लावारिसों के लिए 5-स्टार ट्रीटमेंट, कैफेटेरिया, इवेंट वेन्यू…रांची का इकलौता मंदिर, जहां...
Last Updated:April 28, 2026, 07:32 IST Ranchi Unique Temple: रांची के कट्ठल मोड़ पर राधा कृष्ण मंदिर है जो आम मंदिरों से बिलकुल अलग है. यह तीन तल्ले का बना है. सबसे नीचे के तल्ले पर संत महात्मा रहते हैं, दूसरे पर मंदिर है और तीसरे पर लावारिस लोगों को आश्रय दिया जाता है. यहां के मैदान में शादी-विवाह के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं. ख़बरें फटाफट रांची. रांची के कट्ठल मोड पर राधा कृष्ण मंदिर है. यह रांची का सबसे बड़ा मंदिर है और यहां की खास बात यह है जो लावारिस लोग होते हैं उनको यहां लाया जाता है, उनका ट्रीटमेंट कराया जाता है. साथ ही उनका अलग डाइट चार्ट है. अलग यूनिफॉर्म होता है, वे गर्म पानी में नहाते हैं. एकदम फाइव स्टार ट्रीटमेंट मिलता है. यहां पर राधा कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना होती है. यहां कैफेटेरिया की सुविधा से लेकर शादी विवाह के लिए जगह तक मिल जाएगी. ऐसी फैसिलिटी रांची के किसी भी मंदिर में नहीं है. इस तरह बना है तीन मंजिल मेंयहां के केयरटेकर हरीश बताते हैं यहां पर तीन तल्ले हैं और लिफ्ट की फैसिलिटी है. सबसे नीचे संत महात्माओं के रहने का एकदम फाइव स्टार उत्तम प्रबंध है. उसके ऊपर मंदिर है और सबसे ऊपर वाले तल्ले में जो लावारिस होते हैं. उनके लिए हॉल बनाया गया है. यहां पर 100 बेड हैं सबके अलग-अलग. चूंकी बहुत लोग दिमागी रूप से कमजोर हैं इसलिए उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है. मिलता है फाइव स्टार ट्रीटमेंटउन्होंने बताया, इनके लिए एसी लगा है, गीजर लगा हुआ है, गर्म पानी से नहाते हैं. डॉक्टर से सलाह करके उनकी दवाइयां चलती हैं. एक मच्छर तक ना काटे उस तक का इंतजाम है. हरीश अपने हाथों में फाइल लेकर दिखाते हुए बताते हैं कि देखिए यह पहले किस हालत में आए थे, पैर में घाव, बाल बिखरे कोई सुध नहीं और आज देखकर पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये वही आदमी हैं. सुबह से शाम तक का खाना तय हैइसके अलावा इनको खाने के लिए यहां पर डाइट चार्ट है. मंडे से लेकर सैटरडे तक, सुबह से लेकर रात तक क्या खाएंगे यह पहले से मेंशन होता है. बाहर का खाना हम इनको बिल्कुल नहीं देते. हां, अगर कोई राशन डोनेट करता है तो वह ठीक है क्योंकि यहां पर हम एकदम साफ सुथरा किचन में उनके लिए विशेष खाना तैयार करते हैं. मंदिर भी है भव्यमंदिर की बात करें तो मंदिर भी इतना भव्य है कि देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन ना हो, खूबसूरत नक्काशी, हर तरफ शीशे से खूबसूरत डिजाइन. हर तरफ कृष्ण भगवान की अलग-अलग लीला. उनके जन्म से लेकर महाभारत के दृश्य को मूर्ति के द्वारा बखूबी दिखाया गया है. यहां पर कई लोग तो सिर्फ यूं ही घंटे बैठने के लिए आ जाते हैं. सफेद कलर से पूरे मंदिर को पेंट किया गया है, जो दिखने में और भी रॉयल लगता है. कैफेटेरिया से लेकर शादी के लिए स्पेस तकयहां पर आपको कैफेटेरिया दिखेगा. जहां पर लोग चाय नाश्ता वगैरह कर सकते हैं यह सब सात्विक होता है. इसके अलावा पीछे की तरफ बड़ा स्पेस है. जहां पर शादी विवाह जैसे प्रोग्राम आप आराम से संपन्न करा सकते हैं. यहीं पर खाना बनता है और बिना प्याज लहसुन का सात्विक खाना, इसके लिए आपको एक निश्चित राशि चुकानी पड़ेगी. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 28, 2026, 07:28 IST Source link







