भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश 10वीं में अनमोल ने किया...

नई दिल्ली (HP Board 10th Result 2026). हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अनमोल ने टॉप किया है. इन्होंने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं. बोर्ड चेयरमैन ने अनमोल को बधाई देते हुए उनके अंकों की तारीफ की. साथ ही उनसे फोन पर बात करने की इच्छा जताई है. बोर्ड चेयरमैन ने सभी टॉपर स्टूडेंट्स की मेहनत की जमकर तारीफ की. वहीं, सेकंड टॉपर के मार्क्स 698 हैं. HP Board 10th Result 2026 LIVE: पेरेंट्स से की खास अपील हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी पेरेंट्स से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर आपके बच्चे के मार्क्स कम आए हैं या वह फेल हो गया है तो उसे डांटने के बजाय प्यार से बात करें. HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: जून में फिर दे सकते हैं परीक्षा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स या कम मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स जून में होने वाली सेकंड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इससे वह इसी साल पास हो जाएंगे और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा. hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर के मार्क्स देखकर चौंके बोर्ड अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा टॉपर अनमोल के मार्क्स देखकर चौंक गए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बच्ची की जमकर तारीफ की. साथ ही डॉ. राजेश शर्मा ने टॉपर अनमोल से बात करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि वह तो 700 में से 699 अंक हासिल करने की बात भी नहीं सोच सकते. यह बहुत ही शानदार उपलब्धि है. HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: सिर्फ एक नंबर से चूकी फर्स्ट पोजिशन हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: दूसरे नंबर पर 698 अंकों के साथ अभिनव मेहता हैं. वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं. 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं. ये दोनों ही मात्र 1 नंबर से फर्स्ट पोजिशन पर रहने से चूक गए. HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: अनमोल बनीं हिमाचल प्रदेश 10वीं की टॉपर हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में अनमोल ने टॉप किया है. वह एवीएम स्कूल भाड़ा की स्टूडेंट हैं और कांगड़ा की रहने वाली हैं. अनमोल ने 700 में से ऐतिहासिक 699 अंक हासिल किए हैं. HP Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो गया है. इस बार पास परसेंटेज 83 फीसदी है. HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: आईटीआई और डिप्लोमा का विकल्प हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स तकनीकी क्षेत्र में जल्दी करियर बनाना चाहते हैं, वे 10वीं के बाद 3 साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) या आईटीआई का विकल्प चुन सकते हैं. HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त आ सकता है हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स तैयार रखें. HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: 10वीं के बाद सही स्ट्रीम कैसे चुनें? हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे केवल अंकों के पीछे न भागें. अगर आपकी रुचि गणित में है तो साइंस लें, अगर बिजनेस पसंद है तो कॉमर्स और अगर समाज शास्त्र में रुचि है तो आर्ट्स चुनें. hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें? हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: अगर आपके नाम, जन्मतिथि या विषय के अंकों में कोई त्रुटि दिखे तो आपको रिजल्ट के 30 दिनों के अंदर बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुधार के लिए आवेदन करना होगा. HP Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी? हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्कूलों को फिजिकल मार्कशीट भेजने का काम रिजल्ट के 3 हफ्ते बाद शुरू होगा. तब तक डिजिटल कॉपी ही मान्य है. Himachal Pradesh Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें? हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: अगर हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट रिस्पॉन्स नहीं दे रही है तो ‘Incognito Window’ (इन्कॉग्निटो मोड) में रिजल्ट चेक करें, वहां पेज जल्दी लोड होने की संभावना रहती है. HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: कितने नंबर पर होंगे पास? हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग). hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: एचपी बोर्ड टॉपर्स का रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: पिछले तीन सालों से मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर रैंक हासिल की है, विशेषकर हमीरपुर और कांगड़ा जिले के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन उम्दा रहा है. HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट की तारीखों का इतिहास हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल बोर्ड अक्सर अप्रैल के अंत या मई के पहले दो हफ्तों में रिजल्ट जारी करता है, जिससे स्टूडेंट्स को आगे यानी 11वीं क्लास में एडमिशन लेने में देरी न हो. HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: 2021 में रिजल्ट करीब 99% रहा था (कोविड के कारण), जबकि 2022-2025 के बीच यह औसतन 75% से 89% के बीच दर्ज किया गया है. अब सबकी नजरें इस बार के रिजल्ट पर टिकी हैं. hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट का क्या महत्व है? हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: ऑनलाइन दिखने वाला रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट है. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें, क्योंकि 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन के लिए इसकी जरूरत

ताज़ा खबर

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE | Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: तमिलनाडु...

