भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

कन्या राशि वालों की आज कटेगी चांदी, ऑफिस से लेकर बिजनेस तक...

Last Updated:May 08, 2026, 04:45 IST Aaj ka Kanya Rashifal 8 may 2026: बहुत से लोग ज्योतिष पर विश्वास करते हैं और इसी आधार पर अपना काम-धाम करते हैं. ऐसे में हम आपको कन्या राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. तो अगर आप भी कन्या राशि के जातक हैं तो आप जान सकते हैं कि आज 8 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है. साथ ही चन्द्रमा का मकर राशि में संचार आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि आज का दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर रहेगा जो लंबे समय से किसी काम में सफलता का इंतजार कर रहे थे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य भी धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे. मन में उत्साह बना रहेगा और आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा. बॉस भी आज आपके कार्यों की तारीफ करेंगेअगर आप आज किसी नये कार्य की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कारोबार करने वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपने कार्यों की वजह से प्रशंसा मिल सकती है. आपके बॉस और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे. आज आप जो भी जिम्मेदारी उठाएंगे उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाने में सफल रहेंगे. छात्रों को आज मिल सकती है सफलताआज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. कुछ नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. किसी खास व्यक्ति की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं. गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती है. जीवनसाथी के साथ बन सकता है यात्रा का प्लानपारिवारिक जीवन में भी आज सुख-शांति बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर पहले से कोई विवाद चल रहा था तो उसमें राहत मिलने की संभावना है. आपसी बातचीत और समझदारी से पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और कहीं बाहर घूमने या यात्रा का प्लान भी बन सकता है. दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा जिससे मन खुश रहेगा. घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता हैआज मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा. लंबे समय से चल रही चिंता और परेशानी से राहत मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक विचार आएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी शारीरिक समस्या से परेशान थे तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. घर के वातावरण में खुशी बनी रहेगी और किसी मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता, सम्मान, धन लाभ और खुशियों से भरा रहने वाला है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

रांची ईडी के जेडी प्रभाकर प्रभात को कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

ईडी ने पूर्वी भारत के अपने सबसे अहम जांच गलियारे झारखंड और पश्चिम बंगाल को अब एक ही कमान के तहत ला दिया है। रांची जोन के जॉइंट डायरेक्टर (जेडी) प्रभाकर प्रभात को कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मार्च 2026 में रायपुर से रांची आए प्रभात को महज दो महीने के भीतर यह अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलना ईडी मुख्यालय की बड़ी रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है। इस फैसले के बाद अब रांची और कोलकाता से जुड़ी जांच फाइलों की मॉनिटरिंग एक ही स्तर पर होगी। इससे दोनों राज्यों के बीच फैले मनी ट्रेल और सिंडिकेट नेटवर्क को ट्रैक करना आसान होगा। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में कोयला, जमीन और अवैध खनन से जुड़े कई मामलों में पैसों का नेटवर्क पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है तकि अवैध कमाई का पैसा कोलकाता की शेल कंपनियों में खपाया गया। Source link

झारखंड

झारखंड में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध शून्य, किशोर अपराधी बने नई चुनौती

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि 2024 में राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। हालांकि रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि कई मामलों में शिकायत थाने तक नहीं पहुंच रही है। देश के कई राज्यों में बुजुर्गों से धोखाधड़ी, संपत्ति विवाद और मारपीट के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन झारखंड में आंकड़ा शून्य है। वहीं कानून का उल्लंघन करने के आरोप में राज्य में 143 किशोर पकड़े गए। इनमें 32 किशोर पॉक्सो एक्ट के मामलों में शामिल थे। वहीं 10 किशोर हत्या और 78 चोरी व संपत्ति से जुड़े अपराधों में पकड़े गए। संपत्ति से जुड़े अपराधों में भी 44 किशोरों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें चोरी का सामान रखने और खरीद-फरोख्त के मामले भी शामिल हैं। इस दौरान रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 2024 में आरपीएफ ने 266 केस दर्ज कर 515 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 355 के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई। इसके बावजूद कोर्ट में सिर्फ 20 मामलों में 28 लोगों को ही दोषी ठहराया जा सका। यानी बड़ी संख्या में आरोपी सबूतों की कमी या कमजोर पैरवी के कारण सजा से बच गए। 46 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां, 1600 से अधिक महिलाएं भी हत्या, लूट और चोरी जैसे मामलों में झारखंड पुलिस ने वर्ष 2024 में 32,788 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 31,591 पुरुष और 1,197 महिलाएं शामिल थीं। वहीं आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, पॉक्सो और साइबर कानूनों के तहत 14,168 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इनमें 13,707 पुरुष और 461 महिलाएं शामिल हैं। राज्य में आर्थिक अपराधों के मामलों में सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को हुआ। 2024 में धोखाधड़ी और संपत्ति नुकसान के 2619 मामले दर्ज किए गए। इनमें 1954 मामलों में पीड़ितों को एक लाख रुपए से कम का नुकसान हुआ। वहीं 645 मामलों में एक लाख से 10 लाख रुपए तक की ठगी हुई। 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक साइबर और वित्तीय जालसाज छोटे-छोटे अमाउंट के जरिए आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। Source link

