भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

कन्या राशि वाले नकारात्मक सोच से रहें दूर, हनुमान चालीसा का करें...

Last Updated:July 01, 2026, 02:17 IST Aaj ka Kanya Rashifal 1 July 2026: आज कन्या राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. काम में रुकावट, मन में उदासी और विवाद की स्थिति बन सकती है.क्या आज कोर्ट-कचहरी के लगेंगे चक्कर या मिलेगी राहत? देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानिए पूरा राशिफल और बचाव के आसान उपाय. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन बदलती है और इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बना हुआ है. वही चंद्रमा पहले धनु राशि में रहेगा और बाद में मकर राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि ग्रहों की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है. खासकर कन्या राशि के जातकों को आज अपने कामकाज में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज कन्या राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. जिस काम को पूरा करने की योजना बनाएंगे, उसमें रुकावटें आ सकती हैं. छोटी-छोटी परेशानियों के कारण मन परेशान रह सकता है. इसलिए जल्दबाजी करने से बचें और हर काम धैर्य के साथ पूरा करने की कोशिश करें. अगर किसी जरूरी फैसले की बात हो तो सोच-समझकर ही कदम उठाएं. कोर्ट कचहरी का काटना पड़ सकता है चक्करउन्होंने बताया कि आज कोर्ट-कचहरी या सरकारी कार्यालय से जुड़े मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. यदि कोई कानूनी मामला पहले से चल रहा है तो उसमें अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें और बिना पूरी जानकारी के कोई निर्णय न लें. आज मानसिक स्थिति भी थोड़ी कमजोर रह सकती है. मन में उदासी, निराशा या हताशा का भाव आ सकता है. आत्मविश्वास पहले की तुलना में थोड़ा कम महसूस होगा. ऐसे समय में नकारात्मक सोच से दूर रहने की जरूरत है. परिवार के लोगों से खुलकर बात करें और बेवजह की चिंताओं को अपने ऊपर हावी न होने दें. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने से काफी राहत मिलेगी. व्यापार में नया निवेश करने से पहले कर लें सोच-विचारआज किसी से बहस या विवाद होने की भी संभावना है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें जिसका बाद में पछतावा हो. कार्यस्थल हो या घर, सभी के साथ संयमित व्यवहार रखें. इसके साथ ही अपने जरूरी काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें. जो काम जितना महत्वपूर्ण है, उसे खुद की निगरानी में पूरा करना ही बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. न तो बहुत बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं और न ही किसी बड़ी हानि के योग बन रहे हैं. हालांकि यदि नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें. पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें, उसके बाद ही पैसा लगाएं.अनुभवी लोगों की सलाह लेना भी लाभदायक साबित हो सकता है. दिन को बेहतर बनाने के लिए करें यह उपायदिन को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य ने धार्मिक उपाय भी बताए हैं. उनका कहना है कि आज श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें. भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से मानसिक तनाव कम होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिन की परेशानियों से राहत मिलने की संभावना रहेगी. संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से बीत सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

