भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

जलमीनार निर्माण मुद्दे पर सड़क पर उतरे जिले भर के पार्षद, एनएच...

भास्कर न्यूज|गुमला शहर के बाजारटांड़ में अमृत मिशन योजना के तहत 113 करोड़ रुपए की प्रस्तावित जलमीनार निर्माण के मुद्दे पर अब स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। प्रशासनिक सुस्ती और टालमटोल की नीति से आक्रोशित पार्षदों ने शहर की सरकार की ताकत दिखाते हुए सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी के नेतृत्व में पार्षदों के एक बड़े दल ने न सिर्फ धरना दिया बल्कि टावर चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब सवा घंटे तक पूरी तरह जाम रखा। इस आंदोलन को स्थानीय जनता का भी भरपूर समर्थन मिला। शुक्रवार को सुबह ठीक 11 बजे से ही उपाध्यक्ष और पार्षद बाजारटांड़ में जलमीनार के लिए पहले से चिन्हित की गई भूमि पर धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों का साफ कहना था कि जनहित की इस बेहद महत्वपूर्ण योजना को प्रशासनिक लापरवाही के कारण लटकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जलमीनार का निर्माण इसी चिन्हित स्थल पर ही शुरू किया जाए। सूचना मिलते ही एसडीओ के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, नप के ईओ मनीष कुमार और सीओ हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने धरना दे रहे जनप्रतिनिधियों को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया। हालांकि आक्रोशित पार्षद इस बात पर अड़ गए कि एसडीओ को खुद मौके पर आकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। बात न बनती देख अधिकारियों की टीम को वापस लौटना पड़ा। दोपहर 1:15 बजे तक जब कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दोबारा वार्ता के लिए नहीं आया, तो पार्षदों और स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने टावर चौक के पास बैरिकेडिंग कर दी और मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, मनीष कुमार, संगियस तिर्की, प्रवीण टोप्पो, लखन राम, मधु मेरिना तिर्की, अनिल यादव, जसवंत कौर, जयराम इंदवार, नेहा लकड़ा, हेमलता देवी, विजेता मिंज, नूतन रानी, सब्बू, बबलू वर्मा आदि मौजूद थे। इधर अध्यक्ष शकुंतला उरांव किसी अनिवार्य कारणवश व्यक्तिगत रूप से आंदोलन में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि उन्होंने दूरभाष के माध्यम से पार्षदों के इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया। बैठक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित बाद में दोबारा भारी अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आगामी एक जून को इस संवेदनशील मुद्दे को सुलझाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आश्वासन के बाद परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। साथ ही चेतावनी दी गई की अगर समाधान नहीं निकला तो आंदोलन होगा। Source link

