भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

लीची के फल समय से पहले सड़कर गिर रहे? जानिए इसकी बड़ी...

Last Updated:May 16, 2026, 08:38 IST शाहजहांपुर में लीची की फसल पर ‘फ्रूट फ्लाई’ यानी फल मक्खी का कहर मंडरा रहा है, जिससे फल सड़कर गिर रहे हैं. डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने किसानों को बागों में स्वच्छता रखने, प्रभावित फलों को मिट्टी में दबाने और ‘डेल्टामेथ्रिन 2.8% EC’ दवा का छिड़काव करने की वैज्ञानिक सलाह दी है. शाहजहांपुर: किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अब उद्यान की खेती भी कर रहे है. कई किसान हैं जो लीची की बागवानी कर रहे हैं लेकिन इन दिनों लीची की फसल पर कीटों का खतरा मंडरा रहा है. वर्तमान समय में लीची की फसल में फ्रूट फ्लाई यानी फल मक्खी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे फल खराब होकर गिरने लगते हैं. जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को इस समस्या से निपटने और अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंधन और वैज्ञानिक उपाय अपनाने की सलाह दी है. अगर समय रहते इसका नियंत्रण नहीं किया गया, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि लीची में लगने वाली फ्रूट फ्लाई ठीक वैसी ही होती है जैसी आम की फसल में पाई जाती है। यह मक्खी फल के भीतर अंडे देती है, जिससे बाद में मैगट यानी कीड़ा विकसित होकर फल को अंदर से खोखला कर देता है. इससे बचाव के लिए प्रभावित और गिरे हुए फलों को इकट्ठा करके मिट्टी में गहरा दबा देना चाहिए. इसके साथ ही, रोकथाम के लिए डेल्टामेथ्रिन 2.8% EC )DELTAMETHRIN 2.8% EC) का 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर देना चाहिए. लीची की फसल पर फल मक्खी का हमला शाहजहांपुर जिले में इन दिनों लीची के बागों में फ्रूट फ्लाई यानी फल मक्खी का आतंक देखा जा रहा है. यह कीट लीची की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. यह मक्खी फलों के पकने के समय सबसे ज्यादा सक्रिय होती है. इसके प्रकोप के कारण लीची के फल समय से पहले ही सड़कर पेड़ों से गिरने लगते हैं, जिससे बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है. कीट के पनपने की प्रक्रिया और नुकसान डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने इस कीट के जीवन चक्र को समझाते हुए बताया कि फ्रूट फ्लाई फलों की ऊपरी त्वचा में छेद करके अपने अंडे उसके अंदर छोड़ देती है. अंडों से निकलने वाले मैगट लार्वा फल के गूदे को खाना शुरू कर देते हैं. धीरे-धीरे यह कीड़ा फल के अंदर ही पूरी तरह विकसित हो जाता है, जिससे फल अंदर से पूरी तरह खराब हो जाता है. बाहर से फल सामान्य दिखने के बावजूद अंदर से पूरी तरह नष्ट हो जाता है.  स्वच्छता और बुनियादी प्रबंधन है जरूरी इस समस्या से निपटने के लिए उद्यान अधिकारी ने किसानों को सबसे पहले बागों में स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो फल कीट के प्रभाव से ग्रसित होकर जमीन पर गिर चुके हैं, उन्हें कतई खुला न छोड़ें. ऐसे सभी प्रभावित फलों को तुरंत इकट्ठा करें और बाग से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर मिट्टी में गहरा गड्ढा खोदकर दबा दें. ऐसा करने से कीट के आगे फैलने की प्रक्रिया पर रोक लगती है. रासायनिक नियंत्रण और छिड़काव की विधि कीट पर पूरी तरह काबू पाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से रासायनिक छिड़काव करने की जरूरत है. उद्यान विभाग ने इसके लिए डेल्टामेथ्रिन 2.8% EC दवा की सिफारिश की है. किसानों को इस दवा की 1 ml मात्रा को प्रति लीटर पानी के हिसाब से मिलाकर अपनी लीची की फसल पर अच्छी तरह छिड़काव करना चाहिए. इस विधि को अपनाकर किसान फ्रूट फ्लाई की समस्या से अपनी फसल को पूरी तरह बचा सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Shahjahanpur,Shahjahanpur,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Indus Water Treaty News : सिंधु के बाद दोहरी मार, कश्मीर में...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान को लेकर अपनी रणनीति और सख्त कर रखी है. एक तरफ भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-थलग करने की कोशिशों में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ अपने जल संसाधनों और हाइड्रोपावर क्षमता को मजबूत करने की दिशा में भी बड़े कदम तेज कर दिए हैं. केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित रखने का फैसला लेकर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि सीमा पार आतंकवाद और जल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अब भारत पहले से ज्यादा आक्रामक रणनीति अपनाएगा. सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले एक साल से केंद्र सरकार पश्चिमी नदियों पर जल प्रबंधन और हाइड्रोपावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर काम कर रही है. इसका मकसद भारत के हिस्से के पानी का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करना और भविष्य की जरूरतों के लिए जल भंडारण क्षमता बढ़ाना है. सलाल डैम पर डी-सिल्टिंग शुरू इसी दिशा में सलाल डैम में बड़े स्तर पर डी-सिल्टिंग यानी गाद हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, एनएचपीसी ने ड्रेजिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इस साल से बड़े पैमाने पर सिल्ट फ्लशिंग भी की जाएगी. यह अभियान अगले तीन से चार वर्षों तक लगातार चल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, हर साल करीब 40 से 50 मिलियन क्यूबिक मीटर गाद हटाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे जलाशय की क्षमता बढ़ेगी, पानी के बेहतर भंडारण में मदद मिलेगी और बिजली उत्पादन की दक्षता भी सुधरेगी. तेजी से बढ़ रहा हाइड्रोपावर का काम भारत पश्चिमी नदियों पर अपनी हाइड्रोपावर क्षमता भी तेजी से बढ़ा रहा है. वर्तमान में एनएचपीसी पश्चिमी नदियों पर 2,219 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का संचालन कर रही है, जबकि 3,514 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को भी बड़े पैमाने पर फायदा हो रहा है. जिन राज्यों में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट लगाए जाते हैं, उन्हें परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली मिलती है. इसके अलावा हर बड़ी परियोजना से करीब 5,000 से 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है. खास बात यह है कि निर्माण कार्य में करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी उसी राज्य के होते हैं, जहां परियोजना बनाई जा रही है. दो सुरंगों का सर्वे पूरा जम्मू-कश्मीर में तैयार होने वाली स्वच्छ और हरित ऊर्जा का इस्तेमाल केवल स्थानीय जरूरतों तक सीमित नहीं है. यह बिजली उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों को सप्लाई की जा रही है और राष्ट्रीय पावर ग्रिड को मजबूती दे रही है. सूत्रों ने यह भी बताया कि व्यापक जल प्रबंधन रणनीति के तहत प्रस्तावित दो सुरंगों को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है. फिलहाल दोनों परियोजनाओं की व्यवहार्यता रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा. माना जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ सैन्य और कूटनीतिक मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि जल और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भी दीर्घकालिक रणनीतिक बढ़त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत! व्यापार में...