ट्रकों में आगे पीछे नंबर प्लेट अनिवार्य करें

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक चंदवा गैरेज लाइन स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदवा निवासी एसोसिएशन के सचिव रोहित अग्रवाल ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों को यह कहा गया कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरी है, दुर्घटना किसी से भी हो सकती है, लेकिन लापरवाही का हम लोग समर्थन नहीं करते, इसलिए सभी ट्रक मालिक अपने-अपने चालकों को नियमित रूप से यह निर्देश दे कि कोई भी वाहन चालक नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाएगा। सभी ट्रकों में आगे पीछे नंबर प्लेट रहना अनिवार्य करें। ट्रकों में रेडियम पट्टी अवश्य लगाए, आवश्यक कागजात ट्रक में अवश्य रखें, और गति सीमा के अंतर्गत ही ट्रक चलाएं और एसोसिएशन समय-समय पर टूटूवा मोड, बनारी, आदर, घाघरा, लोहरदगा, सेन्हा, चंदवा विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान भी चलाएगी। लगातार ट्रकों को रोककर इन सब चीजों की जांच करेगी। इस क्रम में कोई भी चालक अगर गलत पाया गया तो वैसे ट्रकों को चिन्हित करके एक महीना के लिए खड़ा कर दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने कहा की आए दिन हेसल प्लांट, लोहरदगा में तीन-तीन दिन तक ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर दिया जा रहा है, जिसके कारण चालक तो दो- तीन दिन भूखे प्यासे रह ही रहे हैं। आम जनता और वहां के स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। इस पर हिंडाल्को को कहने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमओ का गलत आदेश के कारण एकदम कम समय में पहाड़ से साईडिंग तक गाड़ियों को खाली करने का आदेश है, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। नो एंट्री होने के बाद जब ट्रक खुलते हैं तो पूरा शहर जाम हो जाता है। प्रशासन लोहरदगा में बायपास रोड अभी तक उपलब्ध नहीं करा पाई है, इन सभी मुद्दों को लेकर कल लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा के उपायुक्त एवं डीएमओ, लोहरदगा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में जालिम माइंस एवं कुजाम माइंस की गाड़ियों के समायोजन पर चर्चा हुई लेकिन कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। मौके पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुद्रिका यादव रोहित अग्रवाल रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सह कोषाध्यक्ष इरफान दानिश, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शिवनाथ यादव, उपाध्यक्ष जतरू मुंडा, मुंतजिर आलम, इम्तेयाज अहमद बबलू, अजमल कुरैशी, इरशाद डबलू व मनीष सिंह प्रेमनाथ उरांव, महेंद्र प्रसाद, साहू बबलू खान, मोहम्मद गुड्डू, अभिनव विश्वकर्मा सह सचिव सुमित विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ट्रक मालिक उपस्थित थे। Source link

झारखंड

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से अपराध पीड़ितों और योजनाओं के...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के निर्देशन में झालसा के उपसचिव अभिषेक कुमार और अवर सचिव दीपक कुमार साहू ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के माध्यम से अपराध पीड़ितों और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से सीधा संवाद किया। उन्हें मिल रही सुविधाओं और सहायता की जानकारी ली। इसके पूर्व सभा कक्ष में झालसा के पदाधिकारीगण सीजेएम केके मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा, सचिव लाल दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नालसा की विभिन्न योजनाएं का धरातल पर उचित क्रियान्वयन है। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर पीड़िता को किस प्रकार से लाभ मिल रहा है उनके जीवन में क्या बदलाव आया है। इसका मूल्यांकन करने का जिम्मा पूरे भारत के सभी एसएलएसए को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में कार्य किए जा रहे हैं और पीड़ितों से मुलाकात कर जानकारी ली जा रही है। वहीं इसपर कई तरह के पहल किए जा रहे हैं ताकि इसे और भी प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी एजेंसी की तरह सेवा प्रदान करने के लिए हैं। हमें ध्यान रखना है कि हमें जो भी कार्य मिला है उसे पूरी जिम्मेवारी से पूरा करे। डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों को समय पर न्याय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डालसा से संपर्क करने की अपील की। मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन रोहित कुमार, रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार गुप्ता, सिविल जज जूनियर डिवीजन जया स्मिता कुजूर, पीएलए के सदस्य, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, लाभुक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

फैसले नहीं, र‍िजल्‍ट बताओ…पीएम मोदी ने 4 घंटे तक आला अफसरों की...

