भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

चुनाव परिणाम 2026 लाइव अपडेट्स और मुख्य बातें: BJP के राजेश महाता...

पश्‍च‍िम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8.00 बजे शुरू होने वाली है. जैसे ही शुरुआती रुझान उपलब्ध होंगे, सबसे तेज और सबसे सटीक अपडेट के लिए न्‍यूज 18 र‍िजल्‍ट हब से जुड़े रहें. गोपीबल्लवपुर पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है. इस सीट को ग्रामीण सीट माना जा सकता है और यह पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में आती है. इस सीट का रिजर्वेशन स्टेटस जनरल है. गोपीबल्लवपुर विधानसभा सीट झारग्राम (शेड्यूल ट्राइब) लोकसभा सीट में आती है. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, गोपीबल्लवपुर में गुरुवार, 9 अप्रैल, 2026 को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई, 2026 को होगी. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए गोपीबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 2,27,793 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 1,15,030 पुरुष, 1,12,763 महिला और 0 थर्ड जेंडर के थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में, कुल 2,26,148 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 1,13,762 पुरुष, 1,12,386 महिला और 0 थर्ड जेंडर के थे. 2016 के विधानसभा चुनाव में, कुल 2,06,002 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 1,04,288 पुरुष, 1,01,714 महिला और 0 थर्ड जेंडर के थे. 2011 के चुनावों में, इस चुनाव क्षेत्र में कुल 1,77,748 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 90,738 पुरुष, 87,010 महिलाएं और 0 थर्ड जेंडर के थे. इस विधानसभा क्षेत्र में सर्विस वोटरों की संख्या 2021 में 268, 2016 में 235 और 2011 में 155 थी. इस चुनाव क्षेत्र में 2026 में वोटर जेंडर रेश्यो (प्रति 1000 पुरुष वोटरों पर महिला वोटरों की संख्या) 981 था, 2021 में यह 988, 2016 में 975 और 2011 में 959 था.गोपीबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्योग्राफिक कोऑर्डिनेट्स 22°16’46.9″N 87°03’44.6″E हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के दक्षिण पश्चिम बंगाल क्षेत्र के झारग्राम जिले में आता है.2026 में, गोपीबल्लवपुर में कुल 2,27,793 योग्य वोटर थे, जिनमें से 1,15,030 पुरुष और 1,12,763 महिलाएं और 0 थर्ड जेंडर थे. 2026 में वोटर जेंडर रेश्यो हर 1,000 पुरुष वोटरों पर 981 महिला वोटर था. 2021 में, कुल 2,26,148 वोटर थे, जिनमें से 1,13,762 पुरुष, 1,12,386 महिलाएं और 0 थर्ड जेंडर के वोटर थे. 2016 में, कुल 2,06,002 वोटर थे, जिनमें से 1,04,288 पुरुष, 1,01,714 महिला और 0 थर्ड जेंडर के वोटर थे. 2011 में, कुल 1,77,748 वोटर थे, जिनमें से 90,738 पुरुष, 87,010 महिला और 0 थर्ड जेंडर के वोटर थे. 2021 में सर्विस वोटरों की संख्या 268 थी. 2016 में, 235 सर्विस वोटर थे, और 2011 में 155 थे.2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, TMC के डॉ. खगेंद्र नाथ महाता ने इस सीट पर BJP के संजीत महाता को 23768 वोटों के अंतर से हराया, जो कुल डाले गए वोटों का 12.11% था. 2016 में, TMC के चूड़ामणि महाता इस सीट पर जीते थे, उन्होंने CPIM के पुलिन बिहारी बास्के को 49558 वोटों के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 27.42% था. 2011 के विधानसभा चुनावों में, TMC के चूड़ामणि महतो ने CPIM के रबी लाल मैत्रा को 32020 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 20.16% था.2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, TMC के डॉ. खगेंद्र नाथ महाता को इस सीट पर 53.04% वोट मिले थे. 2016 के विधानसभा चुनाव में, TMC के चूड़ामणि महाता को 55.51% वोट मिले थे, 2011 के विधानसभा चुनाव में, TMC के चूड़ामणि महतो को गोपीबल्लवपुर में 56.7% वोट मिले थे.गोपीबल्लवपुर विधानसभा सीट पर 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार, 23 अप्रैल, 2026 को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई, 2026 को होगी. 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में, इस सीट पर पहले चरण में शनिवार, 27 मार्च, 2021 को वोट डाले गए थे और नतीजे रविवार, 2 मई, 2021 को घोषित किए गए थे. 2016 के राज्य विधानसभा चुनाव में, इस सीट पर पहले चरण में सोमवार, 4 अप्रैल, 2016 को वोट डाले गए थे और नतीजे गुरुवार, 19 मई, 2016 को घोषित किए गए थे. 2011 के चुनाव में, इस सीट पर छठे चरण में मंगलवार, 10 मई, 2011 को वोट डाले गए थे और नतीजे शुक्रवार, 13 मई, 2011 को घोषित किए गए थे. Source link

ताज़ा खबर

HPBOSE 12th Result Website LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुछ पल...

