भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

44°C पारा, आंधी-तूफान… झारखंड में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, IMD का...

Last Updated:April 28, 2026, 05:43 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में तेज गर्मी के बीच कई जिलों में आज से 30 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना है. रांची मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड में हीटवेव के बीच कई जिलों में बारिश का अलर्ट रांची: झारखंड का मौसम आज मिश्रित रहने वाला है. झारखंड में एक तरफ जहां तेज गर्मी, तो दूसरी तरफ बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है. इसके लिए रांची मौसम विभाग ने 28-30 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कुछ जिलों में वज्रपात और आंधी का भी खतरा बना रहेगा. यह बारिश बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएगी, हालांकि नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज कुल मिलाकर मौसम मिश्रित रहने वाला है. झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश बता दें कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में आज बारिश की गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है. जहां दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. खासकर जमशेदपुर में तो 50-70% तक बारिश की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आज झारखंड के 10 से अधिक जिलों में बारिश हो सकती है. इस बारिश से लोगों को हीटवेव से थोड़ी राहत भी मिल सकती है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 42/27 140 जमशेदपुर 45/30 140 पलामू 44/27 130 हजारीबाग 42/26 160 आज झारखंड के पलामू का अधिकतम तापमान लगभग 43-44°C रह सकता है. जो झारखंड में सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है. इसके अलावा चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर का तापमान 42-43°C के आसपास रह सकता है. साथ ही बोकारो, गोड्डा और रांची का तापमान 40-42°C रह सकता है. इसके अलावा रांची के नामकुम में सबसे कम तापमान 22°C दर्ज किया गया है. जबकि हजारीबाग और गुमला जैसे जिलों का तापमान 23-24°C के करीब रह सकता है. 27 अप्रैल को सबसे अधिक झारखंड के गर्म रहने वाले जिले आज झारखंड का मौसम गर्म रहने वाला है, लेकिन बारिश की वजह से हीटवेव से लोगों को काफी राहत मिल सकती है. वहीं, 29-30 अप्रैल को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है. जहां कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. आज तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने वाला है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी महसूस हो सकती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि कुछ जिलों में तपिश, तो कुछ जिलों में राहत भरी बारिश होने की संभावना है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 28, 2026, 05:43 IST Source link

झारखंड

Medicines and equipment worth Rs 26.5 crore purchased through quotation, bypassing tenders