शिक्षा

Punjab Haryana High Court Recruitment 2026

Hindi News Career Punjab Haryana High Court Recruitment 2026 | 1265 Posts Sarkari Naukri Odisha JE Bharti 25 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 नौकरी की। साथ में गुजरात मेट्रो में 383 वैकेंसी की जिसकी लास्ट डेट 28 मई तय की गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 40 साल राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB ) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम 22 अगस्त और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए एग्जाम 23 अगस्त को होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 322 बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 3629 कुल पदों की संख्या 3649 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेजुएशन के साथ ‘A’ लेवल, PGDCA, BCA, B.Sc IT/CS या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर : B.Tech / B.Sc IT / BCA / PGDCA / ‘A’ लेवल या इसके समकक्ष देवनागरी लिपि में हिंदी का नॉलेज और राजस्थानी कल्चर का नॉलेज जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। सैलरी : पे-मैट्रिक्स लेवल-8 – लेवल – 10 के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेरिट लिस्ट फीस : कैटेगरी का नाम फीस जनरल, ओबीसी 600 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी 400 रुपए दिव्यांग 400 रुपए एग्जाम सिलेबस : कंप्यूटर साइंस एंड आईटी जनरल नॉलेज राजस्थान जनरल नॉलेज टीचिंग एप्टीट्यूड रीजनिंग एबिलिटी बेसिक मैथमेटिक्स एग्जाम पैटर्न : सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर : पेपर – 1 टॉपिक्स क्वेश्चन टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 आर्ट एंड कल्चर, हिस्ट्री, जियोग्राफी, जनरल साइंस एंड करेंट अफेयर्स ऑफ राजस्थानलॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमरेसी, डाटा इंटरप्रिटेशन 100 100 2 घंटे पेपर – 2 पेडागॉजी, मेंटल एबिलिटी, फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग, डाटा स्ट्रक्चर्स एंड एलगोरिदम्स आदि 100 100 2 घंटे टोटल 200 200 4 घंटे एग्जाम पैटर्न : बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर : पेपर – 1 टॉपिक्स क्वेश्चन टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 आर्ट एंड कल्चर, हिस्ट्री, जियोग्राफी, जनरल साइंस एंड करेंट अफेयर्स ऑफ राजस्थानलॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमरेसी, डाटा इंटरप्रिटेशन 100 100 2 घंटे पेपर – 2 पेडागॉजी, मेंटल एबिलिटी, फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, डाटा प्रोसेसिंग, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, डाटा स्ट्रक्चसर्स एंड एलगोरिदम्स, कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्युनिकेशन एंड नेटवर्क कॉन्सेप्ट्स, नेटवर्क सिक्योरिटी, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, सिस्टम एनालिसिस एंड डिजाइन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड इट्स एप्लिकेशन 100 100 2 घंटे टोटल 200 200 4 घंटे ऐसे करें आवेदन : RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। Computer Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें Registration करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 भर्ती, 26 मई से शुरू आवेदन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटैगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटैगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 141 डीएससी 118 ओएससी 102 बीसी-A 145 बीसी-B 101 पीडब्ल्यूबीडी 64 ईएसएम जनरल 91 ईएसएम डीएससी 21 ईएसएम ओएससी 15 ईएसएसएम बीसी – ए 39 ईएसएसएम बीसी – बी 40 ईडब्ल्यूएस 113 ईएसपी 25 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्यूटर का ज्ञान, खासकर वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word) और स्प्रेडशीट (MS Excel) में एक्सपर्ट होना चाहिए। 10वीं या इसके बाद हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 42 साल हरियाणा के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवार : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) सामान्य वर्ग : 10 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल मेरिट लिस्ट जारी सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह फीस : जनरल (पुरुष) : 1200 रुपए जनरल (महिला) :875 रुपए एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम, हरियाणा : 710 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग एक चौथाई अंक विषय : 1. जनरल नॉलेज 50 2. अंग्रेजी रचना 50 कुल अंक 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाएं। “Apply Online” बटन पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। “Submit & Proceed to Applicant Login” पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और “Save and Proceed” पर क्लिक करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. गुजरात मेट्रो में 383 भर्ती, लास्ट डेट 28 मई गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। इस भर्ती की जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर 89 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 4 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिॉनिक्स) 38 मेंटेनर (फिटर) 22 मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) 129 मेंटेनर (इलेक्ट्रिॉनिक्स) 101 टोटल 383 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा। मेंटेनर : 10वीं पास, 2 साल की आईटीआई डिग्री एज लिमिट : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : 18 – 28 साल मेंटेनर : 18–25 साल फीस : अनरिजर्व (पुरुष): 600 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, एक्स सर्विसमैन : 300 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम साइको एप्टीट्यूड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : पद का नाम ट्रेनिंग स्टाइपेंड ट्रेनिंग के बाद सैलरी स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर 18,000 20,000 मेंटेनर 14,000 16,000

झारखंड

दो लापता छात्र वाराणसी में मिले, परिजनों को सौंपा

गुमला|सीएम एक्सीलेंस एसएस प्लस टू स्कूल के आठवीं कक्षा के दो लापता छात्रों को उनके स्वजनों ने पुलिस की मदद से वाराणसी से बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों को गुमला थाना लाया गया, जहां उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। लापता छात्र संत कबीर उरांव (13) एवं निखिल उरांव (13) दोनों 15 मई को स्कूल की छुट्टी के बाद गुमला बस स्टैंड से रांची चले गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेन का टिकट लेकर बनारस चला गया। छात्रों ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कालरशिप की करीब आठ हजार रुपए की राशि निकाल ली थी। फिर बनारस पहुंचे और वहां अपने रिश्तेदार के पास रहने लगे। इधर बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद स्वजन ने पुलिस से संपर्क किया। Source link

ताज़ा खबर

Jamui: मुखिया हो तो ऐसी! फंड का नहीं किया इंतजार, जेब से...