नई दिल्ली (HPBOSE 12th Result LIVE). हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज, 4 मई को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. प्रदेशभर में 81 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे. वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए हर विषय में और कुल 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है. इससे कम अंक वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा में फेल माना जाएगा. HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? HP Board 12th Result LIVE 2026: रिकॉर्ड समय में नतीजों की तैयारी हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में अभूतपूर्व तेजी दिखाई है, जिसके चलते पिछले साल (17 मई) के मुकाबले इस बार 13 दिन पहले ही परिणाम जारी किए जा रहे हैं. इससे स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा की योजना समय पर बना सकेंगे. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: परिणाम की आधिकारिक घोषणा का समय हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह ठीक 11:00 बजे धर्मशाला स्थित मुख्यालय में औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा करेंगे. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल के सरकारी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड किसी भी वक्त हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जाती है. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं की मार्कशीट मिलते ही चेक करें ये डिटेल्स हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जैसे ही आप अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करें, उसमें नीचे दी गई जानकारियों का मिलान अपने एडमिट कार्ड से जरूर करें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें: अपने नाम की स्पेलिंग चेक करें. रोल नंबर: यह आपके एडमिट कार्ड से मिलना चाहिए. माता-पिता का नाम: इसमें अक्सर वर्तनी (Spelling) की त्रुटि रह जाती है. स्कूल का नाम: आपके स्कूल का सही नाम और कोड दर्ज होना चाहिए. विषय कोड: हर विषय के सामने उसका सही कोड और नाम देखें.ॉ प्राप्तांक: हर विषय में हासिल किए गए थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक अलग-अलग देखें. कुल अंक और प्रतिशत: अंकों के योग और प्रतिशत की गणना खुद भी करके देख लें. डिवीजन/ग्रेड: उपलब्धि के अनुसार सही श्रेणी (First, Second, Third) अंकित हो. परीक्षा वर्ष और सत्र: सुनिश्चित करें कि ‘वर्ष 2026’ और सही सत्र दर्ज है. स्थायी पता: अगर आप हार्ड कॉपी मंगा रहे हैं तो पता बिल्कुल सटीक होना चाहिए. HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: मेधावियों का होगा सम्मान, जारी होगी टॉपर्स की सूची हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज 12वीं के परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के होनहारों की मेरिट लिस्ट (Toppers List) भी जारी करेगा. इस सूची में राज्यभर के उन मेधावी स्टूडेंट्स के नाम, स्कूल और उनके प्राप्तांक शामिल होंगे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. प्रेरणा का स्रोत: हर साल स्टूडेंट्स और अभिभावक हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि ये टॉपर्स न केवल अपने स्कूल और जिले का मान बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनते हैं. टॉपर सक्सेस स्टोरी: बोर्ड टॉपर्स के अनुभव और उनकी पढ़ाई के अनूठे तरीकों से आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सही गाइडेंस मिलता है. तीनों संकायों पर नजर: इस बार भी सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स- इन तीनों स्ट्रीम में कौन बाजी मारेगा. प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से बेटियों का दबदबा रहा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टॉप-10 की सूची में कौन अपना स्थान सुरक्षित करता है. Himachal Pradesh Board 12th Result 2026 LIVE: जब ‘बेटियों’ ने गाड़े सफलता के झंडे हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. इस बार भी वैसी ही उम्मीदें हैं: शानदार पास प्रतिशत: बीते साल 12वीं का कुल परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा था. साइंस स्ट्रीम: ऊना की महक ने 97.2% अंकों के साथ न केवल विज्ञान संकाय, बल्कि पूरे प्रदेश में ओवरऑल टॉप किया था. आर्ट्स स्ट्रीम: कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% अंक हासिल कर कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया था. कॉमर्स स्ट्रीम: वाणिज्य संकाय में भी कांगड़ा की पायल शर्मा 96.4% अंकों के साथ टॉपर रही थीं. HP Board 12th Result LIVE 2026: आधार लिंकिंग से फर्जीवाड़े पर लगाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट या मार्कशीट या पुराने सर्टिफिकेट में कोई भी गड़बड़ी होने पर अब स्टूडेंट्स को कोई परेशानी नहीं होगी. इस प्रक्रिया को अब बहुत आसान बनाया जा रहा है- ऑफिस के चक्करों से मुक्ति: अब स्टूडेंट्स को अपने पुराने रिकॉर्ड या सर्टिफिकेट के लिए धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. आधार-लिंक सिस्टम के जरिए स्टूडेंट्स कहीं से भी पोर्टल पर लॉगिन कर अपना डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकेंगे. फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक: हिमाचल प्रदेश बोर्ड का मानना है कि दस्तावेजों को आधार से जोड़ने के बाद ‘फेक मार्कशीट’ बनाना असंभव हो जाएगा. इससे दस्तावेजों की प्रामाणिकता बढ़ेगी और सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया भी तेज होगी. डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की तुरंत उपलब्धता: अगर किसी स्टूडेंट का मूल सर्टिफिकेट खो जाता है या फट जाता है तो आधार नंबर के जरिए वे तुरंत पोर्टल से डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका कीमती समय बचेगा. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: अब घर बैठे मिलेगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के मन में अपनी मार्कशीट को लेकर कई सवाल हैं. दोहरे

ताज़ा खबर

Baranagar Chunav Results LIVE: ज्योति बसु के गढ़ बारानगर में सयंतिका बनर्जी...

