भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते...

होमताजा खबरदेश देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन बीरेश्वर शहीद Last Updated:June 07, 2026, 07:18 IST Captain Bireshwar Goswami Martyred: देश जब चैन की नींद सोता है, तब सीमा पर तैनात जवान हर पल मौत को आंख दिखा रहे होते हैं. जम्मू-कश्मीर के राजौरी से आई खबर ने एक बार फिर पूरे देश को भावुक कर दिया है. आतंकियों के खिलाफ चल रहे लंबे ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन बीरेश्वर गोस्वामी ने सर्वोच्च बलिदान दे दिया. असम की धरती से निकला यह वीर बेटा देश की सुरक्षा के लिए जंगलों में डटा रहा और आखिरकार मातृभूमि पर खुद को न्योछावर कर गया. सेना के इस अधिकारी की शहादत ने सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व और गम दोनों से भर दिया है. राजौरी के गंभीर मुगलान और डोरी माल जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे. इसी कठिन अभियान के दौरान कैप्टन बीरेश्वर अपनी टीम के साथ आगे मोर्चा संभाले हुए थे. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: महाराष्ट्र में मानसून का...

होमताजा खबरदेश महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, 19 राज्यों में अगले 48 घंटे भारी, IMD अलर्ट Last Updated:June 07, 2026, 06:19 IST Aaj Ka Mausam Live: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल गया है. केरल के बाद अब महाराष्ट्र में मानसून ने समय पर दस्तक दे दी है, लेकिन इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं, क्योंकि 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत तक मौसम का असर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. ख़बरें फटाफट केरल के बाद महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. (फोटो AI) Today Weather Live: देश में मौसम का रुख एक बार फिर पूरी तरह बदल चुका है. केरल में दस्तक देने के बाद मानसून ने महाराष्ट्र में अपनी मजबूत एंट्री कर ली है. यह एंट्री भले ही तय समय के आसपास हुई हो, लेकिन इसके असर ने पूरे देश को अलर्ट मोड पर ला दिया है. एक तरफ जहां किसानों के चेहरे पर राहत की उम्मीद दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनियों ने चिंता बढ़ा दी है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और कई राज्यों को अपनी चपेट में लेगा. अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मौसम प्रणाली सक्रिय हो चुकी है, जिसका सीधा असर उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा. राजस्थान में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं. (PTI) देशभर में मौसम का सिस्टम एक्टिव, तेज हवाओं और बारिश का खतरा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में कई चक्रवाती परिसंचरण अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं. यही वजह है कि मौसम का मिजाज बेहद अस्थिर हो गया है. कहीं तेज धूप के बाद अचानक बारिश हो रही है तो कहीं आंधी-तूफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पहुंच सकता है. हवाओं की गति कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है. दिल्ली-NCR में मौसम का बदलाव और तेज हवाओं का असर दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. 7 जून को आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, लेकिन आंधी और बारिश के चलते शाम तक राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. कई इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. मौसम संबंधी चेतावनी मुख्य बिंदु (i) दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज, 06 जून 2026 को महाराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, गोवा के शेष भागों, कर्नाटक के कुछ और भागों, तमिलनाडु के अधिकांश भागों तथा पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में और प्रगति की है। ii) अगले 7 दिनों के दौरान… pic.twitter.com/05rZCcHTtA — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 6, 2026 Source link

ताज़ा खबर

LPG Price Hike | LPG cylinder Price Hike | एलपीजी सिलेंडर फिर...

Last Updated:June 07, 2026, 04:51 IST LPG Price Hike: पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. आज से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने से उन पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है. उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि हालिया बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. About the Author Saad Omar साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वाले आज रहें सावधान, करियर में रहें सतर्क, निवेश से...