Last Updated:May 16, 2026, 06:35 IST Aaj Ka Makar Rashifal 16 May 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मां भगवती की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. हालांकि नौकरीपेशा लोगों को आज विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कार्यस्थल पर किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सहकर्मियों के साथ विवाद से दूरी बनाए रखें. ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन नए अवसरों और योजनाओं के लिए अनुकूल माना जा रहा है. ख़बरें फटाफट करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 16 मई यानी आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं. मां भगवती की कृपा से आज आपके कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे और मन में नई ऊर्जा का संचार होगा. जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि के जातकों के जीवन में बदलाव के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं. आज का दिन नई शुरुआत और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप जिस काम को लंबे समय से पूरा करना चाह रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. मकर राशि वालों को व्य़ापार में मिलेगा लाभव्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सबसे अधिक लाभदायक रहने वाला है. बिजनेस में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. आज आपकी एनर्जी और निर्णय क्षमता काफी मजबूत रहेगी. जो काम पिछले कई दिनों से रुके हुए थे, वे आज पूरे हो सकते हैं. व्यापार में धन लाभ और ग्रोथ मिलने के भी अच्छे संकेत हैं. नए संपर्क भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं. मकर राशि वाले काम न करें जल्दबाजीनौकरी करने वाले जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें. आज धैर्य और समझदारी के साथ लिया गया फैसला ही आपके लिए लाभदायक रहेगा. ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांत रहकर काम करने से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी. मकर राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन खासस्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. पढ़ाई और करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.आज आपको करियर में नया रास्ता या नई दिशा मिल सकती है, जिससे भविष्य मजबूत होगा. मकर राशि वाले पार्टनर के साथ विवादों से बचेंलव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आज कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. रिश्तों में ज्यादा सिद्धांतवादी रवैया अपनाना नुकसान पहुंचा सकता है. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश करें. रिश्तों में समाज की बातों को बीच में न आने दें, तभी संबंध मजबूत बने रहेंगे. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. मानसिक शांति और आत्मविश्वास बना रहेगा. दिन की शुरुआत मेडिटेशन और ओमकार के जाप से करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Karauli,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