Last Updated:May 04, 2026, 10:01 IST Baranagar Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पहला रुझान जल्द आने वाला है. 24 परगना जिले में आने वाली इस सीट से ज्योति बसु ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थ…और पढ़ें बारानगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: टीएमसी की सयंतिका बनर्जी का मुकाबला भाजपा के सजल घोष से. Baranagar Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आज आ रहे हैं. आज ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला है. 24 परगना जिले की बारानगर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में टक्कर मानी जा रही है. टीएमसी से विधायक सयंतिका बनर्जी के सामने भारतीय जनता पार्टी के सजल घोष चुनावी मैदान में हैं. बारानगर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पहला रुझान जल्द आने वाला है. इस सीट पर 2024 के उपचुनाव में भी सयंतिका बनर्जी का मुकाबला भाजपा के सजल घोष से था, लेकिन उसमें सयंतिका बनर्जी विजयी रही थीं, लेकिन जीत का अंतर 8000 वोटों का था. इस बार की कहानी कुछ और है. भाजपा में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, ऐसे में देखना होगा कि सयंतिका बनर्जी जीत दूसरी बार जीत का परचम लहरा पाती हैं या फिर सजल घोष कभी ज्योति बसु के गढ़ रहे बारानगर सीट पर जीत से भाजपा का खाता खोलते हैं. इस सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था,. इस बार मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया है. बारानगर सीट से टीएमसी की 39 वर्षीय अभिनेत्री सयंतिका बनर्जी ने 2021 से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. उन्होंने ममता बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी की सदस्यता ली. फिर 2021 के चुनाव में बांकुड़ा सीट से चुनाव लड़ीं, लेकिन वह भाजपा के नीलाद्रि शेखर दाना से हार गईं. तब 2024 में टीएमसी ने उनको बारानगर सीट के उपचुनाव में उतारा और वे विजयी रहीं. व​​ह टीएमसी की एक स्टार प्रचारक और युवा नेता के रूप में जानी जाती हैं. वे कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की हैं. वहीं भाजपा के 54 वर्षीय सजल घोष ने अपनी राजनीति पारी कांग्रेस से शुरू की थी, लेकिन 2021 में भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने 2024 के उपचुनाव में पहली बार बराहनगर से चुनाव लड़ा, लेकिन सयंतिका बनर्जी से करीब 8,000 वोटों से हार गए थे. वे कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी कॉम हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹5.4 करोड़ रुपए है. बारानगर सीट से इस चुनाव में टीएमसी की सयंतिका बनर्जी, भाजपा के सजल घोष के अलावा कांग्रेस से कल्याणी चक्रवर्ती, सीपीआई-एम से सयनदीप मित्रा समेत अन्य उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. देखना होगा कि आज के चुनाव नतीजे में टीएमसी बारानगर से जीत दर्ज करती है या फिर भाजपा जीत से शुरूआत करती है. बारानगर विधानसभा चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ. Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर मतगणना जारी, पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर, टीएमसी पिछड़ी Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव के मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा की लहर दिख रही है, वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी पिछड़ गई है. रुझानों में भाजपा 142 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं टीएमसी 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बारानगर सीट पर भी मतगणना जारी है. यहां का पहला रुझान आते ही बताया जाएगा. Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर मतगणना शुरू, दिल थामकर बैठें, पहला रुझान जल्द Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. तृणमूल कांग्रेस की सयंतिका बनर्जी और भाजपा के सजल घोष आमने सामने हैं. अब से कुछ देर में ही पहला रुझान आने वाला है. Baranagar Nirbachon Folafol LIVE: भाजपा की आंधी में टिक पाएगी टीएमसी? इस बार कहानी है कुछ अलग Baranagar Nirbachon Folafol LIVE: बारानगर सीट पर इस बार का चुनाव पिछली बार से अलग है. एग्जिट पोल में भाजपा की आंधी टीएमसी के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. भाजपा के सजल घोष इस बार टीएमसी की सयंतिका बनर्जी को पटखनी देने की पूरी कोशिश में हैं. आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और समय के साथ नीतजों के परिणाम साफ होंगे. Baranagar Constituency Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर टीएमसी के जीत की हैट्रिक, उपचुनाव में भाजपा की एंट्री Baranagar Constituency Chunav Results LIVE: बारानगर की इस ऐतिहासिक सीट पर टीएमसी 2011 से विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. टीएमसी ने 2011, 2016, 2021 चुनावों में जीत हासिल की, तपस रॉय 3 बार विधायक रहे. 2024 के उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा की एंट्री दमदार रही. भाजपा के सजल घोष 61 हजार से अधिक वोट पाने में सफल रहे, वहीं टीएमसी की सयंतिका बनर्जी 69 हजार से अधिक वोट पाकर विजयी रहीं. Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: ज्योति बसु का गढ़ रहा है बारानगर, 15 सालों से टीएमसी का कब्जा Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: दिग्गज वाम नेता ज्योति बसु ने बारानगर सीट से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1951 में की थी. तब से लेकर वे 1971 तक वहां से विधायक रहें, लेकिन 1972 में चुनाव हारने के बाद 1977 से वे सतगाछिया सीट पर चले गए. 1977 से लेकर 2011 तक इस सीट पर रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी का कब्जा रहा. लेकिन 2011 में टीएमसी ने RSP को पटखनी दे दी और तब से टीएमसी लगातार जीतते आ रही है. Location : Kolkata,Kolkata,West Bengal Source link

