भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

Mercury Venus Jupiter alignment। planet parade। तुरंत छत पर आ जाएं… सजने...

नई दिल्‍ली. अगर आप इस तपती गर्मी में सुकून की तलाश में हैं तो आज शाम सूर्यास्त के ठीक बाद अपने घर की छत पर आ जाइए क्योंकि कुदरत आसमान के कैनवास पर एक ऐसा नायाब और जादुई नजारा पेश करने जा रही है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. जून का यह महीना सिर्फ भीषण गर्मी का ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में होने वाली इतिहास की सबसे खूबसूरत खगोलीय और ज्योतिषीय हलचलों का गवाह बनने जा रहा है. 11 से 15 जून के बीच आसमान के पश्चिमी छोर पर तीन सबसे बड़े और चमकीले ग्रह बुध, शुक्र और बृहस्पति एक सीधी कतार में मार्च पास्ट करते हुए नजर आने वाले हैं, जिसे वैज्ञानिक भाषा में प्लैनेट परेड कहा जाता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक यह आलौकिक नजारा सिर्फ इन चार दिनों तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरा जून का महीना अंतरिक्ष प्रेमियों, फोटोग्राफर्स और ज्योतिष में भरोसा रखने वालों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं होने वाला है. आइए जानते हैं कि आखिर आसमान में यह सीधी लकीर कैसे बनती है, क्या है एक्लिप्टिक का रहस्य और इसका आपकी राशि पर क्या असर होने जा रहा है. जून के महा-आकाशीय शो से जुड़ी 5 सबसे मुख्य बातें • तीन शुभ ग्रहों की त्रिवेणी: इस अनोखी प्लैनेट परेड में हमारे सौरमंडल के तीन सबसे महत्वपूर्ण ग्रह—बुध (Mercury), शुक्र (Venus) और बृहस्पति (Jupiter) एक साथ जुड़कर एक छोटी लेकिन बेहद आकर्षक और चमकदार कतार बना रहे हैं. • क्या है एक्लिप्टिक का जादू: सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर लगभग एक ही काल्पनिक चपटे रास्ते पर परिक्रमा करते हैं, जिसे खगोल विज्ञान में ‘एक्लिप्टिक’ (Ecliptic) कहा जाता है. इसी रास्ते के कारण पृथ्वी से देखने पर ऐसा भ्रम होता है जैसे सभी ग्रह एक ही लाइन में खड़े हैं. • शुक्र और गुरु की महाजुगलबंदी: इस पूरी परेड में शुक्र (वीनस) सबसे चमकीला और खूबसूरत नजर आएगा. वह सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बेहद पास दिखाई देगा, जिससे इन दोनों की चमक आसमान को और भी रोशन करेगी. • 17 जून को चंद्रमा रचेगा दुर्लभ खेल: 17 जून को अंतरिक्ष में ‘लूनर ऑकल्टेशन’ (Lunar Occultation) नाम की एक अत्यंत दुर्लभ घटना होगी, जब चंद्रमा ठीक शुक्र ग्रह के सामने से गुजरेगा और कुछ समय के लिए ऐसा लगेगा जैसे शुक्र चंद्रमा के पीछे छिप गया हो. • 21 जून का सबसे बड़ा दिन: इसी महीने 21 जून को ‘समर सोल्स्टिस’ होगा, जो उत्तरी गोलार्ध (भारत समेत) में साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात लेकर आएगा. इसी दिन से आधिकारिक तौर पर खगोलीय गर्मियों की शुरुआत होती है. सवाल-जवाबक्या इस प्लैनेट परेड को देखने के लिए किसी महंगे टेलीस्कोप की जरूरत पड़ेगी और बुध ग्रह को कैसे देखें?इस अद्भुत नजारे में शामिल शुक्र और बृहस्पति ग्रह इतने चमकीले हैं कि इन्हें आप सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी आसमान में अपनी नग्न आंखों से (बिना किसी चश्मे या दूरबीन के) आसानी से देख सकते हैं. हालांकि, बुध ग्रह सूर्य के बेहद करीब और क्षितिज के काफी नीचे रहेगा, इसलिए उसे स्पष्ट रूप से देखने के लिए आपको एक साफ पश्चिमी क्षितिज (जहां पेड़ या इमारतें न हों) और एक अच्छी दूरबीन (बायनोकुलर) की जरूरत पड़ सकती है.ज्योतिष के अनुसार यह खगोलीय घटना किन क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला सकती है?चूंकि संवाद के देवता बुध, ऐश्वर्य के देवता शुक्र और ज्ञान के देवता गुरु एक साथ आ रहे हैं, इसलिए यह समय वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर करियर, व्यापारिक सौदों, उच्च शिक्षा और बैंकिंग या आर्थिक नीतियों में बड़े और सकारात्मक बदलाव ला सकता है. हालांकि इसका सटीक फल हर व्यक्ति की अपनी निजी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. Source link

ताज़ा खबर

तकनीक, शिक्षा और महिला शक्ति से दिल्ली बनेगी नंबर वन, सीएम रेखा...

