भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

Aaj Ka Dhanu Rashifal: कुंभ में चंद्रमा का गोचर बढ़ाएगा मान-सम्मान, भगवान...

Last Updated:May 10, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 10 may 2026: धनु राशि वालों के लिए 10 मई का दिन सफलताओं भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स और आर्थिक मजबूती के योग हैं. परिवार में खुशहाली रहेगी, हालांकि खर्चों और प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ का सहारा लें. जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं आज के सितारे. जमुई: 10 मई 2026 के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि चंद्रमा का यह गोचर आज के दिन विभिन्न राशियों को उनके कार्य क्षेत्र में बड़ा फायदा पहुंचाएगा. उन्होंने बताया कि काम करने वाले लोगों को आज उनके कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे. इसके साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन काफी बेहतर गुजरने वाला है. आज आपको कई नए अवसर मिलेंगे. हालांकि बुध के अस्त होने के कारण आज आपको कई बातों में सावधानी बरतने की जरूरत है. सुख सुविधाओं पर आज हो सकते हैं कुछ खर्चे ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज अच्छा गुजरने वाला है. आज सुबह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. हालांकि दोपहर के बाद आज आपके घर के कुछ सुविधाओं पर थोड़े पैसे खर्च करने पर सकते हैं. आज के दिन कोई भी आर्थिक फैसला जल्दीबाजी में ना लें. आज शुक्र देव आपके छठे भाव में रहेंगे. जिस से आज स्वास्थ्य या दैनिक जरूरत से जुड़ी चीजों पर भी कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज मार्केटिंग या कला के क्षेत्र में काफी सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है. आपके मन को मिलने वाली है शांति ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के मन में अगर किसी बात को लेकर कोई दुविधा चली आ रही है, तो आज उसका जवाब आपको मिल सकता है. उन्होंने बताया कि प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. आज आपका दिल टूट सकता है, जिससे आपको तकलीफ पहुंच सकती है. परिवार में माहौल काफी अच्छा बना रहेगा. धनु राशि के जातक आज गाड़ी खरीद सकते हैं. उसके साथ ही नौकरी वाले स्थान पर भी भगवान की कृपा पर बनी रहेगी. भगवान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. आज भगवान सूर्य को अर्घ देने से भी आपको सफलता मिलेगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक एक रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

भारत ने बना लिया भविष्य का ‘ब्रह्मास्त्र’; हाइपरसोनिक मिसाइल की देसी तकनीक...

DRDEO Breakthrough In Hypersonic Missile Tech: भारत ने रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल किया है. भविष्य के ‘ब्रह्मास्त्र’ यानी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक ‘ब्रेकथ्रू’ हासिल किया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हैदराबाद में एक ऐसे एडवांस्ड इंजन का सफल परीक्षण किया है, जो भारत को दुनिया के उन चुनिंदा शक्तिशाली देशों की कतार में सबसे आगे खड़ा कर देगा, जिनके पास यह अजेय तकनीक है. जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने ‘एक्टिवली कूल्ड फुल-स्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर’ का सफल और लंबी अवधि का परीक्षण किया है. यह टेस्ट कोई आम टेस्ट नहीं था, बल्कि यह पूरे 1200 सेकंड (20 मिनट) से भी ज्यादा समय तक चला. भारत के लिए बड़ी उपलब्धि हाइपरसोनिक तकनीक में इतने लंबे समय तक इंजन का सफलतापूर्वक काम करना एक बहुत बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि मानी जाती है. इससे पहले इसी साल जनवरी में DRDO ने 700 सेकंड का सफल परीक्षण किया था. महज कुछ ही महीनों में 700 सेकंड से 1200 सेकंड की इस छलांग ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय वैज्ञानिक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. क्या है यह स्क्रैमजेट तकनीक और क्यों है खास? स्क्रैमजेट (Supersonic Combustion Ramjet) इंजन एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जो मिसाइल को ध्वनि की गति से पांच गुना या उससे भी अधिक (Mach 5+) की रफ्तार देती है. सामान्य मिसाइलों को ईंधन जलाने के लिए अपने साथ भारी मात्रा में ऑक्सीजन (ऑक्सीडाइजर) ले जाना पड़ता है. लेकिन स्क्रैमजेट इंजन की खूबी यह है कि यह वायुमंडल से ही सीधे ऑक्सीजन खींचकर ईंधन जलाता है. इससे मिसाइल का वजन काफी कम हो जाता है और वह ज्यादा विस्फोटक (वॉरहेड) के साथ अधिक दूरी तक मार कर सकती है. देसी तकनीक से हासिल किया सफलता डीआरडीओ द्वारा टेस्ट किए गए इस नए इंजन में स्वदेशी लिक्विड हाइड्रोकार्बन फ्यूल का इस्तेमाल किया गया है. हाइपरसोनिक स्पीड पर मिसाइल के बाहरी हिस्से का तापमान हजारों डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे वह पिघल सकती है. इसे रोकने के लिए इसमें विशेष ‘हाई-टेम्परेचर कोटिंग’ और ‘एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीक’ का प्रयोग किया गया है, जो मिसाइल को भयंकर गर्मी से बचाती है. दुश्मन का डिफेंस सिस्टम नहीं कर पाएगा ट्रैक हाइपरसोनिक मिसाइलें इतनी तेज और सटीक होती हैं कि दुनिया का कोई भी मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम (जैसे अमेरिका का पैट्रियट या रूस का S-400) इन्हें आसानी से ट्रैक या नष्ट नहीं कर सकता. इनकी उड़ान का रास्ता भी आम बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह तय नहीं होता, बल्कि ये रास्ते में अपनी दिशा बदल सकती हैं, जिससे दुश्मन को संभलने का एक सेकंड का भी मौका नहीं मिलता. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया और आधिकारिक बयानों के जरिए इस शानदार उपलब्धि के लिए DRDO के वैज्ञानिकों, उद्योग भागीदारों और अकादमिक संस्थानों की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा क्षेत्र का एक मील का पत्थर बताया है. DRDO ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र में कौन सी बड़ी सफलता हासिल की है? DRDO ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक के विकास के लिए बेहद अहम ‘एक्टिवली कूल्ड फुल-स्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर’ का सफल परीक्षण किया है. स्क्रैमजेट इंजन का यह परीक्षण कितनी देर तक चला? हैदराबाद की DRDL प्रयोगशाला में किया गया यह परीक्षण 1200 सेकंड (20 मिनट) से अधिक समय तक चला, जो जनवरी के 700 सेकंड के परीक्षण से एक बड़ा कदम है. इस नए स्क्रैमजेट इंजन की मुख्य तकनीकी खासियत क्या है? इस एडवांस्ड इंजन में पूरी तरह से स्वदेशी लिक्विड हाइड्रोकार्बन फ्यूल, मिसाइल को गर्मी से बचाने वाली हाई-टेम्परेचर कोटिंग और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है? हाइपरसोनिक मिसाइल वह होती है जो ध्वनि की गति से पांच गुना या उससे भी अधिक (Mach 5+) रफ्तार से उड़ान भरती है और इसे मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा ट्रैक करना या रोकना लगभग असंभव होता है. Source link

