भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 24 may 2026 Scorpio horoscope in hindi today...

Last Updated:May 24, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 24 may 2026: अगर आपकी राशि वृश्चिक है, तो आज संभल जाइए! आज छुपाया हुआ कोई भी राज आने वाले समय में आपके लिए गले की फांस बन सकता है. ज्योतिष गणना के मुताबिक आज आपके व्यवहार और विचारों में रत्ती भर भी मिलावट आपको बड़े संकट में डाल सकती है. धन लाभ के योग और पारिवारिक शांति के लिए आज आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं? ज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री के विशेष उपायों के साथ पढ़िए आज का भाग्यफल. सीतामढ़ी: आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण सबक लेकर आया है. आज के ग्रहों की स्थिति स्पष्ट संकेत दे रही है कि आज आप जो भी बात या काम दूसरों से छुपाने की कोशिश करेंगे. वही आने वाले समय में आपके लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ सकता है. इसलिए आज के दिन का एकमात्र मूलमंत्र पारदर्शिता है. यदि आप आज पूरी तरह से साफ और सीधे रहेंगे, तो हर संकट से सुरक्षित बचे रहेंगे. सुबह के समय मन में किसी बात को टालने या किसी से कुछ छुपाने की तीव्र इच्छा हो सकती है, लेकिन आपको इस भावना पर काबू पाना होगा. क्योंकि आज यहीं से आपकी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. कैसा रहेगा दैनिक जीवन?प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को आज अपने कार्यक्षेत्र और दैनिक जीवन में पूरी तरह खुलकर काम करने की आवश्यकता है. आज आप जो भी निर्णय सबके सामने और ईमानदारी से लेंगे. वही भविष्य में आपको बड़ा फायदा पहुंचाएगा. इसके विपरीत यदि आपने कोई भी काम बैकस्टेज या छुपाकर करने की कोशिश की, तो पासा पूरी तरह से उल्टा पड़ सकता है. आपकी साख को ठेस लग सकती है. आज का सीधा फॉर्मूला यही है कि अपने व्यवहार और विचारों में रत्ती भर भी मिलावट न रखें. कैसा रहेगा धन और आर्थिक मामलाधन और आर्थिक मामलों की बात करें तो आज आपको अपने हिसाब-किताब को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा. पैसों के लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें और हर छोटी-बड़ी बात का लिखित रिकॉर्ड रखें. आज किसी भी तरह का भ्रम या कन्फ्यूजन आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं दूसरी ओर, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से आज का दिन सच्चाई की कसौटी पर परखने का है. आज अपने पार्टनर या करीबियों से कोई बात न छुपाएं. आपकी आज की गई साफगोई और ईमानदारी आपके रिश्तों की नींव को और अधिक मजबूत और गहरा बनाएगी. कुछ विशेष संकेत और उपायज्योतिषाचार्य ने आज के दिन को शुभ बनाने के लिए कुछ विशेष संकेत और उपाय भी सुझाए हैं. आज के लिए आपका लकी नंबर 1 है और लकी कलर हल्का नारंगी रहेगा, जो आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. आज का एक अनोखा और विशेष उपाय यह है कि सुबह एक कोरे सफेद कागज पर लाल स्याही से सच्चाई लिखें और उस कागज को पूरे दिन अपने पास रखें. यह छोटा सा उपाय आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आपके विचारों को साफ रखेगा. अंत में बस इतना ही अगर आज आपने सच का रास्ता अपनाया, तो आपका पूरा दिन संभल जाएगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 24 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi financial...