झारखंड

रांची का ये है सबसे रोमांचक नजारा, देखें खूबसूरत पलों की मनमोहक...

Last Updated:May 08, 2026, 05:48 IST Ranchi News: रांची और आसपास के गांवों में मई में करंज के पेड़ों से सफेद फूलों की बारिश जैसा नजारा देखने को मिलता है. इन फूलों की खूबसूरती देखकर आप तारीफ जरूर करेंगे. बता दें कि ग्रामीण दिवाली पर करंज तेल बेचकर अच्छी आमदनी करते हैं. आइये जानते हैं इन फूलों के बारे में. झारखंड की राजधानी रांची के कई सारे जगहों में आप देखेंगे की फूलों की बारिश हो रही है. जी हां! आपको लग रहा होगा कि यह कैसे संभव है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. दरअसल, रांची के आसपास के ग्रामीण एरिया में आपको करंज के पेड़ देखने को मिलेंगे. खासतौर पर झारखंड में और रांची में इसके पेड़ बहुत पाए जाते हैं. अगर आप इस पेड़ के नीचे थोड़ी देर खड़े रहें तो आपके ऊपर भी इस फूलों की बरसात होने लगेगी. कई बार तो लोग यूही खड़े रहते हैं और इस पल का आनंद देते हैं. खासतौर पर मई के महीने में ही देखने को मिलता है. दरअसल, करंज का तेल निकाला जाता है. जो खासतौर पर दिवाली में दिया जलाने का काम आता है. ग्रामीण लोगों के लिए करंज का पेड़ उनके आय का बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है. हालांकि इसे कोई हटाता भी नहीं है. खुद ही मिट्टी में मिल जाती है. इसका महक भी गजब का है. आसपास का पूरा वातावरण भी बड़ा ही फ्रेश हो जाता है. ऐसा लगता है कि वातावरण ने किसी ने परफ्यूम लगा दिया हो, गर्मी के मौसम में तो हल्की ठंडी हवा और यहां पर खाट बिछा के सो जाता हूं, बड़ा मजा आता है. Add News18 as Preferred Source on Google बता दें कि ये फूल मई के महीने में छोटे-छोटे फूल आते हैं और पूरा का पूरा पेड़ ही इस सफेद छोटे फूल से भर जाता है. जैसे हवा का हल्का झोंका आता है. यह पूरा-पूरा फूल नीचे धरती में गिरने लगता है, जिससे पूरी की पूरी सड़क से लेकर आसपास का एरिया ऐसा लगता है कि फूलों की चादर बिछ गई हो. एकदम सफेद चादर. यह दिखने में भी बहुत ही खूबसूरत लगता है. क्योंकि, जैसे ही दिवाली आती है. वह इससे तेल निकालते हैं और बाजार में बेचने का काम करते हैं और अच्छी खासी आमदनी उस समय हो जाती है, लेकिन मई के महीने में तो नजारा कुछ और ही रहता है. आलम यह है कि दूर दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं. सिर्फ एक पेड़ नहीं, ऐसे कई सारे पेड़ आपको देखने को मिलेंगे. कई बार लोग देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं. मनातू गांव के स्थानीय निवासी सुरेश बताते हैं कि मई के महीने में ऐसा देखने को मिलता है. जहां हवा का एकदम हल्का सा झोका क्या आया की पूरा का पूरा फूल झड़कर नीचे गिर जाता है. इसके नीचे अगर आप खड़े रहेंगे, तो आपको लगेगा कि यह पेड़ आपका स्वागत कर रही है. Source link

झारखंड

रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियों की कटाई और सफाई जल्द पूरा...

