भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

झारखंड मौसमः 45° C के साथ पलामू सबसे गर्म, आज इन जिलों...

Last Updated:April 26, 2026, 07:13 IST झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की चेतावनी जारी की है. पलामू 44.6°C के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं रांची में पारा 40.8°C दर्ज किया गया. आज से 28 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है. ख़बरें फटाफट झारखंड वेदर अपडेट रांची: झारखंड की राजधानी रांची सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से अब राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा, जिससे बढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी. 26 से 28 अप्रैल के बीच झारखंड के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात (बिजली गिरना) और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना जताई गई है, जो तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए सुकून भरी खबर है. तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से लेकर 1 मई तक के लिए ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. विशेष रूप से 27 और 28 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मौसम काफी आक्रामक रह सकता है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की उम्मीद है. संताल परगना के जिलों के साथ-साथ रांची, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है. इसके बाद भी 1 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहने का अनुमान है. पलामू में 44.6 डिग्री के साथ झुलसाने वाली गर्मी पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य के कई जिलों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. शनिवार को पलामू 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहाँ भीषण लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. राजधानी रांची में भी तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने गर्मी के पुराने रिकॉर्ड को चुनौती दी. इसके अलावा बोकारो में 41.2, सरायकेला में 42.6 और कोडरमा में पारा 41.6 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. तापमान में आएगी 3 डिग्री तक की गिरावट राहत की बात यह है कि आगामी बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. शनिवार को जो रांची 41 डिग्री के करीब तप रही थी, वहां अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. संताल परगना के गोड्डा समेत कुछ इलाकों में शनिवार दोपहर हुई हल्की बारिश ने पहले ही माहौल को थोड़ा ठंडा कर दिया है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिली है. इन जिलों में खराब रह सकता है मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस मौसमी बदलाव का सबसे ज्यादा असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहेबगंज जैसे जिलों में देखने को मिलेगा. साथ ही रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग और धनबाद में भी आंधी-पानी की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. विशेषकर किसानों को कटी हुई फसल और मवेशियों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और ओलों से नुकसान की आशंका है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 26, 2026, 07:13 IST Source link

झारखंड

प्रिंस ने विवादित वीडियो जारी कर धनबाद एसएसपी को धमकाया

भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने गुरुवार को एक विवादित वीडियो जारी किया। इसमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को धमकी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। मरांडी ने लिखा-झारखंड के इतिहास में बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है। इस वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने सीएम से पूछा है कि क्या राज्य का प्रशासनिक तंत्र माफिया के प्रभाव में काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि वीडियो में धनबाद के एसएसपी पर लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर है। गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बनाकर उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास, माइनिंग माफिया व अफसरों के बीच गठजोड़ की आशंका, भय व दबाव बनाने के लिए वर्दी व सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे आरोप एसएसपी पर लगाए गए हैं। यह गंभीर है। आप वर्दी में रंगदारी लेते हैं और मैं बिना वर्दी के लेता हूं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रिंस खान यह कहते हुए दिख रहा है- आप गरीब लोगों से इतना कोयला चोरी करवा रहे कि गरीब लोग धंस के मर जा रहे हैं। एक गाड़ी पर एक लाख रुपए तय कर दिया। सभी व्यापारियों का जीना हराम कर रखा है। अपने बारे में तो बोलते नहीं कि आप भी रंगदारी लेते हैं। आप वर्दी पहनकर रंगदारी लेते हैं और हम बिना वर्दी पहने। हमने जिसको मारना चाहा, उसे बचा लिया क्या। अब आपकी वजह से बाजार समिति के एक व्यापारी को मारेंगे। तीन एके-47 व 1000 गोलियां धनबाद पहुंचा दिए हैं। लुच्चा-टुच्चा बोलना छोड़ दें, वरना हम बोलेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी। दिल्ली में जो रखे हैं न, सारा पोल खोल देंगे लोगों के सामने। प्रूफ के साथ। आप व्यापारियों को डराते हैं कि प्रिंस खान का जितना पैसा दिया, हमें भी दो, नहीं तो टेरर फंडिंग में डाल देंगे। आतंकवादी बना देंगे। क्या बोलते हैं-मैं पाकिस्तान में…मुस्लिम हैं तो क्या पाकिस्तान चले जाएंगे। मुस्लिम हैं तो क्या आतंकवादी बना देंगे। आप कौन हैं-सीआईडी या सीबीआई। प्रूफ ​कीजिए कि हम आतंकवादी हैं और पाकिस्तान में हैं। आपके कारण हम नहीं भागे हैं। अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए हटे हैं। वीडियो में प्रिंस ने कहा पूर्व सीएम बाबूलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा-यह वीडियो कानून-व्यवस्था और प्रशा​सनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न, सीएम उच्चस्तरीय जांच कराएं इस मामले में एसएसपी प्रभात कुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। Source link