Last Updated:May 24, 2026, 00:08 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 24 may 2026: धनु राशि के जातक अगर लंबे समय से किसी पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं. आज के दिन आपके सितारे इस दिशा में आपका भरपूर सहयोग करेंगे. परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा. जमुई: 24 मई 2026 के दिन ग्रहों में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे. जिसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी ग्रहों की चाल का असर देखने को मिलेगा. आज उन्हें धन लाभ हो सकता है, साथ ही आज उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में कई बेहतरीन अवसर भी मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन बड़ी योजनाएं बनाने में सफलता मिल सकती है. आज आप अपने कार्यस्थल पर कुछ ऐसे नए विचारों के साथ जाएंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है. धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी. आज के दिन आपको अपने खर्चों से पहले काफी सोचने-विचारने की जरूरत है. कार्यस्थल पर अच्छा जाएगा दिन ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर काफी खुशनुमा दिन बिताने का अवसर मिलेगा. आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे. अगर आपको कारोबारी है और किसी तरह का व्यवसाय करते हैं, तो आज आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है आज के दिन आपको किसी बात को लेकर थोड़ी मानसिक तनाव भी उठानी पड़ सकती है. जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. आज के दिन तनाव को छोड़कर आपको अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप किसी महंगी चीज खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपना फैसला बदल देना चाहिए. धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का कलात्मक या रचनात्मक काम करते हैं, तब आज का दिन उनके लिए बेहद ही अनुकूल होने वाला है. आज कर सकते हैं अपने मन की बात ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर लंबे समय से किसी पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं. आज के दिन आपके सितारे इस दिशा में आपका भरपूर सहयोग करेंगे. परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा. आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से आपको खुशी मिलेगी. परिवार में परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे. करें ये उपायधनु राशि के जातकों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने में भी सफलता मिल सकती है, जहां आप अपनी बोलचाल के कारण लोगों के मन पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ पाने में भी सफल होंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने घर के पूजा वाले स्थान पर बरगद का पत्ता लाकर रखना चाहिए, और आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा होगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

IMD Weather | IMD Weather News | Tomorrow Weather | 3-4 दिन...

IMD Weather Alert: मोटा-मोटा कहें तो गर्मी से पूरे देश का पसीना निकल रहा है. भीषण गर्मी ने दिन क्या रात में भी लोगों को चैन से रहने नहीं दी रही हैं. सूखे उत्तर-पश्चिमी हवाएं लोगों के त्वचा को जला रहे हैं. हालांकि, कुछ हद तक ये सही भी है. जिस हिसाब से सुपर एल नीनो की भविष्यवाणी की जा रही है, उसके हिसाब से ये सही है कि धरती जितनी तपेगी उतनी अधिक बारिश की संभावना है. हालांकि, समेत देश के कई राज्यों के लिए गुड न्यूज है. बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी है. हालांकि, दिल्ली में आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है, मगर धीरे-धीरे पारा गिरने वाला है.मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिसके चलते अगले शुक्रवार तक दिल्ली का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गोता लगा सकता है. सबसे बड़ी खुशखबरी मानसून को लेकर है. बंगाल की खाड़ी में बना साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) मानसून अब तेजी अरब सागर तक पहुंच रहा है. यानी कि 26 मई तक मानसून के आगमन की ऑफिशियल घोषणा से हो सकता है. आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर स्थितियां इसके और आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं. इसी के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. रविवार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन इफेक्ट पहाड़ी इलाकों से लेकर दिल्ली, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव के पीछे ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (चक्रवाती हवाओं का घेरा) का सबसे बड़ा हाथ है. आईएमडी के नक्शे और रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश के ऊपर एक या दो नहीं, बल्कि पांच प्रमुख साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं. बिहार से लेकर बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाएं एक्टिव हैं. पंजाब से लेकर राजस्थान व बिहार से लेकर ओडिशा तक बनी ट्रफ रेखाओं के कारण देश भर के मौसम में यह बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. दिल्ली का मौसम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 29 मई तक लू चलने का अनुमान जताते हुए रविवार और उसके बाद के पांच दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री अधिक है. हालांकि, शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच रिज (0.2 मिमी) और पूसा (2 मिमी) स्टेशनों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर दर्ज की गई, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं होने और तापमान के लगातार बढ़ने से आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ने वाली है. मानसून का लेटेस्ट अपडेट. पंजाब-हरियाणा और पश्चिमी यूपी का हाल पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 25 मई तक मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 29 मई को भारी ओलावृष्टि हो सकती है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 23 से 25 मई के बीच बहुत भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का कड़ा अनुमान है. पूर्वी भारत में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. हालांकि, शुरुआत में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग मध्य और पश्चिम भारत एक तरफ देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर अब भी जारी है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सख्त सलाह दी है. दक्षिण भारत में मानसून का असर दक्षिण भारत में मानसून की आहट के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 23 से 26 मई तक गरज-चमक के साथ व्यापक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां मौसम सुहावना बना रहेगा. इसके साथ ही, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की आशंका है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि भी हो सकती है. दिल्ली में तापमान गिरने का क्या कारण है और कितनी राहत मिलेगी? दिल्ली में शनिवार को हुई बूंदाबांदी और 28 मई से सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी. अगले शुक्रवार तक दिल्ली का पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की क्या स्थिति है? दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी से मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के रास्ते तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 3 से 4 दिनों में इसके अरब सागर में पूरी तरह प्रवेश करने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे मानसून की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ देश के किन हिस्सों में सक्रिय है? आईएमडी के अनुसार, वर्तमान में जम्मू, दक्षिणी बिहार, मध्य असम, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर कुल पांच प्रमुख साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं. इन्हीं के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का माहौल बना हुआ है. क्या अभी