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है. तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. 1967 के बाद यह पहला मौका है जब द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (AIADMK) से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता तक पहुंचा है. विजय की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी, लेकिन कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बना ली. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. सरकार गठन से पहले चेन्नई में पूरे दिन राजनीतिक हलचल तेज रही. विजय ने राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा ने औपचारिक समर्थन पत्र सौंपे, जबकि कांग्रेस ने भी समर्थन देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किया. वहीं विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) की ओर से डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग को लेकर चर्चा बनी हुई है. दूसरी तरफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने TVK को समर्थन देने की खबरों से इनकार करते हुए खुद को DMK गठबंधन के साथ बताया. तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) ने अपने दम पर 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद कांग्रेस के 5 विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा के 2-2 विधायक तथा विदुथलाई चिरुथिगल काची के 2 विधायकों के समर्थन से विजय बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे. हालांकि VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन की ओर से डिप्टी सीएम और कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. वाम दलों ने साफ किया है कि वे बाहर से समर्थन देंगे और मंत्री पद की मांग नहीं करेंगे. अब सबकी नजर विजय सरकार के पहले बड़े फैसलों और मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है. Vijay CM Oath LIVE: मैं जोसेफ विजय…तमिलनाडु के नए CM हुए विजय Tamilnadu CM Oath Live: तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. 1967 के बाद यह पहला मौका है जब DMK और AIADMK के बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता तक पहुंचा है. विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया था, जिसके बाद कांग्रेस, CPI और CPI(M) समेत सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत हासिल किया. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। Tamilnadu CM Oath Live: विजय के शपथ समारोह में पहुंचे बीजेपी नेता Vijay CM Oath LIVE: तमिलनाडु में सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी नेताओं की भी नेहरू स्टेडियम में एंट्री हुई. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पार्टी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन और के अन्नामलाई समारोह में शामिल होने पहुंचे. तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसे लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: राज्यपाल आर्लेकर शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रविवार सुबह लोक भवन से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए. चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल जल्द ही टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. समारोह को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. Vijay CM Oath LIVE: राहुल गांधी पहुंचे नेहरू स्टेडियम Tamilnadu CM Oath Live: तमिलनाडु में रविवार को सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले राजनीतिक हलचल तेज दिखी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. TVK प्रमुख विजय के इस बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं. समारोह को लेकर स्टेडियम के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. #WATCH | Tamil Nadu | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/xgXEyzAnNs — ANI (@ANI) May 10, 2026 Tamilnadu CM Oath Live: विजय की सिफारिश पर 9 मंत्रियों के नाम मंजूर, राज्यपाल ने दी हरी झंडी Vijay CM Oath LIVE: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री मनोनीत सी जोसेफ विजय की ओर से नई कैबिनेट के लिए भेजे गए 9 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दे दी है. तमिलगा वेत्री कजगम सरकार के गठन से पहले लोक भवन की ओर से रविवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई. Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: शपथग्रहण समारोह स्थल पहुंचे विजय, थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ Tamilnadu CM Oath Live: सी जोसेफ विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए. तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय अब कुछ ही देर में राज्य की नई सरकार के मुखिया के रूप में शपथ लेने वाले हैं. Vijay CM Oath LIVE: विजय के शपथग्रहण में शामिल होने चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी Tamilnadu CM Oath Live: राहुल गांधी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे. सी जोसेफ विजय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस उन पहली पार्टियों में शामिल थी, जिसने अपने पांच विधायकों के समर्थन के साथ तमिलगा वेत्री कजगम को सरकार गठन में समर्थन दिया था. VIDEO | Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi reaches Chennai to attend the oath-taking ceremony of TVK Chief C Joseph Vijay as the Chief Minister of Tamil Nadu. CM- designate C Joseph

ताज़ा खबर

लखीमपुर खीरी का रहस्यमयी काली माता मंदिर, जहां जंगल में गूंजती है...

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी और भीरा जंगल के बीच स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर आस्था, रहस्य और रोमांच का अनोखा संगम है. घने जंगलों के बीच बना यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है, यही वजह है कि दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़े मैलानी और भीरा के जंगल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं. इन्हीं जंगलों के बीच स्थित काली माता मंदिर का वातावरण लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ रोमांच का भी एहसास कराता है. मां काली का मंदिर स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर कई वर्षों पुराना है और यहां मां काली की प्रतिमा के साथ हनुमान मंदिर भी है. नवरात्रि और विशेष पर्वों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है. भक्त माता के दरबार में नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. यहां आते हैं बाघ! इस मंदिर को लेकर सबसे खास और रहस्यमयी बात यह है कि यहां आज भी बाघ के आने की चर्चाएं होती हैं. स्थानीय लोगों और पुजारियों का दावा है कि कई बार देर रात मंदिर परिसर के आसपास बाघ के पदचिह्न दिखाई देते हैं. कुछ श्रद्धालुओं ने दूर से बाघ को मंदिर की ओर आते हुए भी देखा है. लोगों की मान्यता है कि यह मां काली का चमत्कार है और बाघ भी माता के दरबार में दर्शन करने आता है. यही वजह है कि यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि लोगों के लिए रहस्य और श्रद्धा का प्रतीक भी बन चुका है. मईया पूरी करती हैं मनोकामनाएं  मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि यहां पहुंचते ही उन्हें एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है. जंगल की शांति, पक्षियों की आवाज और मंदिर में गूंजती घंटियों की ध्वनि माहौल को बेहद दिव्य बना देती है. कई श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भंडारे और पूजा का आयोजन भी कराते हैं. आस्था और प्रकृति का यह अनोखा संगम लखीमपुर खीरी की पहचान बनता जा रहा है. मैलानी और भीरा जंगल के बीच स्थित काली माता मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए केवल पूजा का स्थान नहीं बल्कि विश्वास,और रहस्य का केंद्र बन चुका है. जंगल के बीच मां काली का यह दरबार लोगों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ प्रकृति के अद्भुत रूप से भी रूबरू कराता है. मंदिर से जुड़ी मान्यताएं बातचीत करते हुए मंदिर की पुजारी अनिल सिंह बताते हैं कि यह मंदिर हजारों साल पुराना है और यह मंदिर मैलानी और भीरा के बीच में बरगद चौकी के पास स्थित है. इस मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना है और मान्यता है जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया था उसे स्थान पर अक्सर सड़क हादसे हो जाते थे, जिस कारण इस मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया. मंदिर का निर्माण कार्य होने के बाद इस स्थान पर तब से अब तक कोई भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई है और आज भी बाघ मां काली के दर्शन करने के लिए रात के अंधेरे में आता है और वापस फिर लौट जाता है सुबह उठने पर बाघ के पगचिन्ह मिलते हैं. Source link