होमताजा खबरदेश फैसले नहीं, र‍िजल्‍ट बताओ…पीएम मोदी ने 4 घंटे तक आला अफसरों की लगाई क्‍लास Last Updated:June 30, 2026, 20:59 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों के आला अफसरों के साथ चार घंटे तक बैठक की. उन्‍हें बताया क‍ि सरकार क्‍या चाहती है, क‍िस तरह काम होना चाह‍िए. पीएम मोदी का फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भर भारत पर ज्‍यादा था. पीएम ने साफ कहा क‍ि फैसलों का असर लोगों की ज‍िंदगी में द‍िखना चाह‍िए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के आला अफसरों को एक साथ बुलाया. उनके साथ 4 घंटे तक क्‍लास चलाई.एक एक से पूछा, क्‍या फैसले ल‍िए और उनका जमीन पर क‍ितना असर हुआ. क‍ितने लोगों को फायदा पहुंचा. पीएम मोदी ने मंत्रालयों के सच‍िवों को क्‍ल‍ियर मैसेज द‍िया क‍ि सरकारी योजनाओं को फाइल से बाहर निकालो. असर स‍िर्फ कागजों पर नहीं, लोगों की ज‍िंदगी में द‍िखना चाह‍िए. र‍िजल्‍ट द‍िखना चाह‍िए. बदलाव आम लोगों को महसूस होना चाह‍िए. मीटिंग में दो बड़े मुद्दों पर खास फोकस रहा. पहला, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए गैर-जरूरी नियमों को खत्म करना और जरूरी सुधार लागू करना. दूसरा, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और तेज गति से आगे बढ़ाना. सचिवों ने अपने-अपने मंत्रालयों में चल रहे सुधारों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री को दी. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से कहा कि मंत्रालयों के बीच तालमेल बढ़ाना समय की जरूरत है. उन्होंने विभागों के अलग-अलग काम करने की पुरानी व्यवस्था से बाहर निकलने और ‘होल ऑफ गवर्नमेंट’ यानी पूरी सरकार के एक साथ काम करने के मॉडल पर जोर दिया. उनका कहना था कि कई योजनाएं तभी सफल होंगी, जब अलग-अलग मंत्रालय मिलकर काम करेंगे. फैसलों का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की भी सलाह दी. उनका कहना था कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए मंत्रालय बेहतर समन्वय कर सकते हैं, योजनाओं की बेहतर प्लानिंग हो सकती है और फैसले भी तेजी से लिए जा सकते हैं. पीएम मोदी ने सचिवों से कहा कि किसी भी योजना की सफलता का असली पैमाना उसकी फाइल नहीं, बल्कि आम लोगों पर उसका असर है. उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर ज्यादा ध्यान देने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी फैसलों का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे. हालांकि बैठक में किसी नई योजना या बड़े नीति फैसले की घोषणा नहीं की गई, लेकिन प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार का फोकस अब नियमों को आसान बनाने, मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय, आत्मनिर्भर भारत को गति देने और योजनाओं के जमीनी असर पर रहेगा. बैठक को आने वाले समय में शासन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. About the Author ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor <strong>Gyanendra Kumar Mishra</strong> is a senior journalist with nearly <strong>20 years of experience</strong> in the media industry. He is currently associated with <strong>News18 Hindi </strong>(hindi.new…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

कम किराए में अमीरों जैसा फ्लैट, जमशेदपुर में आदित्यपुर सिंडिकेट कॉलोनी है...

Last Updated:June 30, 2026, 23:46 IST Adityapur Syndicate Colony: कॉलोनी में 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर है, जिससे परिवार के सदस्य खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं. साफ-सफाई और हरियाली भी इस क्षेत्र की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है. अगर आप जमशेदपुर में एक ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जहां आपको शांत वातावरण, सुरक्षित माहौल और एक अच्छी सोसाइटी मिले, तो आदित्यपुर की सिंडिकेट कॉलोनी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यह इलाका लंबे समय से अपनी व्यवस्थित जीवनशैली और बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है. सिंडिकेट कॉलोनी को स्थानीय लोग अक्सर “ऑफिसर्स कॉलोनी” के नाम से जानते हैं. यहां बड़ी संख्या में सरकारी और निजी कंपनियों के अधिकारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी रहते हैं. इसी वजह से यहां का माहौल काफी सभ्य, शिक्षित और अनुशासित माना जाता है. किराए की बात करें तो यहां मकान और फ्लैट लगभग ₹10,000 प्रतिमाह से उपलब्ध हो जाते हैं. अलग-अलग बजट और जरूरत के अनुसार लोगों को कई विकल्प मिल जाते हैं. परिवार के साथ रहने वाले लोगों के लिए यह इलाका विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google कॉलोनी में 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर है, जिससे परिवार के सदस्य खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं. साफ-सफाई और हरियाली भी इस क्षेत्र की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है. बच्चों के लिए यहां खुला वातावरण और खेलने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है. कॉलोनी का शांत माहौल बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी अनुकूल माना जाता है. यही कारण है कि कई परिवार वर्षों से यहां रहना पसंद करते हैं. लोकेशन के लिहाज से भी यह क्षेत्र काफी सुविधाजनक है. आसपास बाजार, स्कूल, मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन भी यहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इसके अलावा फूड डिलीवरी और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे यहां का जीवन और अधिक सुविधाजनक बन जाता है. Source link

झारखंड

एमबीबीएस में ए​डमिशन के लिए फर्जी प्रमाणपत्र दिया, रिम्स ने नामांकन रद्द...