रांची20 घंटे पहलेलेखक: नीलमणि कॉपी लिंक शोकॉज की कॉपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विशेष ऑडिट में हुआ वित्तीय अनियमितता का खुलासा राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां टेंडर की बजाय कोटेशन से 26.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की दवा और अन्य सामग्री खरीद ली गई। जिला स्तर के अलावा ब्लॉक स्तर पर भी नियमों की अनदेखी की गई। विशेष ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है। ऑडिटर ने अपनी रिपोर्ट में जिला स्वास्थ्य ​समिति की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की है। इसके बाद एनएचएम के वित्त निदेशक ने रांची के सिविल सर्जन को शोकॉज कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सभी खरीद कोटेशन प्रक्रिया से की गई, जबकि इतनी बड़ी राशि के लिए टेंडर अनिवार्य था। खरीद की सूचना भी नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई गई, जबकि नियम के मुताबिक खरीद प्रक्रिया शुरू करने से पहले नोटिस लगाना अनिवार्य होता है। नौ बड़े भुगतान, जिनके कागज उपलब्ध नहीं कराए गए कंपनी भुगतान (रुपए में) एआर इंडस्ट्रीज 1,00,22,648 एजीएस एंटरप्राइजेज 4,16,42,357 क्यूरिंग फार्मास्यूटिकल्स 5,49,35,356 हिंद इंफ्राप्रोजेक्ट 8,18,45,176 मां भगवती 1,33,83,320 मां देउरी फार्मास्यूटिकल्स 1,87,53,535 मां सारदा इंटरप्राइजेज 2,32,94,327 महाबाला इंटरप्राइजेज 2,66,78,196 पलामू इंटरप्राइजेज 1,90,32,056 ऑडिट के दौरान इन कंपनियों को किए गए भुगतान से जुड़ी फाइलें मांगी गई, लेकिन जिला स्वास्थ्य समिति कोई कागजात नहीं दिखा सकी। ऑडिटर ने पूरे सिस्टम पर सवाल उठाया है। आशंका जताई है कि खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए यह खेल किया गया। 1025 समितियों और 241 उपकेंद्रों में बांटे 1.99 करोड़, हिसाब नहीं रांची जिले के 18 प्रखंड में से 14 प्रखंड का भी ऑडिट किया गया। 14 प्रखंड में एनएचएम के तहत 1025 ग्राम स्वास्थ्य समितियों को एक करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये जबकि 241 उपकेंद्र को 96 लाख 97 हजार रुपए बांटे गए। ऑडिट के दौरान खर्च के उपयोग का प्रमाण पत्र भी नहीं दिखाया जा सका। 13 ब्लॉक में शत-प्रतिशत खरीद कोटेशन से ही रातू, नामकुम, चान्हो, सदर अस्पताल रांची सहित जिले के 18 में से 13 ब्लॉक में वित्त वर्ष 2024-25 में शतप्रतिशत दवा व अन्य सामग्रियों की खरीद टेंडर की बजाय कोटेशन से ही हुआ है। इस पर भी ऑडिट में सवाल उठाये गए हैं। मुझे शोकॉज की जानकारी नहीं.. मैं दो-तीन दिनों से बाहर हूं। मुझे शोकॉज की जानकारी नहीं है। बिना लेटर देखे किसी प्रकार का कमेंट नहीं कर सकता। -डॉ. प्रभात कुमार, सिविल सर्जन रांची जननी सुरक्षा योजना…कागजों पर ‘मदर’, रिकॉर्ड से गायब ऑडिट में जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत चान्हो, नामकुम और जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद मां को दी जानेवाली 1400 रुपए की सहायता राशि के भुगतान में भी गड़बड़ी सामने आई है। इन स्थानों पर वित्त वर्ष 2024-25 में 5719 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। इस मद में कुल 80,06,100 रुपए खर्च हुए। कई जगह भुगतान का तो जिक्र है, ​लेकिन जिन महिलाओं का इसका लाभ मिलना चाहिए था, उनका नाम रिकॉर्ड से गायब है। ये है गड़बड़ी का कच्चा-चिट्‌ठा ब्लॉक लाभार्थी राशि (रुपए में) ऑडिटर टिप्पणी चान्हो 918 12,85,200 “मदर जेएसवाई” रिकॉर्ड नहीं मिला नामकुम 267 3,73,800 लाभार्थी विवरण संदिग्ध रातू 2,512 35,16,300 संख्या असामान्य रूप से अधिक सदर, रांची 2,022 28,30,800 रिकॉर्ड सत्यापन जरूरी इन बिंदुओं पर सवाल : जननी सुरक्षा योजना में पैसे सिर्फ गर्भवती महिला (मदर) को मिलना चाहिए, लेकिन कई एंट्री में लोगों को भुगतान दिखाया गया है। असली महिला लाभार्थी का रिकॉर्ड नहीं मिला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

रांची यूनिवर्सिटी का फिर कारनामा:रजिस्ट्रेशन खत्म होने के छह साल बाद दूसरे...