ताज़ा खबर

Bandi Bageerat Honeytrap Case: यूनियन मिनिस्टर का बेटा या हनीट्रैप का शिकार?...

होमताजा खबरदेश यूनियन मिनिस्टर का बेटा या हनीट्रैप का शिकार? बंदी भगीरथ पर पॉक्सो केस Last Updated:May 10, 2026, 08:19 IST Bandi Bageerat Honeytrap Case: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ पर हैदराबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. 17 साल की लड़की के परिवार ने उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वहीं भगीरथ ने खुद को हनीट्रैप का शिकार बताते हुए लड़की के परिवार पर 5 करोड़ रुपए की वसूली की कोशिश का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ख़बरें फटाफट केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ पर पॉक्सो केस दर्ज हुआ है. हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ का नाम एक ऐसे विवाद में सामने आया है जिसने तेलंगाना की राजनीति और पुलिस सिस्टम दोनों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. एक तरफ 17 साल की लड़की के परिवार ने भगीरथ पर यौन उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं. दूसरी तरफ खुद भगीरथ का दावा है कि वह किसी प्रेम संबंध में नहीं बल्कि एक सुनियोजित हनीट्रैप का शिकार हुए हैं. उनका आरोप है कि लड़की के परिवार ने शादी का दबाव बनाया और मना करने पर 5 करोड़ रुपए की मांग करते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि मामला सीधे एक केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब हैदराबाद के पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन में लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई. आरोप लगाया गया कि बंदी भगीरथ पिछले छह महीने से उनकी बेटी के संपर्क में थे. परिवार का कहना है कि भगीरथ ने दोस्ती के जरिए लड़की के करीब आने के बाद शादी का भरोसा दिया और फिर संबंध बनाए. शिकायत में यह भी कहा गया कि मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में लड़की के साथ गलत व्यवहार किया गया. चूंकि लड़की की उम्र 17 साल बताई गई है, इसलिए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि अब तक पुलिस ने भगीरथ को पूछताछ के लिए तलब नहीं किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और मेडिकल जांच भी कराई जा सकती है. क्या है पूरा विवाद और किसने लगाए आरोप? मामले ने नया मोड़ तब लिया जब शिकायत दर्ज होने से कुछ घंटे पहले ही बंदी भगीरथ ने करीमनगर पुलिस में अलग केस दर्ज कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की और उसका परिवार लंबे समय से उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा था. भगीरथ के मुताबिक उनकी मुलाकात लड़की से कुछ महीने पहले हुई थी और परिवार ने उन्हें कई धार्मिक यात्राओं और पारिवारिक कार्यक्रमों में बुलाया था. भगीरथ का कहना है कि बाद में लड़की के परिवार ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें धमकी दी गई कि उन पर नाबालिग लड़की से संबंध और उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया जाएगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार ने 5 करोड़ रुपए की मांग की थी. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पॉक्सो एक्ट ने बढ़ाई मुश्किलें चूंकि लड़की नाबालिग बताई जा रही है इसलिए मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जांच प्रक्रिया काफी सख्त होती है. पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान, कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच करेगी. अधिकारियों का कहना है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. राजनीतिक रूप से भी यह मामला अहम माना जा रहा है. विपक्ष इसे भाजपा पर हमला बोलने का मुद्दा बना सकता है, जबकि भाजपा समर्थक इसे हनीट्रैप और राजनीतिक साजिश बताने में जुटे हैं. फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं और पुलिस जांच का इंतजार किया जा रहा है. बंदी भगीरथ पर क्या आरोप लगे हैं? 17 साल की लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि बंदी भगीरथ ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ संबंध बनाए और उसका उत्पीड़न किया. शिकायत में मोइनाबाद के फार्महाउस में गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है. लड़की नाबालिग होने के कारण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. भगीरथ ने खुद को हनीट्रैप का शिकार क्यों बताया? भगीरथ का दावा है कि लड़की और उसका परिवार उनसे शादी करवाना चाहता था. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी से इनकार करने के बाद परिवार ने उन्हें फर्जी केस में फंसाने और 5 करोड़ रुपए की मांग करने की धमकी दी. इसी आधार पर उन्होंने करीमनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अब आगे क्या कार्रवाई करेगी? पुलिस दोनों मामलों की समानांतर जांच कर रही है. लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और मेडिकल जांच भी कराई जा सकती है. इसके अलावा मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच होगी. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. About the Author Sumit KumarSenior Sub Editor सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

BJP यूं ही नहीं ‘पार्टी विद डिफरेंस’…कांग्रेस ने नरसिम्‍हा राव की लाश...

