भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

मात्र 50 रुपये में लेग पीस, ताजा और जूसी फ्राइड चिकन के...

X मात्र 50 रुपये में लेग पीस, ताजा और जूसी फ्राइड चिकन के दीवाने हुए लोग   जमशेदपुर के लोको मोड़ स्थित ‘सनातन मन्ना फ्राइड चिकन’ नॉनवेज प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है. रोज़ाना शाम 7 बजे खुलने वाली इस दुकान का पूरा स्टॉक स्वाद के जादू के कारण महज़ 3 घंटे में (रात 10 बजे तक) खत्म हो जाता है. यहां ग्राहकों के सामने ही कम मसालों के साथ ताज़ा, कुरकुरा और जूसी चिकन तैयार किया जाता है. खास पुदीने की चटनी के साथ परोसे जाने वाले इस फ्राइड चिकन की कीमतें बेहद किफ़ायती हैं; लेग पीस मात्र 50 रुपये और विंग पीस 25 रुपये में उपलब्ध है. बेहतरीन स्वाद और कम दाम की वजह से यहाँ हर शाम शौकीनों की भारी भीड़ उमड़ती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

कहीं आवासीय भवन में चल रहा कोचिंग सेंटर, कई के पास फायर...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में अगलगी और छात्रों की मौत के बाद रांची नगर निगम पूरी तरह रेस है। नगर आयुक्त के निर्देश पर टाउन प्लानिंग के अफसरों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच की। टाउन प्लानर संजीव कुमार और रामबदन सिंह के नेतृत्व में लालपुर, हिनू स्थित इंदिरा पैलेस, साउथ ऑफिस पाड़ा में स्थित कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। इस दौरान कोई कोचिंग सेंटर आवासीय भवन में चलता मिला तो कहीं पर फायर एनओसी नहीं मिली। कोचिंग संस्थानों के पास आग लगने से सुरक्षा के लिए लगाए गए फायर एक्सटिंगिवीशर की रिफिलिंग की अवधि भी समाप्त मिली। निगम की टीम लालपुर क्षेत्र में चल रहे एक कोचिंग सेंटर की जांच करने गई तो टीम के सदस्य भी चौंक गए। क्योंकि, वह कोचिंग सेंटर जिस बिल्डिंग में चल रहा था, उसका नक्शा आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत किया गया है। चार तल्ले के इस भवन की छत पर जीआई शीट से बनी अवैध लाइब्रेरी भी चल रही थी। इसके बाद संचालक को भवन का स्वीकृत नक्शा और अन्य आवश्यक दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद हिनू में इंदिरा पैलेस और साउथ ऑफिस पाड़ा में संचालित गोल इंस्टीच्यूट, फिजिक्सवाला ट्यूशन सेंटर, ब्रदर्स एकेडमी और फिट्जी इंस्टीच्युट की जांच में भी काफी खामियां मिलीं। कुछ कोचिंग सेंटर में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिला तो कहीं सुरक्षा मानक के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। पर्याप्त पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं मिली। ऐसे कोचिंग संचालकों को फायर से एनओसी लेने का निर्देश दिया गया। दूसरे राज्य में आग लगने के बाद ही शुरू होती है जांच रांची नगर निगम सिर्फ भवनों का नक्शा पास करता है। इसके बाद बिल्डिंग प्लान के अनुसार भवन बना है या नहीं, इसकी जांच नहीं होती। जबकि, निगम की जवाबदेही है कि जब तक बिल्डिंग का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी नहीं होता है, तब तक उस बिल्डिंग में रहने की छूट नहीं दी जाए। लेकिन निगम उस समय किसी तरह की कार्रवाई नहीं करता। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दूसरे राज्य में अगलगी की घटना होती है, तभी निगम को नियम -कानून याद क्यों आते हैं। Source link