ताज़ा खबर

बंगाल की शहरी सीटों पर कौन जीत रहा है, आंकड़ों ने खोल...

Bengal ke urban seats par kaun jeet raha hai: बंगाल का किला अगर जीतना है तो उसके ग्रामीण और शहरी दोनों मूड को समझना जरूरी है. आज पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट में शहरी सीटों पर कौन जीत रहा है, इसका फैसला हो रहा है. बंगाल में वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है, यहां टीएमसी 47 सीटों पर जबकि बीजेपी 55 सीटों पर आगे चल रही है. आइए जानते हैं कि यहां की शहरी सीटों पर कौन जीत रहा है? कोलकाता और आसपास के इलाकों में पुराना रिकॉर्डपश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्रों, खासकर कोलकाता, हावड़ा, हुगली और सॉल्ट लेक जैसे इलाकों में त्रिणमूल कांग्रेस (TMC) का लंबे समय से दबदबा रहा है. 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने कोलकाता-हावड़ा बेल्ट की अधिकांश शहरी सीटों पर क्लीन स्वीप किया था. BJP को इन क्षेत्रों में सीमित सफलता मिली. कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) के 2021 चुनाव में TMC ने 144 में से 134 वार्ड जीते, जबकि BJP सिर्फ 3 पर सिमट गई. 2024 लोकसभा में BJP की घुसपैठ2024 लोकसभा चुनावों में शहरी मतदाताओं में बदलाव दिखा. TMC ने कुल 29 सीटें जीतीं, लेकिन कोलकाता के कई वार्डों और असेम्बली सेगमेंट्स में BJP ने लीड हासिल की. श्यामपुकुर, जोड़ासांको जैसे इलाकों में TMC पिछड़ गई. BJP ने शहरी मध्य वर्ग के मुद्दों बेरोजगारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविक सुविधाओं पर फोकस किया, जिससे TMC की पारंपरिक पकड़ में दरार पड़ी. 2026 के रुझान और शहरी समीकरण2026 विधानसभा चुनावों के एक्‍ज‍िट पोल्‍स और शुरुआती रुझानों में शहरी सीटों पर BJP की बढ़ती ताकत दिख रही है. ग्रेटर कोलकाता, हावड़ा और हुगली जैसे इलाकों में BJP ने TMC के पारंपरिक गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश की. Phase-2 मतदान, जो मुख्य रूप से शहरी-औद्योगिक क्षेत्रों में हुआ, में उच्च टर्नआउट BJP के पक्ष में जा सकता है. TMC अभी भी भवानीपुर जहां से ममता मैदान में हैं, टॉलीगंज, रासबेहरी जैसी प्रमुख शहरी सीटों पर भरोसा जताती है, जहां ममता बनर्ती (Mamata Banerjee) की व्यक्तिगत लोकप्रियता और स्थानीय कल्याण योजनाएं काम करती हैं.क्‍या बीजेपी इत‍िहास रचने के करीब TMC की ताकत शहरी गरीबों, अल्पसंख्यक वोट और संगठनात्मक नेटवर्क में है. वहीं BJP हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण, केंद्र की योजनाओं और शहरी युवाओं के असंतोष का फायदा उठा रही है. पुराने आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में TMC अभी आगे है, लेकिन BJP का वोट शेयर बढ़ा है. कोलकाता-हावड़ा बेल्ट की 28-30 सीटों पर नजर टिकी है, ये सीटें पूरे राज्य के परिणाम तय कर सकती हैं. ऐसे में शहरी बंगाल में टीएमसी की दीवार अब पहले जितनी मजबूत नहीं रही. BJP की रणनीति अगर सफल हुई तो 2026 में शहरी सीटों पर बड़ा उलटफेर संभव है. हालांकि, TMC की ग्रासरूट मौजूदगी अभी भी चुनौतीपूर्ण है. हालांकि आज आंकड़े बीजेपी के पक्ष में हैं. Source link

ताज़ा खबर

Bangal West Bengal Election Result 2026 Ekhon ki obostha, Bengal nirbachon result...