ताज़ा खबर

Abhishek Manu Singhvi | Rahul Gandhi | कांग्रेस की बैठक में अभिषेक...

होमताजा खबरदेश कांग्रेस की सीक्रेट बैठक में अभिषेक मनु सिंघवी को देख क्यों चौंके राहुल गांधी? Last Updated:May 23, 2026, 23:07 IST Rahul Gandhi कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश के आर्थिक हालात के चलते एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है. बैठक में राहुल ने नेताओं को मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल करने से न डरने की सलाह दी. इस बैठक में सभी धर्मों के नेताओं को बुलाया गया था. कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी. (AICC via PTI Photo) नई दिल्ली: कांग्रेस की अल्पसंख्यक समिति की बैठक में शनिवार को एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. इमरान प्रतापगढ़ी ने जैन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ वकील और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का परिचय कराया. इस पर वहां मौजूद राहुल गांधी चौंक गए. वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल इस खास बैठक में सिर्फ मुस्लिम नेता ही शामिल नहीं थे, बल्कि सिख, ईसाई और बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था. दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस मीटिंग का मुख्य मकसद बीजेपी की सांप्रदायिक राजनीति को घेरने के लिए एक नया आर्थिक मास्टरप्लान तैयार करना था. इस दौरान राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार की विदाई को लेकर एक बहुत ही सनसनीखेज भविष्यवाणी भी कर दी. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि एक साल के भीतर पीएम मोदी की विदाई तय है. उन्होंने इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के आर्थिक हालात और बढ़ते असंतोष को बताया. राहुल गांधी ने नेताओं से कहा कि आज तक उन्होंने जो भी भविष्यवाणी की है, वह हमेशा सच साबित हुई है. उनका मानना है कि देश की मौजूदा परिस्थितियां इस बदलाव का कारण बनेंगी और इस बार भी उनकी यह भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित होने वाली है. राहुल गांधी ने मुस्लिम शब्द के इस्तेमाल पर नेताओं को क्या नसीहत दी? इस सीक्रेट बैठक के दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से एक खास अपील की. उन्होंने कहा कि राजनीति में ‘मुस्लिम’ शब्द के बजाय ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. राहुल गांधी इस बात से पूरी तरह असहमत नजर आए. उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि आखिर किसी बात से डरना क्यों है. राहुल ने साफ किया कि जिस भी वर्ग के साथ देश में अन्याय होगा, कांग्रेस उसके साथ खुलकर खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि चाहे वह हिंदू हो, दलित हो, सवर्ण हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो या फिर बौद्ध और जैन हो, पार्टी हर पीड़ित के साथ मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगी. कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी. (AICC via PTI Photo) बीजेपी की राजनीति से निपटने के लिए कांग्रेस क्या नया प्लान बना रही है? बैठक में मौजूद नेताओं ने बीजेपी की हिंदू-मुस्लिम राजनीति का मुकाबला करने के लिए एक खास रणनीति पर चर्चा की. नेताओं का मानना था कि बीजेपी से निपटने के लिए अब देश में आर्थिक मुद्दों पर आधारित राजनीति करनी होगी. कांग्रेस ने पहले भी इसी रणनीति के तहत बीजेपी और संघ का मुकाबला किया है. राहुल गांधी ने नेताओं की इस आर्थिक मुद्दों वाली रणनीति पर अपनी पूरी सहमति जताई. इसी बीच कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से शिकायती लहजे में कहा कि आप तो अल्पसंख्यकों के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं, लेकिन बाकी बड़े नेता इससे परहेज करते हैं. नेताओं ने मांग की कि बाकी बड़े नेताओं को भी राहुल गांधी को फॉलो करने के निर्देश दिए जाएं. कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी. (AICC via PTI Photo) बैठक में ऐसा क्या हुआ कि अचानक चौंक पड़े राहुल गांधी? इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था. इस बैठक की खास बात यह थी कि इसमें सिर्फ मुस्लिम नेता नहीं बल्कि सिख समुदाय से गुरदीप सप्पल, ईसाई समुदाय से हिबी एडेन, बौद्ध समुदाय से राजेंद्र पाल गौतम के साथ जैन समुदाय के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था. इसी दौरान बैठक में एक बहुत ही दिलचस्प वाकया देखने को मिला. जब बैठक में जैन धर्म के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ वकील और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का परिचय कराया गया, तो राहुल गांधी खुद हैरान रह गए और हंसने लगे. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