झारखंड

बोकारो ट्रेजरी का 8 साल निरीक्षण ही नहीं हुआ, जबकि साल में...

भास्कर एक्सक्लू​सिव बोकारो ट्रेजरी में वर्षोें से चल रही बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। पिछले आठ साल से इस ट्रेजरी का निरीक्षण नहीं हुआ था। बोकारो डीसी अजय नाथ झा की ओर से वित्त विभाग को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। डीसी ही जिला ट्रेजरी अफसर होते हैं। नियम के मुताबिक उन्हें साल में कम से कम एक बार ट्रेजरी का निरीक्षण करना जरूरी है। अजय नाथ ने रिपोर्ट में कहा है कि वे 27 मई 2025 को बोकारो डीसी बने। इससे पहले 3 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने बोकारो ट्रेजरी का निरीक्षण किया था। इसके बाद आठ साल तक किसी ने यहां का निरीक्षण नहीं किया। -शेष पेज 9 पर बैंक खातों की भी होगी क्रॉस-चेकिंग जांच के क्रम में बैंक खातों का विश्लेषण होगा। टीम उन खातों की सूची खंगालेगी जो कर्मचारी मास्टर डेटा में दर्ज नहीं हैं, लेकिन वेतन भुगतान हुआ है। ऐसे खाते भी जांच के दायरे में होंगे, जिनमें खाताधारक का नाम और कर्मचारी का नाम अलग-अलग है। दो लाख रुपए से अधिक वाले खातों के ट्रांजेक्शन डिटेल्स की भी पड़ताल होगी। जीपीएफ और रिटायरमेंट केस भी जांच के घेरे में होगा। इसके साथ ही ट्रेजरी से जीपीएफ निकासी की प्रक्रिया की भी जांच होगी। बिलों में दर्ज पेयी संख्या और ई-पेमेंट स्टेटस में दर्ज संख्या का मिलान होगा। एसआईटी आज बोकारो में, एसपी ऑफिस और ट्रेजरी में करेगी जांच अवैध निकासी की विस्तृत जांच के लिए उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में बनी एसआईटी शुक्रवार को बोकारो पहुंचेगी। यह टीम वहां एसपी ऑफिस और ट्रेजरी में फर्जी पेमेंट, टेम्पररी आईडी व बैंक खातों की गहन पड़ताल करेगी। टीम ने इसके लिए एसपी अॉफिस को विस्तृत सूची भेजी थी। इसमें 23 अहम बिंदुओं पर दस्तावेज मांगे गए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच टीम फर्जी भुगतान, टेम्पररी आईडी के दुरुपयोग और बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की जांच करेगी। कार्यालयवार पदवार सूची, बजट प्राक्कलन और आवंटन रजिस्टर की भी जांच होगी, ताकि यह पता चल सके कि स्वीकृत पदों के अनुरूप ही भुगतान हुआ या नहीं। सूत्रों के मुताबिक वेतन से जुड़े मूल दस्तावेज जैसे बिल रजिस्टर, मास्टर रोल पंजी और पे-बिल की भी बारीकी से जांच होगी। खास तौर पर स्थापना मद से निकाले गए विपत्रों की कॉपी और विपत्र पंजी का मिलान भी किया जाएगा। निरीक्षण में मिली गड़बड़ियां तो जांच कमेटी बनाई रिपोर्ट में कहा गया है कि निरीक्षण में कई गड़बड़ियां सामने आई थी। बोकारो ट्रेजरी व तेनुघाट सब ट्रेजरी में असत्यापित खातों के माध्यम से भुगतान की बात का पता चला ​था। इसके बाद ऐसे खातों के माध्यम से भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया था। साथ ही भुगतान हो गए मामलों की पड़ताल करने को कहा था। समुचित तरीके से जांच के बाद उनकी अनुमति से भुगतान का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्होंने मंथली व एनुअल अकाउंट की सामान्य जांच के लिए समिति बनाई। इसमें डीडीसी, अपर समाहर्ता, डीसी के ओएसडी, राज्य कर सहायक आयुक्त और जिला लेखा पदाधिकारी को शामिल किया गया। 127 करोड़ रुपए का डीसी बिल भी बकाया निरीक्षण मेंे पाया गया कि बोकारो ट्रेजरी द्वारा किए गए अग्रिम भुगतान (एसी बिल) में जिलों के विभिन्न विभागों का लगभग 127 करोड़ का डीसी बिल लंबित है। फिर दोनों ट्रेजरी अफसर को यह कहा गया कि जिन विभागों के एसी बिल के विरुद्ध डीसी बिल का समायोजन जीरो नहीं होता है, तब तक योजना मद की राशि का भुगतान न करें। डीसी की अनुमति के बाद ही वैसे बिलों का भुगतान करें। उन्होंने हर साल कम से कम दो बार ट्रेजरी में जमा स्टांप की जांच करने का भी आदेश दिया। कुल पेज 14, मूल्य °™~5.00 वर्ष 16, अंक 21 भास्कर में खबर छपने के दिन 6 अप्रैल को किया था निरीक्षण 12 राज्य ¿ 61 संस्करण ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष-6/7, 2083 धनबाद, झारखंड, शुक्रवार 8 मई , 2026 देश का नंबर 1 अखबार Source link