मंत्री पुत्र को डिग्री दिलाने के लिए आरयू ने तोड़ा कानून, अब डीएलसी रोका रांची यूनिवर्सिटी एक बार फिर सवालों में है। इस बार तीन छात्रों को मैनेजमेंट की डिग्री दिलाने के लिए यूनिवर्सिटी ने कानून ही बदल डाला। इनमें से एक प्रशांत किशोर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पुत्र हैं। हालांकि बाद में गलती का अहसास हुआ तो यूनिवर्सिटी ने डिपार्टमेंट लिविंग सर्टिफिकेट (डीएलसी) पर रोक लगा दी। मास्टर इन रूरल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स में अधिकतम 4 साल के भीतर पढ़ाई पूरी करना अनिवार्य है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्वतः समाप्त हो जाता है। वहीं 2011-13 बैच के छात्रों को एडमिशन लेने के बाद 2021 में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल कराया गया। तब तक रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया था। इतना ही नहीं, जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) में था, उन्हें दूसरे संस्थान डोरंडा कॉलेज से परीक्षा दिलाई गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए तीन बड़ी बाधाओं को पार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एग्जाम बोर्ड के जरिए रास्ता निकाला। जिस समय फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा हुई, उस समय प्रशांत की मां डोरंडा कॉलेज में प्रिंसिपल थीं। तीन में 2 छात्रों को फर्स्ट क्लास डिस्टिंक्शन… जब परीक्षा प्रक्रिया ही विवादों में है, तो मूल्यांकन की निष्पक्षता भी सवालों के घेरे में आ गई है। तीन में से दो छात्रों को फर्स्ट क्लास डिस्टिंक्शन अंक मिले हैं, जिससे पूरे प्रकरण की पारदर्शिता पर और संदेह गहराया है। जानकारों का कहना है कि लगभग 10 साल पढ़ाई छोड़ने के बाद परीक्षा में शामिल होना और डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त संदेह उत्पन्न करता है। जानिए…कहां-कहां तोड़े गए नियम 1 समय-सीमा का पूरी तरह से किया उल्लंघन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सेशन 2011-13 के छात्र प्रशांत किशोर, प्रेम सुदर्शन और राहुल कुमार सिंह ने थर्ड सेमेस्टर तक पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन फाइनल परीक्षा नहीं दे सके। नियमानुसार दो वर्षीय कोर्स अधिकतम 4 साल में पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्वतः समाप्त हो जाता है। इसके बावजूद 2021 में उन्हें फाइनल सेमेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। 2 संस्थान बदला: डोरंडा कॉलेज से परीक्षा मास्टर इन रूरल मैनेजमेंट कोर्स 2011-13 बैच के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बंद हो गया। इसके बावजूद छात्रों को डोरंडा कॉलेज से परीक्षा दिलाई गई, जहां यह कोर्स 2016 में शुरू हुआ। यानी न सिर्फ कोर्स बंद था, बल्कि रजिस्ट्रेशन की वैधता भी खत्म हो चुकी थी। इसके लिए विवि प्रशासन ने एग्जाम बोर्ड को माध्यम बनाकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी। 3 नियम के विरुद्ध बना दिया गया डीएलसी डोरंडा कॉलेज से परीक्षा पास करने के बाद छात्र प्रशांत किशोर ने मूल संस्थान यानी आईएमएस से डिपार्टमेंट लिविंग सर्टिफिकेट (डीएलसी) मांगा। नियम के मुताबिक यह सर्टिफिकेट उसी संस्थान से जारी होता है, जहां अंतिम परीक्षा या पढ़ाई हुई हो। संस्थान के निदेशक ने नियमों का हवाला देकर इनकार किया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर तीन दिन पहले अंततः डीएलसी तैयार कर दिया गया। और…नहीं दिया डीएलसी यूनिवर्सिटी की पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रशांत किशोर को डीएलसी देने पर रोक लगा दी गई है। चूंकि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा इस संस्थान से नहीं दी, इसलिए यहां से सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जा सकता। रजिस्ट्रेशन फेल हो जाने के बाद विशेष स्थिति में परीक्षा बोर्ड में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई थी। उठ रहे बड़े सवाल… क्या एग्जाम बोर्ड नियमों से ऊपर है? रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद परीक्षा की अनुमति किस आधार पर मिली? कोर्स बंद होने के आठ साल बाद दूसरे संस्थान से परीक्षा किस आधार पर कराई गई? Source link

झारखंड

प्रचंड गर्मी के बीच राहत! रांची, देवघर… झारखंड के 15 जिलों में...

Last Updated:April 30, 2026, 05:30 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी के बीच IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड के कई जिलों में तापमान 2-4 डिग्री घटने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताई गई है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौमस कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखड में आईएमडी का अलर्ट रांची: झारखंड में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम अब बदलाव की ओर है. IMD के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में आज अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रांची में आज अधिकतम तापमान 37-39°C और न्यूनतम तापमान 22-24°C के आसपास रहने की संभावना है. जमशेदपुर और धनबाद में अधिकतम 38-40°C तक पहुंच सकता है. जबकि पलामू, गढ़वा और दुमका जैसे जिलों में भी 36-39 डिग्री के बीच तापमान बना रह सकता है. आज सुबह से ही झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई. झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट IMD ने आज पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज आंधी 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. खासकर रांची, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, कोडरमा, साहिबंगज, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और दक्षिणी जिलों में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. शहरों का तापमान AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 39/25 120 हजारीबाग 40/25 150 जमशेदपुर 41/28 130 पलामू 42/26 130 झारखंड की राजधानी रांची में दिनभर बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक शहरों में गर्मी का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगा, जहां पारा 39 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय दबाव प्रणाली के प्रभाव से यह बदलाव देखा जा रहा है. अगले 48 घंटों में भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है. फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश झारखंडवासी अप्रैल के अंतिम दिनों में गर्मी और अनियमित बारिश के दोहरे प्रभाव का सामना कर रहे हैं. हालांकि आज की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन आंधी-बिजली से सावधानी बरतना जरूरी है. मौसम विभाग की सलाह है कि हर घंटे अपडेट चेक करें और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें. आने वाले 1-2 मई को भी कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे गर्मी का प्रकोप और कम होगा. कुल मिलाकर आज का मौसम गर्मी के साथ-साथ बारिश-आंधी का मिश्रण लेकर आ रहा है, जो राहत के साथ सतर्कता भी मांग रहा है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 30, 2026, 05:30 IST Source link