Last Updated:June 07, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 07 June 2026: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. मन में उलझन और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है. कार्यों में अपेक्षित गति नहीं मिलेगी और जिम्मेदारियां अधिक महसूस होंगी. धैर्य और संयम बनाए रखना आज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. Aaj Ka Meen Rashifal: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. करियर में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है और कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं अधूरी रह सकती हैं. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए संयमित व्यवहार रखें. कारोबार में साझेदारी से जुड़े मामलों लाभ मिलेगा साथ ही, आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रह सकता है और निवेश के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होने के संकेत हैं. मीन का करियर राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज करियर के क्षेत्र में परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है और महत्वपूर्ण फैसले लेने में दुविधा बनी रह सकती है. किसी सहकर्मी या परिचित पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय कार्यों में रुकावट ला सकता है. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां संभाली जा सकती हैं. मीन का स्वास्थ्य राशिफलआज स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. पुरानी परेशानियां पूरी तरह दूर नहीं होंगी, जिससे मन चिंतित रह सकता है. शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं. बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है. खानपान और दिनचर्या में लापरवाही करने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधानी और नियमितता बनाए रखें. मीन का व्यापार राशिफलआज व्यापार से जुड़े कार्यों में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी.कुछ योजनाओं की गति धीमी रह सकती है, लेकिन निरंतर प्रयास आपको सफलता के करीब ले जाएंगे. सहकर्मियों और साझेदारों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-विचार कर लेना लाभदायक रहेगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, क्योंकि सही योजना और संयम से भविष्य में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मीन का आर्थिक राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है. खर्च बना रह सकता है लेकिन इसके बावजूद पुराने निवेश से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं. धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा. भविष्य की सुरक्षा के लिए निवेश से जुड़े अच्छे मौके भी सामने आ सकते हैं. यदि आप समझदारी से निर्णय लेते हैं, तो आगे चलकर ये फैसले स्थायी और संतोषजनक लाभ दिलाएंगे. साथ ही पूंजी निवेश करने के लिए आज बहुत अच्छा समय है. मीन का लव लाइफ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या गलतफहमी पैदा हो सकती है. साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन मन पूरी तरह खुश नहीं रहेगा. पुरानी बातों को लेकर बहस से बचें. अविवाहित लोगों को मनचाहा परिणाम मिलने में इंतजार करना पड़ सकता है, वहीं दांपत्य जीवन में आपसी समझ बनाए रखना जरूरी रहेगा. आज जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 8 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन सूर्य देव को अर्घ देकर दिन की शुरुआत करे. उसके बाद गरीबों मे लाल वस्तु का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 07 june 2026 new opportunities promotion and family...

Last Updated:June 07, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 07 june 2026: आज 07 जून 2026 को कुंभ राशि के शतभिषा नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर और ‘लक्ष्मी नारायण व उभयचरी योग’ के निर्माण से धनु राशि के जातकों के लिए कई नई संभावनाएं खुलने जा रही हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के मुताबिक, आज धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और पुरानी अटकी योजनाएं गति पकड़ेंगी. हालांकि, दिन की शुरुआत में थोड़ा मानसिक असमंजस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर करियर, सामाजिक क्षेत्र और छात्रों के लिए दिन बेहद उत्साहजनक साबित होगा. जमुई: आज 07 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई नई संभावनाएं सामने आएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से होने वाला है. इसके साथ ही आज लक्ष्मी नारायण योग और उभयचरी योग का भी प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के लंबे समय से मन में चल रही योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. आप जहां काम करते हैं वहां आपको नई आज अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. कुछ मामलों में शुरुआती उलझन या मानसिक असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे. सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आसपास के लोगों पर दिखाई देगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी दिन उत्साहवर्धक रहने की संभावना है. आज नौकरी वाले स्थान पर मिल सकती है पदोन्नतिपंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आर्थिक मामलों में आज का दिन संतुलित और लाभदायक रह सकता है. कारोबार करने वाले लोगों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति, प्रशंसा या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत और सहयोग से सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने की संभावना है. घरेलू जरूरतों पर खर्च करना पड़ सकता है. परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत, दवा या यात्रा पर भी धन खर्च होने के संकेत हैं. इसके बावजूद आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी और आय-व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा. व्यापार में नए संपर्क बनने और पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि निवेश या बड़े आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य भविष्य में लाभ का कारण बन सकता है. परिवार में आज रहने वाली है मधुरताज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन के लिए भी दिन शुभ संकेत लेकर आया है. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण मामलों में मददगार साबित होगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, बंद हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर; जानें कब...

होमवीडियोदेश माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, बंद हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर; जानें कब फिर शुरू होंगे दर्शन X माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, बंद हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर; जानें कब फिर शुरू होंगे दर्शन   कटरा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन काउंटर फिलहाल बंद कर दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार 7 जून को पंजीकरण काउंटर दोबारा खोले जाएंगे. गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में भक्त वैष्णो देवी पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. यात्रा पर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे पहले आधिकारिक अपडेट जरूर जांच लें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 07 June 2026 Scorpio horoscope in hindi auspicious...