Delhi News: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भविष्‍य की दिल्‍ली की तस्‍वीर पेश की है. ‘विकसित भारत@2047’ मिशन के तहत उन्‍होंने राजधानी का विस्तृत विजन देश के सामने रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचे, डिजिटल गवर्नेंस, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि भारत के विकास को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण इंजन बनकर उभर रही है. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से दिल्ली विकसित भारत के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगी. बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और दिल्ली को भी लगातार केंद्र सरकार का सहयोग मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां चाहे जैसी रही हों, लेकिन केंद्र सरकार ने हमेशा दिल्ली के विकास को प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि केंद्र की मदद से राजधानी में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाले बड़े रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में दिल्ली की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. यमुना की सफाई दिल्‍ली सरकार की पहली प्राथमिकतामुख्यमंत्री ने यमुना नदी की सफाई और पुनर्जीवन को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच एक विशेष समन्वय टीम बनाई गई है. यह टीम राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर यमुना के प्रदूषण को कम करने और नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि संयुक्त प्रयासों के जरिए यमुना की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा और दिल्लीवासियों को एक स्वच्छ नदी देखने को मिलेगी. सुशासन और प्रशासनिक सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह डिजिटल प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों में ई-फाइल प्रणाली लागू कर दी गई है, जिससे कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आई है. इसके अलावा आधुनिक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किए गए हैं. मिशन कर्मयोगी के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री के अनुसार इन कदमों से सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आया है और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं. सीएम ने गिनाई शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियांशिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई छोड़ने की समस्या को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जा रही है ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिले और उनकी पढ़ाई जारी रह सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों की बेटियों के लिए मददगार साबित होगी, जहां परिवहन की कमी शिक्षा में बाधा बनती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 75 सीएम श्री स्कूल शुरू किए गए हैं. इसके अलावा सरकारी स्कूलों में 8,777 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा चुके हैं. पिछले एक वर्ष के दौरान 125 डिजिटल लाइब्रेरी, 175 कंप्यूटर लैब और 125 भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली तेजी से आगे बढ़ रही है और छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार निवेश किया जा रहा है. दिल्‍ली में एआई आधारित शिक्षा को दिया गया बढ़ावाबैठक में मुख्यमंत्री ने एआई आधारित शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष से स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाने और छात्रों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार पढ़ाई करने के लिए एआई को शामिल किया जा रहा है. उनका कहना था कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में तकनीकी कौशल की अहम भूमिका होगी, इसलिए छात्रों को अभी से नई तकनीकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए एनईईवी कार्यक्रम का भी मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष प्रत्येक इनोवेशन टीम को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई. इस योजना का लाभ 4,800 से अधिक छात्रों को मिला और कई विद्यार्थियों ने नए आइडिया विकसित किए. महिला सशक्तीकरण पर क्‍या बोली सीएम रेखा गुप्‍तामहिला सशक्तीकरण को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों और माताओं के विकास को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है. उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए ‘समर्थ’ नाम की नई पहल शुरू की गई है. यह पहल पोषण, शिक्षा, परिवार, क्रेच सुविधा और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण जैसे छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त बनाना है.महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार जल्द ही महिला हाट आउटलेट शुरू करने जा रही है. इन आउटलेट्स के जरिए स्वयं सहायता समूहों और महिला आश्रय गृहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. लखपति बिटिया योजना के जरिए मिल रही विशेष सहायताबैठक में मुख्यमंत्री ने ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से शुरू होने वाली इस योजना के तहत पात्र बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उनका कहना था कि यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और परिवारों को बेटियों की शिक्षा

ताज़ा खबर

muzaffarpur shahi litchi price 12 times costlier than cashew

Last Updated:June 11, 2026, 21:02 IST Muzaffarpur Shahi Litchi Price: अपनी मिठास के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर की शाही लीची इस बार रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर बिक रही है. प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पादन में 75% तक की भारी गिरावट आई है. जिसके चलते बाजार में इसकी कीमत 1200 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंच गई है. यह कीमत अब सूखे मेवों (काजू) से भी अधिक हो गई है. फसल की भारी कमी के बावजूद, इसकी वैश्विक मांग में कोई कमी नहीं आई है. देश-विदेश के ग्राहक इसकी बेजोड़ गुणवत्ता और सीमित उपलब्धता के चलते ऊंची कीमत चुकाकर भी इसे खरीदने के लिए तैयार हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार प्रतिकूल मौसम ने न केवल पैदावार को प्रभावित किया, बल्कि लीची के बागान मालिकों के लिए भी आर्थिक चुनौतियां बढ़ा दी हैं. मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर कि सुप्रसिद्ध शाही लीची जो अपने मिठास के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानी जाती हैं. ऐसे में इस बार शाही लीची एक नया रिकॉर्ड बना रही है. सीजन के अंतिम दौर में शाही लीची की कीमत बाजार में ₹1200 प्रति सैकड़ा तक पहुंच गई है. शाही लीची अभी एक किलोग्राम काजू की कीमत से भी महंगी बिकने लगी हैं. इसके बावजूद बाजार में शाही लीची की मांग लगातार बनी हुई है. ग्राहक इसे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. उत्पादन 75 प्रतिशत कम जानकारी के अनुसार इस वर्ष मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण शाही लीची के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई. स्थानीय किसानों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार शाही लीची का उत्पादन करीब 75 प्रतिशत तक कम हुआ है. उत्पादन में आई कमी का सीधा असर बाजार पर देखने को मिला और पूरे सीजन के दौरान लीची की कीमतें सामान्य वर्षों की तुलना में काफी अधिक रहीं. पिछले साल से 12 गुना अधिक महंगीसीजन की शुरुआत में शाही लीची बाजार में ₹300 से ₹400 प्रति सैकड़ा के भाव से बिक रही थी. लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा और बाजार में शाही लीची कम होती गई. जिसके कारण लीची की कीमत लगातार बढ़ती चली गई. अब स्थिति यह है कि सीजन समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी शाही लीची ₹1200 प्रति सैकड़ा तक बिक रही है. पिछले साल यही शाही लीची 100 से 120 रुपए प्रति सैकड़ा बिकी थी. इसके अनुसार इस बार यह कह सकते है कि इस बार शाही लीची 12 गुना अधिक महंगी बिक रही हैं. दुकानदार से साथ ग्राहक भी हैरान फल विक्रेता खुशबू कुमारी बताती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार शाही लीची को इतनी ऊंची कीमत पर बिकते देखा है. उन्होंने कहा कि न तो हमने पहले कभी इतनी महंगी शाही लीची खरीदी थी और न ही बेची थी. इस बार बाजार में ₹1200 प्रति सैकड़ा तक शाही लीची बिक रही है. इसके बावजूद ग्राहक लगातार खरीदारी कर रहे हैं और मांग बनी हुई है. उन्होंने बताया कि बाजार में लीची की उपलब्धता काफी कम हो गई है, जबकि ग्राहकों की मांग अभी भी बनी हुई है. ऐसे में कई बार ग्राहकों की पूरी मांग को पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है. सीजन खत्म होने से पहले लोग शाही लीची का स्वाद लेने के लिए खरीदारी कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक शाही लीची का सीजन लगभग समाप्त हो जाएगा और बाजार से इसकी विदाई हो जाएगी. ऐसे में अंतिम दिनों में इसकी कीमत और मांग दोनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Muzaffarpur,Bihar Source link

ताज़ा खबर

Exclusive Settebello Indian Crew Member aditya sharma Last Message : दहाड़ पड़ा...