झारखंड

नीट यूजी एग्जाम : एनएमसी का निर्देश लागू:आज रिम्स हॉस्टल में सुबह...

देश भर में रविवार को नीट यूजी की परीक्षा होनी है। पूर्व के परीक्षा में क्वेश्चन लीक की घटना के बाद नेशनल मेडिकल क​मिशन ने एहतियात के तैयार पर कड़े निर्देश दिए हैं। रिम्स के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने नोटिस जारी करते हुए रिम्स हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के लिए अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया है। नोटिस के अनुसार, डीन एकेडमिक और नेशनल मेडिकल क​िमशन के निर्देश पर छात्रों को रविवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। अनुपस्थित रहने पर एनएमसी नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस आदेश के बाद डॉक्टरों और छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कुछ डॉक्टरों ने इसे सरासर गलत बताते हुए कहा कि किसी एक छात्र की गलती के लिए पूरे हॉस्टल के छात्रों को सजा देना कहीं से उचित नहीं है। यह छात्रों के मौलिक अधिकार का हनन है। Source link

झारखंड

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वाणिज्य कर सचिव से मांगा प्रस्ताव:वाणिज्य कर पदाधिकारियों...

राज्य सरकार वाणिज्य कर पदाधिकारियों के लिए 280 नई गाड़ियां खरीदेगी। वित्त व वाणिज्यकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसके लिए वाणिज्य कर सचिव से 15 दिन में प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य-कर विभाग को वाहन जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल जाएं, तो सालाना राजस्व 10 हजार करोड़ रुपए तक बढ़ सकता है। फिलहाल संसाधनों की कमी के कारण टैक्स चोरी, फर्जी जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और कोयले की अवैध तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई में दिक्कतें आ रही हैं। 163 खाली पद भी भरें मंत्री ने कहा है कि विभाग में अधिकारियों की कमी है। इससे भी राजस्व वसूली पर असर पड़ रहा है। विभाग में वाणिज्य कर अधिकारियों के 443 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 280 पदाधिकारी ही कार्यरत हैं। 163 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने इन खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो विभाग राज्य के विकास, स्थापना और पूंजीगत खर्च में सबसे बड़ा योगदान देता है, उसी के अधिकारी अगर संसाधनों के अभाव में काम करें, तो यह चिंता का विषय है। Source link

झारखंड

500 रुपये किलो बिक रहा झारखंड का ये फूल, जोड़ों के दर्द...

Last Updated:April 30, 2026, 06:31 IST Koderma Korea Phool: झारखंड में कोडरमा के जंगलों में कोरिया फूल बड़ी मात्रा में पाया जाता है. यहां के ग्रामीण इसे साग सब्जी की तरह खाते हैं. इसकी इस समय बाजार में कीमत करीब 500 रुपये किलो है. बता दें कि जोड़ों के दर्द और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण है. ख़बरें फटाफट कोडरमा: झारखंड का जंगल केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि औषधीय और पोषक वन संपदाओं के लिए भी खास पहचान रखता है. इन्हीं में एक है कोरिया फूल, जो इन दिनों कोडरमा के जंगलों में खूब नजर आ रहा है. सालभर में केवल कुछ महीने मिलने वाला यह सफेद और खुशबूदार फूल स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. ग्रामीण इसे जंगलों से तोड़कर साग और सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. पौष्टिकता और औषधीय गुणों से भरपूर इस फूल की मांग बाजार में भी बढ़ रही है. आइये जानते हैं इस फूल के बारे में. जानें इस फूल की खासियत कोडरमा के स्थानीय लोगों के अनुसार कोरिया फूल स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इसके फूलों से साग, सब्जी और कई पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं. कोरिया का पौधा आमतौर पर 8 से 10 फीट तक ऊंचा होता है. इसका तना खुरदुरा होता है. जबकि पत्तियां नुकीली और मुलायम होती हैं. इस पौधे पर खिलने वाले सफेद रंग के फूल बेहद आकर्षक और सुगंधित होते हैं. जोड़ों की दर्द और डायबिटीज में देता है राहत बता दें कि यह फूल सीमित समय के लिए उपलब्ध होता है. इसलिए इसकी विशेष अहमियत है. जंगलों तक पहुंच रखने वाले लोग ही इसे आसानी से प्राप्त कर पाते हैं. यही वजह है कि बाजार में पहुंचने पर इसकी कीमत 500 रुपये प्रति किलो तक हो जाती है. कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. राय ने बताया कि कोरिया फूल न सिर्फ पौष्टिक है. बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि इसका सेवन जोड़ों के दर्द और डायबिटीज में भी राहत देने वाला माना जाता है. बरसात में लगा सकते हैं इसका पौधा उन्होंने कहा कि यह जंगली पौधा होने के कारण इसकी देखभाल भी ज्यादा नहीं करनी पड़ती. लोग चाहें तो अपने खेत की मेड़, बागान या खाली जमीन पर इसकी खेती कर सकते हैं. बरसात के मौसम में जंगल या नर्सरी से पौधा मंगाकर इसे आसानी से लगाया जा सकता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand First Published : April 30, 2026, 06:31 IST Source link

