भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

विश्व रक्तदाता दिवस पर सरायकेला सदर अस्पताल में शपथ ग्रहण समारोह

सरायकेला| विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सरायकेला के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक सरायकेला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रहित एवं मानव जीवन हित में रक्तदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को नियमित रूप से अपना रक्त दान करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई की देश में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए स्वयं सहित अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों और आमजन को भी नियमित रूप से सुरक्षित अवैतनिक रक्तदान करने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही जब भी कभी किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी लोग और बिना किसी भेदभाव के रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। ब्लड बैंक सरायकेला के लैब टेक्नीशियन अर्धेंदु कुमार सिंह सहित पूरी टीम की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि हर किसी का प्रयास होना चाहिए कि रक्त की कमी से अपने आसपास के किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए। Source link

झारखंड

गणेश जन्म की कथा सुन कर आनंदित हुए श्रद्धालु

बोकारो | थाना मोड़ सेक्टर-3 स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जन्म और दैत्यराज जालंधर वध की पावन कथा का श्रवण किया। मंदिर के पुजारी श्री संजय पाण्डेय ने बताया कि कथावाचक व्यास संतोष पाण्डेय ने शिव पुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में बताया गया कि माता पार्वती ने उबटन से बालक की रचना कर उसे द्वारपाल बनाया। भगवान शिव द्वारा रोके जाने पर हुए संघर्ष में बालक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिसे बाद में हाथी के शिशु का सिर जोड़कर गणेश रूप दिया गया और प्रथम पूज्य होने का वरदान मिला। जालंधर वध प्रसंग में उसकी पत्नी वृंदा के सतीत्व, भगवान विष्णु की लीला और अंततः भगवान शिव द्वारा धर्म रक्षा हेतु जालंधर के वध का वर्णन किया गया। Source link

झारखंड

60KM की रफ्तार से हवाएं, वज्रपात और तेज बारिश का खतरा! रांची,...

रांची: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. आज जून को झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस का असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार आज झारखंड में आंधी- तूफान के साथ बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है. कुछ जिलों में भारी बारिश और 50-60KM की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. झारखंड के इन जिलों में गर्मी और उमस का अलर्ट आज झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है. खासकर पलामू प्रमंडल के इलाकों में दिन का तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. इन जिलों का अधिकतम तापमान 37-38°C तक पहुंच सकता है. झारखंड में आज इतना रहेगा तापमान झारखंड में आज अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रांची, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज राज्य का अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 28°C तक रह सकता है. झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना आज रांची, नेतरहाट क्षेत्र (लातेहार), गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के इलाकों में बादल और बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. ऐसे में मानसून की सक्रियता के साथ राज्य में वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. हाल के दिनों में ठनका गिरने की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में मौसम खराब होने पर खेतों, खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है. झारखंड में कल कहां-कहां हुई बारिश? झारखंड में रविवार को मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ झारखंड के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 24 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. Source link

झारखंड

No salary for 14 months… 2,000 vocational teachers protest outside CM’s residence

रांची1 दिन पहले कॉपी लिंक 14 महीने से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को झारखंड के 2,000 से अधिक वोकेशनल टीचर मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे। राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों ने सीएम आवास के पास सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा- लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराने और जल्द समाधान की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि वेतन के अभाव में उनके बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, इलाज और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर एसडीएम कुमार रजत, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। आउटसोर्सिंग कंपनियों के भरोसे शिक्षा राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वर्ष 2014-15 में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आईटी, हेल्थकेयर, रिटेल, एग्रीकल्चर समेत विभिन्न रोजगारोन्मुखी विषय पढ़ाए जाते हैं। सरकार ने इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग कंपनियों को सौंप रखी है, जिनके माध्यम से ये टीचर नियुक्त हुए हैं। अब कंपनियां और विभाग एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। 10 वर्षों से समय पर वेतन नहीं मिला झारखंड व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ के प्रदेश सचिव विक्रम महतो ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कभी भी समय पर मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। हर बार आंदोलन या हड़ताल के बाद ही वेतन जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सचिव ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वोकेशनल टीचर स्कूलों में पढ़ाने नहीं जाएंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

खुदाई में प्रतिमा मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के...