80 साल पुरानी इस होटल का डोसा आज भी लोगों की पहली...

Last Updated:May 23, 2026, 22:00 IST छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में पुराने बस स्टैंड के पास, चण्डी मंदिर के पीछे स्थित एक छोटी सी होटल पिछले करीब 80 वर्षों से अपने स्वाद और गुणवत्ता के दम पर लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है. मोहन होटल नाम से प्रसिद्ध यह जगह अब सिर्फ एक होटल नहीं बल्कि बालोद की पुरानी खानपान संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है. यहां 60 और 70 रुपये में बड़ा और स्वादिष्ट डोसा ग्राहकों को परोसा जाता है. छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में पुराने बस स्टैंड के पास, चण्डी मंदिर के पीछे स्थित एक छोटी सी होटल पिछले करीब 80 वर्षों से अपने स्वाद और गुणवत्ता के दम पर लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है. मोहन होटल नाम से प्रसिद्ध यह जगह अब सिर्फ एक होटल नहीं बल्कि बालोद की पुरानी खानपान संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है. यहां मिलने वाला डोसा पूरे जिले में खास तौर पर फेमस है. सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है और कई ग्राहक वर्षों से लगातार यहां नाश्ता करने पहुंचते हैं. होटल के संचालक मोहन लाल ने कहा कि इस होटल की शुरुआत करीब 80 साल पहले हुई थी. शुरुआती दौर में यहां सिर्फ सादा खाना बनाया जाता था. समय के साथ ग्राहकों की पसंद और मांग को देखते हुए अलग-अलग तरह के नाश्ते और मिठाइयों को शामिल किया गया. आज यहां डोसा, इडली, समोसा, आलुगुण्डा और गुलाब जामुन जैसे कई पारंपरिक स्वाद देसी अंदाज में तैयार किए जाते हैं.मोहन लाल ने बताया कि होटल की सबसे बड़ी पहचान यहां का डोसा है. उनका कहना है कि बालोद जिले में डोसा का ऐसा स्वाद, साइज और कीमत का कॉम्बिनेशन शायद ही कहीं और देखने को मिले. बालोद में डोसा के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे लोग60 और 70 रुपये में बड़ा और स्वादिष्ट डोसा ग्राहकों को परोसा जाता है. खास बात यह है कि डोसा बनाने की पारंपरिक शैली को वर्षों से बरकरार रखा गया है. जिससे उसका स्वाद आज भी वैसा ही बना हुआ है.स्थानीय डिलेश्वर देवांगन का कहना है कि मोहन होटल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि अपनी पुरानी पहचान और भरोसे के लिए भी मशहूर है. कई लोग बचपन से नाश्ता करते आ रहे हैं. अब अपने परिवार के साथ भी यहां पहुंचते हैं. होटल की पुरानी शैली, देसी स्वाद और ताजे नाश्ते की वजह से यह जगह बालोद के लोकप्रिय फूड पॉइंट्स में गिनी जाती है.होटल संचालक के मुताबिक, 80 वर्षों का अनुभव उनके हर व्यंजन की गुणवत्ता में साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि आज भी बाहर से आने वाले लोग के डोसा का स्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं. पुराने जमाने की सादगी और देसी स्वाद को संजोए मोहन होटल बालोद की खानपान परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Raipur,Raipur,Chhattisgarh Source link