Last Updated:May 23, 2026, 19:44 IST Jamui Dabill Panchayat Library: जमुई जिले की एक महिला मुखिया ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बन गया है. दाबिल पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने अपने स्तर से 15 लाख रुपये खर्च कर गांव के बच्चों के लिए एक ऐसी हाईटेक एयर कंडीशन लाइब्रेरी बनवा दी है. जो 24 घंटे खुली रहती है. शहरों जैसी सुविधाओं से लैस इस अनूठी लाइब्रेरी में रोजाना आसपास के दर्जनों गांवों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं बैठकर अफसर बनने का सपना बुन रहे हैं. इस लाइब्रेरी की क्या हैं खासियतें, जानिए. ख़बरें फटाफट जमुई: पंचायत में जब विकास की बात होती है तो आमतौर पर गली-नाली, सड़क इत्यादि के निर्माण की बात की जाती है. लेकिन जमुई का एक पंचायत ऐसा भी है जहां के मुखिया ने विकास के लिए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी अब सराहना हो रही है. इस मुखिया ने करीब 15 लाख रुपए खर्च कर एक ऐसा हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कराया है, जिसमें डेढ़ सौ से भी अधिक की संख्या में बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं. दाबिल पंचायत के अलावा आसपास के भी दूसरे पंचायत से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां प्रतिदिन पढ़ने आते हैं. अभी जहां बाहर 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की गर्मी है, ऐसे में यह बच्चे बिना किसी फीस के अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एयर कंडीशन कमरे में अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. खर्च कर दिए 15 लाख से भी अधिक रुपए दरअसल, दाबिल पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने इस हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कराया है. पुतुल देवी के पति योगेंद्र राम बताते हैं कि इसको बनवाने में करीब 15 लाख से भी अधिक रुपए की लागत आई है. जिसमें कुछ पैसे तो इन्होंने अलग-अलग योजना और मद के जरिए खर्च किए, जिसके जरिए इन्होंने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके भवन का जीर्णोद्धार करवाया. फिर कुछ ग्रामीण सहयोग से इन्होंने भवन का रंग रोगन करवाया. बाद में करीब 4 लाख से भी अधिक रुपए इन्होंने अपनी जेब से लगाए, और इस पूरे लाइब्रेरी को एयर कंडीशन बनाया. इतना ही नहीं इस लाइब्रेरी की 24 घंटे हाईटेक कैमरे से निगरानी की जाती है. लड़कियों के लिए शौचालय सहित कई तरह की सुविधा यहां पर विकसित की गई है. पढ़ने आते हैं 200 से भी अधिक बच्चे योगेंद्र राम बताते हैं कि उनके इस हाईटेक लाइब्रेरी में दाबिल के अलावा आसपास के कहरडीह, चांगोंडीह, बानपुर, कोल्हुआ, गरसंडा सहित दर्जन भर से भी अधिक गांव से 200 से भी अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. यह लाइब्रेरी 24 घंटे खुला रहता है. इसमें उन्होंने दो मेंटर को भी रखा है, जो तैयारी करने वाले छात्रों को सही रास्ता बताते हैं. पति के सपने को मुखिया पत्नी ने किया साकारयोगेंद्र राम बताते हैं कि मैं पहले बीएमपी में हवलदार की नौकरी कर रहा था. मैं अपनी नौकरी छोड़ दी तथा पंचायत का चुनाव लड़ा. जब मेरी पत्नी पंचायत चुनाव जीत कर आई, तब से ही मेरी ख्वाहिश थी कि मैं यहां के युवा, खास कर पढ़ने-लिखने वाले युवाओं के लिए कुछ कर सकूं. इसी कड़ी में इसका निर्माण कराया. मैं पिछले कई सालों से यह करना चाहता था. अब जाकर यह सफल हो सका है. पिछले 1 साल से भी अधिक समय से यह लाइब्रेरी अनवरत रूप से जारी है. यह आसपास के इलाके में नजीर बन गया है. छात्र बताते हैं कि यहां तैयारी करने से उन्हें काफी सुविधा भी होती है. यहां पर पढ़ने का एक बेहतर शैक्षणिक माहौल भी बना हुआ है. दाबिल पंचायत के मुखिया की इस पहल की अब हर जगह सराहना हो रही है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

चतरा में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत:आठ दिन पहले हुई थी...