होमफोटोदेश कांग्रेस ने नरसिम्‍हा राव की लाश तक का किया था अपमान, इन PHOTOS से सीखें राहुल Last Updated:May 10, 2026, 07:18 IST पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने भारतीय राजनीति में नेताओं के सम्मान और शिष्टाचार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. कोलकाता के भव्य मंच पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के समय के दिग्गज और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को जिस गर्मजोशी से गले लगाया और झुककर उनका अभिवादन किया, वह महज एक तस्वीर नहीं थी. माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार बढ़ाने और आम लोगों को जोड़ने में लगा दिया था. यहां तक कि वे डॉ. मुखर्जी के साथ जम्मू-कश्मीर आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे. पीएम मोदी द्वारा एक वयोवृद्ध कार्यकर्ता को दिया गया यह सम्मान स्पष्ट करता है कि विचारधारा और संगठन के लिए अपना जीवन खपाने वालों को किस तरह सिर-आंखों पर बिठाया जाता है. आज पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाली है. इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी के लिए महान प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करना बेहद स्वाभाविक है. देश की अखंडता और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है. प्रदेश में बनी यह नई सरकार उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनों के बंगाल को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब मेरी मुलाकात वयोवृद्ध और समर्पित देशभक्त श्री माखनलाल सरकार जी से हुई. सरकार का जीवन संघर्षों और राष्ट्रसेवा की एक जीवंत मिसाल है; उन्होंने न केवल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था, बल्कि जम्मू-कश्मीर आंदोलन के दौरान उनके साथी के तौर पर गिरफ्तारी भी दी थी. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पश्चिम बंगाल में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और समाज के हर स्तर के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करने में खपा दिया. इसी तरह 2019 में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया. प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय योगदान दलगत राजनीति से ऊपर होता है. 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत भारत रत्न देकर भाजपा ने किसानों की राजनीति में उनके योगदान को मान्यता दी. Add News18 as Preferred Source on Google तस्वीरों में झलकते इस सम्मान को देखकर बरबस ही कांग्रेस के उस इतिहास की याद आ जाती है, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्रियों को जीते जी तो क्या, मरने के बाद भी जलालत झेलनी पड़ी थी. भारतीय जनता पार्टी को ‘पार्टी विद डिफरेंस’ (Party with a difference) यूं ही नहीं कहा जाता है; इसके पीछे वह राजनीतिक संस्कार है जो अपने से वैचारिक विरोध रखने वाले राष्ट्र निर्माताओं को भी सम्मान देता है. दूसरी तरफ, आज के कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी को कोलकाता की इन तस्वीरों से यह सीखना चाहिए कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कैसे किया जाता है. जब हम कांग्रेस के अतीत के पन्ने पलटते हैं, तो पी.वी. नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी जैसे कद्दावर नेताओं के साथ हुए अपमान की एक दर्दनाक कहानी सामने आती है, जो लोकतंत्र और पार्टी अनुशासन के नाम पर एक बदनुमा दाग है. राव का यह अपमान यहीं नहीं रुका. दिल्ली, जो देश की राजधानी है और जहां पूर्व प्रधानमंत्रियों के भव्य स्मारक बने हुए हैं, वहां कांग्रेस नेतृत्व ने नरसिम्हा राव का अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में उनके परिवार को मजबूर किया गया कि वे पार्थिव शरीर को लेकर हैदराबाद जाएं. दिल्ली में उनके लिए एक छोटा सा स्मारक बनाने तक की जगह नहीं दी गई. एक पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की लाश के साथ किया गया यह राजनीतिक प्रतिशोध यह बताने के लिए काफी था कि कांग्रेस में ‘एक परिवार’ से इतर किसी भी नेता का कद बढ़ना कभी बर्दाश्त नहीं किया गया. रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सीताराम केसरी ने इस तख्तापलट का विरोध करने की कोशिश की, तो उनके साथ शारीरिक बदसलूकी की गई. यहां तक कहा जाता है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उनकी धोती तक खींचने की कोशिश की और उन्हें कांग्रेस मुख्यालय के एक कमरे (जिसे कुछ लोग बाथरूम भी बताते हैं) में बंद कर दिया गया. यह सब इसलिए किया गया ताकि वे सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बीच कोई व्यवधान न डाल सकें. एक बुजुर्ग और पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ यह व्यवहार शर्मनाक था. कांग्रेस ने अपने जिन रत्नों को भुला दिया या अपमानित किया, उन्हें सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने किया. 2024 में भाजपा सरकार ने राजनीति से ऊपर उठकर आर्थिक सुधारों के जनक पी.वी. नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा. यह उस अपमान का प्रायश्चित था जो कांग्रेस ने उन्हें दिया था. इसी तरह, आजीवन कांग्रेस के मुखर विरोधी रहे, लेकिन किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न देकर भाजपा ने यह संदेश दिया कि देश के निर्माण में योगदान देने वालों का मूल्यांकन दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिए. पी.वी. नरसिम्हा राव, वह नाम जिसने 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के जरिए भारत को दिवालिया होने से बचाया था, उनके साथ कांग्रेस आलाकमान का बर्ताव राजनीति के सबसे क्रूर अध्यायों में दर्ज है. 2004 में जब नरसिम्हा राव का निधन हुआ, तो उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय (24 अकबर रोड) ले जाया गया. लेकिन विडंबना देखिए, जिस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष

ताज़ा खबर

kark rashifal 10 May | Today kark Rashifal | kark Daily Horoscope...