ताज़ा खबर

Dandewala Gas Field | CNG LNG Supply | डांडेवाला में ऐसा क्या...

Last Updated:May 23, 2026, 21:01 IST Dandewala Gas Field Rajasthan: राजस्थान के डांडेवाला क्षेत्र में ऑयल इंडिया लिमिटेड को गैस का बड़ा भंडार मिला है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए बड़ी सफलता बताया है. इस क्षेत्र से रोजाना 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है. इसके साथ ही कंपनी ने चौथी तिमाही में 76 फीसदी का बंपर मुनाफा भी कमाया है. एनर्जी सेक्टर में भारत की बड़ी कामयाबी, राजस्थान में मिला गैस का महाभंडार. (प्रतीकात्मक तस्वीर Made with AI) नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित डांडेवाला से देश के लिए खुशखबरी आई है. भारत की महारत्न सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड को यहां प्राकृतिक गैस का एक नया और बड़ा भंडार मिला है. इस बड़ी कामयाबी पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने साफ कहा कि यह खोज भारत के घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत देश को ऊर्जा के मामले में स्वतंत्र बनाने के लिए यह खोज मील का पत्थर साबित होने वाली है. राजस्थान के डांडेवाला में गैस भंडार की खोज कैसे हुई? इस नए गैस भंडार की खोज डांडेवाला क्षेत्र के उथले सानू फॉर्मेशन में की गई है. ऑयल इंडिया के अथक प्रयासों के बाद यहां पहली बार करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की दर से प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हो गया है. यह पहली बार है जब इस फॉर्मेशन से इतनी बड़ी मात्रा में गैस का प्रोडक्शन देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कंपनी के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कंपनी की तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रयास के बिना यह संभव नहीं था. India’s quest to strengthen domestic production of energy scripts a new chapter in Rajasthan. The Energy Maharatna @OilIndiaLimited has successfully unlocked a new gas-bearing pay zone in the Dandewala Field. The flow of natural gas for the first time from the shallower Sanu… pic.twitter.com/1tGfE35QAO Source link

ताज़ा खबर

Jamui: मुखिया हो तो ऐसी! फंड का नहीं किया इंतजार, जेब से...