चतरा के इटखोरी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। हादसा बोलरो की टक्कर से हुआ। मृतका की पहचान निशु देवी (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति मंटू भुइयां (28) जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मंटू भुइयां पत्नी को मायके से लेकर घर जा रहे थे। टक्कर से अनियंत्रित बाइक ऑटो से टकराई इसी बीच गुल्ली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सामने से आ रहे एक ऑटो से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। मृतका निशु देवी और मंटू भुइयां की शादी इसी साल 15 मई को हुई थी। इधर, हादसे के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। परिजनों ने इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पर ‘लाश चोरी करने’ और ‘शव का किडनैप’ करने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम से वाहनों की लगी कतार इधर, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। थाना प्रभारी पर जबरन शव छीनने का आरोप वहीं, मृतका के परिजन सुमेश कुमार यादव ने इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन परिजनों से शव को छीन लिया और सड़क से उठाकर थाने ले गए। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाने में रखवा दिया है। शाम होने की वजह से आज पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका। इसलिए कल सुबह सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Source link

झारखंड

सरिया थाना पर भाजपा का प्रदर्शन:इंस्पेक्टर को हटाने और प्रेम कुमार की...

गिरिडीह के सरिया थाना परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना का घेराव कर धरना दिया, जिसमें पोखरियाडीह निवासी प्रेम कुमार मंडल की गिरफ्तारी और थाने में कथित मारपीट के विरोध में कार्रवाई की मांग की गई। धरना का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता बबलू कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस ने प्रेम कुमार मंडल को फोन कर थाना बुलाया था। उनके अनुसार, थाना पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने प्रेम कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा नेताओं ने सरिया इंस्पेक्टर को तत्काल हटाने और प्रेम कुमार मंडल को सम्मानपूर्वक रिहा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना के मुख्य गेट पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस धरने में भाजपा नेता मनीष मंडल, नरेश रजक, बबलू कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बातचीत की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। दूसरी ओर, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार ने बताया कि प्रेम कुमार मंडल के खिलाफ मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज है, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी ने पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया। Source link

ताज़ा खबर

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा 2026 कब मनाया जाएगा? जानिए शुभ तिथि,...

Last Updated:May 23, 2026, 18:54 IST Ganga Dussehra Date: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा को आस्था, श्रद्धा और पुण्य का महापर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस पावन दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस शुभ अवसर पर किए गए पुण्य कार्य जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. आइए जानते हैं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त. हिंदू धर्म में हर तिथि हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों मे बताया गया है. इसी अनुसार, गंगा दशहरा को बेहद पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना गया है. मान्यता है कि इसी शुभ दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, जिससे धरती पर जीवन और आस्था का नया प्रवाह शुरू हुआ. हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा और दान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है कि यह पर्व कब मनाया जायगा. ऐसे में जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व. कब मनाया जायगा गंगा दशहरावैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 28 मिनट के लगभग पर होगी. वहीं, दशमी तिथि का समापन 26 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर किया जाता है. इसी वजह से गंगा दशहरा का पर्व 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जाएगा. ऐसे में श्रद्धालुओं को इसी दिन स्नान-दान और पूजा करना शुभ रहेगा. गंगा दशहरा का धार्मिक महत्वहिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पावन और खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं और राजा भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था. इसलिए इस दिन को गंगा अवतरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से जीवन के दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. मां गंगा भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष का आशीर्वाद देती हैं. क्या है इस दिन स्नान का महत्व धार्मिकमान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इनमें तीन कायिक यानी शरीर से जुड़े पाप शामिल हैं. हिंसा करना, चोरी करना और अनुचित आचरण अपनाना. वहीं वाणी से होने वाले चार पापों में झूठ बोलना, कटु शब्द कहना, चुगली करना और दूसरों की निंदा करना शामिल माना गया है. इसके अलावा मन से जुड़े तीन पाप लालच, ईर्ष्या और नकारात्मक या अशुद्ध विचार भी इसमें आते हैं. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धा से स्नान और पूजा करने से आत्मिक शुद्धि का लाभ मिलता है. गंगा स्नान करते समय जरूर करे ये मंत्र का जापनमामि गंगे तव पाद पंकजम्,सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम्।भुक्तिं च मुक्तिं च ददासि नित्यं,भावानुसारेण सदा नराणाम्॥ News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

