भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, कई की...

Last Updated:May 29, 2026, 10:15 IST Marashatra Hooch Tragedy: जहरीली शराब ने एक बार फिर से तांडव मचाया है. इस बार बिहार नहीं, बल्कि महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत खबर सामने आई है. जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के मारे जाने की घटना से स्‍थानीय प्रशासन सकते में है. हालांकि, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है. (फाइल फोटो/Reuters) Marashatra Hooch Tragedy: महाराष्‍ट्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है. पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई. घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और प्रभावित इलाकों में जांच तेज कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी, जो कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Pune,Maharashtra Source link

ताज़ा खबर

Karnataka CM News Live Updates: सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से होगी...

होमताजा खबरदेश LIVE: सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल से होगी मुलाकात, कल CLP की बैठक Last Updated:May 29, 2026, 09:20 IST Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज रात राहुल गांधी के साथ उनकी अहम बैठक होने वाली है. …और पढ़ें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद दिल्ली जाने से इनकार किया. (PTI) Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए, जहां उनकी राहुल गांधी के साथ अहम बैठक होने वाली है. खराब मौसम के कारण उनका विमान पहले जयपुर डायवर्ट हुआ था, जिसके बाद वह दिल्ली पहुंचे. राज्यपाल थावर चंद गहलोत उनका इस्तीफा स्वीकार कर चुके हैं और नई व्यवस्था तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है. इसी बीच डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिससे कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. राहुल गांधी से बैठक, डीके भी दिल्ली में सूत्रों के मुताबिक आज 10 जनपथ पर सिद्धारमैया, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल की राहुल गांधी के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी. वहीं डीके शिवकुमार भी कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे, हालांकि उनके कार्यक्रम का समय अभी तय नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया कर्नाटक भवन की बजाय दिल्ली में एक निजी स्थान पर ठहरे हुए हैं. कांग्रेस नेतृत्व अब राज्य में नए सत्ता संतुलन और जातीय समीकरणों को साधने में जुटा है. कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक संभव कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को बेंगलुरु में होने की संभावना है, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा और फैसला हो सकता है. पार्टी के भीतर डीके शिवकुमार के नाम को लेकर लगातार चर्चा चल रही है, जबकि सिद्धारमैया के भविष्य की भूमिका पर भी नजर बनी हुई है. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि कांग्रेस अब लिंगायत और अहिंदा वोट बैंक के बीच संतुलन बनाते हुए आगे की रणनीति तय करेगी. Karnataka CM News Live Updates: राहुल गांधी से जल्द मुलाकात करेंगे सिद्धारमैया Karnataka CM News Live: कर्नाटक की सियासत के बीच सिद्धारमैया जल्द ही दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. इस बैठक को राज्य के नए नेतृत्व और आगे की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. Karnataka CM News Live: राहुल गांधी से आज होगी अहम बैठक Karnataka CM News Live Updates: सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल की आज सुबह 9 बजे 10 जनपथ पर राहुल गांधी के साथ अहम बैठक होगी. वहीं डीके शिवकुमार भी दिन में दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि उनका समय अभी तय नहीं हुआ है. कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल बेंगलुरु में होने की संभावना जताई जा रही है. Karnataka CM News Live Updates: इस्तीफे के बाद कर्नाटक भवन से दूर रहे सिद्धारमैया Karnataka CM News Live: मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली में एक निजी संपत्ति में ठहरे हुए हैं और फिलहाल कर्नाटक भवन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. उनके इस फैसले को कर्नाटक की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अहम माना जा रहा है. Karnataka CM News Live: कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे सिद्धारमैया Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया है. हालांकि, नई व्यवस्था होने तक उन्होंने सिद्धारमैया से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम जारी रखने को कहा है. Karnataka CM News Live Updates: राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा Karnataka CM News Live: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है. सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे एक दिन बाद मंजूरी दे दी गई. इस बीच खबर है कि सिद्धारमैया की मुलाकात राहुल गांधी से आज सुबह 9 बजे होगी. Karnataka CM News Live: कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. वह राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित कर्नाटक भवन पहुंचे. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं और इसी बीच डीके शिवकुमार की दिल्ली एंट्री को काफी अहम माना जा रहा है. Karnataka CM News Live Updates: खराब मौसम के बीच दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया Karnataka CM News Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शुक्रवार को आखिरकार दिल्ली पहुंच गए। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण उनका विशेष विमान पहले जयपुर डायवर्ट किया गया था। बाद में मौसम सामान्य होने पर वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। उनके साथ बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे। Karnataka CM News Live: भावुक भाषण में हाईकमान का जताया आभार Karnataka CM News Live Updates: इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि संविधान उनका धर्म है और जनता उनके लिए देवता समान है. उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. साथ ही उन्होंने नए नेतृत्व को संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाने की अपील भी की. Karnataka CM News Live Updates: डी.के. शिवकुमार के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां Karnataka CM News Live: नए मुख्यमंत्री के तौर पर डी.के. शिवकुमार के सामने आसान रास्ता नहीं होगा. कांग्रेस के अंदर लिंगायत और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर कई तरह की आवाजें उठ रही हैं. पार्टी को डर है कि अगर सामाजिक समीकरण बिगड़े तो विपक्ष इसका बड़ा राजनीतिक फायदा उठा सकता है. ऐसे में शिवकुमार को सरकार और संगठन दोनों स्तर पर संतुलन बनाकर चलना होगा. सिद्धारमैया की मौजूदगी भी उनके लिए दबाव का कारण बन सकती है. Karnataka CM News Live: राहुल गांधी से मुलाकात पर टिकी कांग्रेस की नजर