Last Updated:June 07, 2026, 00:05 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 07 June 2026: 7 जून 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार करियर में सफलता, बॉस से सराहना और धन लाभ के योग हैं. आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. थकान हो सकती है. शुभ अंक 8, रंग गहरा लाल व काला है. शाम को ॐ नमः शिवाय का जाप और लाल फूल उत्तर दिशा में रखें. जानें राशिफल. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: ​आज 7 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और अटूट आत्मविश्वास लेकर आ रहा है. आज आपके भीतर का आत्मबल बहुत मजबूत रहेगा, जो आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की ओर अग्रसर करेगा. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेने और बिना किसी हिचकिचाहट के जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्तम है. आज आपकी आंतरिक चेतना और अंतर्दृष्टि (इंस्टिंक्ट) बेहद सक्रिय रहेगी, जो आपको हर मोड़ पर सही रास्ता दिखाएगी. कैसा रहेगा करियर और व्यापारज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज का दिन करियर और व्यापार के मोर्चे पर बड़े अवसर लेकर आने वाला है. ऑफिस में आपके काम को न केवल सराहा जाएगा, बल्कि बॉस या सीनियर्स की तरफ से आपको बेहद सकारात्मक फीडबैक भी मिल सकता है. आपकी कार्यकुशलता को देखते हुए आज आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभकारी है; किसी नए संपर्क या क्लाइंट से जुड़ाव भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाएगा. आज छोटी डील्स से भी अच्छे वित्तीय लाभ की उम्मीद की जा सकती है. आर्थिक और पारिवारिक मोर्चा​आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला और सुखद रहने वाला है. हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य या मध्यम रहेगी. इसलिए आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. राहत की बात यह है कि शाम तक आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा और परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार या अपेक्षित सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आपका गहरा और रोमांटिक जुड़ाव देखने को मिलेगा, जिससे रिश्ते में आपसी समझ और मिठास बढ़ेगी. स्वास्थ्य के मामले में बरतें सावधानी​स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. दिनभर की भागदौड़ के कारण शाम को हल्की थकान महसूस हो सकती है. इसलिए पर्याप्त आराम जरूर करें. विशेष रूप से अपनी कमर और पेट के निचले हिस्से का ख्याल रखें. आज हल्का, सुपाच्य और सात्विक भोजन ग्रहण करें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें. आज के दिन को और बेहतर बनाने के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. उपाय के तौर पर शाम के समय 11 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और एक लाल फूल घर की उत्तर दिशा में रख दें, इससे मानसिक शांति और समृद्धि मिलेगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

फिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो के दर्शन, स्थगित की गई यात्रा, जानें...

होमताजा खबरदेश फिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो देवी के दर्शन, जानें फिर कब शुरू होगी यात्रा Last Updated:June 07, 2026, 00:06 IST कटड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी फिलहाल बंद कर दिए हैं. Mata Vaishno Devi Yatra: यदि आप वीकेंड में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने का प्‍लान कर दें, तो फिलहाल आप अपना प्‍लान कैंसल कर दीज‍िए. जी हां, माता वैष्‍णो देवी की यात्रा को फिलहाल स्‍थगित कर दिया गया है. श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा के आवश्‍यक रजिस्‍ट्रेशनर काउंटर्स को फिलहाल बंद कर दिया है. प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की अचानक बड़ी बेतहाशा भीड़ को देखते हुए लिया है. अधिकारियों के अनुसार 7 जून को रजिस्ट्रेशन काउंटर दोबारा खोले जाएंगे. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर जांच लें. गर्मियों की छुट्टियों और सप्ताहांत के कारण बड़ी संख्या में भक्त वैष्णो देवी पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jammu and Kashmir Source link

ताज़ा खबर

भारत का अनोखा शिव मंदिर! देर से पहुंचे तो गायब हो जाती...