झारखंड

Jharkhand Boy Hoists Tricolor at 17,500 Ft

कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया निवासी 17 वर्षीय आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर जिले और पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने 17,500 फीट की ऊंचाई पर यह उपलब्धि हासिल की। . आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के दिरांग स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (NIMAS) से उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ, आकाश कोडरमा जिले के पहले ऐसे एनसीसी कैडेट बन गए हैं, जिन्होंने यह कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया एनसीसी के एएनओ नीरज कुमार ने बताया कि आकाश ने यह उपलब्धि महज 17 साल की उम्र में हासिल की है। उन्होंने लगभग एक महीने तक अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम और बर्फ से ढके क्षेत्र में रहकर कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान, आकाश चीन सीमा के निकट ऊंचाई वाले इलाकों में रहे, जहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ थी। कठिन मौसम और सीमित संसाधनों के बीच, उन्होंने तंबू में रहकर अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगा फहराकर अपने साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। परिवार के संपर्क में नहीं रह सके थे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संचार सुविधा सीमित होने के कारण आकाश लंबे समय तक अपने परिवार से संपर्क में नहीं रह सके थे। इसके बावजूद, उन्होंने धैर्य, अनुशासन और इच्छाशक्ति के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रशिक्षण के लिए पूरे भारत के 20 लाख एनसीसी कैडेट्स में से केवल 8 कैडेटों का चयन किया गया था। इनमें बिहार से दो और झारखंड से केवल आकाश का चयन हुआ था। इन 8 में से केवल 5 कैडेट्स ही 17,450 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सफल रहे। 8 में से केवल 5 कैडेट्स ही 17,450 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सफल रहे। कोडरमा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत इधर, इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद आकाश शनिवार को कोडरमा पहुंचे। यहां पहुंचने पर कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उनका एनसीसी कैडेट और उनके परिवार वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आकाश की मां ने उनकी आरती उतार कर तथा मस्तक पर तिलक लगाकर बेटे की सफलता पर उसे बधाई दी। वहीं, एनसीसी के कैडेट्स और पदाधिकारियों ने आकाश का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आकाश के भाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने वहां मौजूद सभी लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी अपनी खुशी जाहिर की। कई कठिनाइयों से भी गुजरना पड़ा इस दौरान बातचीत के क्रम में आकाश ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था। साथ ही इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने में उन्हें कई कठिनाइयों से भी गुजरना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने अपने गुरुओं द्वारा हासिल मोटिवेशन और माता-पिता के आशीर्वाद से इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, अपने मित्रों और साथ ही साथ अपने एनसीसी कैडेट्स को दिया। उन्होंने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने में उनके माता-पिता का विशेष सहयोग रहा है, जिन्होंने सीमित संसाधन के बावजूद इन्हें उनके सपने को पूरा करने में उनकी हर संभव मदद की है। इधर, बेटे की इस सफलता पर उनकी मां भावुक हो उठीं और कहा कि यह हमारे लिए हमें गौरवांवित करने वाला क्षण है। हर मां-बाप का एक ही सपना होता है, उसका बेटा अपने कार्यों से अपने मां-बाप का सिर ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र ने नाम के अनुरूप कार्य किया है और उसने आकाश की ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका पुत्र भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छुए और अपने शहर, जिले, राज्य के साथ-साथ भारत देश का मान बढ़ाएं। बताते चलें कि आकाश के पिता एक पोकलेन चालक है, जो तमिलनाडु में रहकर पोकलेन चलाते हैं। पोकलेन चलाकर वे अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। सीमित संसाधन और एक गरीब परिवार से आने वाले आकाश की उपलब्धि पर पूरा जिला आज गर्व महसूस कर रहा है। Source link

झारखंड

कोडरमा में महिला की विषपान से मौत:मायके पक्ष ने लगाया हत्या का...

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत स्थित बहादुरपुर गांव में शनिवार दोपहर एक महिला की विषपान से मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मीणा देवी, पत्नी वासुदेव यादव के रूप में हुई है। मृतका के पिता सहदेव यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके दामाद वासुदेव यादव ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि मीणा ने जहर खा लिया है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सहदेव यादव के अनुसार, जब उन्होंने मीणा द्वारा विषपान किए जाने का कारण जानना चाहा, तो वासुदेव ने कॉल काट दिया। इसके बाद सहदेव यादव अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मीणा देवी को मृत घोषित कर दिया था। सहदेव यादव ने अपनी बेटी की मौत पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि या तो दामाद से फोन पर हुए विवाद के बाद मीणा ने विषपान किया या उसकी सास ने उसे खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दामाद और मीणा की सास आए दिन मीणा के साथ झगड़ा करते थे। उनकी सास ने कई बार मीणा के साथ मारपीट भी की थी। विवाद इतना बढ़ जाता था कि सहदेव यादव को कई बार मीणा को अपने मायके लाना पड़ता था। इसके बावजूद वासुदेव मीणा के साथ गाली-गलौज करता था, जिसके कारण मीणा को वापस ससुराल जाना पड़ता था। मीणा की मौत की खबर मिलते ही उसकी सास और ससुराल के अन्य लोग सदर अस्पताल से फरार हो गए। मृतका के पति वासुदेव यादव मुंबई में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं थे। मीणा देवी के तीन बेटियां और एक बेटा है। Source link

ताज़ा खबर

मुरादाबाद मंडल अस्पताल में सीबीसी, केएफटी, थाइरॉएड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस सहित 200 जांच...