ताज़ा खबर

Punjab Nikay Chunav Results LIVE | Punjab Nikay Chunav Kaun Jeeta Kaun...

Last Updated:May 29, 2026, 08:02 IST Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव के परिणाम को प्रदेश की सत्‍ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में निकाय चुनाव का पर‍िणाम बेहद अहम हो गया है….और पढ़ें पंजाब निकाय चुनाव परिणाम को प्रदेश में सत्‍ता का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. (फाइल फोटो/Reuters) Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. राज्य चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. आयोग ने दावा किया है कि मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं. राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. हर मतगणना केंद्र पर दो माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो संबंधित जिले के जनरल ऑब्जर्वर की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करेंगे और अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे. मतगणना केंद्रों में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दिया जाएगा. प्रत्येक उम्मीदवार को हर मतगणना टेबल पर एक मतगणना एजेंट नियुक्त करने की अनुमति होगी. उम्मीदवार अथवा उसका चुनाव एजेंट मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकेगा और रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर बैठ सकेगा. राज्य चुनाव आयोग ने वार्डवार परिणामों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की है. आयोग की वेबसाइट पर Results of Municipal Elections 2026 टैब के अंतर्गत सभी परिणाम अपलोड किए जाएंगे. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त प्रेस के लिए भी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सभी उपायुक्तों को दिए गए हैं. 26 मई को डाले गए थे वोट पंजाब में 26 मई को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था. इस बार 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 नगर निकायों के लिए मतदान कराया गया था. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके. इन निकाय चुनावों को राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनाव परिणामों का असर आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर भी दिखाई दे सकता है, खासकर शहरी क्षेत्रों में पार्टियों के जनाधार को लेकर. Punjab Nikay Chunav Results LIVE: 26 मई को हुआ था मतदान, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया था हिस्‍सा पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसके कुछ समय बाद ही शुरुआती रुझान आने लगेंगे. राज्य में 26 मई को हुए मतदान के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अब परिणाम की बारी है. Punjab Nikay Chunav Results LIVE: स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. प्रत्येक उम्मीदवार का एक मतगणना एजेंट प्रत्येक मतगणना टेबल पर उपस्थित रहने की अनुमति होगी. उम्मीदवार अथवा उसका चुनाव एजेंट मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकेगा तथा रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर बैठ सकेगा. मतगणना केंद्रों पर मान्यता प्राप्त प्रेस की सुविधा के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं. जैसे ही वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित होंगे, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. Punjab Nikay Chunav Results LIVE: यहां देखें पंजाब निकाय चुनाव के लाइव रिजल्‍ट पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: प्रत्येक मतगणना केंद्र पर दो माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो संबंधित जिले के जनरल ऑब्जर्वर की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट जनरल ऑब्जर्वर को सौंपेंगे. मतगणना हॉल में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमति होगी. वार्डवार घोषित परिणाम देखने के लिए लिंक राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट https://sec.punjab.gov.in पर Results of Municipal Elections 2026 टैब के अंतर्गत उपलब्ध रहेगा. Punjab Nikay Chunav Results LIVE: चुनाव आयोग ने किए हैं खास इंतजाम पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: चुनाव आयोग ने सुबह 08:00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा रैंडमाइजेशन के बाद मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक नियुक्त किए जाएंगे. Punjab Nikay Chunav Results LIVE: दोपहर तक कई नगर परिषद और नगर पंचायतों की तस्‍वीर साफ होने की उम्‍मीद पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: मतगणना शुरू होने के कुछ समय बाद शुरुआती रुझान आने की संभावना है. दोपहर तक कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के परिणाम सामने आ सकते हैं, जबकि बड़े नगर निगमों के अंतिम नतीजे शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है. Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में निकाय चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में होगी शुरू पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब निकाय चुनाव के लिए आज का दिन काफी अहम है. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी की साख दांव पर है. वहीं, कांग्रेस के लिए भी इस चुनाव का परिणाम बेहद अहम है, क्‍योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. Source link