रिम्स ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले एक छात्र का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। संस्थान ने वर्ष 2025 बैच के एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार, पिता मंटू प्रसाद मंडल के खिलाफ यह कार्रवाई जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। रिम्स प्रबंधन के अनुसार छात्र के दाखिले को लेकर शिकायत मिलने के बाद संबंधित दस्तावेजों की सत्यता की जांच के लिए साहेबगंज के उपायुक्त को पत्र भेजा गया था। जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में छात्र द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के तहत प्रस्तुत जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद संस्थान ने नियमानुसार छात्र का नामांकन रद्द कर दिया। रिम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिम्स ने नि:शुल्क नीट-यूजी कोचिंग के लिए 30 मेधावी विद्यार्थियों को चुना रांची| आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में रिम्स ने अपने नि:शुल्क नीट-यूजी कोचिंग कार्यक्रम के लिए चयनित 30 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। रिम्स प्रबंधन ने चयनित सभी विद्यार्थियों को 3 जुलाई को आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद कोचिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। Source link

झारखंड

बोकारो में कलाकारों ने आरडी बर्मन को दी स्वरमयी श्रद्धांजलि

सिटी रिपोर्टर | बोकारो फिल्म संगीत के महान संगीतकार राहुल देव बर्मन की जयंती पर रविवार देर शाम सेक्टर-12 में स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले संगीत संध्या का आयोजन कर उन्हें स्वरांजलि दी गई। कार्यक्रम का संयोजन रमण चौधरी और रागिनी सिन्हा अंबष्ठ ने किया। शुरुआत अरुण पाठक, रमण चौधरी, रंजू सिंह, सुनीता गुप्ता, रंजना सिन्हा, रिद्धिमा रिया, शिक्षक नीरज सिंह व पूर्णेंदु कुमार सिंह ने आरडी बर्मन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की। वक्ताओं ने कहा कि आरडी बर्मन प्रयोगधर्मी संगीतकार थे, जिन्होंने परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय कर भारतीय फिल्म संगीत को नई दिशा दी। कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरुण पाठक, रमण चौधरी, सुनीता गुप्ता, रंजना सिन्हा, रिद्धिमा रिया और रंजू सिंह की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में श्वेता प्रियदर्शिनी, किरण, प्रीति सिंह सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। Source link

ताज़ा खबर

देश की पाठशाला: सिया की साजिश और फरीदाबाद के राहुल का सुसाइड,...