Last Updated:May 10, 2026, 05:32 IST Aaj Ka Kark Rashifal 10 May 2026: आज 10 मई 2026, रविवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए ‘ब्रह्म योग’ के कारण बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह शुभ योग बुद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा, जिससे करियर और व्यापार में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, जहां प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, वहीं आज से शुरू हो रहे ‘पंचक’ के कारण सावधानी बरतना भी जरूरी है. कर्क राशि के जातकों पर ब्रह्म योग का प्रभाव, शुभ अंक:1, रंग: लाल और सूर्योपासना करना शुभ रहेगा. Aaj Ka Kark Rashifal 10 May 2026 (कर्क राशि टुडे)\नैनीताल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल न केवल हमारे आकाश को बल्कि हमारे जीवन की दिशा और दशा को भी गहराई से प्रभावित करती है. हर दिन बनने वाले विशिष्ट योग हमारी बुद्धि, निर्णय क्षमता और भाग्य के द्वार खोलते हैं. आज दिनांक 10 मई 2026, रविवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज के दिन ‘ब्रह्म योग’ का दुर्लभ प्रभाव रहेगा, जो बुद्धि में प्रखरता और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आता है. हालांकि, जहां एक तरफ शुभ योग हैं, वहीं दूसरी तरफ पंचक की शुरुआत भी हो रही है, जिससे जीवन के कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतना अनिवार्य होगा. नैनीताल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसी के साथ आज से ‘पंचक’ की शुरुआत भी हो रही है, इसलिए किसी भी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण कार्य में सोच-समझकर निर्णय लेना ही समझदारी होगी. दिन के समय अचानक यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं, जो पुराने मित्रों से मुलाकात का जरिया बन सकते हैं. सावधानी के तौर पर, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है. क्या है ब्रह्म योग?पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ब्रह्म योग वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और ज्ञानवर्धक योग माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में बुद्धि, विवेक, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है. उन्होंने बताया कि जब ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति बनती है, तब ब्रह्म योग का निर्माण होता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को शिक्षा, करियर, निर्णय क्षमता और सामाजिक सम्मान में लाभ मिलने की संभावना रहती है. माना जाता है कि ब्रह्म योग वाले दिन नए कार्यों की शुरुआत, ज्ञान प्राप्ति, धार्मिक कार्य और महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ फलदायी होता है. ब्रह्म योग का दैनिक जीवन में असर? गुस्से और जिद से बचें: ब्रह्म योग के प्रभाव से कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग लंबे समय से अपने मन की बात कहना चाहते थे, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है. विवाहित लोगों के जीवन में भी आपसी समझ बेहतर होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि गुस्से और जिद से बचना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना आज सबसे अहम रहेगा. शाम का समय पार्टनर के साथ बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव के लिए बेहतर साबित हो सकता है. करियर में मिलेगी नई पहचान: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ब्रह्म योग का सबसे ज्यादा प्रभाव आज आपके करियर संबंधित मामलों में देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छे अवसर की सूचना मिल सकती है. वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना आपके लिए शुभ रहेगा. आलस्य का त्याग करें छात्र: कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और नई चीजें सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा. हालांकि आज आलस्य से बचना जरूरी होगा. समय का सही उपयोग करने वाले छात्रों को भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है. तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा. महिलाओं का बढ़ेगा मान-सम्मान: कर्क राशि की महिला जातकों में ब्रह्म योग का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और घरेलू जिम्मेदारियों को आप बेहतर तरीके से निभाएंगी. कार्यक्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है. हालांकि आज आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूर बरतनी होगी, खासकर यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. गृहिणियों के लिए दिन शुभ रहेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. कर्क राशिफल: दिशा शूल आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.शुभ अंक: 1शुभ रंग : लालउपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा, आज गाय को हरा चारा खिलाएं जो आपके लिए फलदायक रहने वाला है. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nainital,Nainital,Uttarakhand Source link

ताज़ा खबर

Thalapathy Vijay and Rahul Gandhi Friendship | Rahul gandhi and Thalapathy Vijay...