झारखंड

जगन्नाथपुर मंदिर कांड के खुलासे से हिली रांची पुलिस, सभी धार्मिक स्थलों...

Last Updated:April 26, 2026, 07:27 IST Ranchi news: जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी और हत्या की वारदात का खुलासा भले हो गया हो, लेकिन इस घटना ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को साफ उजागर कर दिया है. अब रांची पुलिस सभी मंदिर प्रबंधन समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए नया ब्लू प्रिंट तैयार करेगी. वहीं जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन भी किया गया है. रांची जगन्नाथपुर मंदिर में हत्या और चोरी का खुलासा रांची. झारखंड की राजदानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या और चोरी की वारदात का खुलासा होने के बाद रांची एसएसपी, सिटी एसपी और हटिया डीएसपी मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि मंदिर में हुई वारदात का खुलासा भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हो गया. लेकिन इस घटना के बाद कई सवाल उठे हैं, जिसको लेकर पुलिस विशेष मंथन कर रही है. मंदिर के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त नहीं थे. बड़े और ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा मात्र एक गार्ड के भरोसे थी. वहीं मंदिर में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण भी चोर को मंदिर परिसर में दाखिल होने का आसान मौका मिला. एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि जिले के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस, समाज और मंदिर प्रबंधन को भी साथ आना होगा, जिसे लेकर जल्द प्रयास किए जाएंगे. तीन आरोपी गिरफ्तार, शॉपिंग और पार्टी में उड़ाए पैसे जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दान पेटी से पैसे की चोरी के आरोप में देव कुमार उर्फ रचित, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया. देव कुमार उर्फ रचित ने ही गार्ड की हत्या और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद चोरी के पैसे से जमकर शॉपिंग की, नए कपड़े, जूते खरीदे और पार्टी भी की. पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 लाख 09 हजार 77 रुपए बरामद किए हैं. आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि गार्ड, रचित को पहचान लेता, इस कारण पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई. मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन, बढ़ाई गई सुरक्षा जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शहदेव ने कहा कि मंदिर में हुई घटना के बाद अब मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रात के वक्त मंदिर की सुरक्षा के लिए दो गार्ड (गनर) तैनात किए गए हैं. साथ ही जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन किया गया है. एन.एन. पांडे को मंदिर का अध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष ने बताया कि शुरू से मंदिर की सुरक्षा में दो गार्ड रखे गए थे, लेकिन रांची उपायुक्त के द्वारा वेतन पास करने में विलंब के कारण मंदिर समिति ने एक ही गार्ड को रखा था. रांची एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी और हटिया डीएसपी मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. नशे के कारोबार को बताया बड़ी वजह घटना को लेकर इलाके के वार्ड पार्षद परमेश्वर सिंह ने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर के आस-पास नशे का कारोबार होता है. युवा नशे की लत में फंसकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जिसकी वजह से यह घटना हुई. वहीं इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता मिंटू पासवान भी गार्ड की कमी और नशे को बड़ी वजह मानते हैं. उन्होंने बताया कि मृतक गार्ड बिरसा मुंडा एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थे. ब्लू प्रिंट धरातल पर उतरेगा या नहीं, सवाल बरकरार फिलहाल घटना का उद्भेदन हो गया है, लेकिन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का मुद्दा लंबे समय से उठ रहा है. कई बार ब्लू प्रिंट भी तैयार हुए हैं. अब देखना होगा कि इस बार तैयार होने वाला ब्लू प्रिंट धरातल पर उतर पाएगा या नहीं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 26, 2026, 07:27 IST Source link