ताज़ा खबर

Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा हुए अरेस्ट,...

Punjab AAP Minister Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की थी. कई घंटों चली इस कार्रवाई के बाद ईडी ने मंत्री संजीव आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है. वहीं, इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है. सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है. एजेंसी सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं. मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बयानबाजी से शुरू हो गई. जानिए इस मामले से जुड़ी पल-पल की जानकारी… मंत्री संजीव अरोड़ा अरेस्‍ट लाइव अपडेट… Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है. कंपनी का कहना है कि मोबाइल फोन का निर्यात पूरी तरह कानूनी और नियमों के मुताबिक किया गया था. कंपनी ने बयान में कहा कि कोई पैसा विदेश में छिपाया नहीं गया और न ही किसी खाते में भेजा गया. सभी लेन-देन बैंक के जरिए हुए हैं और उनका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है. कंपनी का कहना है कि इसी वजह से फर्जी निर्यात और राउंड-ट्रिपिंग जैसे आरोप सही नहीं हैं. कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसके कारोबार से सरकार को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के मसले पर आम आदमी पार्टी अब बचाव में उतर आई है. आम आदर्मी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्‍स एकाउंट पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा है कि संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी का उनके मंत्री पद या भगवंत मान सरकार से कोई लेना-देना नहीं है. बयान में दावा किया गया कि ईडी ने संजीव अरोड़ा की कंपनी पर उन कारोबारी लेन-देन को लेकर मामला दर्ज किया है, जो उनके मंत्री बनने से पहले हुए थे. आप नेता के अनुसार, ईडी ने कंपनी पर 157 करोड़ रुपये के फर्जी मोबाइल फोन निर्यात का आरोप लगाया है। हालांकि, कंपनी ने सार्वजनिक बयान जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है. कंपनी का कहना है कि जिन मोबाइल फोन के निर्यात पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनके सभी IMEI नंबर एक्सपोर्ट से पहले बंदरगाह पर कस्टम विभाग द्वारा स्कैन किए गए थे. कंपनी के अनुसार, आईएमईआई स्कैन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सत्यापित होता है और इसमें किसी तरह की हेराफेरी संभव नहीं है. ऐसे में ईडी के आरोप तथ्यहीन नजर आते हैं. Sanjiv Arora Arrest LIVE: आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब के घर-घर में ईडी रेड की चर्चा हो रही है और लोग बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार पंजाब की भावनाओं को कभी समझ नहीं पाई. उन्होंने कहा कि पंजाबी प्यार से सब कुछ दे सकता है, लेकिन अगर उसके साथ अन्याय हो तो वह पूरी ताकत से जवाब देता है. आप नेता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी ने इसी तरह ईडी की रेड जारी रखीं तो पंजाब में उसकी सभी सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, वे कुछ दिनों में बाहर आ जाएंगे, लेकिन बीजेपी को लंबे समय तक राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ेगा. Sanjiv Arora Arrest LIVE:  दिल्ली में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का सपना दिखाने वाली सरकार ने राज्य के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है. राघव चड्ढा ने दावा किया कि ईडी की कार्रवाई के दौरान 21 लाख रुपये खिड़की से फेंके जाने की बात सामने आई है, जो गंभीर सवाल खड़े करती है. उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा ईमानदारी से कमाया गया होता तो कोई भी व्यक्ति 21 रुपये तक नहीं फेंकता. उनके मुताबिक यह पंजाब की जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पहले ही करीब 5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और अब सरकारी खजाने को लूटकर पार्टी हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. Sanjiv Arora Arrest LIVE:  पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिकिया दी है उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफरत करती है. उन्‍होंने गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, पहले दंगे और झगड़े भड़काते हैं. बंगाल में पहले से ही आग लगी हुई है. लेकिन यह ध्रुवीकरण पंजाब में कामयाब नहीं होगा. कभी-कभी वे ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्‍स भेजते हैं. लेकिन पंजाबियों को धमकाया नहीं जा सकता. यही उन्होंने अशोक मित्तल के साथ किया। उन्होंने ईडी भेजी, जिसने दो दिन तक रेड की. फिर वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसने उन्हें बचा लिया. Sanjiv Arora Arrest LIVE:  मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पूरी पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा है कि पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह पर पहले भी भ्रष्टाचार और हत्या जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. वे जेल भी जा चुके हैं. आरपी सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उन्होंने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होते ही आप नेता ईडी पर सवाल उठाने लगते हैं. Sanjiv Arora Arrest LIVE: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