Thalapathy Rahul Gandhi Friendship: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जब किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. जनादेश में किसी को भी बहुमत नहीं मिला, तो सबको लगा कि राज्य में गहरा राजनीतिक संकट खड़ा हो जाएगा. लेकिन ‘थलापति’ विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को बिना किसी झिझक के कांग्रेस का समर्थन मिल गया. बाहर से देखने वालों के लिए यह एक रातों-रात हुआ गठबंधन लग सकता है, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों और राजनीतिक जानकारों के लिए यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था. इसके पीछे कोई राजनीतिक मजबूरी नहीं, बल्कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भावी मुख्यमंत्री विजय के बीच की वह 17 साल पुरानी केमिस्ट्री है, जिसने इस गठबंधन के लिए ‘फेविकोल’ का काम किया. 2009 का फ्लैशबैक: जब पहली बार मिले थे राहुल और विजय: दोनों के बीच राजनीतिक और वैचारिक तालमेल की कहानी आज की नहीं है. यह कहानी साल 2009 में शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी राजनीति में अपेक्षाकृत नए थे और विजय तमिल सिनेमा में ‘इलाय தளபதி’ (युवा सेनापति) के रूप में सुपरस्टारडम की दहलीज पर खड़े थे. अगस्त 2009 में कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में शानदार वापसी की थी. इसी दौरान दिल्ली में राहुल गांधी और विजय की पहली गुप्त मुलाकात हुई. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस बैठक को तत्कालीन NSUI राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलानीअप्पन ने तय कराया था, जो व्यक्तिगत रूप से विजय को जानते थे. दिलचस्प बात यह है कि इसी चुनाव में गोपीनाथ इरोड (पूर्व) सीट से टीवीके उम्मीदवार से हार गए. इस मुलाकात में विजय के पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर भी साथ थे, जिनका झुकाव हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा की ओर रहा है. मुझे लगा किसी ने प्रैंक किया है उस मुलाकात को लेकर बाद में विजय ने खुद खुलासा किया था कि यह बैठक राहुल गांधी की पहल पर हुई थी. विजय ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘जब मुझे राहुल गांधी का बुलावा आया, तो पहले मुझे लगा कि कोई मेरे साथ मजाक (Prank) कर रहा है. मैं इतना बड़ा आदमी नहीं हूं कि राहुल मुझसे मिलें. लेकिन यह एक बड़ा मौका था. मैंने अपनी शूटिंग रद्द कर दी, अपने पिता के साथ दिल्ली गया और उनके आवास पर उनसे मुलाकात की.’ विजय राहुल की गर्मजोशी से खासे प्रभावित हुए थे. उन्होंने कहा था, ‘वह देश में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनका फोकस युवाओं पर है. ऐसे व्यक्ति का मुझसे मिलना मेरे, मेरे प्रशंसकों और तमिलनाडु के लोगों के लिए गर्व की बात है.’ जब राहुल ने दिया था ‘यूथ कांग्रेस चीफ’ का ऑफर सूत्रों का दावा है कि उस दिन दोनों नेताओं के बीच राजनीति, सिनेमा और विजय के तत्कालीन संगठन ‘विजय मक्कल इयक्कम’ (VMI) को लेकर एक घंटे से ज्यादा लंबी बातचीत हुई. उस समय राहुल गांधी यूथ कांग्रेस के प्रभारी थे और संगठन में चुनाव कराकर उसे लोकतांत्रिक बनाने का प्रयास कर रहे थे. उसी दौरान राहुल ने विजय को तमिलनाडु यूथ कांग्रेस के प्रमुख का पद भी ऑफर किया था. सितंबर 2009 में कोयंबटूर में एक जनसभा में विजय और राहुल को एक साथ मंच भी साझा करना था, लेकिन आखिरी वक्त में विजय पीछे हट गए क्योंकि वह उस समय राजनीति में पूरी तरह से उतरने के लिए तैयार नहीं थे. संपर्क कभी नहीं टूटा: 2024 से 2026 तक की कॉल्स भले ही विजय ने तब कांग्रेस जॉइन नहीं की, लेकिन दोनों के बीच का यह व्यक्तिगत संपर्क कभी नहीं टूटा. पिछले 17 सालों में वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे. जब 2024 में विजय ने औपचारिक रूप से अपनी राजनीतिक पार्टी ‘TVK’ लॉन्च की, तो राहुल गांधी ने तुरंत फोन कर उन्हें बधाई दी. बदले में, विजय ने पिछले साल राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर फोन कर शुभकामनाएं दीं. हाल ही में करूर भगदड़ की घटना के बाद भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी, और अब तमिलनाडु चुनाव में टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद राहुल ने सबसे पहले विजय को फोन घुमाया. राहुल गांधी और ‘थलापति’ विजय की पहली मुलाकात कब और कहाँ हुई थी? राहुल गांधी और विजय की पहली मुलाकात अगस्त 2009 में दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर हुई थी. 2009 की इस अहम मुलाकात को किसने तय करवाया था? कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात को तत्कालीन NSUI राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलानीअप्पन ने तय कराया था, जो विजय को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे. पहली मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने विजय को क्या ऑफर दिया था? बताया जाता है कि उस बैठक के दौरान राहुल गांधी ने विजय को ‘तमिलनाडु यूथ कांग्रेस के प्रमुख’ (TN Youth Congress Chief) का पद ऑफर किया था. विजय ने राहुल गांधी से मुलाकात के अनुभव के बारे में क्या कहा था? विजय ने कहा था कि उन्हें पहले लगा कि यह कोई प्रैंक है. उन्होंने अपनी शूटिंग रद्द कर दी और दिल्ली गए. वे राहुल की गर्मजोशी से बहुत प्रभावित हुए थे और इसे अपने तथा तमिलनाडु के लिए गर्व की बात बताया था. दोनों नेताओं के बीच यह 17 साल पुरानी दोस्ती तमिलनाडु की वर्तमान राजनीति में कैसे काम आई? इसी पुरानी दोस्ती और आपसी विश्वास के कारण 2026 के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने के बाद कांग्रेस और टीवीके (TVK) के बीच गठबंधन पर तेजी से सहमति बन गई, जिससे विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. Source link

ताज़ा खबर

mothers day 2026 single mother yamini struggle story stands firm after divorce...