तेहरान: ईरान पर अटैक करने के चक्कर में अमेरिका बेकाबू हो चुका है. हाल ही में अमेरिकी नेवी ने ओमान कोस्ट के पास एक कार्गो शिप MT Settebello पर अटैक किया था, जिसमें भारतीय क्रू मौजूद था. इस अटैक में 3 भारतीयों की मौत हो गई है. जिसके बाद भारत सरकार ने अमेरिका को हड़काया है. इसी अटैक में भारतीय क्रू मेंबर आदित्य शर्मा की भी जान गई है, जिनके पिता ने जहाज के मालिकों और सुरक्षा व्यवस्था पर बेहद तीखे और गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि अटैक से पहले सोमवार की रात आया आदित्य का आखिरी मैसेज आया, पिता ने इस मैसेज को भी पढ़कर सुनाया. अमेरिकी हमले में बेटा खोने वाले पिता ने पूछा सवाल राजेश शर्मा ने रुंधे गले से बताया कि उनका बेटा आदित्य पिछले साल नवंबर के महीने से इस कार्गो शिप पर तैनात था. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था. जहाज के रूट सुरक्षित थे और वो चीन, सिंगापुर और श्रीलंका जैसे देशों के शांत समुद्री रास्तों पर काम कर रहा था. परिवार भी निश्चिंत था कि बेटा सुरक्षित है और अपनी ड्यूटी कर रहा है लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब जहाज को अचानक ओमान भेजा गया. पिता के मुताबिक, ओमान पहुंचने के बाद बिना किसी ठोस वजह या सुरक्षा गारंटी के, जहाज को अचानक ईरान के उस रूट पर बढ़ने के आदेश दे दिए गए, जहां पहले से ही युद्ध जैसे हालात बने हुए थे और चारों तरफ से घेराबंदी थी. राजेश शर्मा का सवाल है कि जब वो इलाका एक नो-गो जोन था, तो जहाज के ऑपरेटरों ने इतनी बड़ी लापरवाही कैसे की? MT Settebello का कैप्टन बन गया था बेटा पिता ने बताया कि रविवार को आदित्य ने घर पर फोन भी किया था. उस आखिरी फोन कॉल में उसकी आवाज में थोड़ी घबराहट थी. उसने अपने पिता को बताया था कि उनके जहाज के बिल्कुल पास मौजूद एक दूसरे शिप पर भयानक हमला हुआ है. हालांकि, राहत की बात ये थी कि उस जहाज पर मौजूद भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया था. आदित्य ने कहा था कि ‘पापा, पास वाले जहाज पर हमला हुआ है, डर का माहौल है लेकिन भारतीय सुरक्षित निकाल लिए गए हैं’. इस खबर को सुनने के बाद से ही भारत में बैठे आदित्य के पूरे परिवार की सांसें अटक गई थीं. उनकी चिंता इतनी बढ़ गई थी कि वे हर पल टीवी पर नजरें गड़ाए बैठे थे और भगवान से बेटे की सलामती की दुआएं मांग रहे थे. कैप्टन बेटे का आखिरी मैसेज सोमवार की रात को आदित्य का एक आखिरी टेक्स्ट मैसेज आया. उसने बताया था कि जहाज पर एक नए कैप्टन ने कार्यभार संभाल लिया है और अब वो आगे के सफर के लिए तैयार हैं. परिवार को क्या पता था कि नए कैप्टन के आते ही ये सफर आदित्य का आखिरी सफर बन जाएगा. इस मैसेज के कुछ ही समय बाद, इंटरनेशनल वॉटर में MT Settebello पर एक जोरदार मिसाइल आकर गिरी. धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया और इसी हमले में भारत के इस होनहार लाल, आदित्य शर्मा की जान चली गई. पिता राजेश शर्मा ने बेहद भावुक होकर सवाल उठाया, ‘जब क्षेत्र में लगातार खतरा मंडरा रहा था, रोज हमलों की चेतावनी आ रही थी, तो जहाज को आगे बढ़ाने का आत्मघाती फैसला आखिर क्यों और किसके इशारे पर लिया गया’? अमेरिकी सेना ने बिना वॉर्निंग किया अटैक इस पूरे मामले में एक बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय मोड़ तब आ गया जब MT Settebello के प्रबंधक, IOS Marine-F.Z.E ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. कंपनी ने इस हमले के लिए किसी आतंकी संगठन को नहीं, बल्कि सीधे तौर पर अमेरिकी नौसेना को जिम्मेदार ठहराया है! कंपनी ने साफ-साफ कहा है कि इस हमले में तीन बेगुनाह नाविकों की जान गई है और इसके लिए अमेरिकी सेना सीधे तौर पर जवाबदेह है. प्रबंधक ने अमेरिकी पक्ष के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि जहाज को चेतावनी दी गई थी लेकिन उसने निर्देशों की अनदेखी की. कंपनी का कहना है कि हमले से पहले जहाज के साथ किसी भी तरह का रेडियो संपर्क या चेतावनी स्थापित नहीं की गई थी और अगर अमेरिका के पास इसका कोई सबूत है, तो वह उसे पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक करे. न ईरान से वास्ता न उसके तेल से! जहाज के प्रबंधकों ने इस बात को पूरी तरह साफ किया है कि MT Settebello का ईरान या ईरान के तेल व्यापार से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था. ये अंतरराष्ट्रीय वॉटर्स में पूरी तरह से कानूनी और व्यावसायिक गतिविधि में लगा एक आम नागरिक व्यापारिक जहाज था. बयान के मुताबिक, जहाज पिछले लगभग 10 दिनों से समुद्र में एक ही जगह पर शांति से खड़ा था और उसकी तरफ से कोई भी ऐसी आक्रामक या संदेहास्पद गतिविधि नहीं की जा रही थी जिससे अमेरिकी नौसेना को कोई खतरा महसूस हो. प्रबंधकों ने अब इस पूरे नरसंहार की एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है ताकि मृतकों के परिवारों को न्याय मिल सके. Source link

ताज़ा खबर

Telangana voter list pre SIR impact: बंगाल के बाद कांग्रेस के गढ़...

