भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

जेएससीए के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना...

लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप संशोधित संविधान लागू नहीं करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की गई है। बीसीसीआई और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के आरोप में जमशेदपुर निवासी नंदू पटेल ने सर्वोच्च न्यायालय में आपराधिक अवमानना याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को रजिस्टर्ड कर लिया। याचिका में जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, डॉ. नफीस अख्तर खान, संजय सहाय तथा बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया समेत दस लोगों को पक्षकार बनाया गया है। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2016, 2018 और 2022 में जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप सभी राज्य क्रिकेट संघों को संशोधित संविधान लागू करने का निर्देश दिया था। जेएससीए ने 23 सितंबर 2018 की विशेष आम बैठक के बाद संशोधित संविधान रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा, लेकिन वह अब तक निबंधक के पास पेंडिंग है। फिर भी संघ ने गैर-पंजीकृत संविधान के आधार पर 2019, 2022 और 2025 में चुनाव करा लिए। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 12 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi new...

Last Updated:July 12, 2026, 00:26 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 12 july 2026: धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के नए वायदे में सावधानी बरतनी चाहिए. कोई नया निवेश करना हो, कोई नया कारोबार शुरू करना हो या कोई भी नया काम करने वाले हैं, तो आप पूरी तरह से सतर्क रहें.  जमुई:  आज 12 जुलाई 2026 के दिन कई तरह की ज्योतिषीय घटनाओं का प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. जिसका फायदा धनु राशि के जातकों को हो सकता है. खासकर आज के दिन आपको नए कॉन्टेक्ट्स बनाने में सफलता मिलेगी. अगर आप नेटवर्किंग से जुड़ा कोई काम करते हैं, या कोई भी ऐसा काम करते हैं जिसमें आपको अलग-अलग तरीके के लोगों से बातचीत करनी पड़ती है तो आज का दिन आपके लिए बड़ा अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बुध लगातार उल्टी चाल में है, और इस कारण धनु राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. आज भी उनकी उल्टी चाल आपके लिए थोड़ी मुश्किल है खड़ी कर सकता है. हालांकि अब सूर्य देव भी अपने उल्टी चाल में आ गए हैं. ऐसे में आपको और अधिक सावधान होने की जरूरत है. किसी तरह के नए फायदे में रखें सावधानी ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के नए वायदे में सावधानी बरतनी चाहिए. कोई नया निवेश करना हो, कोई नया कारोबार शुरू करना हो या कोई भी नया काम करने वाले हैं, तो आप पूरी तरह से सतर्क रहें. थोड़ी सी भी जल्दीबाजी आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक रूप से भी सावधान होना पड़ेगा. आप बजट बनाकर ही कोई खर्च करें, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आज फालतू की चीज खरीदने से आप परहेज करें. अगर आप आज के दिन कोई नया ऑफर आपको मिलता है तो उसे स्वीकार करने में कोई भी जल्दीबाजी ना करें. उन्होंने बताया कि आज आप कुछ लोगों से नई चर्चा कर सकते हैं, इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाला है. प्यार के मामले में मिटने वाली दूरियां ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन प्यार के मामले में थोड़ी सफलता मिल सकती है. आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे. अगर आपका किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था, तो आज बातचीत के जरिए आप उसे सुलझा सकते हैं. उन्होंने बताया कि परिवार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. परिवार में बेहतर माहौल रहेगा तथा आप खुशियों के साथ आज का दिन व्यतीत कर सकेंगे. सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक तीन रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

डीडीसी ने सभी बीडीओ के साथ मनरेगा व ग्रामीण आवास योजनाओं की...

भास्कर न्यूज|गुमला उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ मनरेगा और ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्य और डेटा अपडेट पर निर्देश जारी किए गए। मनरेगा के तहत लंबित देयताओं की समीक्षा में अधिकारियों को अगले दिन तक सभी पेंडिंग प्रविष्टियां एमआईएस में अनिवार्य रूप से अपडेट करने को कहा गया। “वीबी-जी-रामजी” के तहत सभी पंचायतों में अधिकतम मांग सृजन के निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रतिदिन दर्ज मांग के अनुरूप मस्टर रोल जारी हों। एनएमएमएस ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा गया। ई-केवाईसी और जियो-मनरेगा (आफ्टर) से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि आगामी बुधवार तक उपलब्धि में कम से कम 5 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित की जाए। ग्रामसभा अपलोडेशन की स्थिति देखी: ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे 2024 के ग्रामसभा अपलोडेशन की स्थिति देखी गई। बैठक में बताया गया कि जिले की 159 पंचायतों में से 141 पंचायतों में ग्रामसभा अपलोडेशन पूरा हो चुका है। यह 88.68 प्रतिशत है। शेष पंचायतों में 11 जुलाई तक नियमानुसार अपलोडेशन पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी सामने आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहली किस्त प्राप्त 3,176 लाभुकों का जियो-टैगिंग कार्य लंबित है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आगामी बुधवार तक संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा में जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग पर चिंता जताई गई। संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। अबुआ आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में तीसरी किस्त प्राप्त लाभुकों के लंबित आवास शीघ्र पूरा कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे। Source link