ताज़ा खबर

होर्मुज में अब नया टंटा, फंसे हैं 17 जहाज, तारणहार बनेगा पाकिस्‍तान...

होमताजा खबरदेश होर्मुज में नया टंटा, जरूरी सामान के साथ फंसे हैं 17 जहाज, भारत का मेगा प्‍लान Last Updated:May 29, 2026, 07:03 IST Hormuz Strait Crisis: ईरान पर जबसे अटैक किया गया है, पूरी दुनिया नए संकट के भंवर में फंस गई है. एनर्जी क्राइसिस के साथ ही अन्‍य तरह की दिक्‍कतें भी पेश होने लगी हैं. खासकर भारत के लिए नई तरह की दिक्‍कतें सामने आ रही हैं. LPG और पेट्रोल-डीजल के साथ ही अब खाद की सुचारू आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं. इन सबके बीच भारत सरकार ने ऐसी योजना बनाई है, जिससे देश के लाखों-करोड़ों किसानों के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाएगी. होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने की वजह से फर्टिलाइजर लदे 17 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. भारत सरकार ने उसे निकालने के लिए खास व्‍यवस्‍था की है. (फाइल फोटो/Reuters) Hormuz Strait Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव से दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है. तेल से लेकर गैस और अन्‍य जरूरी चीजों की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है. ईरान जंग की वजह से LPG, पेट्रोल और डीजल के साथ ही एक और जरूरी चीज की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. वह है खाद. भारत के लाखों-करोड़ों किसानों के लिए उर्वरक बेहद जरूरी है. वहीं, खबर आ रही है कि उर्वरक लदे 17 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है. यह समस्‍या ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत में खरीफ फसलों का सीजन बस आने ही वाला है. इसे देखते हुए भारत सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है. इन सभी जहाजों को सऊदी अरब के रास्‍ते देश लाने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना तैयार की गई है. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

