aaj ka Vrishchik rashifal 13 June 2026 lucky for scorpio people progress...
Last Updated:June 13, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 13 June 2026: 13 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प की शक्ति आपको जीवन की कई बड़ी चुनौतियों से पार उतारने में मददगार साबित होगी. करियर और व्यापार में भाग्य साथ देगा, प्रेम और परिवार में सुख, स्वास्थ्य खासकर पेट और कमर को लेकर सतर्क रहें. ज्योतिषाचार्य से जानें आज का राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज यानी 13 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प की शक्ति आपको जीवन की कई बड़ी चुनौतियों से पार उतारने में मददगार साबित होगी. ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह बन रही है कि आज आपके सामने कुछ छिपी हुई बातें या रहस्य उजागर हो सकते हैं, जो भविष्य के लिए आपके महत्वपूर्ण फैसलों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे. करियर और व्यापार में भाग्य का साथज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज करियर और व्यापार के क्षेत्र में वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत और लगन की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खुलकर सराहना की जाएगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया बेहतरीन अवसर मिल सकता है या दफ्तर में होने वाली कोई महत्वपूर्ण चर्चा आपके पक्ष में जा सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन किसी नई योजना पर काम शुरू करने या पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित कर बड़ा मुनाफा कमाने के लिए बेहद उत्तम है. घर में रोमांस का बना रहेगा माहौल आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से देखें तो आज आपकी वित्तीय स्थिति पूरी तरह संतुलित रहने वाली है. हालांकि, आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि बजट न बिगड़े. प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा और घर में रोमांस का माहौल बना रहेगा. परिवार में सुख-शांति का वास होगा और घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आज आपके किसी बड़े काम आ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकतावृश्चिक राशि वालों को आज स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. विशेष रूप से अपने पेट और कमर के हिस्से का ख्याल रखें. आज हल्का और सात्विक भोजन ग्रहण करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. आज के दिन को और भी शानदार बनाने के लिए आपका शुभ अंक 9 तथा शुभ रंग गहरा लाल और काला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज शाम के समय एक लाल फूल लेकर 11 बार ॐ नरसिंहाय नमः मंत्र का जाप करें और उस फूल को अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें, इससे सभी संकट दूर होंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link