ताज़ा खबर

Vijay Thalapathy Oath | Vijay Thalapathy Oath Ceremony | When Will Vijay...

होमताजा खबरदेश तारीख 10 मई, रविवार; थलापति विजय संग 9 मंत्रियों का लेंगे शपथ? काउंटडाउन शुरु Last Updated:May 09, 2026, 20:52 IST Thalapathy Vijay Oath Ceremony Update: थलापति विजय का रविवार को शपथ लेंगे. उनके साथ 9 मंत्रियों का भी शपथ होगा. शनिवार देर शाम राज्यपाल अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. थलापति विजय ने शनिवार देर शाम राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकत कर 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, जिसके बाद ही राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. रविवार को विजय का होगा शपथ समारोह. Thalapathy Vijay Oath Ceremony Update: पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक उलझन शनिवार शाम को खत्म हो गई. तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रेसिडेंट और सबसे बड़ी पार्टी के नेता सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के लोक भवन में गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और 234 सदस्यों वाले सदन में चुने गए 120 विधायकों के सपोर्ट से सरकार बनाने का दावा पेश किया. रविवार यानी कि 10 मई को उनका शपथ समारोह होगा. मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक विजय 9 मंत्रियों के साथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में शपथ लेंगे. बताते चलें कि तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद टीवीके पार्टी प्रेसिडेंट सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के गवर्नर आर.वी. अर्लेकर ने भारत के संविधान के आर्टिकल 164 के तहत सीएम-डेजिग्नेट अपॉइंट किया. 108 सीटों पर जीत के साथ राजनीतिक हलचल पैदा कर दिया सोमवार, 4 मई को तमिलनाडु विधान सभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए. नतीजों में उनकी पार्टी सबको चौंका दिया. 108 सीटों के साथ राज्य के पॉलिटिकल माहौल को बदलकर रख दिया. उनकी पार्टी जो कि केवल दो साल पुरानी है, ने दो द्रविड़ पार्टियों – DMK और AIADMK की लगभग छह दशक पुरानी एकछत्र राज को खत्म कर पॉलिटिकल एनालिस्ट को भी चौंका दिया. कितनी सीटें मिलीं 234 सदस्यों वाली असेंबली में 108 सीटों पर विजय की पार्टी को बहुमत मिला. हालांकि, उनकी पार्टी बहुमत से 10 सीट कम थीं. टीवीके के लिए सत्ता में आसानी से आने का रास्ता तैयार लग रहा था, लेकिन रास्ता आसान नहीं रहा. राज्यपाल ने उनको दो बार राजभवन से ये कहकर लौटा दिया कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 11 सीटें नहीं थीं. उनको बहुमत हासिल करने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनके समर्थन में कांग्रेस के पांच विधायक, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और एआईयूएमएल से 2-2 सीटों का समर्थन मिला. जिसके बाद शनिवार को विजय राजभवन में राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की. आखिरकार, जब विजय तमाम पार्टियों के समर्थन से बहुमत के जादुई आंकड़ों को छू लिए तब राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया साथ ही उनको सीएम-डेजिग्नेट अपॉइंट किया. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

ताज़ा खबर

Thalapathy Vijay CM | Thalapathy Vijay CM Oath News | Thalapathy Vijay...