Last Updated:May 23, 2026, 19:44 IST Jamui Dabill Panchayat Library: जमुई जिले की एक महिला मुखिया ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बन गया है. दाबिल पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने अपने स्तर से 15 लाख रुपये खर्च कर गांव के बच्चों के लिए एक ऐसी हाईटेक एयर कंडीशन लाइब्रेरी बनवा दी है. जो 24 घंटे खुली रहती है. शहरों जैसी सुविधाओं से लैस इस अनूठी लाइब्रेरी में रोजाना आसपास के दर्जनों गांवों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं बैठकर अफसर बनने का सपना बुन रहे हैं. इस लाइब्रेरी की क्या हैं खासियतें, जानिए. ख़बरें फटाफट जमुई: पंचायत में जब विकास की बात होती है तो आमतौर पर गली-नाली, सड़क इत्यादि के निर्माण की बात की जाती है. लेकिन जमुई का एक पंचायत ऐसा भी है जहां के मुखिया ने विकास के लिए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी अब सराहना हो रही है. इस मुखिया ने करीब 15 लाख रुपए खर्च कर एक ऐसा हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कराया है, जिसमें डेढ़ सौ से भी अधिक की संख्या में बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं. दाबिल पंचायत के अलावा आसपास के भी दूसरे पंचायत से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां प्रतिदिन पढ़ने आते हैं. अभी जहां बाहर 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की गर्मी है, ऐसे में यह बच्चे बिना किसी फीस के अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एयर कंडीशन कमरे में अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. खर्च कर दिए 15 लाख से भी अधिक रुपए दरअसल, दाबिल पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने इस हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कराया है. पुतुल देवी के पति योगेंद्र राम बताते हैं कि इसको बनवाने में करीब 15 लाख से भी अधिक रुपए की लागत आई है. जिसमें कुछ पैसे तो इन्होंने अलग-अलग योजना और मद के जरिए खर्च किए, जिसके जरिए इन्होंने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके भवन का जीर्णोद्धार करवाया. फिर कुछ ग्रामीण सहयोग से इन्होंने भवन का रंग रोगन करवाया. बाद में करीब 4 लाख से भी अधिक रुपए इन्होंने अपनी जेब से लगाए, और इस पूरे लाइब्रेरी को एयर कंडीशन बनाया. इतना ही नहीं इस लाइब्रेरी की 24 घंटे हाईटेक कैमरे से निगरानी की जाती है. लड़कियों के लिए शौचालय सहित कई तरह की सुविधा यहां पर विकसित की गई है. पढ़ने आते हैं 200 से भी अधिक बच्चे योगेंद्र राम बताते हैं कि उनके इस हाईटेक लाइब्रेरी में दाबिल के अलावा आसपास के कहरडीह, चांगोंडीह, बानपुर, कोल्हुआ, गरसंडा सहित दर्जन भर से भी अधिक गांव से 200 से भी अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. यह लाइब्रेरी 24 घंटे खुला रहता है. इसमें उन्होंने दो मेंटर को भी रखा है, जो तैयारी करने वाले छात्रों को सही रास्ता बताते हैं. पति के सपने को मुखिया पत्नी ने किया साकारयोगेंद्र राम बताते हैं कि मैं पहले बीएमपी में हवलदार की नौकरी कर रहा था. मैं अपनी नौकरी छोड़ दी तथा पंचायत का चुनाव लड़ा. जब मेरी पत्नी पंचायत चुनाव जीत कर आई, तब से ही मेरी ख्वाहिश थी कि मैं यहां के युवा, खास कर पढ़ने-लिखने वाले युवाओं के लिए कुछ कर सकूं. इसी कड़ी में इसका निर्माण कराया. मैं पिछले कई सालों से यह करना चाहता था. अब जाकर यह सफल हो सका है. पिछले 1 साल से भी अधिक समय से यह लाइब्रेरी अनवरत रूप से जारी है. यह आसपास के इलाके में नजीर बन गया है. छात्र बताते हैं कि यहां तैयारी करने से उन्हें काफी सुविधा भी होती है. यहां पर पढ़ने का एक बेहतर शैक्षणिक माहौल भी बना हुआ है. दाबिल पंचायत के मुखिया की इस पहल की अब हर जगह सराहना हो रही है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा 2026 कब मनाया जाएगा? जानिए शुभ तिथि,...