सिटी रिपोर्टर| बोकारो गुरूवार को बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने बोकारो परिसदन में बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बोकारो के विकास को एक नई उड़ान दी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए हवाई अड्डा से उड़ान जल्द सुनिश्चित करना हम सभी का लक्ष्य हैं, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ सभी आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें। साथ ही उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को बोकारो हवाई अड्डा परिसर में 75 मीटर रनवे के दोनों तरफ से झाडिय़ां की कटाई व साफ सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया। सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीएसएल के प्रतिनिधि एके तिवारी, एएआई रांची के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, नगर डीएसपी आलोक रंजन, डीपीआरओ रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। Source link

झारखंड

झारखंड में 13 मई तक बारिश की संभावना:आज भी गरज के साथ...

झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को एक बार फिर लोगों को बदले मौसम से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 13 मई तक राज्य के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम बने रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने 9 और 10 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली इधर, पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जहां दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही थी, अब लोग इस वक्त भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 40-50KM/H की रफ्तार से चल सकती है हवा शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, 9 और 10 मई को मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और गुमला में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात की भी संभावना है। 35.5 एमएम बारिश जगन्नाथपुर में किया गया दर्ज पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 35.5 एमएम जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज की गई। वहीं, डाल्टेनगंज और सरायकेला को छोड़ तकरीबन हर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। Source link

झारखंड

रांची, कोडरमा… झारखंड के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गरज-चमक के...

Last Updated:May 08, 2026, 05:28 IST Jharkhand Weather Today: झारखंड के कई जिलों में आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. बता दें कि रांची का मौसम एकदम सुहावना हो गया है. ऐसे में यहां का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड के मौसम में लगातार उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. यहां कई जिलों का अधिकतम तापमान 33-38°C के बीच रहने की संभावना है. जहां सबसे अधिक तापमान पलामू, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में 37-38°C तक पहुंच सकता है. जबकि सबसे कम तापमान रांची, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ जैसे जिलों में 20-22°C के आसपास रह सकता है. वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी जिलों में संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के भी चलने की आशंका है. आज पूरे राज्य में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आर्द्रता के कारण गर्मी असहनीय महसूस हो सकती है. वहीं, धनबाद और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में हीटवेव की तरह गर्मी महसूस हो सकती है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 35/24 110 जमशेदपुर 39/26 130 पलामू 40/26 120 धनबाद 39/26 180 जानें गुरुवार का कैसा था मौसम बीते दिन गुरुवार को झारखंड में आंशिक बादल छाए रहे. कई जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आई. जहां सबसे ज्यादा गर्मी कोडरमा, चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी जिलों में रही. यहां का अधिकतम तापमान 34-37°C के आसपास पहुंचा है. सबसे कम गर्मी रांची, गुमला, लोहरदगा और हजारीबाग जिलों में देखी गई. यहां का दिन का पारा 32-34°C के बीच रहा. वहीं, बारिश मुख्य रूप से सिमडेगा, रांची, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के जिलों में हुई. बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के के कुछ जिलों में 20-30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, लेकिन लोगों को पूरी तरह से गर्मी से राहत नहीं मिली. बता दें कि अक्सर मई का महीना झारखंड में आमतौर पर गर्म और शुष्क रहता है, लेकिन इस बार पूर्व-मानसून गतिविधियों के कारण छिटपुट बारिश हो रही है. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी तापमान 30-38°C के बीच रहने वाला है. बता दें कि आज झारखंड में गर्मी का असर कई जिलों में दिखाई देगा, लेकिन कुछ जिलों में बारिश मेहमानों की तरह राहत दे सकती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

खरौंधी में ड्रग इंस्पेक्टर की ने छापेमारी कई संचालक मेडिकल स्टोर बंदकर...