दुनिया का छोटा देश, मगर टेक्नोलॉजी में सुपरपावर! क्‍या PM मोदी के...

PM Modi ki Netherlands Yatra Aur Maksad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीदरलैंड हैं. उनका यहां आने का मकसद वही तीन सेक्‍टर्स हैं, जिन पर पूरी दुनिया ने अपना ध्‍यान केंद्रित कर रखा है. ये तीनों सेक्‍टर्स आने वाले समय में न केवल किसी देश की अर्थव्यवस्था, बल्कि उसका भविष्‍य भी तय करेंगे. इनमें पहला है सेमीकंडक्टर यानी चिप्स, दूसरा है वाटर मैनेजमेंट यानी पानी का सही इस्तेमाल और तीसरा है ग्रीन हाइड्रोजन यानी भविष्‍य का साफ ईंधन. आपको बता दें कि आज मोबाइल फोन से लेकर कार, मिसाइल, कंप्यूटर, एआई सिस्टम और अस्पतालों की मशीनों को बनाने में चिप्स की जरूरत पड़ती है. दूसरी तरफ पानी का संकट दुनिया के कई देशों में लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं पेट्रोल-डीजल और कोयले पर बढ़ती निर्भरता जलवायु के लिए संकट बन चुकी हैं. ऐसे समय में दुनिया की नजर उन देशों पर टिकी है, जिन्होंने इन चुनौतियों का समाधान खोज निकालने में सफलता हासिल की है. इन्‍हीं देशों में यूरोप का एक छोटा सा देश नीदरलैंड भी शामिल है. नीदरलैंड आज इन तीनों सेक्टर्स में दुनिया के लिए रोल मॉडल बन चुका है. यह वही देश है, जिसकी बड़ी आबादी समुद्र तल से नीचे रहती है. सदियों तक बाढ़ और समुद्र के खतरे से जूझने वाले इस देश ने हार नहीं मानी. उसने इंजीनियरिंग, रिसर्च और तकनीक की मदद से अपने लिए नई जमीन तैयार की. आज यही देश चिप इंडस्ट्री में दुनिया की सबसे अहम कंपनियों में का घर चुका है. पानी बचाने और उसे दोबारा इस्तेमाल करने में इसका कोई मुकाबला नहीं है. ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी नीदरलैंड तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ भारत है, जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. भारत में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन चिप्स के लिए अभी भी विदेशी देशों पर निर्भरता बनी हुई है. पानी का संकट लगातार गंभीर हो रहा है. कई शहरों और गांवों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है. इसके अलावा भारत अभी भी बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स को आयात करता है. ऐसे में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार करे. यहीं पर नीदरलैंड का मॉडल भारत के लिए जरूरी हो जाता है. भारत अगर डच टेक्नोलॉजी, उनके वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम और ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी से सीख लेता है, तो आने वाले समय में बड़ा बदलाव संभव है. आपको बता दें कि यह बदलाव न सिर्फ हमारी तकनीकी आत्‍मनि‍भरता को बेहतर करेगा, बल्कि रोजगार, उद्योग, ऊर्जा सुरक्षा और आम लोगों की जिंदगी सुधारने में भी मददगार साबित होगा. आइए समझते हैं कि नीदरलैंड ने इन क्षेत्रों में कैसे सफलता हासिल की, भारत को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और दोनों देश मिलकर कैसे आगे बढ़ सकते हैं. सेमीकंडक्टर को लेकर नीदरलैंड का सफर शुरुआत से मजबूत बुनियाद तक: नीदरलैंड में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की शुरुआत 1970 और 1980 के दशक में हुई. उस समय कंपनी फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही थी. फिलिप्स ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि चिप टेक्नोलॉजी की गहराई को समझा. ईंडहोवन शहर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी हब बन गया. यहीं से एएसएमएल (ASML) जैसी कंपनी अस्तित्‍व में आईं. दुनिया की कई कंपनियां चिप्स बनाना चाहती थीं, लेकिन एएसएमएल ने अलग रास्ता चुना. उसने चिप्स बनाने वाली मशीनें बनानी शुरू कीं. यह रणनीति बेहद सफल रही. आज दुनिया की सबसे आधुनिक चिप मशीनें एएसएमएल बनाती है. रिसर्च और एजुकेशन में भारी इन्वेस्टमेंट: नीदरलैंड ने इंडस्‍ट्री के साथ रिसर्च और शिक्षा को भी अहमियत दी. डच सरकार ने यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट कंपनियों के बीच मजबूत साझेदारी बनाई. स्टूडेंट्स को रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप से जोड़ा गया. यूनिवर्सिटीज को आधुनिक लैब बनाने के लिए फंड दिया गया. इसका फायदा यह हुआ कि देश में स्किल्ड इंजीनियर और साइंटिस्‍ट तैयार हुए. धीरे-धीरे नीदरलैंड ने चिप डिजाइन, मशीन डेवलपमेंट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में महारत हासिल कर ली. आज यह छोटा देश सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पूरी वैल्यू चेन में अहम भूमिका निभाता है. रिसर्च में लगातार निवेश ने इसे बाकी देशों से आगे कर दिया. ग्लोबल पार्टनरशिप का मिला फायदा: नीदरलैंड ने कभी खुद को अकेला नहीं रखा. उसने जर्मनी, बेल्जियम और अमेरिका जैसे देशों के साथ मिलकर काम किया. यूरोप में कई रिसर्च सेंटर बनाए गए, जहां दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां नए प्रयोग करती हैं. आईएमसीई (IMEC) जैसी लैब इसका बेहतरीन उदाहरण है. डच सरकार ने खुली अर्थव्यवस्था की नीति अपनाई. विदेशी कंपनियों को निवेश और रिसर्च के लिए प्रोत्साहित किया गया. इससे देश को नई तकनीक, एक्सपर्ट और बाजार मिला. यह मॉडल इसलिए सफल हुआ क्योंकि उन्होंने सहयोग को प्रतियोगिता से ज्यादा महत्व दिया. लगाईं गईं एडवांस फैक्ट्रियां: चिप्स बनाने का प्रॉसेस की प्रॉसेस बेहद सेंसिटिव होता है. इसमें धूल का छोटा सा कण भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए नीदरलैंड ने क्लीन रूम टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया. उनकी फैक्ट्रियां इतनी साफ होती हैं कि वहां हवा भी फिल्टर होकर जाती है. इसके साथ ही डच कंपनियों ने बिजली और पानी की खपत कम करने वाली तकनीक विकसित की. कम जगह में ज्यादा प्रोडक्‍शन करने वाली फैक्ट्रियां बनाई गईं. यही कारण है कि आज दुनिया की सबसे महंगी और एडवांस चिप मशीनें यहीं बनती हैं. शुरू कर दी है भविष्य की तैयारी: नीदरलैंड अब सिर्फ मौजूदा तकनीक तक सीमित नहीं है. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और अगली पीढ़ी की चिप्स पर काम कर रहा है. सरकार और प्राइवेट कंपनियां मिलकर अरबों यूरो का निवेश कर रही हैं. उनका लक्ष्य यूरोप को चिप्स के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है. चीन और अमेरिका पर निर्भरता कम करना उनकी बड़ी रणनीति का हिस्सा है. नीदरलैंड ने साबित किया है कि छोटा देश होने के बावजूद अगर रणनीति सही हो, तो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व किया जा सकता है. वाटर मैनेजमेंट के सेक्‍टर में नीदरलैंड का सफर नीदरलैंड ने समुद्र से कर ली लड़ाई: नीदरलैंड का बड़ा हिस्सा समुद्र तल से नीचे है. इसलिए यहां बाढ़ हमेशा से बड़ी समस्या रही. 1953 में आई भयानक बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली. इसके बाद डच सरकार ने फैसला किया

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों के लिए शनि जयंती पर बन रहे शुभ योग,...