Last Updated:May 04, 2026, 07:56 IST West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सोमवार सुबह से ही देशभर की नजरें टिकी हुई हैं. ये नतीजे तय करेंगे कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रख पाएगी या बीजेपी फिर ‘परिवर्तन’ ला पाएगी. भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर है. फोटो- पीटीआई पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी जीतेगी या विपक्षी बीजेपी… विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के साथ ही आज इस सवाल का जवाब साफ हो जाएगा. सुबह 8 बजे से 77 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसमें बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर फैसला होगा. वहीं फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 24 मई को साफ होंगे. इससे पहले 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान में रिकॉर्ड 92.93% मतदान दर्ज हुआ, जो 2011 के बाद सबसे अधिक है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के बीच है. ममता बनर्जी की टीएमसी 15 साल की सत्ता में एंटी-इनकंबेंसी, भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोपों से जूझ रही है. वहीं बीजेपी 2016 के 3 से 2021 के 77 सीटों तक पहुंचकर इस बार सत्ता पर नजर गड़ाए हुए है. एग्जिट पोल्स में दिखी कड़ी टक्कर बंगाल चुनाव रिजल्ट को लेकर आए एग्जिट पोल्स में से कुछ में बीजेपी को 150-190 सीटों के आसपास, टीएमसी को 100-140 के करीब, जबकि कुछ में हंग असेंबली की संभावना जताई जा रही है. इस चुनाव में मतदाता सूची संशोधन यानी SIR का मुद्दा भी खूब छाया रहा. टीएमसी ने इसे अल्पसंख्यक वोटर्स के खिलाफ साजिश बताया, जबकि बीजेपी ने इसे फर्जी वोटर हटाने का अभियान करार दिया. आज के ये नतीजे सिर्फ बंगाल की सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति को भी प्रभावित करेंगे. टीएमसी की जीत ममता की वापसी होगी, जबकि बीजेपी की सफलता 2029 लोकसभा के लिए मजबूत आधार देगी. ऐसे में सोमवार सुबह से ही देशभर की नजरें कोलकाता पर टिकी हुई हैं. ये नतीजे तय करेंगे कि ममता की तृणमूल तीसरी बार सत्ता बरकरार रख पाएगी या बीजेपी ‘परिवर्तन’ ला पाएगी. About the Author Saad Omar साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

Jangipur Nirbachon, Zakir vs Chitta Folafol LIVE: जंगीपुर सीट पर क्या इस...

होमताजा खबरदेश LIVE: जंगीपुर सीट पर क्या इस बार टूटेगा गैर-मुस्लिम जीत का लंबा सिलसिला? Last Updated:May 04, 2026, 06:35 IST Jangipur Chunav Results LIVE: जंगीपुर विधानसभा सीट पर इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. तृणमूल कांग्रेस के जाकिर हुसैन, जिन्होंने 133 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, मुख्य दावेदार हैं. उनके सामने…और पढ़ें जंगीपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव. (AI Generated Image) Jangipur Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर विधानसभा सीट पर 2026 चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. जहां टीएमसी के जाकिर हुसैन और बीजेपी के चित्त मुखर्जी आमने-सामने हैं. 23 अप्रैल को चुनाव के पहले चरण में इस सीट पर मतदान हुआ था. यहां कांग्रेस भी वापसी की कोशिश में है, जबकि बीजेपी पहली जीत की तलाश में है. खास बात यह है कि 1957 और 1962 के बाद से यहां कोई गैर-मुस्लिम उम्मीदवार जीत नहीं सका है. ऐसे में इस बार का चुनाव उस लंबे सिलसिले को तोड़ने की संभावना के कारण और भी अहम बन गया है. वोटों की 8 बजे शुरू की जाएगी. पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जंगीपुर विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प है. यहां कई दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है. बीजेपी – चित्त मुखर्जीकांग्रेस – मोहम्मद इमरान अलीसीपीएम – आलोक कुमार दासटीएमसी – जाकिर हुसैनएसयूसीआई – मिर्जा नासिर उद्दीनएजेयूपी – एमडी हसनुज्जमानबीएनएआरपी – बापी एसकेबीएलआरपी – प्रबीर हलदरनिर्दलीय – सोमा साहा दास Zakir Hussain vs Chitta Mukherjee Results LIVE: क्या टीएमसी लगाएगी जीत का हैट्रिक? Zakir Hussain vs Chitta Mukherjee Results LIVE: जंगीपुर विधानसभा सीट पर 2011 के बाद से राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला. 2011 में कांग्रेस के मोहम्मद सोहराब ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2016 में टीएमसी ने पहली बार यहां कब्जा जमाया, जब जाकिर हुसैन ने सीपीआई(एम) को हराया. 2021 में भी जाकिर हुसैन ने भारी अंतर से जीत दोहराई. हालांकि लोकसभा चुनावों में तस्वीर बदली दिखी-2019 में टीएमसी आगे रही, जबकि 2024 में बीजेपी ने बढ़त बना ली. ऐसे में 2026 का मुकाबला अब पहले जैसा एकतरफा नहीं माना जा रहा और सभी की नजर इस पर है कि क्या टीएमसी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर पाएगी. Jangipur Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: जंगीपुर में क्या रहा है पिछले चुनावों का वोट प्रतिशत Jangipur Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग स्थिर रहा है. साल 2024 में 78.06% मतदान दर्ज किया गया, जबकि 2021 में यह 77.78% रहा. 2019 में वोटिंग प्रतिशत 81.90% और 2016 में 83.82% रहा था. मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है, जो 2021 के 2,55,064 से बढ़कर 2024 में 2,65,229 हो गई. मतदाता संरचना में मुस्लिम मतदाता 54.30% और अनुसूचित जाति 23.05% हैं, जबकि कुल आबादी में 55.07% ग्रामीण और 44.93% शहरी मतदाता शामिल हैं. Jangipur Chunav Results LIVE: क्या 1962 से अब तक चला आ रहा मुस्लिम कैंडिडेट जीतने का टूटेगा रिकॉर्ड Jangipur Chunav Results LIVE: जंगीपुर पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है. यह जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. परिसीमन आयोग के आदेशों के अनुसार, क्रमांक 58 जंगीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जंगीपुर नगरपालिका, रघुनाथगंज प्रथम सामुदायिक विकास खंड और सूती प्रथम सामुदायिक विकास खंड की अहीरन और बंसबाती ग्राम पंचायतें शामिल हैं. यहां 1962 से अब तक लगातार मुस्लिम कैंडिडेट ही जीत दर्ज करते आ रहे हैं. ऐसे में क्या इस बार यह रिकॉर्ड टूटेगा या सिलसिला जारी रहेगा, यह देखने वाली बात होगी. Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