bhojpur parents guide best summer classes acting dance in ara

Last Updated:May 29, 2026, 05:43 IST Summer Classes In Ara: भोजपुर के आरा शहर में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही समर क्लासेज और एक्टिविटी सेंटर्स की डिमांड बढ़ गई है. मोबाइल-टीवी से दूर रहकर बच्चे डांस, एक्टिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के जरिए अपना आत्मविश्वास मजबूत कर रहे हैं. बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर समर क्लासेज में एक्टिंग, डांस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट सीख रहे हैं. जानिए प्रमुख सेंटर्स के नाम. ख़बरें फटाफट भोजपुर: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों की मौज तो बढ़ जाती है, लेकिन अभिभावकों की चिंता भी बढ़ने लगती है कि आखिर बच्चों का समय कैसे बेहतर तरीके से बिताया जाए. मोबाइल और टीवी से दूर रखकर अगर बच्चे कुछ नया सीखें, उनका टैलेंट निखरे और आत्मविश्वास बढ़े, तो छुट्टियां भी यादगार बन जाती हैं. इसी जरूरत को देखते हुए आरा शहर में कई समर क्लासेज और एक्टिविटी सेंटर इन दिनों बच्चों के लिए खास कोर्स चला रहे हैं. जहां बच्चे डांस, एक्टिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और कई क्रिएटिव चीजें सीख सकते हैं. मनोरंजन ही नहीं अंदर का टैलेंट आएगा बाहरआरा में चल रहे समर क्लासेज में नाथ अमरेंद्र कम्पनी, द ध्रुव स्टूडियो और एम डांस क्लास जैसे संस्थानों का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है. यहां बच्चों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि उनके अंदर छिपे टैलेंट को पहचानने और उसे निखारने का भी मौका दिया जा रहा है. कई अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करा रहे हैं ताकि छुट्टियों का समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने में इस्तेमाल हो सके. बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगानाथ अमरेंद्र कम्पनी में बच्चों को अभिनय, मंच संचालन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जा रही है. वहीं द ध्रुव स्टूडियो में कैमरा फेसिंग, एक्टिंग और क्रिएटिव एक्टिविटी पर विशेष फोकस किया जा रहा है. इसके अलावा एम डांस क्लास में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को अलग-अलग डांस फॉर्म सिखाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है. टीमवर्क, डिसिप्लिन और स्टेज कॉन्फिडेंस सीखेंसमर कैंप संचालकों का कहना है कि आज के समय में सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है. यही कारण है कि अब अभिभावक भी बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी की ओर तेजी से भेज रहे हैं. इन क्लासेज में बच्चों को नई चीजें सीखने के साथ-साथ टीमवर्क, डिसिप्लिन और स्टेज कॉन्फिडेंस भी सिखाया जाता है. भविष्य के लिए भी फायदेमंद गर्मी की छुट्टियों में अगर बच्चे कुछ नया सीख जाएं और अपनी प्रतिभा को पहचान लें, तो यह उनके भविष्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. यही वजह है कि आरा में इन दिनों समर क्लासेज को लेकर बच्चों और अभिभावकों दोनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

पंकज चौधरी के बाद हर्ष मल्‍होत्रा, दो केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश की...