झारखंड

पतरातू थर्मल की दूसरी यूनिट शुरू, मिलेगी 680 मेगावाट बिजली

पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी यूनिट का बुधवार रात 12 बजे वाणिज्यिक संचालन शुरू हो गया। इनमें से 85 प्रतिशत यानी 680 यूनिट बिजली झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को मिलेगी। इससे पहले 5 नवंबर 2025 को इसकी पहली यूनिट शुरू हुई थी, जिससे झारखंड को 680 मेगावाट बिजली मिल रही है। इस तरह यहां से झारखंड को अब 1360 मेगावाट बिजली मिलने लगी है। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने जेबीवीएनएल और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को पत्र लिखकर दूसरी यूनिट के शुरू होने की जानकारी दी है। डीवीसी-जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम के गठन की प्रक्रिया शुरू डीवीसी कमांड एरिया में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीवीसी और जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम के गठन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हाल ही में रांची में हुई समीक्षा बैठक में इस पर सहमति बनी थी। यह संयुक्त उपक्रम धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा जिले की बिजली वितरण व्यवस्था का अध्ययन कर दीर्घकालिक समाधान तैयार करेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे डीवीसी क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। डीवीसी और राज्य सरकार के बीच बकाया भुगतान को लेकर उत्पन्न होने वाले विवादों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। मांग 3000 मेगावाट, उपलब्धता 3885 मेगावाट, अब बेची जा सकती है बिजली राज्य में अभी मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बिजली की मांग करीब 3000 मेगावाट तक पहुंच रही है। वहीं जेबीवीएनएल के पास अपने स्रोत, निजी क्षेत्र और केंद्रीय क्षेत्र से मिलाकर 2525 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। साथ ही पीवीयूएनएल की दोनों यूनिट से 1360 मेगावाट बिजली मिल रही है। यानी झारखंड के पास कुल 3885 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। हालांकि पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत केंद्रीय क्षेत्र से बिजली लेना जेबीवीएनएल की बाध्यता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नॉन पीक आवर्स में जेबीवीएनएल अतिरिक्त बिजली दूसरे राज्यों को बेच सकता है। डीवीसी कमांड एरिया को बिजली कटौती से मिलेगी ​राहत इस यूनिट के शुरू होने से दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कमांड एरिया को विशेष रूप से राहत मिलेगी। अभी धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा जिले में बिजली कटौती की समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर डीवीसी क्षेत्र के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मुहैया कराने का आग्रह किया था। ऐसे में नई यूनिट के शुरू होने से इन इलाकों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 26 June 2026 Scorpio horoscope in hindi big...

Last Updated:June 26, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 26 June 2026: वृश्चिक राशि के लिए 26 जून 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज आपको करियर, धन और पारिवारिक जीवन में उन्नति के योग हैं. अचानक लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. शुभ अंक 9, गहरा लाल और काला रंग लाभकारी रहेंगे. विशेष उपाय से सुख-समृद्धि बढ़ेगी. जानिए राशिफल और उपाय. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 26 जून 2026 का दिन बेहद शानदार और नई ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि और तीव्र निर्णय शक्ति आपको कई जटिल स्थितियों से बाहर निकलने में सही रास्ता दिखाएगी. इसके प्रभाव से आपको अचानक कोई छिपा हुआ बड़ा लाभ या कोई ऐसा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आपके जीवन को एक नई दिशा देगा. हालांकि, स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज पेट, कमर के साथ-साथ अपनी आँखों का भी विशेष ध्यान रखें, हल्का भोजन करें, ज्यादा पानी पिएं और काम के बीच-बीच में आराम जरूर लें. कैसा रहेगा करियर और व्यवसायकरियर और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन काफी उन्नति और तरक्की लेकर आने वाला है. देश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत और महत्वपूर्ण सुझावों की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जमकर सराहना की जाएगी. आपको दफ्तर में कोई नया प्रोजेक्ट या बेहद आकर्षक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है. वहीं व्यापार जगत से जुड़े लोगों को अपने पुराने कनेक्शन और संपर्कों से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी किसी भी नई व्यावसायिक योजना को बहुत सावधानीपूर्वक ही आगे बढ़ाएं. आज सितारे पूरी तरह से आपके पक्षआर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज सितारे पूरी तरह से आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं. आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी और कहीं रुका हुआ या कोई पुराना बकाया धन वापस मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और रोमांस में बढ़ोतरी होगी. परिवार में पूरी तरह से शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. इसके साथ ही घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग आपको मानसिक और व्यावहारिक रूप से बड़ी मजबूती प्रदान करेगा. जानिए शुभ अंक और उपायआज का दिन वृश्चिक वालों के लिए और भी अधिक भाग्यशाली बनाने के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 9 रहेगा, जबकि गहरा लाल और काला रंग आपके लिए सबसे उत्तम साबित होगा. आज के दिन को सभी प्रकार के दोषों से मुक्त और शुभ बनाने के लिए शाम के समय एक विशेष उपाय जरूर करें. इसके तहत शाम को एक लाल धागे में 11 दाने काले तिल के बांधकर 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. मंत्र जाप पूरा होने के बाद इस धागे और तिल को अपने घर के बाहरी मुख्य द्वार पर बांध दें, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

रांची का रेलवे स्टेशन दिखेगा नए लुक में, डॉरमेट्री, कैंटीन, नया प्लेटफॉर्म…...