भास्कर न्यूज | इटखोरी/पत्थलगड़ा चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड के करनी गांव स्थित बामणी तालाब की खुदाई के दौरान एक प्राचीन प्रतिमा और कई पुरातात्विक अवशेष मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। हिंदू देवी-देवता की प्रतिमा मिलने के बाद उसे पीपल पेड़ के नीचे रख कर पूजा पाठ किया जा रहा है। तालाब से जेसीबी के माध्यम से मिट्टी निकाली जा रही थी। इसी दौरान चालक विकास कुमार दांगी की नजर काले पत्थर से बनी प्रतिमा और प्राचीन मंदिर के अवशेष पर पड़ी। प्रतिमा मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कर दी। ग्रामीण श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि तालाब की दो से तीन फीट गहराई में खुदाई के दौरान करीब ढाई से तीन फीट ऊंची यह प्रतिमा प्राप्त हुई है। ग्रामीण इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। पुरातत्वविद् डॉ. उदेश कुमार ने प्रतिमा की पहचान उमा महेश्वरी की प्रतिमा के रूप में करते हुए बताया कि यह पाल कालीन प्रतीत होती है और इसका कालखंड 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच का हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति शिव-पार्वती की आलिंगन मुद्रा को दर्शाती है। प्रतिमा में भगवान शिव के चरणों के नीचे नंदी तथा माता पार्वती के चरणों के नीचे सिंह अंकित है, जो दांपत्य प्रेम और पारिवारिक स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। ^इटखोरी और उसके आसपास के क्षेत्रों से पूर्व में भी अनेक प्राचीन प्रतिमाएं प्राप्त हो चुकी हैं। इटखोरी स्थित प्राचीन भद्रकाली मंदिर तथा ऐतिहासिक बिहारी स्थान में भी इस प्रकार की प्रतिमाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इटखोरी से मयूरहंड के बीच पुरातत्व विभाग द्वारा उमा महेश्वर की 12 से 15 प्रतिमाओं की पहचान की जा चुकी है। यह क्षेत्र पाल कालीन सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे में इस नई प्रतिमा की प्राप्ति से क्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता और बढ़ गई है।^ -डॉ. ललित आदित्य, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज के सहायक प्रोफेसर और झारखंड के कई शोध और खुदाई का हिस्सा रहे । Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही चिंता आज...

Last Updated:June 15, 2026, 04:23 IST Aaj ka Kanya Rashifal 15 june 2026: वैवाहिक जीवन में भी आज अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन या नाराजगी चल रही थी तो आज उसे समाप्त करने का सही समय है. दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. इसके साथ ही कहीं बाहर घूमने या समय बिताने की योजना भी बन सकती है. यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का प्रभाव ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि और योग के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही आद्रा नक्षत्र और गण्ड योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला माना जा रहा है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन खुशियां, नए अवसर और मन की शांति लेकर आ सकता है. लंबे समय से जिस बात को लेकर मन में चिंता बनी हुई थी, उसमें राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. सुबह की शुरुआत अच्छी खबर के साथआज सुबह की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है. जैसे ही आप दिन की शुरुआत करेंगे, कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा. यह खबर नौकरी, व्यापार, परिवार या किसी पुराने रुके हुए काम से जुड़ी हो सकती है. दिनभर आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी और मन हल्का महसूस होगा. लंबे समय बाद ऐसा महसूस होगा कि परिस्थितियां आपके पक्ष में काम कर रही हैं. मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और किसी भी काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का मौकापारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है या किसी रिश्तेदार का फोन अथवा संदेश मन को प्रसन्न कर सकता है. परिवार में यदि किसी बात को लेकर तनाव या गलतफहमी चल रही थी तो उसे बातचीत के माध्यम से दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा. घर का माहौल पहले से अधिक सुखद और सकारात्मक रहेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी. वैवाहिक जीवन में भी आज अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन या नाराजगी चल रही थी तो आज उसे समाप्त करने का सही समय है. दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. इसके साथ ही कहीं बाहर घूमने या समय बिताने की योजना भी बन सकती है. यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. व्यापार में आय के नये स्रोत बनेंगेकरियर और व्यापार के क्षेत्र में भी दिन अनुकूल रहने वाला है. भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने कार्यों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ साबित हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन राहत देने वाला रहेगा. लंबे समय से चली आ रही छोटी-मोटी परेशानियों में कमी महसूस होगी. मानसिक तनाव धीरे-धीरे समाप्त होगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे. ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी, जिससे पूरे दिन काम करने की क्षमता बनी रहेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और दोस्तों का दायरा बढ़ने से सामाजिक जीवन में भी रौनक बनी रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन खुशियां, सफलता, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति देने वाला साबित हो सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

बासुकीनाथ शिवगंगा में बनेगा मॉडल शेड

दुमका | बाबा बासुकीनाथ की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यवसायियों के लिए आधुनिक माडल शेड बनेगा। इसके बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी के प्रस्ताव पर विभाग ने भी जल्द काम शुरू करने की सहमति जता दी है। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा। इस पहल से शिवगंगा परिसर का सौंदर्यीकरण होगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शिवगंगा के दक्षिणी दिशा में 120 फीट लंबा, 21 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा दो मंजिला शेड बनाया जाएगा। इसमें स्टील की रेलिंग और दो सीढ़ियों का प्रावधान होगा। नवनिर्मित शेड के निचला तल में फूल, बेलपत्र, प्रसादी विक्रेता, पंडा, पुरोहित, नाई और स्थानीय दुकानदारों को व्यवस्थित दुकानें मिलेंगी। ऊपरी मंजिल में दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था होगी। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा सकेगा। बाबा बासुकीनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। बासुकीनाथ के नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी ने बताया िक इस मॉडल शेड के बनने से सैकड़ों स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा और श्रद्धालुओं को भी मूलभूत सुविधाएं एक जगह पर मिल जाएंगी। उद्देश्य धाम को सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है। Source link