झारखंड

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीसी

बोकारो | डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आवासीय कार्यालय में विभिन्न विभागों, एजेंसियों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी अंचलों के सीओ उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक निर्माण कार्यों के लिए विभिन्न विभागों व एजेंसियों द्वारा अधियाचित भूमि आवंटन से संबंध में कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। मूलरूप से विद्युत सब स्टेशन, नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र, छात्रावास डॉरमेट्री निर्माण, डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन, गैस पाइपलाइन, शहरी इलाकों को विकसित करने संबंधी तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया। Source link

झारखंड

गिरिडीह में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर:मोटरसाइकिल सवार व्यवसायी की मौत, सरिया-राजधनवार मुख्य...

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में शुक्रवार को सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में झांझ निवासी व्यवसायी रामदेव प्रसाद वर्मा (55) की मौत हो गई। यह घटना बिरनी थाना क्षेत्र के माखमरगो पंचायत भवन के पास हुई। रामदेव प्रसाद वर्मा अपनी बाइक से राजधनवार से सरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक रेनॉल्ट कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रामदेव प्रसाद वर्मा राजधनवार रोड पर अपना प्रतिष्ठान चलाते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की भी मांग की है। Source link

झारखंड

महज ₹300 में ट्रेंडी टी-शर्ट्स… जमशेदपुर का यह मार्केट बना यूथ की...