याद कीजिए पश्चिम बंगाल में जब एसआईआर हुआ तो करीब 70 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए. यानी ऐसे वोटर जिनका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं था या जो फर्जी थे. नतीजा क्या हुआ? ममता बनर्जी की अजेय मानी जाने वाली सरकार भरभरा कर ढह गई. अब ठीक वैसा ही ज‍िन्‍न कांग्रेस के गढ़ तेलंगाना में बाहर आया है. बंगाल में तो फिर भी एसआईआर में लाखों नाम कटे थे, तेलंगाना में तो प्री-एसआईआर यानी शुरुआती जांच में ही 89 लाख फर्जी या गड़बड़ वोटर पाए गए हैं. अगर छंटनी हुई तो तेलंगाना की स‍ियासत में भूचाल आना तय है. क्या है ये 89 लाख का गड़बड़झाला? तेलंगाना में पिछले कई महीनों से चुनाव आयोग के अधिकारी एक खास मिशन पर लगे हुए थे. इसे तकनीकी भाषा में प्री-एसआईआर मैपिंग कहा गया. अध‍िकार‍ियों ने साल 2002 की वोटर लिस्ट उठाई और उसे आज की वोटर ल‍िस्‍ट से म‍िलान करवाया. मकसद था ये देखना कि वोटर लिस्ट में जो नाम दर्ज हैं, वो असली हैं या सिर्फ कागजों पर वोट डाल रहे हैं. गुरुवार को तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने इसकी ड‍िटेल्‍स सामने रखी. तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया क‍ि वोटर ल‍िस्‍ट में 11 तरह की गड़बड़‍ियां पाई गई हैं. अब तक कुल मिलाकर लगभग 89 लाख गड़बड़‍ियां सामने आ चुकी हैं. मतलब साफ है क‍ि 89 लाख वोटरों के डेटा में कुछ न कुछ ऐसा झोल है, जो सामान्य नहीं है. अब चुनाव आयोग इन सभी संदिग्ध वोटरों को नोटिस थमाएगा और उनसे पूछेगा कि तुम्हारा वजूद क्या है? जरा सबूत तो दिखाओ! 11 गड़बड़‍ियां क‍िस-क‍िस तरह की? बाप-बेटे की उम्र में 15 साल से कम का अंतर: वोटर लिस्ट बता रही है कि कई मामलों में माता-पिता और उनके बच्चों की उम्र के बीच 15 साल से भी कम का अंतर है. यानी, कागज के हिसाब से कोई 13 या 14 साल की उम्र में ही माता-पिता बन गया. दो भाई-बहनों के बीच 9 महीने से कम का अंतर: दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम 9 महीने का फासला होता है (जुड़वा बच्चों को छोड़कर). लेकिन तेलंगाना की वोटर लिस्ट में ऐसे हजारों भाई-बहन हैं, जिनके जन्म के बीच 9 महीने से भी कम का गैप है. बाप-बेटे की उम्र में 50 साल से ज्यादा का अंतर: एक तरफ 15 साल से कम का अंतर है, तो दूसरी तरफ ऐसे वोटर भी हैं जहां माता-पिता और संतान की उम्र में 50 साल से ज्यादा का फासला दर्ज है. दादा और पोते की उम्र में 40 साल से कम का अंतर: दादा और पोते के बीच कम से कम दो पीढ़ियों का फासला होता है. लेकिन यहां वोटर लिस्ट में दादा और पोते की उम्र के बीच 40 साल से भी कम का अंतर है. रिश्तों का बदल जाना : सबसे मजेदार झोल ये है कि मौजूदा वोटर लिस्ट और पुरानी लिस्ट का जब मिलान किया गया, तो पता चला कि वोटर का नाम तो वही है, लेकिन उसके रिश्तेदारों के नाम या रिश्ते का प्रकार ही बदल गया है. जो पिछली लिस्ट में पिता था, वो नई लिस्ट में पति बन गया! अब होगा दूध का दूध-पानी का पानी सवाल ये कि इन 89 लाख संदिग्धों का क्या होगा? इसके लिए चुनाव आयोग SIR करने जा रहा है. तेलंगाना इससे पहले साल 2002 में एसआईआर हुआ था. यानी 22 साल बाद फिर से वोटर लिस्ट का पूरा पोस्टमार्टम होने जा रहा है. 25 जून से 24 जुलाई के बीच ‘बूथ लेवल ऑफिसर’ तेलंगाना के हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे. वो एक फॉर्म देंगे, उसे भरवाएंगे, चेक करेंगे कि जो वोटर लिस्ट में लिखा है, वो आदमी हकीकत में उस घर में रहता भी है या नहीं. अगर दादा और पोते की उम्र में 30 साल का अंतर है, तो BLO पूछेगा कि ये कौन सा चमत्कार है! अगर जवाब नहीं मिला या वोटर गायब मिला, तो उसका नाम लिस्ट से काट दिया जाएगा. तेलंगाना का गणित समझ‍िए तेलंगाना की कुल आबादी लगभग 3.5 से 4 करोड़ के बीच है. यहां कुल वोटरों की संख्या करीब 3 करोड़ 20 लाख के आसपास बैठती है. अब अगर 3.2 करोड़ वोटरों में से 89 लाख वोटर यानी करीब 27-28% वोटर संदिग्ध हैं, तो ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है. अगर इस 89 लाख में से छंटनी के बाद 40 या 50 लाख वोटर भी फर्जी पाए गए और उनके नाम काटे गए, तो पूरा का पूरा चुनावी समीकरण बदल जाएगा. जीत-हार का मार्जिन तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कई बार हार-जीत का अंतर 2,000 से 5,000 वोटों का होता है. अगर हर विधानसभा क्षेत्र से 30,000 से 40,000 फर्जी वोट कट जाएं, तो उन सीटों पर नतीजे पूरी तरह से पलट सकते हैं. Source link

ताज़ा खबर

EPFO : अपने भी खोला है पीएफ खाता, पेंशन दिलाने में काम...