Last Updated:May 23, 2026, 18:54 IST Ganga Dussehra Date: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा को आस्था, श्रद्धा और पुण्य का महापर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस पावन दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस शुभ अवसर पर किए गए पुण्य कार्य जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. आइए जानते हैं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त. हिंदू धर्म में हर तिथि हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों मे बताया गया है. इसी अनुसार, गंगा दशहरा को बेहद पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना गया है. मान्यता है कि इसी शुभ दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, जिससे धरती पर जीवन और आस्था का नया प्रवाह शुरू हुआ. हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा और दान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है कि यह पर्व कब मनाया जायगा. ऐसे में जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व. कब मनाया जायगा गंगा दशहरावैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 28 मिनट के लगभग पर होगी. वहीं, दशमी तिथि का समापन 26 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर किया जाता है. इसी वजह से गंगा दशहरा का पर्व 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जाएगा. ऐसे में श्रद्धालुओं को इसी दिन स्नान-दान और पूजा करना शुभ रहेगा. गंगा दशहरा का धार्मिक महत्वहिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पावन और खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं और राजा भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था. इसलिए इस दिन को गंगा अवतरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से जीवन के दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. मां गंगा भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष का आशीर्वाद देती हैं. क्या है इस दिन स्नान का महत्व धार्मिकमान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इनमें तीन कायिक यानी शरीर से जुड़े पाप शामिल हैं. हिंसा करना, चोरी करना और अनुचित आचरण अपनाना. वहीं वाणी से होने वाले चार पापों में झूठ बोलना, कटु शब्द कहना, चुगली करना और दूसरों की निंदा करना शामिल माना गया है. इसके अलावा मन से जुड़े तीन पाप लालच, ईर्ष्या और नकारात्मक या अशुद्ध विचार भी इसमें आते हैं. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धा से स्नान और पूजा करने से आत्मिक शुद्धि का लाभ मिलता है. गंगा स्नान करते समय जरूर करे ये मंत्र का जापनमामि गंगे तव पाद पंकजम्,सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम्।भुक्तिं च मुक्तिं च ददासि नित्यं,भावानुसारेण सदा नराणाम्॥ News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

मुरादाबाद मंडल अस्पताल में सीबीसी, केएफटी, थाइरॉएड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस सहित 200 जांच...

Last Updated:May 23, 2026, 17:50 IST मंडल स्तरीय जिला अस्पताल में इन दिनों 200 से अधिक जांच होती हैं. जिनको कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके साथ ही हेपेटाइटिस सी की जांच काफी महंगी होती है. जिसे कराने के लिए पहले लोगों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब यह जांच भी जिला अस्पताल में हो जाती है. इसके अलावा कई ऐसी बड़ी छोटी जांचें हैं. जिन्हें लगाकर 200 से अधिक जांच मुफ्त में इस अस्पताल में कराई जाती हैं. ख़बरें फटाफट मुरादाबादः मंडल स्तरीय जिला अस्पताल में इन दिनों 200 से अधिक जांच होती हैं. जिनको कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके साथ ही हेपेटाइटिस सी की जांच काफी महंगी होती है. जिसे कराने के लिए पहले लोगों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब यह जांच भी जिला अस्पताल में हो जाती है. इसके अलावा कई ऐसी बड़ी छोटी जांचें हैं. जिन्हें लगाकर 200 से अधिक जांच मुफ्त में इस अस्पताल में कराई जाती हैं. जानकारी के आभाव में लोग कई कई हजार रुपए बर्बाद कर देते हैं. लेकिन जिला अस्पताल में यह सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं. मुफ्त में होतीं है सभी जांचें कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के जिला अस्पताल में इन दिनों प्रमुख जांचें होती है. जिसमें सीबीसी, केएफटी, एलैफ्टी, थाइरॉएड प्रोफाइल, विटामिन डी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिरम कैलशियम, सिरम फेरिटिन, सिरम इलेक्ट्रोलाइट, हीमोग्लोबिन, सहित लगभग 200 प्रकार की जांच जिला अस्पताल में की जाती है. जिनकी समय से जांच की जाती है और समय से रिपोर्ट मिल जाती है. यह सभी जांच मुफ्त में की जाती हैं. उन्होंने कहा कि इसमें बहुत सी जांचें ऐसी हैं. जो काफी महंगी महंगी होती हैं. लेकिन यहां पर वह सभी जांच मुफ्त में हो जाती हैं. मुरादाबाद के इस मंडल स्तरीय अस्पताल में प्रतिदिन 1500 के आसपास मरीज अपनी जांच करते हैं और उनकी जांच होने के बाद अगले दिन ही रिपोर्ट मिल जाती है. अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की तरफ से सभी जांचें मुफ्त में कराई जाती है. जिससेदूर दराज ना भटक सकें. दूर-दराज का झंझट खत्म पहले हेपेटाइटिस सी की जांच करने के लिए मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब जिला अस्पताल में ही इसकी जांच हो जाती है. रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लग जाता है. लेकिन जांच अस्पताल में ही हो जाती है. इसके साथ ही जो भी बीमारी से पीड़ित लोग हैं और अपनी जांच करना चाहते हैं वह जिला अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं. जिला अस्पताल में पहले उन मरीजों की ओपीडी की जाती है. फिर उनकी स्थिति को देखते हुए जांच लिखी जाती है और उनकी जांच कराई जाती है. इस जांच का और ओपीडी का किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता है. यह सभी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है. लोगों को हो रहा फायदा जिला अस्पताल में अपनी जांच करने आए प्रखर ने बताया कि मुरादाबाद की जिला अस्पताल में विभिन्न जांच होती हैं. यह सभी जांच मुफ्त में होती हैं. इसके अलावा मैं भी काफी लंबे समय से यही से ट्रीटमेंट करता हूं और यहीं पर जांच करता हूं यहां मुफ्त में जांच की जाती है. और जांच कर अगले दिन उसकी रिपोर्ट मिल जाती है लोगों को जानकारी नहीं है. लेकिन यहां पर बड़ी से बड़ी छोटी से छोटी सभी प्रकार की जांच होती हैं. इसलिए बाहर महंगी से महंगी जांच करने से अच्छा जिला अस्पताल में फ्री जांच कराना उचित है. इसलिए आप भी मुफ्त में ओपीडी में ट्रीटमेंट कर सकते हैं और अपने मुफ्त में जांच कर सकते हैं। About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Moradabad,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