Last Updated:April 26, 2026, 07:29 IST जमशेदपुर का अमर मार्केट युवाओं के लिए फैशन हब बन गया है. यहां मात्र 300 रुपये से ट्रेंडी ओवरसाइज़, ग्राफिक और पॉपकॉर्न फैब्रिक टी-शर्ट्स का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है. भीषण गर्मी में ग्राहक एयर कंडीशन की सुविधा के बीच आरामदायक खरीदारी कर सकते हैं. बजट और स्टाइल के मामले में यह मार्केट पहली पसंद है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर: मौसम बदलते ही जमशेदपुर के बाजारों में भी फैशन का रंग पूरी तरह बदल जाता है. गर्मी के इस सीजन में जहां लोग हल्के और आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं टी-शर्ट सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभर रही है. शहर के बिष्टुपुर स्थित अमर मार्केट इन दिनों ट्रेंडी और यूनिक टी-शर्ट्स के लिए युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है. यहां हर उम्र के लोगों के लिए नए-नए डिजाइन और फैब्रिक की भरमार देखने को मिल रही है. इस बार बाजार में ऑफ-शोल्डर, राउंड नेक और ओवरसाइज़ टी-शर्ट्स का खास ट्रेंड देखने को मिल रहा है. खासकर युवाओं के बीच ओवरसाइज़ टी-शर्ट्स काफी लोकप्रिय हो रही हैं, जिन्हें जींस, शॉर्ट्स या कार्गो पैंट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है. इसके अलावा क्रॉप टी-शर्ट्स और ग्राफिक प्रिंटेड टी-शर्ट्स भी लड़कियों के बीच तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. कई फैब्रिक उपलब्धअगर फैब्रिक की बात करें तो इस बार सिर्फ कॉटन ही नहीं, बल्कि कई नए और यूनिक फैब्रिक भी बाजार में छाए हुए हैं. जैसे कि पॉपकॉर्न फैब्रिक, जो अपने टेक्सचर्ड और ब्रीदेबल क्वालिटी के कारण काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा ड्राई-फिट फैब्रिक भी गर्मी के लिए बेस्ट माना जा रहा है, जो पसीने को जल्दी सोखकर शरीर को ठंडा रखता है. स्लब कॉटन और लिनेन ब्लेंड टी-शर्ट्स भी इस बार खास डिमांड में हैं, क्योंकि ये हल्के होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं. डिजाइन की बात करें तो टाई-डाई पैटर्न, मिनिमल प्रिंट्स, एब्सट्रैक्ट ग्राफिक्स और विंटेज लोगो टी-शर्ट्स युवाओं को काफी आकर्षित कर रहे हैं. वहीं बैक प्रिंटेड टी-शर्ट्स और कोटेशन लिखी टी-शर्ट्स भी ट्रेंड में हैं, जो एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं. कुछ टी-शर्ट्स में 3D प्रिंट और एम्बॉस्ड डिजाइन भी देखने को मिल रहे हैं, जो उन्हें और भी यूनिक बनाते हैं. एसी में करें खरीदारीअमर मार्केट की खासियत सिर्फ डिजाइन और फैब्रिक ही नहीं, बल्कि यहां का माहौल भी है. चारों ओर एयर कंडीशन की सुविधा होने के कारण बाहर की तेज गर्मी के बावजूद अंदर खरीदारी करना काफी आरामदायक रहता है. यही वजह है कि लोग यहां घंटों शॉपिंग करना पसंद करते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इतने ट्रेंडी और स्टाइलिश टी-शर्ट्स यहां मात्र 300 रुपए से शुरू हो जाते हैं, जो हर बजट के ग्राहकों को आकर्षित करता है. अगर आप इस गर्मी में कंफर्ट के साथ स्टाइल भी चाहते हैं, तो अमर मार्केट आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand First Published : April 26, 2026, 07:29 IST Source link

झारखंड

ऑपरेशन सिंदूर रक्तदान शिविर में 104 यूनिट संग्रह

धालभूमगढ़ | नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में धालभूमगढ़ में ऑपरेशन सिंदूर शैक्षिक रक्तदान आयोजक समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 104 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्त दान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्रा , कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद आरती सामाद, विप्लव साव, देवानंद सिंह, श्रवण सिंह, अर्जुन हंसदा, प्रणव कुमार महतो, कमल मंडल, हर प्रसाद सिंह सोलंकी, अनूप दास, अर्जुन ठाकुर आदि ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर तथा 1 मिनट मौन धारण कर किया। इस शिविर में सदर अस्पताल जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के चिकित्सकों की उपस्थिति में रक्त संग्रह किया गया। Source link

झारखंड

नवचण्डी महायज्ञ में 24 घंटे का अष्टयाम हुआ शुरू

बोकारो | बोकारो नगर के झोपड़ी कॉलोनी स्थित घोयचाटोला में सोमवार से चल रहे पांच दिवसीय नवचण्डी महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ। वेदी पूजन, देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। महायज्ञ में आचार्य मिथलेश पाण्डेय, आचार्य जयराम शास्त्री, पवन शास्त्री, दिनबंधु शास्त्री एवं पंकज शास्त्री सहित कई पंडित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। वैदिक मंत्रों और भजन-कीर्तन से पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। आयोजक अंजली गोप ने बताया कि महायज्ञ के समापन अवसर पर शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति, देवी विसर्जन, भंडारा, कन्या भोजन एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन होगा। Source link

झारखंड

राशन की दुकान संभालते हुए कृष बने जेएसी टॉपर, बोले – ‘अभाव...