Last Updated:June 11, 2026, 17:57 IST EPF Scheme Certificate : पीएफ खाता तो आपने भी खुलवाया होगा, लेकिन क्‍या आपको पता है कि स्‍कीम सर्टिफिकेट किसे कहते हैं. किस तरह के खाताधारकों को स्‍कीम सर्टिफिकेट जारी किया जाता है और इसका क्‍या काम होता है. अगर आप भी ईपीएफ के तहत पेंशन लेना चाहते हैं तो यह सर्टिफिकेट जरूरी होता है. ईपीएफओ पेंशन दिलाने के लिए स्‍कीम सर्टिफिकेट जारी करता है. नई दिल्‍ली. कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के आंकड़ो देखें तो पता चलता है कि देश में करीब 7 करोड़ से भी ज्‍यादा पीएफ खाताधारक हैं. भविष्‍य निधि यानी पीएफ खाता खासतौर से रिटायरमेंट के बाद पेंशन और बुढ़ापे की जरूरतों के लिए खोला जाता है, जिसमें आज आपका किया गया योगदान कल पेंशन के रूप में मिलता है. लेकिन, ज्‍यादातर खाताधारकों को यह नहीं पता होगा कि पेंशन लेने के लिए स्‍कीम सर्टिफिकेट की जरूरत होती है. आखिर यह स्‍कीम सर्टिफिकेट होता क्‍या है और पेंशन के लिए इसकी जरूरत क्‍यों पड़ती है. सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि स्‍कीम सर्टिफिकेट भी ईपीएफओ की ओर से जारी किया जाता है. ईपीएफ एक्‍ट 1952 के तहत कमर्चारी भविष्‍य निधि संगठन सैलरीड कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ दिलाने के लिए स्‍कीम सर्टिफिकेट जारी करता है. यह सर्टिफिकेट आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने में मदद करता है. अब सवाल यह उठता है कि क्‍या यह सर्टिफिकेट सभी कर्मचारियों को मिलता है या फिर इसके लिए कुछ खास लोग ही योग्‍य माने जाते हैं. क्‍या है स्‍कीम सर्टिफिकेटस्‍कीम सर्टिफिकेट उन कर्मचारियों को जारी किया जाता है, जो अपने ईपीएफ अंशदान को निकालने के बावजूद रिटायरमेंट उम्र के बाद पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं. जो कर्मचारी 10 साल की सर्विस पूरी कर लेते हैं और उनकी उम्र 58 साल नहीं पहुंचती है, उन्‍हें ईपीएफओ की ओर से स्‍कीम सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. ऐसे कर्मचारियों के लिए स्‍कीम सर्टिफिकेट प्राप्‍त करना जरूरी होता है, लेकिन जो कर्मचारी 10 साल की सर्विस पूरी नहीं करते हैं, उनके लिए स्‍कीम सर्टिफिकेट जारी करना जरूरी नहीं. हालांकि, अगर वे चाहें तो इस सर्टिफिकेट को ईपीएफओ से प्राप्‍त कर सकते हैं. क्‍या है इस सर्टिफिकेट का फायदास्‍कीम सर्टिफिकेट के जरिये आप नौकरी बदलने पर अपना पेंशन अकाउंट ट्रांसफर करा सकते हैं. यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता कि आपके पेंशन का पैसा नई कंपनी के साथ खोले गए पीएफ खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इससे आपके पेंशन लाभ में इजाफा होता है. साथ ही अगर पीएफ खाताधारक की मौत हो जाती है तो स्‍कीम सर्टिफिकेट की मदद से उनका परिवार पेंशन क्‍लेम कर सकता है. वैसे तो 8 साल की सर्विस पूरी करने वाला कर्मचारी भी अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकता है, लेकिन बेहतर होगा अगर 10 साल की सर्विस पूरी करें, ताकि उन्‍हें ईपीएस 1995 के तहत रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ मिल सके. ईपीएफ स्‍कीम के क्‍या फायदे ईपीएफ में जमा किए गए पैसों पर आपको सालाना 8.25 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है. इस खाते में आपकी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी और इतना ही पैसा कंपनी की ओर से भी डाला जाता है. आपकी बेसिक और डीए अगर 15 हजार तक है तो इसमें 12 फीसदी अंशदान कर सकते हैं. वालंटरी प्रोविडेंट फंड यानी वीपीएफ के जरिये इस निवेश को दोगुना कर सकते हैं. ईपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आपको सेक्‍शन 80सी के तहत टैक्‍स छूट मिलती है. कर्मचारी की ओर से पीएफ खाते में डाले गए पैसों पर मिलने वाला 2.5 लाख रुपये तक का ब्‍याज टैक्‍स फ्री होता है, जबकि नियोक्‍ता का पूरा ब्‍याज ही टैक्‍स के दायरे से बाहर रहता है. About the Author Pramod Kumar Tiwari प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

Indians Dominate Global Visa Programs Report | अमेरिका से यूएई तक भारतीयों...

होमताजा खबरदेश मोदी सरकार में अमेरिका से UAE तक जलवा, ग्लोबल वीजा प्रोग्राम्स में भारत नंबर 1 Last Updated:June 11, 2026, 16:55 IST Indians Dominate Global Visa Programs: एक नई रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल वीजा प्रोग्राम्स में भारत का दबदबा कायम है. अमेरिका के एच-1बी और यूएई के गोल्डन वीजा में भारतीय सबसे आगे हैं. विदेशी कंपनियां सस्ते लेबर की जगह अब हाई-स्किल टैलेंट पर फोकस कर रही हैं. यही कारण है कि भारतीयों को लोकल कर्मचारियों से ज्यादा सैलरी मिल रही है. इसके साथ ही प्रोफेशनल्स के वापस भारत लौटने की उम्मीद भी बढ़ रही है. विदेशी कंपनियों में भारतीय टैलेंट की भारी डिमांड. नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रोफेशनल्स अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं. डील वर्कफोर्स मैनेजमेंट की नई रिपोर्ट में यह सामने आया है. दुनिया के प्रमुख वीजा प्रोग्राम्स में भारत टॉप पर है. अमेरिका के एच-1बी वीजा में भारतीय सबसे बड़ा सोर्स हैं. ब्रिटेन के स्किल्ड वर्कर वीजा में भी भारतीय काफी आगे हैं. आज विदेशी कंपनियां कॉस्ट कटिंग पर फोकस नहीं कर रही हैं. वे हाई-स्किल टैलेंट के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं. यही वजह है कि भारत ग्लोबल लेवल पर टैलेंट सप्लाई करने वाला लीडर बन गया है. भारतीय प्रोफेशनल्स ग्लोबल ट्रेंड्स का पूरा फायदा उठा रहे हैं. यह रिपोर्ट 150 देशों के डाटा पर आधारित है. आखिर यूएई और अमेरिका में भारतीयों को कितनी ज्यादा सैलरी मिल रही है? विदेशी कंपनियां टैलेंट की कमी दूर करने के लिए भारतीयों को लोकल स्टाफ से बड़ा पैकेज दे रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एच-1बी वीजा होल्डर्स की औसत सैलरी 1.40 लाख डॉलर है. वहीं समान पद पर अमेरिकी नागरिकों की सैलरी 1.30 लाख डॉलर है. ब्रिटेन में स्किल्ड वर्कर वीजा वालों की कमाई 96 हजार पाउंड है. वहां लोकल लोगों को 87 हजार पाउंड मिलते हैं. यूएई में भी यही ट्रेंड दिख रहा है. वहां गोल्डन वीजा होल्डर्स की इनकम 6.05 लाख दिरहम है. सामान्य वीजा वालों को 4.59 लाख दिरहम मिलते हैं. दुनिया के किन नए देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही है भारतीयों की डिमांड? अब भारतीय टैलेंट सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं है. नए मार्केट्स में भी इनकी जबरदस्त मांग देखी जा रही है. डील के डाटा में सबसे तेज ग्रोथ ऑस्ट्रेलिया में दर्ज की गई है. वहां पिछले साल के मुकाबले 724 प्रतिशत का उछाल आया है. ब्रिटेन में 142 प्रतिशत और अमेरिका में 139 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी है. जर्मनी की ‘अवसर कार्ड’ योजना में भी भारतीयों का जलवा है. इसमें बिना जॉब ऑफर के जर्मनी जाने की परमिशन मिलती है. इसके एक-तिहाई परमिट सिर्फ इंडियंस को मिले हैं. क्या ग्लोबल डिमांड के बीच अब भारत वापस लौटेंगे हमारे टॉप प्रोफेशनल्स? दुनिया भर में इंजीनियरिंग और एआई की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. डिजिटल सर्विसेज में भी भारतीय टेक्नोक्रेट्स छाए हुए हैं. यूएई अभी भी भारतीयों के लिए सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बना हुआ है. इसके बाद सिंगापुर और कनाडा का नंबर आता है. डील की इकोनॉमिस्ट लॉरेन थॉमस ने इस पर अपनी राय रखी है. थॉमस ने कहा, ‘टैलेंट अब दुनिया के कई नए मार्केट्स की ओर जा रहा है’. लेकिन रिपोर्ट में एक बड़ा इशारा भी किया गया है. भारत में घरेलू मौके बढ़ रहे हैं. ऐसे में विदेशी अनुभव वाले प्रोफेशनल्स जल्द भारत लौट सकते हैं. About the Author दीपक वर्माDeputy News Editor दीपक वर्मा (Deepak Verma) की‍ गिनती हिंदी डिजिटल मीडिया के तेजी से उभरते चेहरों में होती है. वह News18हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज़ एडिटर की भूमिका में जुड़े हैं. प्रिंट से डिजिटल का रुख करने वाले दीपक के पास पत्र…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