झारखंड

बेटियों का कमाल:सलीमा टेटे को पहली बार एशियन गेम्स में भारतीय टीम...

20वें एशियाई खेल के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, झारखंड की 4 खिलाड़ियों को एक साथ मिला मौका हॉकी इंडिया ने 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेल-2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह मिली है। सबसे बड़ी बात यह है कि सिमडेगा की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे को पहली बार एशियाई खेल में भारतीय महिला टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग पहली बार एशियाई खेल में खेलेंगी। सिमडेगा की सलीमा टेटे पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे भरोसेमंद मिडफील्डरों में शामिल हैं। वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी टीम की कमान संभाल चुकी हैं। उनकी गति, फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और खेल की रफ्तार को नियंत्रित करने की कला ने उन्हें टीम का स्वाभाविक नेता बनाया है। पहली बार एशियाई खेल में भारतीय टीम की कप्तानी मिलना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है। सलीमा के नेतृत्व में भारतीय टीम से स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक क्वालिफिकेशन हासिल करने की उम्मीद भी की जा रही है। दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग करेंगी डेब्यू, निकी प्रधान दूसरी बार एश्यिान गेम्स खेलेंगी 1. सलीमा टेटे (मिडफील्डर) सलीमा का जन्म झारखंड के हॉकी गढ़ सिमडेगा के एक किसान परिवार में हुआ। पिता सुलक्षण टेटे स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते थे। उन्होंने ही सलीमा को शुरुआती प्रशिक्षण दी। अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन बॉल कंट्रोल और आक्रामक मिडफील्ड खेल के दम पर सलीमा ने कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई और आज वह देश की सबसे भरोसेमंद मिडफील्डरों में गिनी जाती हैं। 2. निक्की प्रधान (डिफेंडर) निक्की प्रधान का बचपन खूंटी के हेसेल गांव में बीता। अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया। 2016 में रियो ओलंपिक के लिए चयनित होकर इतिहास रचा। वे झारखंड की पहली महिला ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी बनीं। निक्की भारतीय टीम की रक्षा पंक्ति को मजबूती प्रदान करती हैं। 3. ब्यूटी डुंगडुंग (मिडफील्डर) ब्यूटी का जन्म सिमडेगा के करंगागुड़ी गांव में हुआ। उन्होंने सिमडेगा स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण लिया। 2023 में गंभीर घुटने की चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहीं। गेंद पर नियंत्रण, सटीक पासिंग और पूरे मैदान में सक्रिय रहने की उनकी शैली ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में पहचान दिलाई है। 4. दीपिका सोरेंग (फॉरवर्ड): उभरती स्ट्राइकर दीपिका सोरेंग अपनी तेज रफ्तार और गोल करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। 2023 जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। उन्हें भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली। विपक्षी रक्षा पंक्ति को भेदने की उनकी क्षमता भारतीय टीम के आक्रमण को मजबूती देती है। Source link

ताज़ा खबर

Salman Khan Property Sale : सलमान खान ने 10 साल पहले खरीदा...