झारखंड

छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत

बोकारो | बीएसएल में 40% मजदूरों की छंटनी का आदेश मोदी सरकार आने के बाद प्लांट के साथ-साथ बोकारो शहर में तनाव का माहौल है। यह बातें जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम के तहत धमन भट्टी केंटीन रेस्ट रूम मे झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आदेश से मजदूर या शहर ही तनाव में नहीं है, बल्कि प्लांट के हर विभागाध्यक्ष के साथ-साथ इंजीनियर इंचार्ज भी मानसिक तनाव से गुजर रहा है, क्योंकि वर्तमान में जितना अधिक मजदूर कीर्तिमान उत्पादन के लिए चाहिए, उससे बहुत कम मजदूर रहेंगे। प्लांट चलाना कठिन हो जाएगा। बेरोजगार हुए मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए कुछ भी सही गलत कर सकता है, जिसका प्रभाव शहर पर पड़ सकता है। कहा कि 12 मई को हजारों की संख्या में प्लांट गोलचक्कर पहुंचकर हल्लाबोल कार्यक्रम में अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें, ताकि छंटनी के आदेश को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़े। अध्यक्षता विभागीय अध्यक्ष रमा रवानी ने व संचालन एनके सिंह ने किया। Source link

झारखंड

बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा:स्लरी डंप ढहा, मलबे में...

बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक 40 फीट ऊंची स्लरी का डंप भरभराकर ढह गया। अचानक गिरी स्लरी में चार मजदूर दब गए। डेढ़ घंटे बाद जब मजदूरों को निकाला गया तो वे मृत मिले। मृतकों में गोपीनाथपुर के माणिक बाउरी व दिनेश बाउरी, समसिखरा के दीपक बाउरी और कपूरिया के हेमलाल यादव उर्फ मोईड़ा गोप शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठेकेदार के एजेंट ने मजदूरों की चेतावनी को अनसुना कर उन्हें जबरन खतरनाक डंप के नीचे काम करने पर मजबूर किया था। घटना के वक्त वहां लगभग 35 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद तीन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर चारों शव निकाले गए। घटना के बाद ठेकेदार का एजेंट और ट्रांसपोर्टर मौके से फरार हो गए। इससे भड़के ग्रामीणों और परिजनों ने शवों को वाशरी गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची एम्बुलेंस को वहां से खदेड़ दिया। बीसीसीएल प्रबंधन से मुआवजे व नौकरी की मांग पर अड़ गए। वहां काम कर रहे मजदूर और यूनियन के नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हादसे में इन मजदूरों की गई जान, हेलमेट व सुरक्षा उपकरण नहीं थे प्रत्यक्षदर्शी मजदूर जीतेंद्र ने बताया-एजेंट सुनील करीब 30-35 मजदूरों से स्लरी लोड करवा रहा था। वाशरी में 40-50 फीट ऊंचे डंप के नीचे सुरक्षा घेरा या मानकों की भी अनदेखी की गई। स्लरी लोडिंग प्वाइंट पर मजदूरों के पास न तो हेलमेट थे और न ही सुरक्षा के अन्य उपकरण। स्लरी धंस सकती थी, मुंशी ने कहा- माल निकालो, नहीं तो पैसे नहीं महिला मजदूर सुनीता भी दब गई थी। उनका शरीर गर्दन तक स्लरी में दबा था। किसी तरह बाहर निकली। सुनीता ने बताया-कई बार मुंशी को आगाह किया गया था कि ऊपर से स्लरी कभी भी धंस सकती है, लेकिन मुंशी ने दबाव बनाया। कहा कि दूसरी तरफ अच्छा माल नहीं है। इसी गड्ढे से निकालो, नहीं तो पैसा नहीं मिलेगा। इधर, बारिश के कारण स्लरी का ऊंचा स्टॉक ढीला पड़ गया था, जिससे हादसा हुआ। Source link