खरौंधी| खरौंधी बाजार में बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा द्वारा की गई छापेमारी से दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने आधा दर्जन दुकानों की जांच की और कुछ दवाओं के सैंपल अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, खरौंधी बाजार में करीब सात थोक दवा विक्रेता हैं, जबकि खुदरा दवा विक्रेता के रूप में केवल एक ही दुकान का विधिवत निबंधन है। हैरानी की बात यह है कि पूरे प्रखंड में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने के बावजूद यहां दर्जनों दुकानों से बड़े पैमाने पर दवाओं की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानों में नशीली दवाओं और इंजेक्शन की बिक्री खुलेआम की जाती है। साथ ही एक ही लाइसेंस पर कई दुकानें संचालित होने तथा ग्राहकों को कंप्यूटरीकृत बिल नहीं दिए जाने की भी शिकायतें हैं। इससे पहले भी बाजार में एक्सपायरी दवाओं की बिक्री के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के नाम पर अवैध वसूली की जाती है और ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है।वहीं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राहुल दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के दौरान लगभग दो लाख रुपए की अवैध वसूली की गई है, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इधर, ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर तीन से चार मेडिकल स्टोरों की जांच की गई है तथा कुछ दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। Source link

झारखंड

33,000 volt electric wire not removed from college building, disrupting studies

रांची| राज्य के विश्वविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर अबुआ अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से मिला और हस्तक्षेप की मांग की। नेतृत्व कर रहे अभिषेक शुक्ला ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत अनगड़ा ड . लेकिन भवन के ऊपर से 33,000 वोल्ट विद्युत तार नहीं हटने से संचालन ठप है, जबकि इसके लिए राशि भी दी जा चुकी है। कॉलेज शुरू होने से 25 किमी क्षेत्र के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। एक व्यक्ति, एक पद नियम को अभी तक लागू नहीं किया गया है। आरयू प्रशासन ने सिर्फ दो बार अधिकारी बनने के इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगा है, लेकिन स्थिति यथावत है। इसके अलावा सत्र नियमित करने, लंबित छात्रवृत्ति भुगतान और लंबित पीएचडी प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने की मांग की गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं होने से 2400 अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है। आउटसोर्सिंग परीक्षा एजेंसी को हटाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यपाल ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक शुक्ला, अभिषेक झा, विपिन कुमार यादव, विशाल कुमार यादव व अनमोल पांडेय शामिल थे। राज्यपाल से मिलकर अबुआ अधिकार मंच ने बताई समस्याएं Source link

झारखंड

टाटानगर-रांची होते हुए जयपुर के लिए सीधी ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा...

Last Updated:May 07, 2026, 05:28 IST टाटा-रांची रूट के यात्रियों के लिए रेलवे ने जयपुर (खातीपुरा) तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (18061/18062) शुरू की है. यह ट्रेन हर बुधवार संतरागाछी से चलकर टाटानगर और रांची होते हुए जयपुर पहुंचेगी. आधुनिक एलएचबी कोचों से लैस यह सीधी सेवा व्यापारियों और छात्रों के लिए बेहद आरामदायक और समय बचाने वाली होगी. ख़बरें फटाफट अररिया सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर नई ट्रेन चलाने की मांग की है. रांची: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (18061/18062) को मंजूरी दे दी है. इस नई ट्रेन के शुरू होने से रांची और टाटानगर के यात्रियों को राजस्थान की राजधानी जयपुर जाने के लिए अब सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. रेलवे ने इस ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी (शेड्यूल) भी जारी कर दी है. इन स्टेशनों पर होगा ठहरावयह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान टाटानगर, रांची, मुरी, टोरी, बरवाडीह, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. सीधी ट्रेन सेवा होने के कारण अब यात्रियों को अन्य शहरों में जाकर ट्रेन बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी. यह सुविधा विशेष रूप से उन विद्यार्थियों, व्यापारियों और राजस्थान मूल के लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो अक्सर इन रूटों पर यात्रा करते हैं. क्या है समय-सारणी?रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, गाड़ी संख्या 18061 (संतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस) प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान करेगी. यह उसी दिन शाम 17:50 बजे टाटानगर और रात 22:50 बजे रांची पहुंचेगी. अगले दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह रात 23:00 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 18062 (खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस) प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:20 बजे खातीपुरा से रवाना होगी. यह शनिवार सुबह 10:45 बजे रांची और दोपहर 15:05 बजे टाटानगर होते हुए शाम 19:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. आधुनिक कोच और बेहतर सुविधारेलवे के अनुसार, इस साप्ताहिक ट्रेन में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए जाएंगे. हालांकि परिचालन शुरू होने की आधिकारिक तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन शेड्यूल जारी होने से यात्रियों में उत्साह है. इससे पहले रांची-अजमेर स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन यह नई साप्ताहिक सेवा नियमित कनेक्टिविटी के रूप में अधिक प्रभावी और स्थायी विकल्प बनेगी. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

Scroll to Top