Last Updated:July 12, 2026, 00:12 IST Salman Khan Property Sale : सलमान खान ने करीब 11 साल पहले एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे अब 62 लाख रुपये के मुनाफे पर बेचा गया है. यह अपार्टमेंट बांद्रा के पॉश इलाके में स्थित है. सलमान खान ने बांद्रा में एक अपार्टमेंट 3.5 करोड़ में बेचा है. नई दिल्ली. बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने साल 2015 में एक अपार्टमेंट खरीदा था, जिसे अब 3.50 करोड़ रुपए में बेच दिया. मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित शिव स्थान हाइट्स में सलमान खान ने साल 2015 में 2 करोड़ 88 लाख रुपए में यह अपार्टमेंट खरीदा था. इस तरह देखा जाए तो उन्हें मकान बेचने पर करीब 62 लाख रुपए का फायदा हुआ है. हालांकि, मुंबई जैसे महंगे शहर में बीते 11 साल में प्रॉपर्टी की यह बढ़ी कीमत ज्यादा नहीं लगती है. वह भी सलमान खान की प्रॉपर्टी को इतना ज्यादा लाभ नहीं मिलना चौंकाता है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अपने प्रॉपर्टी का ट्रांजेक्शन 9 जुलाई को किया था. यह अपार्टमेंट मुनीर अकबरअली डंडावाला, महाड़ियाली अकबरअली डंडावाला और जेहरा मडियाली डंडावाला ने मिलकर खरीदा है. मकान खरीदने वाले ने करीब 21 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है जिस पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में ₹30000 का भुगतान करना पड़ा है. हालांकि, सलमान खान ने अभी तक इस बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. कितना बड़ा है अपार्टमेंटसलमान खान ने जिस अपार्टमेंट को बेचा है, उसका कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फीट है जिसमें दो कर पार्किंग भी मिलती है. रजिस्ट्रेशन वैल्यू के हिसाब से इस प्रॉपर्टी को 46,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया के भाव पर बेचा गया है. इस लेनदेन में सलमान खान को करीब 62 लख रुपए का फायदा हुआ है. पहले भी सलमान खान ने यहां बेची है प्रॉपर्टीशिव स्थान हाइट्स में सलमान खान की ओर से बेची गई यह पहली प्रॉपर्टी नहीं है. उन्होंने जुलाई 2025 में भी एक अपार्टमेंट को 5.35 करोड़ रुपए में बेचा था. इस अपार्टमेंट का एरिया करीब 1,318 स्क्वायर फीट था और यह भी बांद्रा वेस्ट बिल्डिंग में ही स्थित था. फिलहाल सलमान खान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं, जो बांद्रा में स्थित है. इस बिल्डिंग में सलमान खान और उनकी फैमिली 1974 से रहते आए हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट आज भी सलमान खान की मां सलमा खान के नाम से रजिस्टर्ड है. About the Author Pramod Kumar Tiwari प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

मृत महिला के घर पहंुचे पूर्व विधायक विनोद सिंह ने परिजनों को...

बड़की सरिया | सरिया प्रखंड के गरमुंडो गांव में जंगली हाथी के हमले में शांति देवी, पति रघु यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक ने कहा कि खेती-बारी के मौसम में यदि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिले तो ग्रामीणों को सतर्क रहना चाहिए और जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन एवं वन विभाग से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सभी सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तत्काल राहत के रूप में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर मुआवजा राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। Source link

झारखंड

जेयूटी के नाम पर 40 घंटे की ट्रेनिंग का मेल:छात्रों से मांगे...

विवाद बढ़ा तो यूनिवर्सिटी ने कहा-मेल ही फर्जी है झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के नाम से 40 घंटे के इंडस्ट्रीयल रेडी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संबंधित एक एक ईमेल संबद्ध इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को भेजा गया। ईमेल में सभी सेमेस्टर के डिप्लोमा और बीटेक छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई थी। इसके लिए प्रति छात्र 3000 रुपए शुल्क निर्धारित किए गए थे। यह ईमेल राज्य के 60 से अधिक संबद्ध इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों तक पहुंचा। इन कॉलेजों के लगभग वाले करीब 10 हजार छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया था। 24 घंटे के अंदर दूसरा ईमेल जारी कर जेयूटी ने कहा कि ईमेल विश्वविद्यालय या उसके प्लेसमेंट सेल की ओर से जारी नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय ने इसे फर्जी बताया। ईमेल में क्या कहा गया था पहले ईमेल में कहा गया था कि विश्वविद्यालय ने कहा कि टेक स्किल इंडिया रांची के सहयोग से 40 घंटे का इंडस्ट्री-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों की तकनीकी दक्षता, इंटरव्यू की तैयारी और कैंपस प्लेसमेंट की संभावनाओं को बेहतर बनाना है। ईमेल में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारियों और विभागाध्यक्षों से छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। इसके लिए गूगल फॉर्म का लिंक भेज दिया गया था। केवल विवि के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील विश्वविद्यालय ने जारी किया स्पष्टीकरण विवाद बढ़ने के बाद जेयूटी ने स्पष्ट किया कि उक्त ईमेल विवि की ओर से जारी नहीं किया गया है। किसी अनधिकृत व्यक्ति ने उसके नाम का उपयोग करते हुए यह ईमेल भेजा है। सभी कॉलेजों और संबंधित पक्षों से कहा गया कि वे इस ईमेल को आधार बनाकर कोई कदम न उठाएं। केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें, अन्य किसी सूचनाओं पर नहीं। प्रशिक्षण जरूरी नहीं, इच्छुक छात्र पंजीकरण करें विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने नन मैंडेटरी की जगह मैंडेटरी लिख दिया, जिसके कारण इस तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। उनके अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य नहीं है। केवल वही छात्र इसमें पंजीकरण करें, जो इसे अपने लिए उपयोगी समझते हों। उन्होंने छात्रों को ऐसे ईमेल से सावधान रहने को कहा। Source link