होमताजा खबरcareer राशन की दुकान संभालते हुए कृष बने टॉपर, बोले – अभाव को ताकत बनाएं, बहाना नहीं Last Updated:May 08, 2026, 08:02 IST JAC Commerce Topper Tips For Students: जैक बोर्ड 12वीं कॉमर्स में कृष झारखंड के सेकंड टॉपर बने हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई की तरीका साझा किया. कृष ने साफ किया कि परेशानियों और अभावों के साथ भी अच्छा परफॉर्म किया जा सकता है. वे खुद राशन की दुकान पर बैठते थे और साथ-साथ पढ़ाई करते थे. ख़बरें फटाफट रांची. जैक बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है. इस बार कॉमर्स स्ट्रीम से कृष ने राज्य में दूसरा स्थान पाया है. हालांकि कृष से बात करने पर पता चलता है कि उनका यह सफर आसान नहीं था और काफी संघर्ष के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की है. झारखंड के सेकंड स्टेट टॉपर कृष ने बताया कि ‘राशन की दुकान पर बैठकर मैं राशन भी बेचा करता हूं और पढ़ाई भी यहीं पर किया करता था.’ उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी या गरीबी में जो बच्चे हैं, वह कैसे पढ़ाई करें, कैसे अपने टाइम को मैनेज करें व कैसे स्कॉलरशिप की मदद से आगे बढ़ सकते हैं. चुनौती को ही ताकत बना लीजिए • कृष ने लोकल 18 को बताया कि मेरे लिए एक चुनौती थी कि दिनभर राशन की दुकान में कोई ना कोई आते रहता था. मैं उन्हीं से पढ़ाई के बारे में बात करता था. मैं उनको देखता था और समझता था कि यह लोग कितनी गरीबी में हैं. तो आप अपनी मुश्किल को ही पॉजिटिव तरीके से देखना शुरू करिए. • उन्होंने बताया कि कई बार आर्थिक तंगी से बच्चे जूझते हैं और वे कहते हैं मेरे पास यह नहीं है, वह नहीं है. लेकिन जो आपके पास है उसी का बढ़िया इस्तेमाल करना है. मेरे पास कम से कम राशन की दुकान तो है, जहां पर मैं बैठकर पढ़ सकता हूं. किसी के पास तो वह भी नहीं है, तो जो आपके पास है उसी का बढ़िया इस्तेमाल करें. • रात में पढ़ाई करें, डिस्टरबेंस कम होगी. उन्होंने बताया कि कई बार एक ही घर में या एक ही रूम में 4 से 5 लोग रहते हैं. जिससे पढ़ाई में समस्या आती है, तो आप रात का सहारा लीजिए, दिन में थोड़ा रेस्ट कर लीजिए. मैं रात में 3 से 4 बजे तक पढ़ता था और हर सब्जेक्ट को एकदम बराबर समय देता था. • ऐसे में क्या है कि आपके घर में अगर कोई लड़ाई-झगड़े या किसी और वजह से डिस्टर्ब करने वाले लोग भी रहेंगे, तो रात में आप पढ़ सकते हैं. इस समय आमतौर पर लोग सोते हैं और इस समय 4 से 5 घंटे आप निकाल लीजिए, बहाना मत बनाइए, विकल्प ढूंढिए. • इसके अलावा आज कई सारी स्कॉलरशिप हैं. सरकारी स्कूल भी हैं जहां पर सालाना ₹800 फीस लगती है. मैं खुद सरकारी स्कूल बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय से पढ़ा हुआ हूं. मुझे लगता है साल में ₹800 फीस तो कोई भी चुका ही देगा. • इसके अलावा हर दो-दो घंटे पर थोड़ा ब्रेक लीजिए. थोड़ा सा टहल लीजिए. दिमाग फ्रेश रहता है व बॉडी फिट रहती है. बाहर का जंक फूड छोड़ देना है और घर का हल्का खाना खाना है. बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो कोई भी टॉप कर सकता है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

Scroll to Top