Thalapathy Vijay TVK Government Tamil Nadu: तमिलनाडु की राजनीति में पिछले एक हफ्ते से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा और संवैधानिक गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है. अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है. शनिवार दोपहर को विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) द्वारा औपचारिक रूप से अपना समर्थन पत्र राजभवन को सौंपने के बाद यह बड़ी सफलता मिली, जिससे तमिझगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत के पार पहुंच गया. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा भी थलापति खेमे को समर्थन देने की खबरों के साथ ही चुनाव परिणामों के बाद से चेन्नई में छाई राजनीतिक अनिश्चितता अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि विजय राज्यपाल से मिलने के बाद आज ही शपथ लेने की मांग कर सकते हैं. विजय के लिए 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने का यह सफर गठबंधन के गणित का एक बेहद चुनौतीपूर्ण खेल था. विजय की पार्टी टीवीके 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी थी, लेकिन वह अपने दम पर बहुमत से कुछ कदम दूर रह गई थी. इस गतिरोध को पूर्व सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस के घटकों के साथ तेजी से की गई बातचीत के जरिए तोड़ा गया. अपने पांच विधायकों वाली कांग्रेस और चार सीटों वाली वामपंथी पार्टियां सबसे पहले डीएमके खेमे को छोड़कर विजय के साथ आईं. हालांकि, असली किंगमेकर की भूमिका थोल. तिरुमावलवन की वीसीके ने निभाई. पुरानी सहयोगी डीएमके के भारी दबाव के बावजूद, वीसीके नेतृत्व ने सामाजिक न्याय के प्रति साझा प्रतिबद्धता और कैबिनेट में ‘सत्ता-साझेदारी’ की व्यवस्था की मांग करते हुए विजय का समर्थन करने का फैसला किया. आईयूएमएल के शामिल होने से इस नए मोर्चे को और मजबूती मिली है, जिससे 234 सदस्यों वाले सदन में विजय के पास 119 से 120 विधायकों का आरामदायक आंकड़ा हो गया है. राष्ट्रपति शासन लगते-लगते रह गया इन तमाम राजनीतिक गठजोड़ और बातचीत के पीछे की असली वजह केवल राजनीतिक नहीं थी, बल्कि यह पूरी तरह से एक संवैधानिक मजबूरी थी. दरअसल, तमिलनाडु की 16वीं विधानसभा का कार्यकाल 10 मई की मध्यरात्रि को समाप्त होने वाला था. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 172(1) के तहत, किसी भी विधानसभा का कार्यकाल उसकी पहली बैठक की तारीख से ठीक पांच साल के लिए होता है, जब तक कि उसे पहले ही भंग न कर दिया जाए. यदि रविवार रात बारह बजे से पहले नई सरकार शपथ नहीं लेती या स्पष्ट बहुमत साबित नहीं होता, तो राज्य एक गहरे संवैधानिक संकट में फंस जाता. ऐसी स्थिति में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी पड़ सकती थी. इसका सीधा मतलब यह होता कि केंद्र सरकार राज्यपाल के माध्यम से सीधे राज्य का प्रशासन अपने हाथ में ले लेती. यह कदम टीवीके के जनादेश के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित होता और शपथ ग्रहण में हफ्तों या महीनों की देरी हो सकती थी. राज्यपाल ने सरकार बनाने का निमंत्रण भेजा राज्यपाल आर्लेकर शनिवार की शाम विजय को सरकार बनाने का औपचारिक निमंत्रण भेजा. पनायूर स्थित टीवीके मुख्यालय में अभी से जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ता इसे ‘जनता का राज्याभिषेक’ बता रहे हैं. लगभग पांच दशकों में यह पहली बार है जब तमिलनाडु में एक ऐसी गठबंधन सरकार बनने जा रही है जहां मुख्य पार्टी के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है. हालांकि, इसका यह भी मतलब है कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली और सबसे बड़ी चुनौती अपने पांच गठबंधन सहयोगियों की विविध और अक्सर मांग करने वाली आकांक्षाओं को संतुलित करना होगा. विजय की पार्टी टीवीके को बहुमत साबित करने के लिए किन पार्टियों का समर्थन मिला? विजय की पार्टी टीवीके को 118 का बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए वीसीके (VCK), कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन मिला है. तमिलनाडु में 10 मई की समय सीमा इतनी महत्वपूर्ण क्यों थी? संविधान के अनुच्छेद 172(1) के तहत तमिलनाडु की 16वीं विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 10 मई की आधी रात को समाप्त हो रहा था, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी था. यदि विजय 10 मई तक बहुमत साबित नहीं कर पाते तो क्या होता? यदि 10 मई की मध्यरात्रि तक नई सरकार नहीं बनती, तो राज्य में संवैधानिक शून्य की स्थिति पैदा हो जाती और राज्यपाल अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाने की सिफारिश कर सकते थे. चुनाव में ‘किंगमेकर’ की भूमिका किस पार्टी ने निभाई? थोल. तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने डीएमके का साथ छोड़कर विजय को समर्थन दिया और सरकार गठन में ‘किंगमेकर’ की मुख्य भूमिका निभाई. तमिलनाडु की राजनीति में यह सरकार गठन ऐतिहासिक क्यों माना जा रहा है? लगभग पांच दशकों (50 वर्षों) में यह पहली बार है जब तमिलनाडु में एक ऐसी गठबंधन सरकार बनने जा रही है, जिसमें नेतृत्व करने वाली सबसे बड़ी पार्टी के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है. Source link

ताज़ा खबर

Tamil Nadu Government Formation Live:तमिलनाडु गवर्नर ने कैंसिल किया केरल दौरा, शाम...