Video: बीच सड़क पर बैठी थी मासूम बच्ची, बस ड्राइवर ने पूरी...

होमताजा खबरदेश Video: बीच सड़क पर बैठी थी बच्ची, बस ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाया Last Updated:June 11, 2026, 15:55 IST जब मौत और उस मासूम के बीच सिर्फ एक सेकेंड का फासला बचा था, तब बस के बस ड्राइवर ने वो जांबाजी दिखाई जिसने पूरे देश को उनका मुरीद बना दिया. केरल के मलप्पुरम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाएं और दिल हलक में आ जाए! जरा सोचिए, एक अंधा मोड़, तेज रफ्तार में आती एक प्राइवेट बस और मोड़ मुड़ते ही अचानक सड़क के ठीक बीचों-बीच बैठा हुआ एक साल से भी छोटा मासूम बच्चा! कोई भी ड्राइवर होता तो शायद उसके हाथ-पैर फूल जाते, लेकिन येां बस के ड्राइवर और कंडक्टर किसी ‘फरिश्ते’ की तरह आए और पलक झपकते ही मासूम की जिंदगी बचा ली. अंधा मोड़, गीली सड़क और सामने साक्षात मौत!ये रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना बुधवार सुबह की है. मलप्पुरम के कोंडोटी के पास पुलिक्कल किनारुपडी रोड पर एक प्राइवेट बस अपने रूटीन रूट पर दौड़ रही थी. सुबह का वक्त था, बारिश की वजह से सड़क गीली थी. जैसे ही बस के ड्राइवर रामचंद्रन ने वलियापरंबा चेरुमुट्टम रोड पर एक तीखा मोड़ काटा, उनके और अगली सीट पर बैठे यात्रियों के होश उड़ गए. सामने सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच एक साल से भी कम उम्र की मासूम बच्ची बैठी थी और सीधे बस की तरफ ही देख रही थी. बस और मौत के बीच चंद सेकंड का फासला था. ड्राइवर का गजब रिफ्लेक्स, कंडक्टर की कड़क फुर्तीनजारा बेहद खौफनाक था, लेकिन ड्राइवर रामचंद्रन ने गजब का हौसला और दिमाग दिखाया. बिना एक पल गंवाए उन्होंने पूरी ताकत से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और बस बच्ची से चंद कदम की दूरी पर जाकर रुक गई. बस रुकते ही कंडक्टर ‘नवास’ बिजली की फुर्ती से नीचे कूदा, दौड़कर सड़क के बीच गया और उस रोती हुई मासूम बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया. बस के भीतर लगे CCTV कैमरे में ये पूरी घटना कैद हुई है, जिसका फुटेज देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. घर का खुला रह गया था दरवाजा और…बाद में जब कंडक्टर नवास बच्ची को लेकर पास के घरों की तरफ भागा, तो पता चला कि पास में ही रहने वाले एक परिवार की ये बच्ची थी. घर का दरवाजा गलती से खुला रह गया था और घुटनों के बल चलते-चलते ये मासूम बच्ची कब रिंग रेंगते हुए हाईवे के बीचो-बीच पहुंच गई, घर वालों को भनक तक नहीं लगी. जब कंडक्टर बच्ची को सही-सलामत लेकर पहुंचा, तब जाकर माता-पिता की जान में जान आई. मंत्रियों से लेकर पुलिस तक ने ठोकी पीठ, कहा- ‘सैल्यूट है बॉस!’इस जांबाज बस क्रू के इस कारनामे की गूंज अब पूरे देश में है. केरल के परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बिंदु कृष्णा ने खुद ड्राइवर रामचंद्रन और कंडक्टर नवास को फोन घुमाया और उनकी इंसानियत और सूझबूझ की जमकर तारीफ की. यही नहीं, केरल मोटर वाहन विभाग और मलप्पुरम जिला पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहें… ड्राइवर रामचंद्रन और कंडक्टर नवास को उनकी इस मुस्तैदी के लिए हमारा कड़क सैल्यूट!’ News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें ड्राइवर का गजब रिफ्लेक्स, कंडक्टर की कड़क फुर्तीनजारा बेहद खौफनाक था, लेकिन ड्राइवर रामचंद्रन ने गजब का हौसला और दिमाग दिखाया. बिना एक पल गंवाए उन्होंने पूरी ताकत से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और बस बच्ची से चंद कदम की दूरी पर जाकर रुक गई. बस रुकते ही कंडक्टर ‘नवास’ बिजली की फुर्ती से नीचे कूदा, दौड़कर सड़क के बीच गया और उस रोती हुई मासूम बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया. बस के भीतर लगे CCTV कैमरे में ये पूरी घटना कैद हुई है, जिसका फुटेज देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. घर का खुला रह गया था दरवाजा और…बाद में जब कंडक्टर नवास बच्ची को लेकर पास के घरों की तरफ भागा, तो पता चला कि पास में ही रहने वाले एक परिवार की ये बच्ची थी. घर का दरवाजा गलती से खुला रह गया था और घुटनों के बल चलते-चलते ये मासूम बच्ची कब रिंग रेंगते हुए हाईवे के बीचो-बीच पहुंच गई, घर वालों को भनक तक नहीं लगी. जब कंडक्टर बच्ची को सही-सलामत लेकर पहुंचा, तब जाकर माता-पिता की जान में जान आई. मंत्रियों से लेकर पुलिस तक ने ठोकी पीठ, कहा- ‘सैल्यूट है बॉस!’इस जांबाज बस क्रू के इस कारनामे की गूंज अब पूरे देश में है. केरल के परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बिंदु कृष्णा ने खुद ड्राइवर रामचंद्रन और कंडक्टर नवास को फोन घुमाया और उनकी इंसानियत और सूझबूझ की जमकर तारीफ की. यही नहीं, केरल मोटर वाहन विभाग और मलप्पुरम जिला पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहें… ड्राइवर रामचंद्रन और कंडक्टर नवास को उनकी इस मुस्तैदी के लिए हमारा कड़क सैल्यूट!’ खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें login Source link