होमताजा खबरदेश दो केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश की कमान, क्‍या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल? Last Updated:May 29, 2026, 04:31 IST इतिहास इस बात की गवाही देता है कि भाजपा जब भी अपने मंत्रियों को संगठन के काम में झोंकती है, तो वह केवल उनके कद का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए करती है और उनके स्थान पर कैबिनेट में नए, युवा और ऊर्जावान चेहरों को मौका देती है. क्‍या पंकज चौधरी और हर्ष मल्‍होत्रा के साथ भी ऐसा ही होगा? क्‍या मोदी कैबिनेट में फेरबदल के संकेत हैं? हर्ष मल्‍होत्रा और पंकज चौधरी अब प्रदेशों की कमान संभाल रहे हैं. बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा को प्रदेश की कमान सौंप दी है. उन्‍हें द‍िल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है. दिल्ली से पहले बीजेपी ने यूपी में भी भाजपा ने यही फॉर्मूला अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी थी. यानी अब दो-दो केंद्रीय मंत्री सीधे राज्यों में संगठन की कमान संभाल रहे हैं. इस बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है क‍ि क्या अब मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा. क्‍योंक‍ि बीजेपी ‘एक व्यक्ति, एक पद’के सिद्धांत को मानतीहै. ऐसे में मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने का सीधा मतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण कुर्सियां खाली होने वाली हैं. हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. दिल्ली में अगले कुछ समय में होने वाले एमसीडी चुनाव को देखते हुए उनकी न‍ियुक्‍त‍ि काफी मायने रखती है. द‍िल्‍ली में बीजेपी को एक ऐसे जमीन से जुड़े पंजाबी और वैश्य चेहरे की जरूरत थी, जिसकी प्रशासनिक पकड़ मजबूत हो. केंद्रीय मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ने वाली. इसके साथ ही बीजेपी ने पंजाबी चेहरे को मौका देकर पंजाब में भी पैठ बनाने की कोश‍िश की है. ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का सिद्धांत बीजेपी की कार्यशैली दूसरी पार्टियों से थोड़ी अलग है. बीजेपी ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम बेहद कड़ाई से लागू करती है. पार्टी का इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी नेता को संगठन से सरकार में या सरकार से संगठन में लाया गया है, उसने बड़े बदलावों का मार्ग प्रशस्त किया है. जेपी नड्डा का उदाहरण जब जेपी नड्डा को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, तो उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से दूरी बनाई और पार्टी ने सांगठनिक निरंतरता के लिए नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना. ठीक यही नियम अब राज्यों के स्तर पर भी लागू होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी कुछ समय पहले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था. तब भी यह सवाल उठा था कि क्या वे दोनों पद संभालेंगे? भाजपा की नीति के अनुसार, जब कोई मंत्री संगठन के पूर्णकालिक काम में उतरता है, तो उसे सरकारी जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है ताकि वह शत-प्रतिशत समय संगठन को दे सके. अब हर्ष मल्‍होत्रा अब यही इतिहास दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा के साथ दोहराया जा रहा है. हर्ष मल्होत्रा और पंकज चौधरी दोनों केंद्रीय मंत्रालयों में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. चूंकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में संगठन का काम 24 घंटे और 365 दिन का होता है, इसलिए इन दोनों मंत्रियों का कैबिनेट से बाहर होना तय माना जा रहा है. यह कदम ही इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही नए चेहरों की एंट्री होने वाली है. जब-जब संगठन बदला, तब-तब बदली कैबिनेट यदि हम मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के इतिहास और उससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के दौर के इतिहास पर नजर डालें, तो काफी कुछ क्‍ल‍ियर हो जाता है. साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब राजनाथ सिंह सरकार में गृहमंत्री बने. ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ा और अमित शाह को संगठन की कमान मिली. इसके बाद संगठन का पूरी तरह कायाकल्प हुआ और कैबिनेट का भी विस्तार हुआ. जुलाई 2021 में मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का सबसे बड़ा कैबिनेट फेरबदल किया था. उस समय रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे 12 बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई थी. इनमें से कई नेताओं को बाद में संगठन के काम में लगाया गया था, जबकि भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नए चेहरों को कैबिनेट में एंट्री मिली थी. अटल जी के समय भी कुशाभाऊ ठाकरे और जन कृष्णमूर्ती जैसे संगठन के दिग्गजों को सरकार के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. प्रमोद महाजन और वेंकैया नायडू जैसे नेताओं को कई बार संगठन से सरकार और सरकार से संगठन में भेजा गया. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

Siddaramaiah resignation | Siddaramaiah | कर्नाटक में बगावती सुर! सिद्धारमैया के पद...