Tamil Nadu Government Formation Live News: तमिलनाडु में विजय राज तय है. शनिवार को टीवीके प्रमुख विजय तमाम दलों के समर्थन से 118 के आंकड़े को पार कर लिया है. समर्थन मिलने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल अर्लेकर ने उनको राजभवन मिलने बुलाया है.  अर्लेकर ने अपना केरल दौरा कैंसिल कर दिया है. विजय गवर्नर से मिलने और सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए फोरशोर एस्टेट में अपने घर से निकले हैं. खबरें ये भी उड़ रही हैं कि विजय आज ही शपथ ले सकते हैं. तमिलनाडु की राजनीति इस समय किसी हाई-वोल्टेज थ्रिलर से कम नहीं दिख रही. अभिनेता से नेता बने विजय ने चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया, लेकिन सत्ता का दरवाजा अब भी पूरी तरह नहीं खुला है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बहुमत के स्पष्ट आंकड़े का हवाला देते हुए फिलहाल सरकार बनाने की मंजूरी नहीं दी है. इसके बाद अब टीवीके कैंप में नई रणनीति तैयार हो रही है. पार्टी का फोकस अब फ्लोर टेस्ट पर है. कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीएम के समर्थन के बाद टीवीके अपने नंबर मजबूत होने का दावा कर रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय जल्द ही शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर सकते हैं. दूसरी तरफ AIADMK और DMK के बीच संभावित समझौते की अटकलों ने राज्य की राजनीति को और रोमांचक बना दिया है. इधर VCK कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में विजय समर्थक जुटने लगे हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया, लेकिन बहुमत से दूर रह गई. बाद में कांग्रेस ने समर्थन दिया, जबकि वाम दल और वीसीके भी टीवीके के साथ खड़े दिखाई दिए. इसके बावजूद राजभवन ने अभी तक सरकार गठन को लेकर हरी झंडी नहीं दी. टीवीके का तर्क है कि देश में पहले भी कई बार सबसे बड़ी पार्टी को फ्लोर टेस्ट का मौका दिया गया है. इसी आधार पर अब विजय अपने सहयोगियों के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं. उधर AIADMK के बीजेपी से दूरी बनाने की खबरों ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. टीवीके सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी कर रही है. विजय लगातार सहयोगी दलों के संपर्क में हैं और निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश भी तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगले 48 घंटे तमिलनाडु की सत्ता की दिशा तय कर सकते हैं. अगर टीवीके बहुमत साबित करने में सफल रहती है तो विजय राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं अगर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच कोई अप्रत्याशित समझौता होता है तो तमिलनाडु की राजनीति में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. तमिलनाडु में सरकार गठन से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें: Tamil Nadu Government Formation Live: टीवीके हेडक्वार्टर के बाहर जश्न का माहौल, जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं समर्थक Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन मिल चुका है. जल्द ही राज्य में विजय की सरकार होगी. जब शविवार की शाम को टीवीके को वीसीके का समर्थन मिला तो पार्टी वर्कर्स और सपोर्टर्स की खुशी दुगनी हो गई. विजय का सीएम बनना तय हो गया है. शाम 6 बजकर 30 मिनट पर वे राज्यपाल अर्लेकर से मिलने पहुंचे थे. वहीं, समर्थकों में जश्न का माहौल है. चेन्नई में टीवीके हेडक्वार्टर के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं. Tamil Nadu Government Formation Live: विजय गवर्नर से मिलने लोकभवन पहुंचे Tamil Nadu Government Formation Live: टीवीके चीफ विजय गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने और सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए चेन्नई के लोकभवन पहुंचे. Tamil Nadu Government Formation Live: हम अभी भी DMK के अलायंस में हैं: वीसीके चीफ Tamil Nadu Government Formation Live: टीवीके को सपोर्ट देने के बाद वीसीके चीफ थोल. थिरुमावलवन ने कहा, ‘हमने अपना सपोर्ट इसलिए दिया है ताकि विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) विजय की तमिलगा वेत्री कझगम – जिसे 108 सीटें मिली हैं – के सरकार बनाने में रुकावट न बने, और तमिलनाडु में प्रेसिडेंट रूल लगने से रोका जा सके.’ उन्होंने आगे कहा, ‘डीएमके की लीडरशिप वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस के अंदर हमारा अलायंस जारी रहेगा. एक पॉलिटिकल पार्टी के तौर पर, हमने अपने इंडिपेंडेंट अधिकार का इस्तेमाल करके यह फैसला लिया है. इससे DMK के साथ हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’ Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में विजय राज हमारे साइलेंट रेवोल्यूशन का नतीजा है- टीवीके जनरल सेक्रेटरी Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए वीसीके के टीवीके को सपोर्ट देने के बाद, टीवीके जनरल सेक्रेटरी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘तमिलनाडु में डेमोक्रेटिक तरीकों से हुए साइलेंट रेवोल्यूशन का नतीजा है. तमिलनाडु में होने वाले सबसे बड़े पावर ट्रांसफर को सपोर्ट देते हुए, विदुथलाई चिरुथईगल काची (वीसीके) लीडर, मेरे पॉलिटिकल मेंटर, और महान लीडर थोल. थिरुमावलवन ने अपना सपोर्ट दिया है. विदुथलाई चिरुथईगल काची की तरफ से चुनाव लड़ने और जीतने वाले लेजिस्लेटिव असेंबली के दो मेंबर को तमिलगा वेत्री कझगम के लिए सपोर्ट वाला एक लेटर मिला है और उन्होंने इसे खुशी और भरोसे के साथ हमें सौंप दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके लिए, सिर्फ़ हम ही नहीं हैं. तमिलनाडु का आने वाला इतिहास भी आपका कर्ज़दार है और उसे अपना शुक्रिया अदा करना चाहिए. इसके अलावा, यह सिर्फ़ शुक्रिया नहीं है. मैं पक्के तौर पर कहता हूं कि सीवीके लीडर और भाई थोल थिरुमावलवन के 35 साल के पॉलिटिकल सफ़र के पॉलिटिकल लक्ष्य – उनके सोशल जस्टिस के सपने, उनके बराबरी के सिद्धांत – तमिलगा वेट्ट्री कज़गम के आने वाले राज में पूरे होंगे.’ Tamil Nadu Government Formation Live: विजय से शाम 6:30 बजे मिलेंगे राज्यपाल Tamil Nadu Government Formation Live: राज्यपाल आरवी आर्लेकर टीवीके चीफ विजय से शाम 6:30 बजे मिलेंगे. विजय की पार्टी को VCK और IUML का सपोर्ट मिलने के बाद, कुल सीटों की संख्या 120 हो गई है. Tamil Nadu Government Formation Live: ..तो आज ही शपथ लेंगे विजय, सभी पार्टी प्रतिनिधियों को राज्यपाल हाउस