Last Updated:May 10, 2026, 04:08 IST Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर पढ़ें संघर्ष की अद्भुत कहानी. दिल्ली की यामिनी ने तीन महीने की गर्भावस्था से ही अकेले जीवन की जंग शुरू की. तलाक, नौकरी और कोर्ट केस की अनगिनत चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने बेटे हार्दिक को अकेले पाला. आज यामिनी का एक ही सपना है. अपने बेटे को IPS अधिकारी बनाना, ताकि वह समाज की बुराइयों को खत्म कर एक सकारात्मक बदलाव ला सके. एक मां के अटूट साहस और उम्मीद की दास्तां. ख़बरें फटाफट नई दिल्ली: दिल्ली की रहने वाली यामिनी के जीवन में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था. नौकरी भी अच्छी चल रही थी. माता-पिता का साथ था. ससुराल पक्ष में भी शादी होकर के गई तो शुरू में सब कुछ मन मुताबिक था लेकिन अचानक से हालात उनके खिलाफ जाने लगे. देखते ही देखते सब कुछ बिगड़ गया.  जब वह 3 महीने की गर्भवती थी तभी उनको पति से अलग होना पड़ा. 3 महीने का बच्चा पेट में लेकर ही उन्होंने संघर्ष शुरू किया और वह संघर्ष आज तक जारी है. यह आगे भी रहेगा क्योंकि यामिनी सिंगल पैरंट हैं. यानी अकेले अपने बच्चों को पाल रही है. मदर्स डे (10 मई) जोकि रविवार को है. उस पर दिल्ली की इस मां की कहानी जानने के लिए जब लोकल 18 ने इनसे खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि यामिनी का तलाक 2024 में हो गया था. लेकिन तलाक होने की प्रक्रिया तभी शुरू हो गई थी, जब उनका बच्चा हार्दिक उनके पेट में था और वह 3 महीने की गर्भवती थी. बच्चे के लिए मां और पिता दोनों बनी यामिनी ने बताया कि उनका जन्म सरोजिनी नगर दिल्ली में हुआ था. शादी मॉडल टाउन में हुई थी और अब वह किराए का मकान लेकर पालम में रह रही है. उनके बेटे की उम्र अब 5 साल हो गई है. बेटे का नाम हार्दिक है. उन्होंने बताया कि वह खुद अच्छी नौकरी कर रही है. उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहती बल्कि किराए का मकान लेकर पालम में रहती है, लेकिन जब नौकरी में ओवरटाइम करना होता है तब बेटे को अपने माता-पिता के पास छोड़ देती है. उन्होंने यह भी बताया कि तलाक होने का कारण यह था कि उनके और उनके पति के जो विचार है वह नहीं मिल सके और शायद पति इनके साथ नहीं रहना चाहते थे. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद एक आदमी की जिंदगी नहीं रुकती लेकिन एक औरत की जिंदगी रुक जाती है. इनकी रुकी हुई जिंदगी को आगे बढ़ाने का काम किया है उनके बेटे ने. उनका बेटा उनके लिए बहुत भाग्यशाली है. जब से जीवन में आया है तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह लगातार नौकरी करते हुए अपने बेटे के हर छोटे-बड़े खर्चे को उठा रही है. उसकी इच्छाओं को पूरा कर रही है. शिक्षालॉजी ने दिया साथयामिनी ने बताया कि जब उनके बेटे का जन्म हुआ तब उनकी मेडिकल कंडीशन बिल्कुल भी नहीं सही थी. उनको बार-बार कोर्ट जाना पड़ रहा था. वकील को भी पैसे देने पड़ रहे थे. ऐसे में उनका बच्चा बोलना नहीं सीख पा रहा था. इसीलिए जब उन्होंने शिक्षालॉजी स्कूल द्वारका में उसका एडमिशन करवाया. तब उनके बच्चे ने मां बोलना सीखा और तब से लेकर लगातार उनका बच्चा काफी एक्टिव हो गया है. खेलने और कूदने लगा है अब साफ बोल लेता है. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बेटे को एक आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहती हैं. उसकी परवरिश इस तरह से कर रही हैं ताकि वह बड़ा होकर एक अच्छा मर्द बन सके. ताकि जो दिक्कत है उन्होंने एक महिला होने के नाते एक मर्द की वजह से झेली हैं वो कोई और लड़की या महिला ना झेले. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : West Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

aaj ka panchang 10 May 2026 | आज का पंचांग, 10 मई...