Last Updated:May 16, 2026, 03:51 IST Aaj Ka Meen Rashifal 16 May 2026: मीन राशि के जातको पर आज शनि महाराज की कृपा बरसेंगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे. उसमें तेजी आएगी. साथ ही नए मौके से मन प्रसन्न रहेगा. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. मन में चल रही उलझनों के बीच धैर्य और संयम आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. खास बात यह है कि शनि जयंती का शुभ प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. पुराने रुके कामों में गति मिलने के संकेत हैं. साझेदारी और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का हाल आज किस प्रकार रहेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ हर स्थिति को संभालने में मदद करेगी. सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार सफलता दिला सकता है. खास बात यह है कि शनि जयंती का शुभ प्रभाव आपको संयम, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है. सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभकारी रहेंगे और दिन सकारात्मक परिणामों की ओर बढ़ेगा. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल शनि जयंती के शुभ अवसर पर मीन राशि के व्यापारियों के लिए दिन नई सीख और अवसर लेकर आ सकता है. कामकाज में कुछ छोटी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे. किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं. बाजार में धीरे-धीरे आपकी पकड़ मजबूत होगी. निवेश से पहले सोच-विचार करें और आत्मविश्वास बनाए रखें. शनि देव की कृपा से मेहनत का फल मिलने और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफल मीन राशि के लोगों के लिए आज सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है. शरीर में फुर्ती और ताजगी बनी रहेगी. अगर पहले से कोई छोटी-मोटी परेशानी चल रही थी तो उसमें भी आराम मिल सकता है.समय पर खाना खाएं और पौष्टिक भोजन लें, इससे आपकी सेहत और मजबूत होगी. बच्चों की तबीयत भी ठीक रहेगी, जिससे मन को सुकून मिलेगा. कुल मिलाकर आज का दिन स्वास्थ्य के लिए राहत और खुशी देने वाला साबित होगा. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल शनि जयंती के शुभ प्रभाव से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से उत्साहजनक रहने के संकेत दे रहा है. आय और खर्च के बीच बेहतर संतुलन बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना आपके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दे सकती है. किसी मित्र या सहयोगी का साथ मुश्किल समय को आसान बना सकता है. शनि देव की कृपा से धन संबंधी मामलों में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं और परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल शादीशुदा लोगों के लिए आज रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है. छोटी-छोटी बातों पर मतभेद घर का माहौल बिगाड़ सकते हैं. जीवनसाथी से बातचीत में दूरी या गलतफहमियां पुराने विवादों को फिर से उभार सकती हैं. प्रेम संबंध में रहने वालों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. गुस्से और जल्दबाजी में बोले गए शब्द रिश्तों में कड़वाहट घोल सकते हैं, इसलिए हर बात सोच-समझकर और संयम के साथ कहें. मीन राशि वाले जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 1 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज शनि जयंती के दिन भगवान शनि महाराज को तेल से अभिषेक कराएं. साथ ही गरीबों को काले रंग की वस्तुओं का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

सिंह राशि वालों के लिए आज धादित्य और लक्ष्मीपति योग, धन लाभ,...

