परिवार के लगभग 20 सदस्य दो वाहनों में सवार होकर गयाजी (बिहार) से देवघर (बैजनाथ धाम) जा रहे थे। वे एक बच्चे का मुंडन संस्कार करवाने के लिए सतगांवां के रास्ते यात्रा कर रहे थे। सतगावां थाना क्षेत्र के खूंटा स्थित बरियारपुर के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया। इससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। शीशे तोड़कर अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गांव के लोगों ने उसे सुना। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि वाहन में सवार सभी लोग घायल अवस्था में थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। इसी बीच, परिवार का दूसरा वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगांवां ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय विनीता देवी (पति उमेश यादव), 45 वर्षीय मंजू कुमारी, 35 वर्षीय रीना देवी (पति राजकुमार यादव), 32 वर्षीय मंजय कुमार (पिता रामेश्वर यादव), 55 वर्षीय प्रदीप यादव (पिता महेश यादव), 70 वर्षीय कौशल्या देवी (पति प्रदीप यादव), 12 वर्षीय जीवा कुमारी (पिता रवि कुमार), 14 वर्षीय सपना कुमारी (पिता वृंदा यादव) और चालक 40 वर्षीय संजीव कुमार (पिता शिवचरण राणा) के रूप में हुई है। Source link

झारखंड

देवघर में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत:नहाने के दौरान हुआ...

देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया और गांव जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। शाम ढलने और अंधेरा होने के कारण राहत अभियान में बाधा आई। देर रात तक बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह NDRF की टीम ने तालाब में फिर से बचाव अभियान शुरू किया और बच्चे के शव की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द शव बरामद करने की मांग की है। मुखिया ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। Source link

झारखंड

देवघर में तैयार हुआ मॉडर्न साइंस लैब सेंटर:अब किताबों तक सीमित नहीं...

देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड के अमजो गांव में स्कूली शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक विज्ञान केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया गया है। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराना है। यह केंद्र खासतौर पर उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा, जिनकी पहुंच अब तक आधुनिक लैब सुविधाओं तक नहीं थी। केंद्र में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित प्रयोगशाला आधारित शिक्षा की पूरी तैयारी की गई है। यहां मिलेगी किताबों से आगे की जानकारी इस विज्ञान केंद्र में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़े कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से छात्र विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को प्रयोग के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे। अब तक अधिकांश सरकारी स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई केवल सैद्धांतिक रूप तक सीमित रहती थी, लेकिन इस पहल से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। इससे उनकी समझ बेहतर होगी और विषय के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। प्रयोग आधारित शिक्षा के जरिए छात्र खुद अनुभव कर सीख सकेंगे, जो उनकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करेगा। माइनिंग, मिसाइल और न्यूक्लियर साइंस की जानकारी झारखंड के खनन क्षेत्र के रूप में महत्व को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र में माइनिंग इंजीनियरिंग से संबंधित उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही छात्रों को मिसाइल तकनीक और न्यूक्लियर साइंस जैसे आधुनिक और उन्नत विषयों की प्रारंभिक जानकारी भी दी जाएगी। इस तरह की पढ़ाई से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और वे भविष्य में शोध एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को बड़े शहरों के समान अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दो-तीन महीने में शुरू होगा सेंटर विज्ञान केंद्र के केयरटेकर विकास कुमार ने बताया कि भवन पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र शुरू होने के बाद छात्र स्वयं प्रयोग कर विज्ञान को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। वहीं स्थानीय छात्राओं और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार के अनुसार, अगले दो से तीन महीनों के भीतर केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले भर के छात्र यहां आकर आधुनिक विज्ञान शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे। Source link

झारखंड

भीषण गर्मी में भी खिलेंगे गुलाब के फूल, बस अपनाएं ये देसी...