ताज़ा खबर

Suvendu Adhikari Action Mode | सीएम की कुर्सी संभालते ही ‘नायक’ के...

Last Updated:May 09, 2026, 18:05 IST बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पदभार संभालते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है. बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ में जिस तरह से अनिल कपूर एक्शन में आए थे, कुछ उसी अंदाज में सुवेंदु अधिकारी नजर आ रहे हैं. सोमवार शाम 5 बजे नबन्ना में राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और आला अफसरों की अनिवार्य बैठक बुलाई गई है. शपथ के तुरंत बाद सीएस और डीजीपी के साथ बैठक कर सुवेंदु ने साफ कर दिया है कि राज्य में अब ‘सिंडिकेट राज’ नहीं चलेगा. बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकरी एक्श मोड में. कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ‘एक्शन मोड’ में आ गए हैं. बॉलीवुड मूवी ‘नायक’ में जिस तरह से अनिल कपूर ने ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू किया था, कुछ उसी अंदाज में सुवेंदु अधिकारी नजर आ रहे हैं. बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लगभग 12 बजे तक चला, पीएम मोदी सहित कई वीवीआईपी को एयरपोर्ट पर विदा करने के बाद सीधे एक्शन में आ गए. सबसे पहले राज्य के मुख्य सचिव यानी चीफ सेक्रेटरी सहित कोलकाता में मौजूद वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी के साथ मीटिंग की. फिर सोमवार को राज्य के सभी जिलों के एसपी, डीआईजी, आईजी सहति वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियो को सोमवार को कोलकाता बुला लिया. राजभवन में शपथ लेने के चंद घंटों के भीतर ही उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी पहली उच्चस्तरीय बैठक की, जिससे यह साफ हो गया है कि नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बंगाल में शांति और सुरक्षा स्थापित करना है. पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद आराम करने के बजाय सीधे काम पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव (CS), पुलिस महानिदेशक (DGP) और कई वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ एक प्रारंभिक बैठक की. इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शुभेंदु का यह कड़ा रुख उन्हें फिल्मी पर्दे के ‘नायक’ की तरह पेश कर रहा है, जो सत्ता मिलते ही व्यवस्था सुधारने में जुट गया है. सुवेंदु अधिकारी और पीएम मोदी सोमवार को नबन्ना में महाबैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार शाम 5 बजे राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें किसी भी अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की अनुमति नहीं है. राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), सभी पुलिस कमिश्नर, DIG और IG रैंक के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. STF और CID की भी होगी सक्रियता इस बैठक में केवल जिला पुलिस ही नहीं, बल्कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराध जांच विभाग (CID) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी राज्य में पिछले कुछ समय से सक्रिय माफिया नेटवर्क, सीमा पार तस्करी और चुनावी हिंसा के मामलों पर इन एजेंसियों से सीधे जवाब-तलब कर सकते हैं. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि पुलिस बल राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करे और जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा हो. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस सोमवार की बैठक के बाद बंगाल पुलिस के ढांचे में एक बड़ा फेरबदल (Reshuffle) देखने को मिल सकता है. जो अधिकारी पिछली सरकार के बेहद करीबी माने जाते थे या जिन पर पक्षपात के आरोप लगे हैं, उन पर मुख्यमंत्री की पैनी नजर है. सुवेंदु अधिकारी ने पहले ही संकेत दिया है कि वह पुलिसिंग में ‘प्रोफेशनलिज्म’ लाना चाहते हैं. बंगाल में वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक नियंत्रण के लिए एक्शन में सुवेंदु. मुख्यमंत्री का यह ‘एक्शन अवतार’ संदेश देता है कि वह अपनी जीत को केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि बंगाल की प्रशासनिक व्यवस्था को बदलने के जनादेश के रूप में देख रहे हैं. सोमवार की बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले ‘स्पेशल टास्क’ से यह तय हो जाएगा कि बंगाल में आने वाले दिनों में अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ कैसी कार्रवाई होने वाली है. बंगाल की जनता को अब एक ऐसी सरकार की उम्मीद है जो ‘कानून का राज’ स्थापित करे, और सुवेंदु अधिकारी इसकी शुरुआत अपने पहले ही कदम से कर चुके हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