असम के जंगलों से गायब हुआ यह जानवर कौन है, जिसको लेकर...

होमताजा खबरदेश जंगलों से गायब हुआ यह जानवर कौन है, जिसको लेकर हिमंता ने किया लंबा-चौड़ा पोस्ट Last Updated:May 23, 2026, 16:58 IST असम के जंगलों से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. काजीरंगा-कार्बी आंगलोंग के जंगलों से कभी पूरी तरह गायब हो चुका बेहद शांत और खतरनाक शिकारी ‘ढोल’, जिसे एशियाई जंगली कुत्ता भी कहा जाता है, अब वापस लौट आया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए इसे राज्य के पर्यावरण और संरक्षण प्रयासों की एक ऐतिहासिक सफलता बताया है. गुवाहटी. असम के प्राकृतिक और वन्यजीव गलियारे से एक ऐसा सुखद संदेश आया है, जिसने पूरी दुनिया के पर्यावरणविदों और वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कभी असम के काजीरंगा और कार्बी आंगलोंग के घने जंगलों की शान रहा और फिर धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में खो चुका बेहद चालाक और खतरनाक शिकारी कुत्ता ‘ढोल’ (Dhole/Asiatic Wild Dog) एक बार फिर अपने पुराने साम्राज्य को हासिल करने लौट आया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस अद्भुत प्राकृतिक पुनरुद्धार की कहानी को दुनिया के सामने साझा किया है, जो राज्य में पर्यावरण संतुलन की एक नई और बेहद मजबूत तस्वीर पेश करती है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वन्यजीव सफलता की विस्तृत जानकारी देते हुए लिखा, ‘एक शांत और अत्यधिक कुशल शिकारी, ‘ढोल’ कभी हमारे जंगलों में स्वतंत्र रूप से घूमता था, लेकिन समय के साथ काजीरंगा-कार्बी आंगलोंग के परिदृश्य से यह पूरी तरह ओझल हो गया था. मगर प्रकृति के पास वापसी करने का अपना एक अनोखा तरीका होता है. वनों के दायरे को बढ़ाने, वन्यजीव गलियारों को मजबूत करने और जंगलों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के हमारे निरंतर प्रयासों के कारण आज ऐसे हालात बने हैं जहां वन्यजीव फिर से फल-फूल रहे हैं.’ Assam CM Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) posts, “A silent and highly efficient predator, the Dhole once roamed freely across our forests before fading from the Kaziranga-Karbi Anglong landscape. But nature has its own way of returning. Through consistent efforts to protect… pic.twitter.com/sHvBl2OrdL Source link

Scroll to Top