Last Updated:May 29, 2026, 00:04 IST Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के तुरंत बाद कांग्रेस के भीतर बगावती सुर तेज हो गए हैं. डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अब पार्टी कई धड़ों में बंटती नजर आ रही है. सिद्धारमैया के वफादार ‘अहिंदा’ नेताओं ने चेतावनी दी है कि नए सीएम के आते ही सरकार गिर सकती है. वहीं दूसरी ओर, जागतिक लिंगायत महासभा ने कलबुर्गी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस हाईकमान से वरिष्ठ मंत्री एम.बी. पाटिल को अगला मुख्यमंत्री बनाने की खुली मांग कर दी है, जिससे डीके शिवकुमार की राह में बड़े कांटे बिछ गए हैं. कर्नाटक में बगावती सुर, एमबी. पाटिल को सीएम बनाने की मांग. Karnataka CM Post Crisis: इस्तीफा देने के बाद बेंगलुरु से उड़े सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे भी नहीं थे कि कर्नाटक में बगावती सुर गूंजने लगे. सिद्धा के समर्थक और अहिंदा से जुड़े नेताओं ने ऐलान कर दिया कि किसी और को सीएम बनाया गया तो सरकार नहीं चलने देंगे. उधर लिंगायत सुमदाय से जुड़े नेताओं ने एमबी पाटिल का नाम आगे बढ़ा दिया है. कांग्रेस नेतृत्व इसी बात से डर रहा था. अब डीके शिवकुमार के लिए कांटे ही कांटे हैं. सिद्धारमैया के इस्तीफा देते ही कर्नाटक में बगावती सुर उठने लगे हैं. जागतिक लिंगायत महासभा ने तुरंत कलबुर्गी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. महासभा के जिला अध्यक्ष आर.जी. शेटगार और महासचिव अशोक घूली ने कांग्रेस आलाकमान से साफ शब्दों में मांग की कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय से होना चाहिए. उन्होंने मांग की कि वरिष्ठ मंत्री एम.बी. पाटिल इस पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं. उनका तर्क था कि लिंगायत कर्नाटक के सबसे बड़े और प्रभावशाली समुदायों में से एक है, जिसने राज्य के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक विकास में अहम योगदान दिया है. साथ ही कांग्रेस को सत्ता में लाने में भी इस समुदाय का बहुत बड़ा हाथ रहा है. जयपुर में अशोक गहलोत के साथ डीके शिवकुमार कांग्रेस ने किया लिंगायतों के साथ अन्याय महासभा के नेताओं ने कांग्रेस के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि बी.डी. जत्ती, एस. निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल जैसे प्रमुख लिंगायत नेताओं ने कांग्रेस और राज्य को बहुत कुछ दिया. पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र पाटिल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया था, जो लिंगायत समुदाय के साथ सरासर अन्याय था. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस लिंगायत वोटरों का समर्थन तो मांगती है, लेकिन बाद में समुदाय को राज्य के शीर्ष पदों से दूर रखा जाता है. एम.बी. पाटिल एक प्रगतिशील और अनुभवी नेता महासभा ने एम.बी. पाटिल की पैरवी करते हुए कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम ने कांग्रेस नेतृत्व के लिए एक बड़ा अवसर पैदा किया है कि वे एक लिंगायत नेता को सीएम बनाएं. उन्होंने पाटिल को एक प्रगतिशील नेता और बेहद अनुभवी प्रशासक बताया. महासभा ने कहा कि पाटिल ने विभिन्न मंत्रालयों को सफलतापूर्वक संभाला है और पार्टी व राज्य के लिए प्रभावी ढंग से काम किया है, इसलिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के हित में उन्हें सीएम की कुर्सी मिलनी चाहिए. अहिंदा नेताओं की चेतावनी और फंसी कांग्रेस एक तरफ लिंगायत महासभा एम.बी. पाटिल के लिए दबाव बना रही है, तो दूसरी तरफ सिद्धारमैया के समर्थक ‘अहिंदा’ नेता (अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और दलित) हाईकमान को खुलेआम धमका रहे हैं. उनका कहना है कि सिद्धारमैया को हटाकर किसी और को सीएम बनाया गया तो विधायकों का समर्थन टूट जाएगा और कांग्रेस सरकार गिर जाएगी. ऐसे में अब आलाकमान के लिए डीके शिवकुमार की ताजपोशी कराना एक टेढ़ी खीर साबित हो सकता है. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद जागतिक लिंगायत महासभा ने किसे मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है? जागतिक लिंगायत महासभा ने कलबुर्गी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस आलाकमान से वरिष्ठ मंत्री एम.