West Bengal Election Result | Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 Assembly Election...

होमताजा खबरदेश LIVE:असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आज Last Updated:May 04, 2026, 05:34 IST Election Results 2026 LIVE: आज का दिन निर्णायक दिन है. आज विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन है. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरु में विधानसभा चुनावों के नतीजे एक साथ घोषित हो रहे हैं….और पढ़ें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट की ताजा अपडेट यहां देखिये. Assembly Election Result Live | Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 LIVE : देश को जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, आज यानी 4 मई को उसका फैसला होना है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक आज यानी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. काउंटिंग जैसे ही शुरू होगी, शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे. ये रुझान ही नतीजों की धुंधली तस्वीर पेश कर देंगे. पश्चिम बंगाल हो या केरल… हर जगह फाइट बहुत टाइट है. इसकी झलक एग्जिट पोल के नतीजों ने दिखा दी है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, असम में बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, केरल में लेफ्ट के पिनराई विजयन और पुडुचेरी में एन रंगास्वामी का सियासी भविष्य दांव पर है. फिलहाल, मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. पश्चिम बंगाल से केरल तक टाइट फाइटबहरहाल, आज यानी 4 मई 2026 को नतीजे तो पांच राज्यों के आ रहे हैं. इनमें हैं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी. मगर सबसे अधिक नजर देश और दुनिया की बंगाल पर है. बंगाल में एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में रहे हैं. अब ऐसे में दिखने वाली बात है कि ये एग्जिट पोल रिजल्ट की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं. फिलहाल, पश्चिम बंगाल में इस बार कुछ भी हो सकता है. एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार की भविष्यवाणी की है. इसका मतलब है कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो ममता बनर्जी को झटका लग सकता है. केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है. एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस नीत यूडीएफ इस बार सत्ता में आ सकता है. वहीं असम की बात करें तो यहां फिर से भाजपा का ही भगवा झंडा लहरा सकता है. यहां भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे.)तमिलनाडु: 234 सीटेंअसम: 126 सीटेंकेरल: 140 सीटेंपुडुचेरी: 30 सीटें Source link

ताज़ा खबर

‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ पर झुके, तो हिंद महासागर दुश्मनों को सौंप देंगे,...