झारखंड

रथ के आकार का है रांची का ये मंदिर, 27 खिड़कियां, 7...

Last Updated:April 30, 2026, 07:42 IST Ranchi Famous Surya Mandir: रांची के पास सूर्य मंदिर है जो यहां की लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. इस मंदिर की खासियत यह है कि ये रथ के आकार में बना है. इसमें 27 खिड़कियां, सात घोड़े और 18 रथ के पहिए हैं और हर एक का अपना महत्व है. लोग इसे चमत्कारी मानते हैं. ख़बरें फटाफट रांची. रांची से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर सूर्य मंदिर स्थित है और इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां पर खिड़की से लेकर दरवाजे तक हर एक चीज बड़ा सोच-समझकर बनाई गई है. यहां पर खिड़कियां भी 27 बनाई गई हैं, जो 27 नक्षत्र को दर्शाती हैं. सात घोड़े बने हैं, जो सात इंद्रियों को दर्शाते हैं. तीन गुंबद बनाए गए हैं, जो ब्रह्मा, विष्णु, महेश का प्रतीक बताए जाते हैं. पुजारी शंकर बताते हैं, यहां का जो इंफ्रास्ट्रक्चर है, उसकी हर एक चीज का अपना कारण है, जो पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा को बताती है. इसके अलावा आपको बाहर 18 रथ के पहिए भी देखने को मिलेंगे. यह पहिए 18 पुराणों को दर्शाते हैं. तो हर चीज यहां पर गिनकर बनाई गई है. यह मंदिर 1974 में बनकर तैयार हुआ था. अपने सातों इंद्रियों को काबू करना हैपुजारी शंकर बताते हैं बाहर जो सात घोड़े हैं, वह हमारी सातों इंद्रियां हैं और बीच में प्रभु बैठकर सातों घोड़ों की लगाम अपने हाथ में लिए हुए हैं. ऐसे में लोग आते ही और दूर से देखते ही यह समझ जाते हैं कि यहां सात इंद्रियों की बात हो रही है और सातों को हमें अपने वश में करना है. यहां पर सूर्य भगवान की रोशनी सीधे भगवान की मूर्ति पर पड़ती है. जब पूरा का पूरा मंदिर अपने आप में है एक रथजब आप मंदिर में चले जाते हैं तो पता नहीं चलता पर दूर से देखेंगे तब आपको पता चलेगा कि दरअसल आप मंदिर नहीं बल्कि एक रथ के अंदर जा रहे हैं. जी हां, यह मंदिर पूरा का पूरा एक रथ के आकार में बना हुआ है. आप रथ के अंदर जाते हैं और भगवान की आराधना करते हैं. इस रथ के पहिए से लेकर आगे की तरफ घोड़े, सब कुछ देखने को मिलेगा. यही अनोखे इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते लोग यहां पर दौड़े चले आते हैं. भगवान राम ने की थी उपासना, कुष्ठ जैसे रोग होते हैं ठीकपुजारी शंकर बताते हैं, यहां पर भगवान राम ने सूर्य भगवान की उपासना की थी. इसलिए यहीं पर इस मंदिर का निर्माण हुआ. यहां पर अक्सर ऐसे लोग आते हैं, जिनको कोई चर्म रोग होता है या शरीर किसी बीमारी से ग्रसित होते हैं. हमने अपनी आंखों से कुष्ठ जैसे रोग ठीक होते हुए देखे हैं और खास तौर पर संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी लोग आते हैं. मुझे खुद पुत्र नहीं थे, इनकी प्रार्थना करने से आज दो पुत्र हैं. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 30, 2026, 07:42 IST Source link

Scroll to Top