बी. पाटिल को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. लिंगायत महासभा ने कांग्रेस पर किस पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है? महासभा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख लिंगायत नेता वीरेंद्र पाटिल को उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटा दिया गया था, जो समुदाय के साथ अन्याय था. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद ‘अहिंदा’ नेताओं ने क्या चेतावनी दी है? सिद्धारमैया के समर्थक ‘अहिंदा’ नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सिद्धारमैया को हटाकर किसी अन्य नेता (जैसे डीके शिवकुमार) को मुख्यमंत्री बनाया गया तो कई विधायक समर्थन वापस ले सकते हैं और राज्य की कांग्रेस सरकार गिर सकती है. लिंगायत महासभा ने एम.बी. पाटिल को सीएम बनाने का क्या आधार बताया है? महासभा का कहना है कि लिंगायत समुदाय का राज्य के विकास और कांग्रेस की जीत में बड़ा योगदान है. एम.बी. पाटिल एक प्रगतिशील नेता और अनुभवी प्रशासक हैं, इसलिए सामाजिक न्याय के हित में उन्हें सीएम बनाया जाना चाहिए. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 29 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 29, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 29 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आकाश में बन रहे शक्तिशाली ‘त्रिग्रह योग’ के कारण आज इन्हें आर्थिक लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलने और व्यापार में बड़ी सफलता के योग हैं. जानिए लव लाइफ और निवेश को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे. जमुई: आज 29 मई 2026 के दिन बुधवार, शुक्रवार और बृहस्पति की युति होने वाली है. जिससे त्रिग्रह योग का प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन बनने वाले इस योग का असर विभिन्न राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को बदलने में काफी बड़ी भूमिका निभाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा धनु राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. जिस कारण आज के दिन उनके लिए लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी. आज आप अपने काम में अच्छी आमदनी कर पाएंगे. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदल जाएगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मीडिया से जुड़े लोगों को आज कामकाज का बेहतरीन अवसर मिल सकता है. सूर्य देव आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिससे आपको अपने प्रबंधन खास कर आर्थिक रूप से बनाई गई योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज के दिन किसी भी तरह के निवेश या सट्टा में पैसा लगाने को लेकर आप विशेष रूप से सावधान रहें. बिजनेस के लिए सही रहेगा दिनज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज अगर आप कोई नया कारोबार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत सही रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आप किसी तरह के रचनात्मक काम में मन लगा पाएंगे. इतना ही नहीं आज आपके बच्चे पढ़ाई लिखाई में कुछ बेहतर करेंगे. जिस कारण आपके परिवार में खुशी आएंगे. धनु राशि के जातकों का आज परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि नौकरी पैसा लोगों को आज अपने कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. जिस कारण आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हर तरह से लाभ पहुंचने की पूरी संभावना है. आज विरोधी हो जाएंगे परास्तज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक के जितने भी विरोधी हैं, आज वह परास्त हो जाएंगे. आज आपके खिलाफ बनाई गई उनकी कोई भी योजना सफल नहीं होगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने लव लाइफ में काफी खुशियां मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन आज काफी सुखद रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे. अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज के दिन वह आपको वापस मिल सकता है. आज के दिन आपके लिए कोई यात्रा काफी लाभदायक हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 3 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