देश की पाठशाला: दुनिया में हर रिश्ता भरोसे की बुनियाद पर टिकता है. लेकिन जब वही भरोसा मौत की वजह बन जाए तो खौफ पैदा स्‍वाभाविक है. पुणे में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. यहां 20 साल की सिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या का आरोप है. सिया ने 26 साल के मंगेतर केतन को खाई में धकेल दिया था. यह कोई इकलौता मामला नहीं है. इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी की कहानी सामने आई थी. सोनम पर हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लगा था. यूपी के मेरठ का नीला ड्रम कांड तो कोई भूल ही नहीं सकता. वहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. उसने पति के शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में डाला और सीमेंट भर दिया. इन घटनाओं ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या पीड़ित परिवारों को कभी इंसाफ मिल पाएगा. पुलिस पुणे मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे कर रही है. लेकिन पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चश्मदीद का ना होना है. ऐसे में पुलिस डिजिटल सबूत और क्राइम सीन रिक्रिएशन पर निर्भर है. पुलिस को यह साबित करना होगा कि सिया और चेतन ने ही यह साजिश रची थी. पुणे मर्डर केस में 1 करोड़ रुपये की थ्योरी का असली सच आखिर क्या है?पुलिस जांच में सिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन के बारे में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हत्या सिर्फ प्यार का मामला नहीं है. इसके पीछे 1 करोड़ रुपये की गहरी साजिश छुपी हुई है. सिया ने शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से 1 करोड़ रुपये लिए थे. उसने इन पैसों से कोई शॉपिंग नहीं की. सिया ने यह पूरी रकम अपने ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को दे दी. चेतन इन पैसों से अपना कारोबार सेट करना चाहता था. दोनों ने मिलकर एक बहुत ही शातिर प्लान बनाया था. आरोप है कि सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने का फैसला किया. दोनों के बीच यह तय हुआ था कि मर्डर के बाद वे 3 साल तक शादी नहीं करेंगे. पुलिस का शक उन पर ना जाए, इसलिए यह दूरी बनाए रखने का प्लान था. 3 साल के अंदर चेतन सिया के पैसों से अपना बिजनेस मजबूत कर लेता. सिया के परिवार वाले इस खुलासे के बाद गहरे सदमे में हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी इतना खौफनाक कदम उठा सकती है. सिया की मर्जी से ही केतन के साथ उसकी शादी तय हुई थी. सिया की मां ने कहा, ‘अगर मेरी बेटी ने कोई गलती की है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए’. खाई में धक्का देने से पहले सिया और चेतन के बीच क्या सिग्नल तय हुआ था? हत्या की इस साजिश में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा गया था. सिया और चेतन ने एक-दूसरे को इशारा करने के लिए सिग्नल प्लान किए थे. घटना वाले दिन केतन को लोहगढ़ फोर्ट ले जाया गया. प्लान के मुताबिक केतन को खाई में धक्का देने से पहले एक कोड वर्ड तय था. सिया को जूते के फीते बांधने के बहाने नीचे बैठना था. यह सिर्फ एक बहाना नहीं बल्कि सिया को सुरक्षित रखने की चाल थी. चेतन को डर था कि धक्का देते वक्त केतन बचाव में सिया का हाथ पकड़ सकता है. अगर ऐसा होता तो सिया भी केतन के साथ खाई में गिर सकती थी. खुद को बचाने के लिए सिया समय रहते नीचे बैठ गई. इसके तुरंत बाद चेतन ने केतन को गहरी खाई में धकेल दिया. पुलिस अब इस पूरे सीक्वेंस को कोर्ट में साबित करने की तैयारी कर रही है. यह सोची-समझी साजिश सीधे तौर पर हत्या के इरादे को साफ करती है. आरोपी चेतन ने कार की जगह नीले रंग की स्कूटी का इस्तेमाल क्यों किया?पुणे पुलिस इस केस को सुलझाने के लिए दिन रात एक कर दिया है. इस जांच में चेतन चौधरी की नीले रंग की स्कूटी एक अहम सबूत बन गई है. चेतन ने पुणे के लोनावला इलाके से लोहगढ़ फोर्ट तक का सफर इसी स्कूटी से किया था. यह रास्ता करीब 90 किलोमीटर लंबा है. चेतन चाहता तो कार का इस्तेमाल कर सकता था. लेकिन उसने जानबूझकर स्कूटी को चुना. पुलिस की जांच में पता चला है कि कार इस्तेमाल करने पर टोल प्लाजा पर रिकॉर्ड दर्ज हो जाता. चेतन अपनी लोकेशन छुपाना चाहता था. टोल प्लाजा के कैमरों से बचने के लिए उसने स्कूटी से लंबा सफर तय किया. पुलिस ने चेतन की वह नीली स्कूटी अब बरामद कर ली है. यह स्कूटी चेतन की मौजूदगी साबित करने में एक बड़ा डिजिटल सबूत बनेगी. पुलिस रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस गेट एनालिसिस और क्राइम सीन रिक्रिएशन से कैसे खोलेगी हत्या का राज?केतन मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक साइंस का सहारा ले रही है. पुलिस को लोनावला से लोहगढ़ फोर्ट के रास्ते के कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. इन फुटेज में नीले रंग की स्कूटी नजर आ रही है. स्कूटी चलाने वाला शख्स कभी अपना चेहरा ढंकता तो कभी कपड़े बदलता दिखा है. पुलिस यह कंफर्म करना चाहती है कि फुटेज में दिख रहा शख्स चेतन ही है. इसके लिए चेतन का गेट एनालिसिस करवाने की तैयारी हो रही है. गेट एनालिसिस किसी भी इंसान के चलने के तरीके का वैज्ञानिक विश्लेषण होता है. इसमें कदमों की लंबाई और बॉडी पोस्चर का मिलान किया जाता है. इंसान के हाथ-पैरों की मूवमेंट भी जांची जाती है. इस रिपोर्ट को कोर्ट में पक्के सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है. इसके अलावा पुलिस आरोपियों को लोहगढ़ फोर्ट ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी. इससे हत्या की पूरी टाइमलाइन समझने में मदद मिलेगी. प्री वेडिंग शूट कैंसिल करने के लिए सिया ने केतन का पासपोर्ट क्यों जलाया?पुलिस को कोर्ट में रिमांड के दौरान कई और सबूत जुटाने की मोहलत मिली है. जांच में सामने आया है कि सिया ने जानबूझकर केतन का पासपोर्ट फाड़कर जला