Last Updated:June 25, 2026, 11:01 IST Ranchi Railway Station Ground Report: रांची रेलवे स्टेशन का हाईटेक पुनर्निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 475 करोड़ की परियोजना से नए प्लेटफॉर्म, साउथ गेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, सोलर पैनल और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. कुछ ही दिनों में स्टेशन नये कलेवर में दिखेगा. ख़बरें फटाफट रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर 6 तो लगभग पूरी तरह बनकर तैयार है. इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस प्लेटफॉर्म पर अब ट्रेन आ जाएगी और यहीं पर साउथ गेट भी बन रहा है, जहां डॉरमेट्री, कैंटीन जैसी कई हाई-फाई फैसिलिटी देखने को मिलेंगी. लगभग 475 करोड़ रुपये की लागत से यह पूरा निर्माण कार्य किया जा रहा है. अब बस कुछ ही समय में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलेंगी. यहां से करीब 35,000 यात्रियों की क्षमता और बढ़ जाएगी और यहां पर कुछ और आधुनिक सुविधाएं, जैसे ब्रेस्टफीडिंग जोन, रेस्टिंग जोन, गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं देखने को मिलेंगी. बस फिनिशिंग टच देना बाकीफिलहाल, भवन के अंदर वायरिंग, सिलिंग और टाइल्स लगाने का काम प्रगति पर है. साथ ही पूरे परिसर में नेटवर्किंग का काम अभी बाकी है. टिकट काउंटर का ढांचा तैयार हो चुका है, लेकिन उसके अंदरूनी काम पूरे नहीं हुए हैं. मुख्य द्वार के बाहर शेड लगाने का काम भी जारी है. स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र को विस्तारित किया जा रहा है, जहां एक साथ हजारों वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी. यह काम भी अंतिम चरण में पहुंच रहा है. निर्माण एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं, ताकि परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके. जी प्लस टू संरचना में तैयार हो रहा नया स्टेशन भवन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 17 लिफ्ट और 19 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं. 100-100 कमरों वाले रिटायरिंग रूमदोनों ओर 100-100 कमरों वाले रिटायरिंग रूम बनाए जा रहे हैं. फूड प्लाजा क्षेत्र में करीब 2,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत पूरी होगी. इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और आधुनिक प्रवेश नियंत्रण प्रणाली भी विकसित की जा रही है. रांची रेल मंडल के डीसीएम श्रेया ने बताया, अब बस कुछ महीनों का इंतजार है. बस फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. सारा ढांचा तैयार हो चुका है. अब कुछ ही दिनों में यात्रियों को सारी फैसिलिटी मिलेगी. गेट नंबर एक पर भी भीड़ का दबाव कम होगा. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

ड्रोन से निगरानी, डीजे और आग से खेलने पर प्रतिबंध

गिरिडीह | आगामी मुहर्रम पर्व पर ग्रामीण और शहरी इलाके में ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सभी अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों को थाने से पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। आग से खेलने पर भी प्रतिबंध है। डीजे बजाते पकड़ी गई अखाड़ा कमेटी पर विधिवत कार्रवाई होगी। अखाड़ा में आग से खेलने पर बड़ी घटना की आशंका रहती है। शहरी इलाके में मकान या दुकान को नुकसान हो सकता है। जिले की सभी अखाड़ा कमेटियों से एसपी और डीसी ने डीजे नहीं चलाने, आग से नहीं खेलने की अपील की है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बुधवार को दी। एसडीपीओ ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी इमामबाड़ा और महजीदों पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। दूसरे राज्य और दूसरे जिले से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच हो रही है। रात में शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर रोज सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मुहर्रम पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले के पुलिस मित्र अखाड़ा कमेटियों के अध्यक्ष और सचिव से संपर्क में हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। Source link

झारखंड

बिजली संकट से नाराज लोगों ने मकतपुर चौक किया जाम

भास्कर न्यूज | गिरिडीह लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास की गलियों के लोगों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। नाराज स्थानीय लोगों ने मकतपुर चौक को जाम कर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कभी घंटों बिजली गुल रहती है तो कभी अत्यधिक वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों का कहना है कि बार-बार हाई वोल्टेज आने के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टीवी, फ्रिज, पंखे और अन्य घरेलू उपकरण जल जाने से उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन अधिकांश समय फोन तक रिसीव नहीं किया गया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। उनका कहना है कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होगा और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर अथवा तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, जाम के कारण मकतपुर चौक और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तत्काल सुधार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 26 june 2026 mixed day be cautious with...