Last Updated:June 06, 2026, 22:57 IST गुजरात के भरूच जिले के पास स्थित स्तंभेश्वर महादेव मंदिर भारत के सबसे अनोखे धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. इस मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क दिन में दो बार समुद्र के पानी में गायब हो जाती है. ज्वार आने पर मंदिर और आसपास का पूरा क्षेत्र पानी में डूब जाता है, जबकि भाटा के समय फिर से दिखाई देने लगता है. एक ऐसा शिव मंदिर, जिसे दिन में दो बार निगल लेता है समुद्र. Surprising News: भारत में एक अनोखा मंदिर है, जहां पहुंचने के लिए समय सबसे ज्यादा मायने रखता है. अगर आप गलत समय पर पहुंचे, तो मंदिर जाने वाली सड़क ही गायब हो जाती है. जी हां, यह हैरान करने वाला नजारा गुजरात के भरूच जिले के किनारे स्थित स्तंभेश्वर महादेव मंदिर का है. यह मंदिर अरब सागर के इतने करीब बना है कि ज्वार आने पर इसकी सड़क और आस-पास का पूरा इलाका पानी में डूब जाता है. जैसे ही पानी उतरता है, सबकुछ एक बार फिर से उभरकर सामने आ जाता है. हर दिन कुछ घंटों के लिए मंदिर सहित आसपास का पूरा इलाका पानी के अंदर लगभग पूरी तरह समा जाता है और फिर वापस आया आ जाता है. यही वजह है कि स्तंभेश्वर महादेव मंदिर भारत के सबसे अनोखे धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. गुजरात टूरिज्म के अनुसार, यह मंदिर कवि कम्बोई गांव के पास समुद्र के अंदर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बना है. यहां ज्वार-भाटा इतना तेज आता है कि पूरा रास्ता और मंदिर के आस-पास का क्षेत्र पानी में डूब जाता है. समय में हुई चूक, तो हो गई बड़ी गड़बड़जब समुद्र का पानी उतरता है तो भक्त और पर्यटक इस रास्ते से चलकर मंदिर तक पहुंचते हैं. लेकिन जैसे-जैसे पानी चढ़ता है, यही रास्ता, मंदिर का चबूतरा और फिर पूरा ढांचा धीरे-धीरे समुद्र में डूबने लगता है. जब पूरी तरह ज्वार आ जाता है, तब सिर्फ पानी ही पानी दिखता है. उस वक्‍त का नजारा देखकर कोई कह ही नहीं सकता है कि यहां कोई मंदिर भी होगा. स्थानीय लोग पीढ़ियों से यह चमत्कार देखते आ रहे हैं. भगवान शिव और दैत्‍य तारकासुर से जुड़ा है यह मंदिरमान्यता है कि यह स्थान भगवान शिव और दैत्य तारकासुर की कथा से जुड़ा है. हालांकि समुद्र के नमक और पानी से यहां बार-बार टूट-फूट होती है, तब भी सदियों से इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण होता रहा है. इतना ही नहीं, खंभात की खाड़ी में पानी का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है. यहां की फनल के आकार की ज्योग्राफी पानी को इतना बढ़ा देती है कि कुछ ही घंटों में नजारा पूरा बदल जाता है. एक तस्वीर में लोग शांति से मंदिर जाते दिखते हैं, दूसरी में वही जगह पूरी तरह समुद्र होता है. टूरिस्‍ट अट्रैक्‍शन बना गुजरात का यह अनोखा मंदिरअब यह मंदिर एक बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है. सोशल मीडिया पर इसके गायब होने के वीडियोज खूब वायरल होते हैं. गुजरात सरकार भी इसकी अनोखी प्राकृतिक घटना और धार्मिक आस्था के संगम को बढ़ावा दे रही है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि यहां कोई बड़े-बड़े गेट या शहरी अजीबो-गरीब ढांचे नहीं हैं. बस लोग किनारे चुपचाप बैठते हैं, समुद्र को बढ़ते और घटते देखते हैं. यहां पूरी तरह प्रकृति ही मालिक है. दिन में दो बार यह अनोखी सड़क गायब हो जाती है, और फिर कुछ घंटों के लिए लौट आती है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bharuch,Gujarat Source link

ताज़ा खबर

विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि… कॉकरोच जनता पार्टी पर...

होमताजा खबरदेश युवा किसी के हाथ की कठपुतली नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन Last Updated:June 06, 2026, 21:52 IST कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का ज़िक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं.” रांची में बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान नवीन ने कहा, “आज के युवा राष्ट्र-निर्माण और अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहते हैं. लेकिन कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं.” ख़बरें फटाफट नितिन नवीन ने कहा कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं. नई दिल्ली. झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उन ताकतों पर तीखा हमला बोला, जो उनके मुताबिक देश के युवाओं को “नकारात्मक राजनीति” की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं. रांची में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर हमला बोला और कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग यह समझते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं, लेकिन देश का युवा किसी के हाथ की कठपुतली बनने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि आज का भारतीय युवा राष्ट्र निर्माण, इनोवेशन और अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जबकि कुछ ताकतें उसे व्यवस्था विरोधी राजनीति की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही हैं. नितिन नवीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत का युवा नकारात्मकता नहीं, बल्कि सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति का रास्ता चुनेगा. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि युवाओं की मेहनत और इनोवेशन के कारण देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप खड़े हुए हैं और भारत तेजी से वैश्विक आईटी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने पड़ोसी देशों में चले व्यवस्था-विरोधी अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति भारत के युवाओं के हित में नहीं है. उनका कहना था कि भारतीय युवा अनुशासन और समर्पण के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहता है. नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, 54 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और करोड़ों परिवार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने जा रहा है. साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पार्टी की प्रतिबद्धता भी दोहराई. रांची पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी के सांसदों, विधायकों तथा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठकें भी कीं. उनका यह दौरा झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

Scroll to Top