निदा खान-द‍ान‍िश शेख कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों...

होमताजा खबरदेश निदा-द‍ान‍िश कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों की चार्जशीट Last Updated:May 29, 2026, 00:07 IST नासिक टीसीएस केस में एसआईटी की 1500 पन्नों की चार्जशीट ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में दावा किया गया कि आरोपी निदा खान और दानिश शेख कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को जाल में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते थे. व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के आधार पर रेप, उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच तेज हो गई है. कई पीड़िताओं ने बयान देकर छेड़छाड़, धमकी और धार्मिक दबाव के आरोप लगाए हैं. अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. नासिक टीसीएस केस की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में निदा खान और दानिश शेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. Nashik TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस की यूनिट से जुड़े कथित सेक्स रैकेट, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में 1500 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है, जिसमें आरोपी निदा खान और दानिश शेख समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. एसआईटी ने नासिक की अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा है कि महिला कर्मचारियों को पहले दोस्ती और भरोसे के जाल में फंसाया गया. इसके बाद उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. कई पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी, करियर और बदनामी का डर दिखाया जाता था. जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बीच व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत होती थी. इन्हीं चैट्स के आधार पर एसआईटी को यह शक गहरा हुआ कि पूरा मामला सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था. सूत्रों के मुताबिक चैट में लड़कियों को टारगेट बनाने, उन्हें भावनात्मक रूप से कमजोर करने और फिर दबाव बनाने जैसी बातें सामने आई हैं. हालांकि अदालत में इन सबूतों की कानूनी जांच अभी बाकी है. इस मामले में दानिश एजाज शेख, निदा एजाज खान, तौसीफ बिलाल अत्तर और मतीन मजीद पटेल समेत कई आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है. एसआईटी ने दावा किया है कि कई पीड़िताओं ने बयान देकर बताया कि उनके साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nashik,Nashik,Maharashtra Source link

ताज़ा खबर

a day of caution for scorpio success through patience and wisdom aaj...

Last Updated:May 29, 2026, 00:08 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 may 2026: वृश्चिक राशि के लिए 29 मई 2026 को धैर्य और विवेक की परीक्षा होगी. आर्थिक जोखिम और जल्दबाजी से बचें, किसी पर अंधा विश्वास न करें. संयमित वाणी रखें और पीपल के नीचे दीपक जलाएं, इससे नकारात्मकता दूर होगी. सीतामढ़ी: ​29 मई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और सतर्क रहने वाला साबित होने जा रहा है. आज ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है जो आपकी बुद्धि और धैर्य दोनों की कड़ी परीक्षा लेगी. जीवन में कुछ ऐसे मोड़ आ सकते हैं जहां आपके सामने कठिन निर्णय लेने की स्थिति होगी. ऐसी परिस्थितियों में अक्सर मन और मस्तिष्क अलग-अलग दिशाओं में भागते हैं. जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है. लेकिन आपको याद रखना होगा कि ऐसी स्थिति में केवल आपका संयम ही आपको सही रास्ता दिखा सकता है. आज है सफलता का ये मूल मंत्र​प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफलता का मूल मंत्र विवेकः परमं बलम् रहेगा. अर्थात, आपकी सही सोच और सही समय पर लिया गया समझदारी भरा निर्णय ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनने वाला है. कार्यक्षेत्र या नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज सहकर्मियों या किसी बाहरी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपको भारी पड़ सकता है. इसलिए आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं अच्छी तरह जांच-परखकर ही आगे की योजना बनाएं. आर्थिक मामलों को लेकर रखें विशेष सावधानी ​आर्थिक मामलों को लेकर भी आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. धन संबंधी किसी भी बड़े मामले में आज जोखिम लेने से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें. आज के दिन किसी भी प्रकार के लालच या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको बड़े वित्तीय संकट या हानि की ओर धकेल सकता है. वहीं अगर आपके पारिवारिक जीवन की बात की जाए, तो आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. घर के सदस्यों के  साथ बातचीत करते समय शांत और मधुर वाणी का प्रयोग करें, क्योंकि आपकी यही समझदारी आज आपको किसी भी बड़े घरेलू विवाद या कलह से दूर रखेगी. आज विशेष संकेत और उपाय​ज्योतिषाचार्य ने आज के दिन को शुभ और ऊर्जामय बनाने के लिए कुछ विशेष संकेत और उपाय भी सुझाए हैं. आज आपका शुभ भाग्यांक 5 रहेगा और शुभ वर्ण काषाय (भगवा) है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा. आज के दिन का नवीन उपाय यह है कि संध्या काल में किसी पीपल के वृक्ष के नीचे घी या तेल का एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें. इस उपाय को करने से आपके आस-पास की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं शांत होंगी और मानसिक शांति मिलेगी. संक्षेप में कहें तो, आज के दिन जो जातक धैर्य और विवेक का दामन थामे रखेगा. वही हर प्रकार के संकट से सुरक्षित बच पाएगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

Scroll to Top