ताज़ा खबर

Liquor Price Hike: बीयर ₹40 और शराब ₹90 महंगी, सरकारी खजाने में...

होमफोटोदेश बीयर ₹40 और शराब ₹90 महंगी, लेकिन जेब पर असर नहीं! विजय सरकार का नया प्लान Last Updated:June 11, 2026, 14:54 IST Liquor Price Hike: तमिलनाडु सरकार ने शराब और बीयर कंपनियों पर नया अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है. अब शराब की हर पेटी पर कंपनियों को TASMAC को ज्यादा रकम चुकानी होगी. स्पिरिट पर 90 रुपए, बीयर पर 40 रुपए और वाइन पर 20 रुपए अतिरिक्त लिए जाएंगे. सरकार का दावा है कि इससे हर साल करीब 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा. हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि शराब की दुकानों पर कीमतें नहीं बढ़ेंगी और आम लोगों को अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा. तमिलनाडु सरकार ने शराब कारोबार को लेकर ऐसा दांव चला है जिसने शराब कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है, लेकिन आम ग्राहकों को फिलहाल राहत मिली हुई है. राज्य सरकार ने बीयर और शराब बनाने वाली कंपनियों पर नया अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है. अब TASMAC यानी तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन को सप्लाई की जाने वाली हर शराब की पेटी पर कंपनियों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. खास बात यह है कि सरकार ने साफ कर दिया है कि दुकानों पर शराब खरीदने वाले लोगों को इसके लिए एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं देना पड़ेगा. यानी झटका कंपनियों को लगेगा, ग्राहक को नहीं. तमिलनाडु देश के उन राज्यों में शामिल है जहां शराब की बिक्री पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में होती है. TASMAC राज्यभर में 4 हजार से ज्यादा शराब की दुकानों का संचालन करता है. अब नई नीति के तहत स्पिरिट यानी हार्ड शराब की हर पेटी पर कंपनियों को अतिरिक्त 90 रुपए देने होंगे. बीयर कंपनियों पर प्रति केस 40 रुपए और वाइन कंपनियों पर 20 रुपए अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है. यह रकम सीधे सरकार के खाते में जाएगी. सरकार का मानना है कि शराब बिक्री से जुड़ा पूरा आर्थिक फायदा अब तक राज्य खजाने तक पूरी तरह नहीं पहुंच रहा था. तमिलनाडु सरकार का दावा है कि इस नए मॉडल से हर साल करीब 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा. दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने टैक्स बढ़ाने या MRP में बदलाव करने के बजाय पूरा बोझ कंपनियों पर डाल दिया है. इससे आम ग्राहकों के बीच नाराजगी का खतरा भी कम रहेगा. राजनीतिक जानकार इसे ‘राजस्व बढ़ाओ लेकिन जनता को नाराज मत करो’ वाली रणनीति बता रहे हैं. Add News18 as Preferred Source on Google राज्य सरकार ने साफ किया है कि TASMAC दुकानों पर शराब और बीयर की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ेंगी. यानी अगर कोई ग्राहक पहले जितने पैसे देकर बीयर या शराब खरीद रहा था, उसे आगे भी उतने ही पैसे देने होंगे. हालांकि बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबे समय में कंपनियां इस अतिरिक्त बोझ की भरपाई दूसरे तरीकों से करने की कोशिश कर सकती हैं. फिलहाल सरकार और कंपनियों के बीच इस फैसले को लेकर अंदरखाने चर्चाएं तेज हो गई हैं. तमिलनाडु में शराब कारोबार हमेशा से बड़ा राजनीतिक और आर्थिक मुद्दा रहा है. TASMAC के जरिए हर साल हजारों करोड़ रुपए की कमाई होती है. राज्य की करीब 4048 सरकारी दुकानों में सिर्फ लाइसेंस प्राप्त कंपनियों की शराब बिकती है. सरकार का कहना है कि नया शुल्क मॉडल शराब वितरण व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और राजस्व केंद्रित बनाएगा. इससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी. देशभर में कई राज्य नए राजस्व स्रोत तलाश रहे हैं. ऐसे समय में तमिलनाडु का यह मॉडल दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन सकता है. खासकर वे राज्य जहां शराब बिक्री सरकारी नियंत्रण में है, वहां इस तरह के अतिरिक्त शुल्क मॉडल पर चर्चा शुरू हो सकती है. सरकारें चाहती हैं कि टैक्स सीधे जनता पर डाले बिना खजाना मजबूत किया जाए और यही वजह है कि कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है. फिलहाल शराब कंपनियों के लिए यह फैसला बड़ा झटका माना जा रहा है. एक तरफ बिक्री पहले से सरकारी नियंत्रण में है और दूसरी तरफ अब अतिरिक्त शुल्क का बोझ भी बढ़ गया है. लेकिन सरकार को उम्मीद है कि इससे राज्य की कमाई बढ़ेगी और आम लोगों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनियां इस फैसले को कैसे संभालती हैं और क्या भविष्य में इसका असर शराब बाजार की रणनीतियों पर भी दिखाई देगा. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

TMC Crisis Live: TMC का एक और विकेट गिरा, राज्यसभा सांसद प्रकाश...