Last Updated:May 23, 2026, 17:50 IST मंडल स्तरीय जिला अस्पताल में इन दिनों 200 से अधिक जांच होती हैं. जिनको कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके साथ ही हेपेटाइटिस सी की जांच काफी महंगी होती है. जिसे कराने के लिए पहले लोगों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब यह जांच भी जिला अस्पताल में हो जाती है. इसके अलावा कई ऐसी बड़ी छोटी जांचें हैं. जिन्हें लगाकर 200 से अधिक जांच मुफ्त में इस अस्पताल में कराई जाती हैं. ख़बरें फटाफट मुरादाबादः मंडल स्तरीय जिला अस्पताल में इन दिनों 200 से अधिक जांच होती हैं. जिनको कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके साथ ही हेपेटाइटिस सी की जांच काफी महंगी होती है. जिसे कराने के लिए पहले लोगों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब यह जांच भी जिला अस्पताल में हो जाती है. इसके अलावा कई ऐसी बड़ी छोटी जांचें हैं. जिन्हें लगाकर 200 से अधिक जांच मुफ्त में इस अस्पताल में कराई जाती हैं. जानकारी के आभाव में लोग कई कई हजार रुपए बर्बाद कर देते हैं. लेकिन जिला अस्पताल में यह सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं. मुफ्त में होतीं है सभी जांचें कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के जिला अस्पताल में इन दिनों प्रमुख जांचें होती है. जिसमें सीबीसी, केएफटी, एलैफ्टी, थाइरॉएड प्रोफाइल, विटामिन डी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिरम कैलशियम, सिरम फेरिटिन, सिरम इलेक्ट्रोलाइट, हीमोग्लोबिन, सहित लगभग 200 प्रकार की जांच जिला अस्पताल में की जाती है. जिनकी समय से जांच की जाती है और समय से रिपोर्ट मिल जाती है. यह सभी जांच मुफ्त में की जाती हैं. उन्होंने कहा कि इसमें बहुत सी जांचें ऐसी हैं. जो काफी महंगी महंगी होती हैं. लेकिन यहां पर वह सभी जांच मुफ्त में हो जाती हैं. मुरादाबाद के इस मंडल स्तरीय अस्पताल में प्रतिदिन 1500 के आसपास मरीज अपनी जांच करते हैं और उनकी जांच होने के बाद अगले दिन ही रिपोर्ट मिल जाती है. अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की तरफ से सभी जांचें मुफ्त में कराई जाती है. जिससेदूर दराज ना भटक सकें. दूर-दराज का झंझट खत्म पहले हेपेटाइटिस सी की जांच करने के लिए मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब जिला अस्पताल में ही इसकी जांच हो जाती है. रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लग जाता है. लेकिन जांच अस्पताल में ही हो जाती है. इसके साथ ही जो भी बीमारी से पीड़ित लोग हैं और अपनी जांच करना चाहते हैं वह जिला अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं. जिला अस्पताल में पहले उन मरीजों की ओपीडी की जाती है. फिर उनकी स्थिति को देखते हुए जांच लिखी जाती है और उनकी जांच कराई जाती है. इस जांच का और ओपीडी का किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता है. यह सभी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है. लोगों को हो रहा फायदा जिला अस्पताल में अपनी जांच करने आए प्रखर ने बताया कि मुरादाबाद की जिला अस्पताल में विभिन्न जांच होती हैं. यह सभी जांच मुफ्त में होती हैं. इसके अलावा मैं भी काफी लंबे समय से यही से ट्रीटमेंट करता हूं और यहीं पर जांच करता हूं यहां मुफ्त में जांच की जाती है. और जांच कर अगले दिन उसकी रिपोर्ट मिल जाती है लोगों को जानकारी नहीं है. लेकिन यहां पर बड़ी से बड़ी छोटी से छोटी सभी प्रकार की जांच होती हैं. इसलिए बाहर महंगी से महंगी जांच करने से अच्छा जिला अस्पताल में फ्री जांच कराना उचित है. इसलिए आप भी मुफ्त में ओपीडी में ट्रीटमेंट कर सकते हैं और अपने मुफ्त में जांच कर सकते हैं। About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Moradabad,Uttar Pradesh Source link

Scroll to Top