मान लीजिए आपके घर का पिछला दरवाजा खुला हो और मोहल्ले के सबसे बड़े गुंडे की नजर उसी दरवाजे पर गड़ी हो, तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है, सबसे पहले वहां एक मजबूत ताला जड़ेंगे. बस, ठीक यही कहानी है भारत के 72 हजार करोड़ वाले ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ की. इन दिनों इस प्रोजेक्ट पर तगड़ा गदर कटा हुआ है. एक तरफ कुछ लोग हैं जो कह रहे हैं कि भइया, पर्यावरण बचाइए. वहीं दूसरी तरफ रणनीतिकार छाती पीट-पीट कर कह रहे हैं कि अगर कुछ ‘पीआर कैंपेन’ के चक्कर में आकर हमने ये प्रोजेक्ट रोक दिया, तो समझ लीजिए अपना हिंद महासागर हमने चीन के हाथों में थाली में सजाकर सौंप दिया. क्‍योंक‍ि भारत के ल‍िए यह गेम चेंज‍िंग प्रोजेक्‍ट है. ’ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ आखिर है क्या और इस पर इतना हंगामा क्यों है? भारत सरकार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे आखिरी छोर यानी ‘ग्रेट निकोबार’ में 72,000 करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा प्रोजेक्ट बना रही है. इसमें एक बड़ा इंटरनेशनल पोर्ट , एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक पावर प्लांट और एक नया शहर बसाने की योजना है. लेकिन, हाल के दिनों में इस प्रोजेक्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक कैंपेन सा चल पड़ा है. लेकिन एक्‍सपर्ट कह रहे क‍ि यह जानबूझकर चलाया जा रहा है ताक‍ि प्रोजेक्‍ट को रोका जा सके. इस तरह के कैंपेन देश के रणनीतिक विकास में रोड़ा अटका रहे हैं. पूर्वी मोर्चे को खाली छोड़ने का अंजाम खतरनाक क्‍यों? एक्‍सपर्ट कह रहे क‍ि अगर हम अपने पूर्वी मोर्चे को डिमिलिटराइज्ड यानी बिना सेना के और यूं ही छोड़ देते हैं… तो नतीजा भयानक होगा. दरअसल, अंडमान और निकोबार भारत का ‘पूर्वी मोर्चा’ है. अगर हम वहां अपनी नेवी को मजबूत नहीं करते हैं, वहां पोर्ट और रनवे नहीं बनाते हैं, तो वह इलाका बिल्कुल सूना रहेगा. समुद्र में जो इलाका सूना होता है, वहां धीरे-धीरे दुश्मन ताकतें अपनी पैठ बना लेती हैं. अगर भारत घरेलू विरोधों के डर से वहां विकास नहीं करेगा, तो भविष्य में जंग जैसी स्थिति में या शांति के समय में भी हम हिंद महासागर में अपनी ही चौखट पर कमजोर पड़ जाएंगे. मलक्का स्‍ट्रेट दुनिया की सबसे अहम समुद्री ‘चेकपोस्ट’ क्‍यों? ग्रेट निकोबार आईलैंड के ठीक बगल में ‘मलक्का स्‍ट्रेट’ है. यह इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच एक बहुत ही संकरा समुद्री रास्ता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर का लगभग 40% व्यापार और चीन का 80% से ज्यादा तेल इसी पतले से रास्ते से होकर गुजरता है. ग्रेट निकोबार इस रास्ते के मुहाने पर एक ‘टोल प्लाजा’ या ‘चेकपोस्ट’ की तरह बैठा है. अगर भारत यहां अपना मजबूत नेवल बेस और समुद्री हब बना लेता है, तो वह चीन समेत किसी भी देश के जहाजों की आवाजाही पर सीधे नजर रख सकता है. युद्ध की स्थिति में भारत इस रास्ते को ब्लॉक करके दुश्मन की अर्थव्यवस्था और सेना की कमर तोड़ सकता है. एक ‘गेम चेंजिंग’ प्रोजेक्ट क्यों है यह भारत का मास्टरस्ट्रोक? एक्‍सपर्ट इसे भारत का सबसे बड़ा समुद्री मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सिर्फ एक मिलिट्री बेस नहीं है, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक मैरीटाइम हब है. जब यहां एक बड़ा इंटरनेशनल पोर्ट बनेगा, तो दुनिया भर के जो व्यापारिक जहाज मलक्का से गुजरेंगे, वे तेल भरवाने, मरम्मत के लिए या सामान उतारने के लिए भारत के इस पोर्ट पर रुकेंगे. इससे न सिर्फ भारत को अरबों डॉलर की कमाई होगी, बल्कि उस इलाके में भारत का दबदबा भी बढ़ेगा. जहाज सिंगापुर या कोलंबो जाने के बजाय ग्रेट निकोबार में रुकेंगे. आर्थिक तरक्की के साथ-साथ यह इंडियन नेवी के लिए एक ऐसा स्थायी ठिकाना बन जाएगा, जहां से पूरे साउथ ईस्‍ट एश‍िया पर नजर रखी जा सकेगी. यहां भारत की मौजूदगी चीन के गले की फांस क्‍यों? चीन पिछले कई सालों से स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स नाम की रणनीति के तहत भारत को समुद्र में घेरने की कोशिश कर रहा है. वह श्रीलंका (हंबनटोटा), पाकिस्तान (ग्वादर) और म्यांमार में अपने बंदरगाह बना चुका है. चीन की नेवी लगातार हिंद महासागर में अपनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों की गश्त बढ़ा रही है. ऐसे में अगर भारत अपने ही निकोबार द्वीप को विकसित नहीं करेगा, तो चीन हिंद महासागर का अघोषित बॉस बन जाएगा. ग्रेट निकोबार में भारत की मौजूदगी चीन के गले की वह फांस है, जो उसे हिंद महासागर में अपनी मनमानी करने से रोकती है. Source link

ताज़ा खबर

तमिलनाडु में काउंटिंग से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, टूट-फूट से बचाने का मास्टरस्ट्रोक,...