ताज़ा खबर

पहलगाम के ओवेरा नाले में फटा बादल, फ्लैश फ्लड के बाद आफत...

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम स्थित ओवेरा नाले में शनिवार को बादल फटने के बाद अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. एसडीएम पहलगाम ने बताया कि एहतियात के तौर पर बटकूट रिसीविंग स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद कर दिए गए हैं. इसके चलते अवूरा, दहवातू, लद्दी और बटकूट इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. हालांकि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. Source link

झारखंड

असंगठित मजदूर मोर्चा व भाकपा माले की संयुक्त बैठक संगठन विस्तार और...

गिरिडीह | सदर प्रखंड के महुआटांड़ स्थित असंगठित मजदूर मोर्चा कार्यालय में शुक्रवार भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता किशोर राय ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि बीएलओ द्वारा वितरित प्रपत्रों को सही और पूर्ण रूप से भरवाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करेंगे। झारखंड असंगठित मजदूर मोर्चा का सदस्यता अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी। बैठक में बालमुकुंद कंपनी की प्रस्तावित पाइपलाइन योजना और उसरी नदी से जल दोहन पर चिंता जताई गई। नेताओं ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल दोहन रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की। धनबाद सांसद ढुलू महतो की ओर से निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर कथित टिप्पणी की निंदा की गई। धनबाद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन और भू-धसान की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग भी उठी। Source link

झारखंड

ताराटांड़ के जंगल में बैठकर लोगों से ठगी कर रहे 5 शातिर...

भास्कर न्यूज| गिरिडीह गिरिडीह पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ताराटांड़ मध्य विद्यालय के पीछे जंगल में छिपकर देश भर के लोगों को चूना लगा रहे 5 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप और बाइक जब्त की है। अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या-21/2026 दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार पांच अपराधियों में दो अशोक कुमार मंडल व बबलू कुमार मंडल हिस्ट्रीशीटर ठग है। जो पहले भी साईबर अपराध में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने साइबर ठगी के खेल का पूरा खुलासा किया। ये अपराधी आम लोगों को झांसे में लेने के लिए कस्टमर सपोर्ट एपीके और वाईफाई एपीके नाम से फर्जी फाइलें (लिंक) भेजते थे। जैसे ही कोई यूजर इन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड करता, अपराधियों को उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता था। आसानी से उनके बैंक खातों में सेंध लगा देते थे। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इस टीम में पुलिस निरीक्षक चंद्रनाथ उरांव, पुनीत कुमार गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, गजेंद्र कुमार, हवलदार अमरनाथ प्रसाद, आरक्षी संदीप कुमार वर्मा, भूपाल मंडल और पुलिस लाइन का सशस्त्र बल शामिल था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे जंगल की घेराबंदी की और इन्हें भागने का मौका नहीं दिया। अपराधियों का प्रोफाइल: -जनार्दन मंडल (26 वर्ष): पिता- टुनटुन मंडल, ग्राम- कोरबंधा, ताराटांड़।-अशोक कुमार (24 वर्ष): पिता- जुगल मंडल, ग्राम- झीतरी, ताराटांड़। (यह आरोपी साल 2020 में भी साइबर ठगी के केस में जेल जा चुका है)।-बबलू कुमार मंडल (36 वर्ष): पिता- होरील मंडल, ग्राम- कोरबंधा, ताराटांड़। (इसका पुराना आपराधिक इतिहास है, यह 2016 और 2020 में भी जेल की हवा खा चुका है)। -दीपक कुमार मंडल : पिता- तालेबर मंडल,। -विष्णु कुमार ताराटांड़। Source link

Scroll to Top