Last Updated:May 16, 2026, 03:31 IST Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: धन भाव में गुरु और शुक्र की युति आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत दे रही है. इसके साथ ही पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लंबे समय से अटके प्रशासनिक कार्य पूरे हो सकते हैं. सरकारी विभागों से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि दिनभर व्यस्तता अधिक रहने की वजह से परिवार को समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. सिंह राशि के जातकों के लिए 16 मई 2026 शनिवार का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज शनिचर अमावस्या के साथ बन रहे शुभ योग जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने के संकेत दे रहे हैं. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक, आज लग्न में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग और लक्ष्मीपति योग बन रहा है. वहीं धन भाव में गुरु और शुक्र की युति आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत दे रही है. साथ ही पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लंबे समय से अटके प्रशासनिक कार्य पूरे हो सकते हैं. सरकारी विभागों से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि दिनभर व्यस्तता अधिक रहने की वजह से परिवार को समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. सिंह राशि करियर राशिफल करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. हालांकि विद्यार्थियों के लिए आज कोई नया काम या नया कोर्स शुरू करना उचित नहीं माना गया है. फिलहाल पुराने कार्यों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा. व्यापार और आर्थिक स्थिति व्यापार और आर्थिक मामलों में भी दिन लाभदायक रहने वाला है. बुधादित्य और लक्ष्मीपति योग की वजह से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे और लाभ में बढ़ोतरी के संकेत हैं. शनि का ग्यारहवें भाव में होना भविष्य के निवेश के लिए अच्छा माना जा रहा है. आज किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा मुनाफा दे सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. हालांकि जमीन, प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े सौदे फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि इसमें नुकसान होने की आशंका बताई गई है. सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. तली-भुनी और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें. गर्मी के मौसम को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ, छाछ, नींबू पानी और ताजी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद रहेगा. पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पारिवारिक जीवन रहेगा सुखदपारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद बना रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है. ऐसे में परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना जरूरी रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेमियों के बीच भरोसा और समझ बढ़ेगी. आज का शुभ अंक अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 4 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है. इन बातों का रखें ध्यानज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने सलाह दी है कि आज सिंह राशि के जातकों को जमीन से जुड़े सौदे या लेन देन करने से बचे. भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Khargone,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

जिसे TMC छोड़नी है तुरंत बाहर जाए, चुनाव हारने के बाद ममता...

होमताजा खबरदेश जिसे TMC छोड़नी है तुरंत बाहर जाए, चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी का चला हंटर Last Updated:May 16, 2026, 01:42 IST ममता बनर्जी ने कहा कि जिसे पार्टी छोड़नी है वह अभी बाहर चला जाए. संकट के इस डरावने समय में वफादार लोग ही अनमोल संपत्ति बनेंगे. पार्टी में अब ममता बनर्जी का ही फैसला अंतिम होगा. नेताओं को सरेआम मीडिया में जाने से एकदम मना कर दिया गया है. ममता के इस आक्रामक एक्शन से पूरी टीएमसी में दहशत मच गई है. ख़बरें फटाफट ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को मीडिया से बात करने के लिए मना किया. कोलकाता. हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद कई पार्टी नेताओं के बागी होने के बीच, पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को स्पष्ट संदेश दिया कि मौजूदा संकट के समय पार्टी में बने रहने के इच्छुक न हों तो वे तुरंत पार्टी छोड़ सकते हैं. बैठक में उपस्थित एक पार्टी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सोमवार को हार के कारणों की समीक्षा बैठक हुई. वहां पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि जो नेता और कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस छोड़ने की सोच रहे हैं, वे तुरंत ऐसा कर सकते हैं, और वह उन्हें रोकने के लिए जरा भी प्रयास नहीं करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी के साथ बने रहने वाले लोग अनमोल संपत्ति बनकर उभरेंगे, और उनके साथ वह तृणमूल कांग्रेस का पुनर्निर्माण करेंगी. नेता ने आगे बताया कि बैठक में ममता बनर्जी ने पार्टी नेतृत्व से अगले सात दिनों के भीतर क्षेत्र आधारित जनसंपर्क कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही, उन्होंने पार्टी नेताओं को राज्य के बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में जहां भी संभव हो, ब्लॉक स्तर, नगर स्तर और क्षेत्र स्तर की बैठकें शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला नेताओं से चुनाव के बाद कथित तौर पर विस्थापित हुए लोगों की सूची सीधे दक्षिण कोलकाता स्थित उनके कालीघाट आवास-सह-कार्यालय में उन्हें सौंपने को भी कहा. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य, जो स्वयं एक वकील भी हैं, को चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण कथित तौर पर विस्थापित हुए लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया की निगरानी का जिम्मा सौंपा. पार्टी नेता ने आगे कहा कि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस में संगठनात्मक मामलों में अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयान देने या मीडिया से बात करने के बजाय पार्टी के भीतर ही अपनी बात रखनी चाहिए. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

ताज़ा खबर

Telangana Train Fire | Hyderabad Jaipur special train fire | हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस...