झारखंड

भारत के ट्री मैन डॉ. कौशल नेपाल में हुए सम्मानित, मिला ‘प्राइड...

Last Updated:June 30, 2026, 23:55 IST पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे पलामू के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने एक बार फिर जिले और देश का गौरव बढ़ाया है. जो कि पांच दिवसीय नेपाल दौरे के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया.  ख़बरें फटाफट पलामू: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे पलामू के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने एक बार फिर जिले और देश का गौरव बढ़ाया है. अपने पांच दिवसीय नेपाल दौरे के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस अवसर पर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘प्राइड ऑफ एशिया अचीवर समिट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. यह उनके जीवन का 85वां सम्मान है, जिनमें 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं. नेपाल में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशनेपाल के पोखरा और काठमांडू स्थित हेरिटेज गार्डन, ललितपुर में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ दोनों देशों के राष्ट्रगान, कन्या पूजन, पर्यावरण धर्म की प्रार्थना और पौधारोपण के साथ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन नेपाल के केंद्रीय सहकारी अध्यक्ष सरोज कुमार शर्मा एवं कुलेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मेघराज दुला के नेतृत्व में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कौशल ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई और प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन का सबसे बड़ा दायित्व बताया. वन राखी मूवमेंट से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेशवन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती और पौधारोपण के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डॉ. कौशल ने छात्राओं के साथ वृक्षों पर रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. खास बात यह रही कि जिन वृक्षों पर रक्षासूत्र बांधा गया, उनमें कई पौधे वर्ष 1980 में स्वयं उनके द्वारा लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि कन्या पूजन धरती की रक्षा का और पौधा पूजन पूरे ब्रह्मांड के संरक्षण का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से धार्मिक कर्तव्यों के साथ पर्यावरण धर्म को भी जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. पर्यावरण संरक्षण को बनाया जीवन का मिशनडॉ. कौशल किशोर जायसवाल पिछले कई दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने लाखों पौधे लगाने, वन राखी अभियान को जन-आंदोलन बनाने, जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण धर्म की अवधारणा को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने हजारों लोगों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया. उनके प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक अभियान का स्वरूप मिला है, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सम्मान प्राप्त हुए हैं.प्रदूषण को बताया दुनिया का सबसे बड़ा संकटउन्होंने कहा कि डॉ. कौशल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण पूरी दुनिया का सबसे बड़ा शत्रु बन चुका है। इसके कारण जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. यदि मानव जाति को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या और संस्कार का हिस्सा बनाना होगा. उन्होंने कहा कि सूर्य, जल, वृक्ष और प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए इनकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

पेंटिकॉस्टल में कौशल शिक्षा का मिला ज्ञान

बोकारो | विद्यार्थियों में संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में कक्षा प्रथम से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए आयु-उपयुक्त गतिविधियां आयोजित की गईं। कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों ने ‘स्प्राउट एंड क्रंच डे’ के तहत ताजे फलों एवं अंकुरित अनाज से पौष्टिक व्यंजन तैयार कर स्वस्थ भोजन के महत्व को अनुभवात्मक रूप से समझा। विद्यार्थियों की रेसिपी पुस्तिकाएं उनकी शोध, प्रलेखन और संप्रेषण क्षमता का भी प्रमाण बनीं। Source link

Scroll to Top