झारखंड

समाज के हर वर्ग से मासूमों के बचपन को बचाने की अपील

भास्कर न्यूज|लोहरदगा अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम अधीक्षक लोहरदगा के सभाकक्ष में बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम मेरा घर मेरा अधिकार के तहत समाज के हर वर्ग से मासूमों के बचपन को बचाने की अपील की गई। वहीं श्रम अधीक्षक आंद्रेस कुल्लू ने कहा कि समाज, प्रशासन और व्यवसायों को बाल श्रम के खिलाफ एकजुट करना और बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करना है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ​बच्चे देश का भविष्य हैं उनका स्थान किसी कारखाने, होटल या खेतों में नहीं बल्कि स्कूल में है। बाल श्रम न केवल एक मासूम का बचपन छीनता है बल्कि राष्ट्र के विकास में बाधक बनता है। संरक्षण पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने कहा कि बच्चों को केवल काम से मुक्त कराना काफी नहीं है बल्कि उनके उचित पुनर्वास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके परिवारों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति कुंती साहू के द्वारा कहा गया कि​ स्थानीय पुलिस और श्रम विभाग के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन्स में तेजी लाई जाए।​ आम जनता को जागरूक करने के लिए चाल्डलाइन (1098) के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक और डिजिटल अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। कहा कि यदि किसी भी दुकान, ढाबे, घर या कारखाने में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को काम करते हुए देखने पर मूकदर्शक न बनें। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या चाल्डलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। मौके पर एलजीएसएस की सामाजिक कार्यकर्ता द्रौपदी कुजूर, चाइल्डहेल्प लाइन के प्रतिनिधि मनोज साहू, जितेंद्र कुमार, सचिन मरांडी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अल्बानुस बारा, एभीए के जिला समन्वयक अभिलाषा कुमारी, सभी थाना के प्रभारी व सब-इंस्पेक्टर मानस कुमार साधु, अजीत कुमार, दिनेश कुमार, राजू उरांव, पंचानंद गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Source link

झारखंड

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची की मैपिंग

लोहरदगा|जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को सदर प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, मैपिंग नहीं होने के कारणों की जानकारी ली तथा संबंधित समस्याओं का निवारण कराते हुए उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराई। निरीक्षण के क्रम में डीसी नदिया, न्यू आदर्श नगर एवं राजा बंगला क्षेत्र पहुंचे और वहां के मतदाताओं से सीधे संवाद कर निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मैपिंग अभियान की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक कराएं। उन्होंने बताया कि मतदाता की मैपिंग उसके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है। कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नंबर 9102961988 अथवा अनुमंडल पदाधिकारी मो. नंबर 9431109546 से संपर्क कर सकते हैं। Source link

झारखंड

बीरकेरा में ट्रांसफार्मर जला, सात जलमीनार बंद, ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की...

भास्कर न्यूज | सिमडेगा सिमडेगा प्रखंड की बीरू पंचायत के बीरकेरा गांव में बुनियादी सुविधाओं का संकट बना हुआ है। गांव में करीब 130 परिवार रहते हैं। बिजली, पेयजल, आवागमन की दिक्कत वर्षों से चल रही है। ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को इंटक नेता दिलीप तिर्की गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। क्षमता जरूरत के मुकाबले कम है। पूरे गांव में लो वोल्टेज की समस्या रहती है। शाम होते ही घरों में पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती। बिजली से चलने वाले उपकरण काम नहीं करते। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी और जरूरत को देखते हुए कम से कम 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चाहिए। गांव में पेयजल संकट भी गंभीर है। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सात जलमीनार लगाए थे। सभी वर्षों से बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। गर्मी में स्थिति और बिगड़ जाती है। महिलाओं और बच्चों को पीने के पानी के लिए दूर के जलस्रोतों पर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलमीनार खराब होने की सूचना कई बार विभाग को दी गई। मेंटेनेंस अवधि में भी शिकायत की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला पुल लंबे समय से टूटा है। लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है। कई बार आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आती है। वाहन चालकों को कई किलोमीटर घूमकर गांव पहुंचना पड़ता है। दिलीप तिर्की ने कहा कि बीरकेरा सामाजिक रूप से जागरूक और संगठित गांव है। यहां वर्ष 2009 से हर शनिवार सामूहिक बैठक होती है। हर परिवार का एक सदस्य बैठक में शामिल होता है। गांव के विकास और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके बाद भी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद मौके से संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने कहा कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने, बंद जलमीनार चालू कराने, टूटे पुल के पुनर्निर्माण के लिए जिला प्रशासन, विद्युत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सामने मामला उठाया जाएगा। Source link

Scroll to Top