होमफोटोदेश हैदराबाद-जयपुर ट्रेन में भड़की भीषण आग, स्टेशन पर अफरातफरी, लोगों का क्या हुआ? Last Updated:May 16, 2026, 00:54 IST Hyderabad-Jaipur Special Train Fire: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस वक्त भारी हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन (07020) के एक एसी कोच में अचानक भयंकर आग लग गई. गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोच पूरी तरह से खाली था. उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था. रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इस दर्दनाक हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, एहतियात के तौर पर जले हुए डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम उपायों के बीच एक डराने वाली खबर सामने आई है. हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां प्लेटफॉर्म पर रवाना होने के लिए तैयार खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, समय रहते रेलवे अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग लगने के बाद स्टेशन पर भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे. हालांकि, सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जिस डिब्बे में आग लगी थी, वह पूरी तरह से खाली था. ट्रेन स्टेशन पर प्लेस की जा रही थी, इसलिए यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली थी. खाली कोच होने के कारण इस भयानक आग में कोई भी इंसान हताहत नहीं हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे की है. हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 07020) को अपनी निर्धारित यात्रा के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था. इस ट्रेन को रात 7:50 बजे जयपुर के लिए रवाना होना था. इसी दौरान ट्रेन के एक खाली एसी कोच से अचानक धुआं उठने लगा. देखते ही देखते धुएं ने भयंकर आग का रूप ले लिया, जिससे पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में दहशत का माहौल बन गया. Add News18 as Preferred Source on Google घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारियों और स्टेशन मास्टर ने तुरंत सायरन बजाकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां बिना कोई देरी किए तुरंत नामपल्ली स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने रेलवे स्टाफ के साथ मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और भारी मशक्कत के बाद उठती हुई आग की भयानक लपटों पर पूरी तरह से काबू पा लिया. सुरक्षा के लिहाज से और आग को ट्रेन के अन्य डिब्बों में फैलने से रोकने के लिए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत एक बड़ा कदम उठाया. दमकल कर्मियों की मदद से आग से प्रभावित उस एसी कोच को ट्रेन के बाकी हिस्से से सुरक्षित तरीके से अलग (डिटैच) कर दिया गया. इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ सकी. कोच के अलग होने से जयपुर जाने वाले बाकी यात्रियों ने भी राहत की सांस ली. इस भीषण अग्निकांड के बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह किसी शॉर्ट सर्किट से हुआ था या फिर कोई अन्य तकनीकी खराबी. दक्षिण मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की गहराई से जांच करने के सख्त आदेश जारी कर दिए हैं. जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी. जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाली कोच में आग कैसे भड़की. इस बीच, प्रभावित डिब्बे को हटाने के बाद ट्रेन की तकनीकी जांच की गई और पूरी तरह से सुरक्षित पाए जाने के बाद ही उसे गंतव्य की ओर रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों और रेलवे की आपातकालीन तैयारियों पर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज करियर में उन्नति के प्रबल योग, धनु...