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार, आज एक साथ सूर्य पूजा, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. आज पश्चिम का दिशाशूल है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक कृष्ण अष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं कालाष्टमी भगवान काल भैरव को समर्पित मानी जाती हैय मान्यता है कि काल भैरव भगवान शिव के उग्र और रक्षक स्वरूप हैं, जो भक्तों को भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से बचाते हैं. कई श्रद्धालु इस दिन रात में विशेष पूजा और भैरव मंत्रों का जाप भी करते हैं. आज के दिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म में सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सफलता का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि नियमित रूप से सूर्य पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. साथ ही कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है और सूर्यदोष खत्म होता है. सुबह तांबे के पात्र में जल भरकर गुड़हल का फूल और अक्षत डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते रहें. इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबा, गेहूं, गुड़, लाल कपड़े, लाल फूल, लाल चंदन, मसूर की दाल आदि का दान करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं. आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 मई 2026आज की तिथि- अष्टमी – 03:06 पी एम तक, फिर नवमी तिथिआज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 12:50 ए एम, 11 मई तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्रआज का करण- कौलव – 03:06 पी एम तक, तैतिल – 03:21 ए एम, 11 मई तकआज का योग- ब्रह्म – 02:09 ए एम, 11 मई तक, इंद्र योगआज का पक्ष- कृष्ण पक्षआज का दिन- रविवारचंद्र राशि- मकर उपरांत कुंभ राशि सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:34 ए एमसूर्यास्त- 07:02 पी एमचन्द्रोदय- 01:50 ए एम, 11 मईचन्द्रास्त- 12:20 पी एम आज के शुभ योग और मुहूर्त 10 मई 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:51 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमअमृत काल: 01:49 पी एम से 03:30 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:00 पी एम से 07:22 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, 11 मई शिववास: गौरी के साथ – 03:06 पी एम तक, सभा में आज के अशुभ मुहूर्त 10 मई 2026राहुकाल: 05:21 पी एम से 07:02 पी एमयमगण्ड: 12:18 पी एम से 01:59 पी एमविडाल योग: 12:50 ए एम से 05:33 ए एम, 11 मईआडल योग: 05:34 ए एम से 12:50 ए एम, 11 मईदुर्मुहूर्त: 05:14 पी एम से 06:08 पी एमगुलिक काल: 03:40 पी एम से 05:21 पी एमपंचक काल: 12:12 पी एम से 05:33 ए एम, 11 मईदिशाशूल- पश्चिम Source link

ताज़ा खबर

वोटर लिस्ट में नहीं होने देंगे कोई गड़बड़ी, बंगाल के बाद अब...

होमताजा खबरदेश वोटर लिस्ट में नहीं होने देंगे कोई गड़बड़ी, अब कर्नाटक में SIR की तैयारी? Last Updated:May 09, 2026, 23:50 IST कर्नाटक के होम मिनिस्टर परमेश्वर ने एसआईआर को लेकर कहा कि राज्य में वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा. सरकार इस प्रक्रिया को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क है. बंगाल जैसी खौफनाक स्थिति कर्नाटक में नहीं बनने दी जाएगी. सीएम सिद्धारमैया ने इस मुद्दे पर मीटिंग की है. कई जगह मैपिंग का काम पूरा हो चुका है. ख़बरें फटाफट पश्चिम बंगाल में एसआईआर का ममता बनर्जी ने विरोध किया था. (फाइल फोटो) बेंगलुरु. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि राज्य में भी जल्द ही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और सरकार इस बात को लेकर सतर्क है कि पश्चिम बंगाल जैसी विवादित स्थिति यहां पैदा न हो. मीडिया से बातचीत में परमेश्वर ने कहा, “हमारे राज्य में भी एसआईआर प्रक्रिया शुरू होगी. हमें बेहद सावधान रहने की जरूरत है. पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, वैसा कर्नाटक में नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस मुद्दे पर पहले ही बैठक कर चुके हैं. कुछ जगहों पर मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ स्थानों पर काम अभी बाकी है.” उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार को एसआईआर से जुड़ी एक बैठक में बुलाया गया था, लेकिन अन्य कारणों से वह शामिल नहीं हो सके. परमेश्वर ने कहा, “पश्चिम बंगाल में कई लोग दावा करते हैं कि कथित एसआईआर गड़बड़ी के कारण सरकार सत्ता से बाहर हुई. विश्लेषकों का कहना है कि इसी वजह से भाजपा करीब 5,000 वोटों के अंतर से लगभग 100 सीटें जीतने में सफल रही.” उन्होंने कहा, “कर्नाटक में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा और सरकार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. आने वाले कुछ दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी.” गृह मंत्री ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे प्रक्रिया की निगरानी करें और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें. उन्होंने कहा, “मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है. पार्टी ने सभी जरूरी दिशा-निर्देश बीएलए तक पहुंचा दिए हैं.” इस दौरान परमेश्वर ने तुमकुरु में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के जरिए पहानी खाता, संपत्ति दस्तावेज और राजस्व गांव रिकॉर्ड से जुड़े कई फैसले लिए गए हैं, जिससे लाखों लोगों को जमीन के रिकॉर्ड उनके नाम पर मिले हैं. उन्होंने कहा, “इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए 1.40 लाख लोगों को संपत्ति दस्तावेज वितरित किए जाएंगे. यह कर्नाटक सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.” परमेश्वर ने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने का कार्यक्रम 20 मई को आयोजित किया जाएगा, क्योंकि इसी दिन सरकार का गठन हुआ था. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किए गए 50 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे कर दिए हैं. कैबिनेट फेरबदल की अटकलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “यह पार्टी हाईकमान का फैसला है. मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं.” About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bangalore,Karnataka Source link

Scroll to Top