होमताजा खबरदेश तमिलनाडु में काउंटिंग से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, टूट-फूट से बचाने का बना प्लान Last Updated:May 04, 2026, 01:50 IST एग्जिट पोल के नतीजों के बाद विजय ने अपनी पार्टी के अंदर अलर्ट जारी किया है. विजय ने सभी विजयी कैंडिडेट्स को तुरंत पार्टी हेडक्वार्टर पनैयूर पहुंचने का ऑर्डर दिया है. एक अहम मीटिंग में विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जीत के बाद कहीं मत जाना. विजय का यह बयान तमिलनाडु की नाजुक पॉलिटिकल स्थिति की गंभीरता को साफ दिखाता है. इस भारी तैयारी के साथ टीवीके ने अपनी लीगल टीम को भी पूरी तरह एक्टिव कर दिया है. ख़बरें फटाफट एग्जिट पोल में तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके में कांटे की टक्कर बताई जा रही है. (फाइल फोटो) चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में संभावित त्रिशंकु जनादेश की आशंका को देखते हुए अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय ने अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं. तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) ने 4 मई को आने वाले परिणामों से पहले संभावित ‘रिजॉर्ट राजनीति’ की तैयारी शुरू कर दी है. एग्जिट पोल के नतीजे परस्पर विरोधी संकेत दे रहे हैं- कुछ डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में हैं, तो कुछ एआईएडीएमके गठबंधन की बढ़त दिखा रहे हैं, जबकि कुछ टीवीके के मजबूत पदार्पण का अनुमान लगा रहे हैं. ऐसे में विजय ने अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को परिणाम के बाद किसी तरह के ‘टूट-फूट’ से बचाने के लिए कदम उठाए हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, महाबलीपुरम के पास पूंजेरी में एक निजी रिसॉर्ट में निर्वाचित विधायकों को ठहराने की व्यवस्था की गई है. यह रिसॉर्ट 100 से अधिक लोगों को ठहरा सकता है और इसे परिणाम घोषित होते ही टीवीके के विजयी उम्मीदवारों को रखने के लिए तैयार किया जा रहा है. अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, विजय ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे संभावित कड़े चुनावी मुकाबले के बाद स्थिति को संभाला जा सके. पिछले सप्ताह एग्जिट पोल जारी होने के एक दिन बाद ही विजय ने निर्देश दिया था कि सभी विजयी उम्मीदवार तुरंत पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचें. बाद की एक बैठक में उन्होंने मजाकिया अंदाज में उम्मीदवारों से कहा कि जीत के बाद “कहीं मत जाना”, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है. लॉजिस्टिक तैयारियों के साथ-साथ विजय ने पार्टी की कानूनी टीम को भी सक्रिय कर दिया है, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. उन्होंने पार्टी के महासचिव (चुनाव अभियान प्रबंधन) आधव अर्जुना को निर्देश दिया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग से मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करें ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. इस बीच, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सत्ता में वापसी को लेकर भरोसा जताया है. पार्टी नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मतगणना प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. राजनीतिक स्थिति बेहद नाजुक और अनिश्चित बनी हुई है. ऐसे में तमिलनाडु में चुनाव परिणामों के बाद तीव्र राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है, जहां सत्ता की लड़ाई में “रिसॉर्ट राजनीति” एक बार फिर अहम रणनीति बनकर उभर सकती है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

ताज़ा खबर

काउंटिंग हुई नहीं, नतीजे आए नहीं… फिर पिनाराई विजयन ने अपने बायो...

होमताजा खबरदेश ना काउंटिंग, ना नतीजे… फिर पिनाराई विजयन ने अपने बायो से क्यों हटाया CM? Last Updated:May 04, 2026, 02:14 IST केरल में कुल 2,71,42,952 मतदाता हैं, जिनमें से 79.63 प्रतिशत ने नौ अप्रैल को 140 विधानसभा क्षेत्रों में हुए चुनाव में अपने मत डाले. राज्य की 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 4 मई की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने की उम्मीद है और 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. ख़बरें फटाफट केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने अपने बायो से ‘सीएम’ शब्द हटा दिया है. (फाइल फोटो) तिरुवनंतपुरम. केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना से ठीक पहले सियासी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बायो अपडेट कर दी है, जिसे राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, वोटों की गिनती से पहले प्रोफाइल में किया गया यह बदलाव महज एक औपचारिक अपडेट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे चुनावी नतीजों को लेकर आत्मविश्वास या रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे समय पर सोशल मीडिया बायो बदलना जनता और समर्थकों के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश भी हो सकता है. केरल की राजनीति में इस समय हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि चुनाव परिणाम राज्य की सत्ता की दिशा तय करेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कदम चर्चा का केंद्र बन गया है और विपक्षी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव चुनावी नतीजों से पहले माहौल को साधने की कोशिश हो सकता है, जिससे समर्थकों में उत्साह और विपक्ष में दबाव का माहौल बने. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बदलाव को लेकर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है. अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि मुख्यमंत्री का यह संकेत सही साबित होता है या नहीं. विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में मिले विस्फोटक सामानइस बीच, मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में तलाशी के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त की. केरल की 140 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी. अधिकारियों ने बताया कि देसी बम जैसे अवैध पटाखों के निर्माण के बारे में मिली सूचना के आधार पर, एडक्कड पुलिस की एक टीम ने मेप्पॉयिल क्षेत्र के थान्नाडा में एक घर की तलाशी ली और पांच देसी बम तथा तीन किलोग्राम से अधिक विस्फोटक पाउडर बरामद किया. पुलिस ने इस जब्ती के संबंध में नानू नामक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों के अनुसार, इस खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई कि परिसर में पटाखे बनाने की आड़ में विस्फोटक सामग्री का निर्माण किया जा रहा है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Thiruvananthapuram,Kerala Source link

Scroll to Top