Last Updated:May 16, 2026, 00:08 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 16 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. करियर और व्यापार में उन्नति के शानदार योग बन रहे हैं और कमाई में भी इजाफा हो सकता है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. हालांकि, लव लाइफ में थोड़ी खींचतान रह सकती है और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. जमुई:  आज यानी 16 मई 2026 के दिन शनि जयंती है. आज के दिन शनि देव सभी राशि के जातकों पर हावी रहेंगे. आज शनि मीन राशि में संचार कर रहे हैं. जबकि चंद्रमा मेष राशि में संचार करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. आज के दिन सूर्य और बुध वृषभ राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे. जबकि शुक्र एवं गुरु की युति मिथुन राशि में होने से आज गजलक्ष्मी योग का भी संयोग बनेगा. आज का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए एक नई सुबह लेकर सामने आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन इन सभी योग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को उन्नति का अवसर मिलेगा. करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में आज उन्हें सफलता मिलने वाली है. धर्म कर्म में लगेगा मन, करें यह काम ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. उन्होंने बताया कि आज आप किसी सामाजिक काम में भी भाग ले सकते हैं. आज के दिन आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है. अगर आप व्यापारी हैं या किसी तरह का कारोबार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत ही बेहतर साबित होने वाला है. आज आप अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज शुरू होगा, जिससे आपको फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी तरह की यात्रा पर भी जाने का अवसर मिल सकता है. आज आप कहीं धन लगा सकते हैं जो दीर्घकालिक रूप से आपको फायदा पहुंचाएगा. प्यार में चलती रहेगी खींचतान ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज थोड़ी मुश्किल रह सकती है. आज प्यार में खींचतान चलती रहेगी. धनु राशि के जातकों के घर में आज शांति का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने प्रोफेशनल संबंधों को भी बचा कर रखने की जरूरत है. आज के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से धनु राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ रंग हरा और शुभ अंक 7 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

पश्चिम बंगाल में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, NEP 2020 और पीएम-श्री योजना...

होमताजा खबरदेश बंगाल में शिक्षा क्रांति: NEP 2020 और पीएम-श्री योजना को मिली हरी झंडी Last Updated:May 15, 2026, 23:29 IST पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने नई शिक्षा नीति को रोक रखा था. केंद्र की पीएम श्री योजना से भी दूरी बनाई गई थी. नई सरकार ने केंद्र के साथ तालमेल का एक्शन लिया है. 15 मई को दिल्ली में एमओयू साइन हुआ है. शिक्षा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार की मौजूदगी में ये हुआ. बंगाल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव बिनोद कुमार ने एमओयू पर साइन किए. अब बंगाल में शिक्षा सुधार का एक नया दौर शुरू हुआ. ख़बरें फटाफट पीएम श्री योजना से पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बन जाएंगे. (सांकेतिक तस्वीर) नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में शिक्षा के क्षेत्र में नए और महत्वपूर्ण बदलाव आने जा रहे हैं. यहां स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कार्यक्रम लागू किए जाएंगे. साथ ही स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए पीएम श्री योजना लागू की जा रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार ने इस विषय पर बड़ी पहल की है. दरअसल पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब शिक्षा व्यवस्था में भी बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है. लंबे समय तक केंद्र सरकार की कई योजनाओं से दूरी बनाए रखने वाले पश्चिम बंगाल ने अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और पीएम-श्री स्कूल योजना को लागू करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इस महत्वपूर्ण कदम को राज्य में शिक्षा सुधार के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 15 मई को मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच पीएम-श्री स्कूल पहल लागू करने के लिए औपचारिक समझौता हुआ. यह एमओयू शिक्षा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार की मौजूदगी में साइन किया गया. पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अतिरिक्त सचिव धीरज साहू और अतिरिक्त मुख्य सचिव बिनोद कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कई प्रावधानों और केंद्र की पीएम-श्री योजना को राज्य में लागू करने से परहेज किया था. केंद्र और राज्य के बीच इस मुद्दे पर लंबे समय तक टकराव की स्थिति बनी रही थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अब नई सरकार ने केंद्र के साथ तालमेल बढ़ाते हुए शिक्षा सुधारों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है. पीएम-श्री योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सोच पर आधारित है. इसके तहत राज्य के चुनिंदा सरकारी स्कूलों को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास, रचनात्मक सोच और अनुभव आधारित पढ़ाई पर विशेष जोर रहेगा. योजना का उद्देश्य केवल स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करना नहीं, बल्कि उन्हें उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में बदलना है ताकि आसपास के दूसरे स्कूल भी उनसे प्रेरणा लेकर अपनी शिक्षा गुणवत्ता सुधार सकें. नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा, तकनीक आधारित शिक्षण, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल आधारित पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर की नई संरचना से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है. इससे राज्य के लाखों विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्य परियोजना निदेशक विभु गोयल, संयुक्त सचिव डॉ. अमरप्रीत दुग्गल और निदेशक यूपी सिंह भी मौजूद रहे. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

Scroll to Top