Thalapathy Vijay New CM | Actor Vijay News | Thalapathy Vijay News...

होमताजा खबरदेश आखिरकार थलापति को मिल ही गई ‘विजय’, जुटा लिया 118 का आंकड़ा, कब लेंगे शपथ? Last Updated:May 09, 2026, 17:00 IST थलापति विजय ही तामिलनाडु में सरकार बनाने जा रहे हैं. कांग्रेस, CPI, CPI-M के बाद वीसीके ने समर्थन लेटर दे दिया है. वे जादुई आंकड़े को पार गए हैं. टीवीके के समर्थकों में जश्न का माहौल है. थलापति विजय ने जुटा लिया 118 का जादुई आंकड़ा, तामिलनाडु का बनेंगे सीएम. Tamil Nadu Government Formation: थलापति विजय ही तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रहे हैं. शनिवार को उनको एक और पार्टी का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार बनाने के 118 सीट के जादुई आंकड़े को उनकी पार्टी ने पार कर लिया है. विजय को कांग्रेस, CPI, CPI-M के बाद वीसीके ने समर्थन दिया है. शनिावर को वीसीके के प्रेसिडेंट ने शाम को समर्थन पत्र सौंपा. टीवीके के समर्थकों में जश्न का माहौल है. विजय की पार्टी आधव अर्जुन ने कहा कि वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के टीवीके को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है. पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है. इस सपोर्ट के साथ TVK के विजय तमिलनाडु में कोएलिशन सरकार चलाएंगे. वीसीके प्रेसिडेंट विदुथलाई चिरुथईगल काची ने कहा कि सी. जोसेफ विजय और उनकी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की लीडरशिप में सरकार बनाने में सपोर्ट करेगी. बता दें कि वीसीके के पास दो विधायकों का समर्थन है. पार्टी प्रेसिडेंट थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके नेता को समर्थन का पत्र सौंपा. बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार को दिन में वीसीके के सूत्रों के हवाले से पता चला था कि टीवीके ने निवेदन किए गए फॉर्मेट में सपोर्ट लेटर जमा किया जाएगा ताकि गवर्नर मिस्टर विजय को सरकार बनाने के लिए इनवाइट कर सकें. तमिलनाडु में हुए चुनाव में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय का टीवीके बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, वे बहुमत के जादुई आंकड़े छूने से दूर रह गए. वे सरकार बनाने के लिए तामम पार्टियों से समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

ताज़ा खबर

बेघर बच्चों को देख हुईं भावुक, फिर इस महिला ने शुरू की...