West Bengal Politics Live: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस इस वक्त अपने सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है. चुनावी हार के बाद शुरू हुई अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में बदलती दिखाई दे रही है. राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. इससे पहले भी कई सांसद और विधायक नेतृत्व के खिलाफ खुलकर नाराजगी जता चुके हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में और बड़े चेहरे पार्टी छोड़ सकते हैं. ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कई नेता और सेलिब्रिटी चेहरे भी असंतुष्ट बताए जा रहे हैं. इस बीच पार्टी को बचाने के लिए ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी लगातार सियासी डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकातों ने भी बंगाल की राजनीति में नए समीकरणों की अटकलें तेज कर दी हैं. TMC में बढ़ती टूट के बीच कांग्रेस में विलय की चर्चाओं ने भी राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया. हालांकि TMC और कांग्रेस दोनों ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है. जयराम रमेश ने सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की मुलाकात को सिर्फ सौहार्दपूर्ण बातचीत बताया, जबकि TMC नेताओं ने विलय की खबरों को ‘बेबुनियाद’ कहा. दूसरी ओर बाबुल सुप्रियो ने भी बयान जारी कर साफ किया कि वह अपनी पार्टी और वर्तमान नेतृत्व के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है और वह राज्य सरकार के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के विकास पर काम करते रहेंगे. लेकिन लगातार इस्तीफों और बागी गतिविधियों ने साफ कर दिया है कि TMC के भीतर संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक के राज्यसभा से इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति को सौंपने पहुंचे हैं. इससे पहले भी कई नेताओं के इस्तीफे और बगावती तेवर सामने आ चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर असंतोष लगातार गहरा रहा है और कई नेता भविष्य की राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे हैं. पार्टी के भीतर टूट को रोकने के लिए ममता बनर्जी रणनीति बनाने में जुटी हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि TMC नेतृत्व अब कानूनी और तकनीकी आधार पर बागी नेताओं की गतिविधियों को चुनौती देकर समय हासिल करने की कोशिश कर सकता है. माना जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर के सामने बागी गुट के दस्तावेजों और हस्ताक्षरों की वैधता पर सवाल उठाए जा सकते हैं. इसी बीच TMC के कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं. डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, समीरुल इस्लाम, सागरिका घोष और बाबुल सुप्रियो जैसे नेता फिलहाल पार्टी के साथ दिखाई दे रहे हैं. लेकिन बंगाल की राजनीति में जिस तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं, उसने ममता बनर्जी के लिए आने वाले दिनों को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया है. TMC Crisis Live: TMC सांसद सौगत रॉय बोले- कांग्रेस के साथ काम करना जरूरी West Bengal Politics Live: कांग्रेस और TMC के संभावित गठबंधन या विलय की चर्चाओं के बीच TMC सांसद सौगत रॉय का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए कांग्रेस के साथ काम करना जरूरी है’ फिलहाल मैं इतना ही कह सकता हूं. आगे देखा जाएगा कि गठबंधन होता है या विलय.’ उनके इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में अटकलें और तेज हो गई हैं. West Bengal Politics Live: सिग्नेचर फर्जीवाड़ा केस में अभिषेक बनर्जी को अंतरिम राहत TMC Crisis Live: कलकत्ता हाई कोर्ट ने सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत देते हुए तीन हफ्तों तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दे दिया है. हालांकि कोर्ट ने जांच में सहयोग करने और जांच एजेंसी के सामने पेश होने के निर्देश भी दिए हैं. TMC Crisis Live: हस्ताक्षर जालसाजी केस में TMC की कलह खुलकर सामने आई, आमने-सामने कल्याण बनर्जी और अभिषेक West Bengal Politics Live: कोलकाता के हस्ताक्षर जालसाजी मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. सूत्रों के मुताबिक सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित अहंकारी रवैये से नाराज होकर वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है. वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को राहत देने से इनकार करते हुए उन्हें आज ही भवानी भवन स्थित CID कार्यालय में पेश होने का सख्त निर्देश दिया है. West Bengal Politics Live: TMC में बढ़ी बगावत, प्रसून बनर्जी भी ‘काकोली ग्रुप’ में शामिल TMC Crisis Live: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी सियासी बगावत लगातार गहराती जा रही है. बुधवार तक ममता बनर्जी के साथ खड़े दिख रहे लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी ने अब बागी सांसदों के ‘काकोली ग्रुप’ का दामन थाम लिया है. जानकारी के मुताबिक प्रसून बनर्जी ने संसद में अलग गुट को मान्यता दिलाने की मांग वाले पत्र पर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं. TMC के भीतर सक्रिय बागी गुट अब लोकसभा में खुद को अलग ब्लॉक के तौर पर मान्यता दिलाने की कोशिश में जुटा है. सूत्रों के अनुसार इस गुट में अब तक प्रसून बनर्जी समेत 20 लोकसभा सांसद शामिल हो चुके हैं, जबकि ममता बनर्जी के खेमे में केवल 8 सांसद बचे बताए जा रहे हैं. बागी गुट लगातार अन्य सांसदों को भी अपने साथ जोड़ने में लगा है. हावड़ा से लगातार तीसरी बार सांसद बने प्रसून बनर्जी खेल और राजनीति दोनों क्षेत्रों में बड़ा नाम माने जाते हैं. TMC Crisis Live: MLA सिग्नेचर फर्जीवाड़ा केस में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट का नोटिस West Bengal Politics Live: कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को MLA सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामले में आज शाम 6 बजे जांच एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को कथित फर्जी दस्तावेज पेश करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी को दस्तावेज कानूनी प्रक्रिया के तहत सर्च और सीजर के जरिए हासिल करने होंगे. West Bengal Politics Live: TMC संकट के बीच बाबुल सुप्रियो बोले- मैं पार्टी और नेतृत्व के साथ TMC Crisis Live: पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद TMC में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच राज्यसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने

Scroll to Top