होमताजा खबरकृषि भीषण गर्मी में भी खिलेंगे गुलाब के फूल, बस अपनाएं ये देसी फॉर्मूला Last Updated:May 11, 2026, 04:54 IST Tips and Tricks: पलामू के कृषि एक्सपर्ट डॉ. डी. एस. श्रीवास्तव ने गर्मी में गुलाब की देखभाल के लिए गोइठा खाद, केले के छिलके, एलोवेरा मिक्सचर और हल्की गुड़ाई की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस 5 ट्रिक से पौधे गुलाब के फूलों से लद जाएंगे. आइये जानते हैं पाचों आसान उपाय. ख़बरें फटाफट पलामू: गर्मी के दिनों में पौधों को बचाकर रखना किसी कला से कम नहीं होता है. तेज धूप और गर्म हवाएं पौधों की चमक और ताजगी छीन लेती हैं. खासकर गुलाब के पौधों को इस मौसम में ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. अगर सही समय पर सही पोषण और देखभाल मिल जाए तो भीषण गर्मी में भी गुलाब के पौधे फूलों से लद सकते हैं. मई का महीना गुलाब की देखभाल के लिए बेहद अहम होता है. क्योंकि इसी समय पौधे नई शाखाएं और कलियां बनाना शुरू करते हैं. पलामू के कृषि एक्सपर्ट डॉ. डी. एस. श्रीवास्तव बताते हैं कि गर्मी में पौधों पर दो तरह का असर पड़ता है. पहला सीधी धूप और दूसरा गर्म हवा का. ऐसे में जो पौधे लोग शौक से लगाते हैं, खासकर गुलाब, उनकी विशेष देखभाल जरूरी हो जाती है. उनका कहना है कि इस मौसम में भूलकर भी गमला बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इससे पौधों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और पौधा सूखने लगता है. इस समय गुलाब को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है. गोइठा वाला देशी खाद डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार एक बाल्टी पानी में सूखा गोबर का उपला यानी गोइठा डालकर एक दिन तक छोड़ दें. अगले दिन उपले को निकाल लें और उस पानी को पौधों में डाल दें. यह गुलाब और दूसरे फूल वाले पौधों के लिए बेहतरीन देशी खाद का काम करता है. इससे पौधों को प्राकृतिक पोषण मिलता है और गर्मी में भी पौधे हरे-भरे बने रहते हैं. केले के छिलके और एलोवेरा का मिक्सचर गुलाब के पौधों में फूल बढ़ाने के लिए केले के छिलके और एलोवेरा बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. केले के छिलकों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधे की ग्रोथ और फ्लावरिंग को बेहतर बनाता है. वहीं, एलोवेरा पौधों को नमी और ताकत देता है. इसके लिए केले के छिलके और एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में मिलाएं और एक दिन तक छोड़ दें. इसके बाद इस मिश्रण को पौधों में डालें. यह सुपर खाद की तरह काम करता है.  मिट्टी की हल्की गुड़ाई उन्होंने बताया कि मई के महीने में पौधों की जड़ों के आसपास हल्की गुड़ाई करनी चाहिए. इससे मिट्टी में हवा का संचार बेहतर होता है और खाद का असर सीधे जड़ों तक पहुंचता है. गुड़ाई के बाद पौधों में अच्छी तरह पानी देना जरूरी होता है.  जरूरत से ज्यादा खाद से बचें गर्मी में पौधों को पोषण देना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाद डालना नुकसान भी पहुंचा सकता है. अधिक खाद से पौधों की जड़ें जल सकती हैं. इसलिए सीमित मात्रा में नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. नियमित पानी, सही धूप और संतुलित पोषण मिलने पर गर्मियों में भी गुलाब के पौधे भरपूर फूल दे सकते हैं. अगर इन आसान घरेलू उपायों को अपनाया जाए तो गर्मी के मौसम में भी गुलाब के पौधे न सिर्फ सुरक्षित रहेंगे, बल्कि खूबसूरत फूलों से भर जाएंगे. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

मनोहरपुर में बरातियों की पिकअप पुल से गिरी:बारात से लौट रहे थे...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंधन गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बारात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना के बाद खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 फीट नीचे गिरा वाहन जानकारी के अनुसार, बारंगा गांव से रविवार शाम एक बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी। बारात में शामिल कुछ युवक पिकअप वाहन संख्या जेएच 06 सी/7345 में बाजा और साउंड सिस्टम लेकर गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी युवक उसी वाहन से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे उंधन गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को राउरकेला रेफर किया गया इस हादसे में मृतकों की पहचान बारंगा गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप और गोपीपुर निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में सूरज महतो, गोपी मोदी, राहुल गोप, सौरभ लोहार, शिशुपाल मोदी और सुरेश गोप शामिल हैं। घटना के बाद वाहन में सवार अन्य युवकों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है। Source link

झारखंड

सिमरिया में अज्ञात वाहन ने नाना-नाती को कुचला:रिसेप्शन पार्टी से लौटते समय...

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में नाना और नाती की मौत हो गई। बगरा स्थित कसारी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने लूना सवार दोनों को टक्कर मार दी। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई। मृतकों की पहचान बरियातू थाना क्षेत्र के जबरा निवासी 60 वर्षीय सुकर प्रजापति और उनके 14 वर्षीय नाती आलोक प्रजापति के रूप में हुई है। आलोक कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र के चिरीदिरी गांव का रहने वाला था और अपने नाना के घर आया हुआ था। रिसेप्शन पार्टी में गए थे दोनों सुकर प्रजापति अपने नाती आलोक के साथ जिरुआखुर्द पंचायत के सलगी गांव में एक रिश्तेदार के घर रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटने के दौरान वे लूना मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जबरा लौट रहे थे। सिमरिया के कसारी मोड़ के पास पहुँचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सिमरिया पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। मृतकों के परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही इलाके में शोक छा गया। मृतक बुजुर्ग के बड़े बेटे अनुज प्रजापति ने बताया कि उनके पिता और भांजा रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि उनके घर की माली हालत बेहद दयनीय है और पिता के जाने के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Source link

Scroll to Top