Last Updated:May 09, 2026, 15:59 IST साईंकृपा संस्था की संस्थापक अंजना रामगोपाल ने ममता और अपनेपन की मिसाल पेश की हैं जिनकी परवरिश और प्यार की बदौलत कई बच्चे आज देश-विदेश में नौकरी कर रहे हैं और अपने पैरों पर खड़े हैं. नोएडा: मां सिर्फ जन्म देने वाली ही नहीं होती, ममता और अपनापन देने वाली हर महिला मां कहलाने का हक रखती हैं और इस मदर्स डे पर हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताएंगे जिन्होंने खुद शादी नहीं की, लेकिन आज सैकड़ों बच्चों की प्ररेणा बनी हैं. कहानी है नोएडा सेक्टर 12 स्थित साईंकृपा संस्था की संस्थापक अंजना रामगोपाल की. जिनकी परवरिश और प्यार की बदौलत कई बच्चे आज देश-विदेश में नौकरी कर रहे हैं और अपने पैरों पर खड़े हैं. 36 साल पहले करी थी संस्था की शुरुआतबता दें कि अंजना राज गोपाल मूल रूप से केरलम की निवासी है. और उन्होंने करीब 36 साल पहले साई कृपा संस्था की नींव रखी थी, उन्होंने महसूस किया था कि समाज के इन वंचित बच्चों को भी शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए. हालांकि उनके प्रयासों का नतीजा यह है कि आज अंजना रामगोपाल और उनकी संस्था के जरिए दर्जनों युवा और युवतियां शादी कर चुके हैं और देश विदेश में नौकरी भी कर रहे हैं. संस्था में बच्चे शिक्षित ही नहीं आत्मनिर्भर भी बनते हैवहीं अंजना राजगोपाल ने लोकल18 से बात करते हुए बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास पर भी ध्यान देना हैं. उनका मानना हैं, कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्य और आत्मविश्वास भी बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जहां उन्होंने सैकड़ों बच्चों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि एक नया जीवन भी दिया हैं. हालांकि अंजना अपने इन बच्चों को खुद की संतान की तरह मानती हैं. उन्होंने अपने जीवन में कभी शादी नहीं की, लेकिन अनाथ बच्चों की मां बनकर उन्हें स्नेह और सुरक्षा जरूर दी हैं. उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया हैं, जहां बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिलता हैं. और बच्चों को न केवल पढ़ाई की सुविधा दी जाती हैं, बल्कि उन्हें खेलकूद, कला, संगीत और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता हैं. दर्जनों बच्चों की कराई शादीवही अंजना राज गोपाल का जीवन उन सभी के लिए प्रेरणा हैं जो समाज सेवा में रुचि रखते हैं. बता दें कि अंजना राजगोपाल ने दर्जनों बच्चों को पाल पोषकर उनकी शादी कराई हैं और कुछ बच्चों को विदेश भी भेजा हैं. इनकी माने तो संस्था में सबसे छोटा बच्चा 2 साल का और सबसे बड़ा 20 से 22 साल का हैं. वही उनका सपना है कि वो बुजुर्गों, और उन बच्चों के लिए भी काम करे जो रेड लाइट पर भीँख मांगते हैं. अब तक हजारों बच्चो को उनके पेरेंट्स से मिलवा चुकी हैंअंजना ने बताया कि वह पहले एक मीडिया संस्थान में काम करती थीं. और बचपन से ही अनाथ बच्चों को देखकर उनका मन विचलित हो जाता था. वहीं एक दिन नौकरी से लौटते समय उन्होंने एक विकलांग बच्चे को किसी व्यक्ति द्वारा पीटते देखा, जिसके बाद वह उस बच्चे को अपने साथ ले आईं और उसकी परवरिश की और यही घटना उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट बनी और उन्होंने साई कृपा संस्था की शुरुआत कर दी. अंजना का कहना है कि जब भी कोई बच्चा उन्हें मिलता है तो वह सबसे पहले पुलिस की मदद से उसके माता-पिता और परिवार को खोजने की कोशिश करती हैं. और उन्हें उनसे मिलवाने की कोशिश करती हैं. हालांकि अब तक उन्होंने हजारों बच्चों को उनके परिवार से मिलाया हैं. About the Author शिवानी गुप्ता Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times⁠, DEN Kashi ⁠and The L…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

UPSC Recruitment 2026: प्रोफेसर और अनुवादक समेत 45 पदों पर वैकेंसी, 25...

Last Updated:May 09, 2026, 15:01 IST UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग ने एसोसिएट प्रोफेसर और DRDO अधिकारी समेत 45 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 09 मई 2026 से शुरू हो गई है. जानिए यूपीएससी में नौकरी के लिए पात्रता, सैलरी और अप्लाई करने का पूरा तरीका. UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में सरकारी नौकरी के लिए जल्द ही आवेदन करें नई दिल्ली (UPSC Recruitment 2026). यूपीएससी में उच्च पदों पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग ने ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ के 45 रिक्त पदों के लिए भर्ती का बिगुल फूंक दिया है. इस बार की वैकेंसी केवल जनरल एडमिनिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं है. इसमें रक्षा मंत्रालय से लेकर संस्कृति मंत्रालय तक के अलग-अलग विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अनुवादक जैसे पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. यूपीएससी में सरकारी नौकरी के लिए upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. यूपीएससी ने इस भर्ती में उन विशेषज्ञों को भी मौका दिया है जो चीनी और तिब्बती जैसी भाषाओं के जानकार हैं या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अध्यापन का अनुभव रखते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2026 तय की गई है. आखिरी समय में यूपीएससी की वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप समय रहते सरकारी नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. UPSC भर्ती 2026: 45 पदों पर सरकारी नौकरी की बहार संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 45 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसमें सबसे ज्यादा 29 पद डीआरडीओ (DRDO) में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड-II के हैं. इसके अलावा कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), खान मंत्रालय में सहायक खनन अभियंता और लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी. रक्षा मंत्रालय में चीनी और तिब्बती भाषा के अनुवादकों के लिए भी 1-1 पद सुरक्षित है. यूपीएससी में नौकरी के लिए योग्यता और आयु सीमा यूपीएससी में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. प्रोफेसर पदों के लिए शैक्षणिक अनुभव और इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो पद के अनुसार न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 वर्ष उम्र तय की गई है. आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी. सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा की डिटेल्स upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. यूपीएससी में सैलरी कितनी मिलेगी? संघ लोक सेवा आयोग में अभ्यर्थियों का चयन उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर की गई शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और इंटरव्यू के जरिए होगा. चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा, पद के अनुसार वेतनमान लेवल 7 से 10 और शैक्षणिक पदों के लिए लेवल 10 से 13A1 तक तय किया गया है, जो केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के तहत आता है. सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें? सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क महज 25 रुपये है. वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है. आवेदन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर विजिट करके संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. विभिन्न भर्तियों के लिए मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करने पर ही फॉर्म सबमिट होगा. About the Author Deepali PorwalSenior Sub Editor Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top