Last Updated:June 26, 2026, 00:04 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 26 june 2026: आज धनु राशि के जातकों का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन काफी आनंद में गुजरेगा. आज के दिन आपको जीवनसाथी तथा संतान से सुख-शांति प्राप्त होगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन वित्तीय मामलों में फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के कागजी कारोबार में सतर्क रहना चाहिए. जानें राशिफल. जमुई: आज 27 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिश्रित रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. आज के दिन धनु राशि के जातकों का व्यावसायिक स्थिति में सुधार आयेगा. आज के दिन सूर्य देव मिथुन राशि में विचरण करेंगे. इसके अलावा आज के दिन कर्क राशि में बुध देव, शुक्र देव और बृहस्पति देव की युति होने वाली है. जिस कारण आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपको किसी भी तरह के निवेश या किसी भी तरह के पार्टनरशिप पर कारोबार नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही आज के दिन आपको किसी भी प्रकार के अनावश्यक आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिए. आज आमदनी के मिलेंगे कई नए मौकेज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन वित्तीय मामलों में फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के कागजी कारोबार में सतर्क रहना चाहिए. आपके नौकरी वाले स्थान पर चली आ रही किसी तरह की परेशानी से आपको निजात मिल सकती है. हालांकि आज के दिन काम में अधिकता होने के कारण आज आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. इसक अलावा आज के दिन आपको अपनी परिश्रम का अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिलेगा, ऐसे में आपको आज निराशा हाथ लग सकती है. आज मीन राशि में शनि देव के होने के कारण आपको आज योजनाएं बनाने चाहिए, भविष्य में आपको इसका बेहतर परिणाम मिल सकता है. प्यार के मामले में ऐसा रहने वाला है दिनज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन काफी आनंद में गुजरेगा. आज के दिन आपको जीवनसाथी तथा संतान से सुख-शांति प्राप्त होगी. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं, जबकि प्रेम संबंधों में मनचाहा साथी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए. नहीं तो आज के दिन आपको छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

किसान ने मचान विधि से लगाया नेनुआ, 5 हजार आई लागत, कमाई...

होमफोटोकृषि किसान ने मचान विधि से लगाया नेनुआ, 5 हजार आई लागत, कमाई हुई डेढ़ लाख लाख Last Updated:June 25, 2026, 22:04 IST Machan Farming: बोकारो जिले के चास प्रखंड के काशीझरिया गांव में किसान मनोज गोस्वामी एक अनोखी तकनीक से खेती कर रहे हैं. महज 5,000 रुपये की लागत में ‘मचान विधि’ से नेनुआ की खेती कर वह लाखों कमा रहे हैं और अब गांव के दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं. खास बातचीत में किसान मनोज गोस्वामी ने बताया कि वह बीते 15 सालों से खेती कर रहे हैं और गांव के दूसरे किसानों और यूट्यूब से प्रेरित होकर उन्होंने आधुनिक तरीके से खेती शुरू की. किसान ने मचान विधि से लगाया नेनुआ वहीं, उनका अनुभव है कि 60 डिसमिल जमीन से करीब 50 क्विंटल या उससे अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है और वर्तमान में बाजार में नेनुआ 30 से 35 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. इस हिसाब से किसान लगभग 1.5 से 1.75 लाख रुपये तक की आमदनी हासिल कर सकते हैं. वहीं, वह अपनी तैयार फसल को पिंडराजोड़ा हाट में बिक्री करते हैं. आखिर में किसान मनोज ने किसानों को सलाह देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में इस फसल पर कीट और रोगों का खतरा बढ़ जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google खासतौर पर पत्तों में वायरस संक्रमण और झुलसा रोग की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में समय पर जैविक कीटनाशकों और उचित प्रबंधन के जरिए फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है और सही तकनीक और देखभाल के साथ नेनुआ की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. Source link

झारखंड

जब्त बालू ट्रैक्टर को छुड़ाकर पुलिस पर चढ़ाने का​ प्रयास, चालक को...

भास्कर न्यूज | दुमका सरैयाहाट थाना क्षेत्र में बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ मंगलवार की शाम कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना में पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास व पथराव किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार की देर शाम थाने के एक पुलिस पदाधिकारी एक मामले के पर्यवेक्षण के सिलसिले में चिचहरा गांव गए थे। निरीक्षण के दौरान भलुआमोड़ के निकट दो बालू लदे ट्रैक्टर देवघर की ओर जाते हुए दिखाई दिए। दोनों ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से बालू परिवहन संबंधी वैध कागजात की मांग की गई। लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सरैयाहाट थाना को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी, तभी बगदाहा गांव के रोहित यादव, अशोक यादव, सुधीर यादव व योगेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए धमकी दी और अपने सहयोगियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसी दौरान रोहित यादव ने एक ट्रैक्टर को स्टार्ट कर पुलिस पदाधिकारी पर चढ़ाने का प्रयास किया। जबकि दूसरे ट्रैक्टर से पुलिसकर्मी नरेश महतो को कुचलने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को तेज गति से भगा दिया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। करीब चार किलोमीटर तक पीछा करने के दौरान एक ट्रैक्टर ने सड़क पर बालू गिरा दी। भागने के क्रम में मटिहानी दुर्गा मंदिर के समीप ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया, जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। Source link

Scroll to Top