भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

गर्मी बढ़ते ही फटने लगा लीची का फल, तो यहां जानिए कारण और...

होमफोटोकृषि गर्मी बढ़ते ही फटने लगा लीची का फल, तो यहां जानिए कारण और बचाव के उपाय Last Updated:May 24, 2026, 12:27 IST गर्मी बढ़ने के साथ कई जगहों पर लीची के फलों में दरार आने और फटने की समस्या बढ़ने लगी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप, तापमान में अचानक बढ़ोतरी और पानी की कमी इसकी बड़ी वजह हो सकती है. सही सिंचाई, नमी बनाए रखने और पौधों की देखभाल के जरिए किसान लीची के फलों को नुकसान से बचा सकते हैं. जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जब लंबे समय तक बाग में पर्याप्त मात्रा में नमी नहीं रहती और अचानक किसान बागों में अधिक पानी भर देते हैं, तो लीची का फल तेजी से पानी को सोखता है जिस कारण लीची के फल का अंदरूनी हिस्सा बढ़ जाता है और बाहरी छिलका फट जाता है. जिससे बाजारों में उसे फल की डिमांड कम रहती है और अच्छा भाव भी नहीं मिल पाता है.कैल्शियम, बोरॉन और पोटाश की कमी से फल की बाहरी परत मजबूत नहीं बन पाती. इससे क्रैकिंग की समस्या बढ़ जाती है. लीची स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. गर्मियों में लीची शरीर को ताजगी देने का काम करती है. यही कारण है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. बाजारों में इस समय लीची ₹100 से लेकर ₹120 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. किसान जरूरत के हिसाब से नियमित बागों में पानी नहीं दे पाते इससे मिट्टी में नमी का संतुलन बिगड़ जाता है और लीची का फल प्रभावित होने लगते हैं. गर्मियों के मौसम में किसानों को बागों में नियमित हल्की सिंचाई करनी चाहिए ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.और ड्रिप सिंचाई तकनीक इस समस्या में काफी फायदेमंद मानी जाती है .पेड़ों के आसपास सूखी घास, भूसा या प्लास्टिक मल्च बिछाने से मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है। इससे तापमान भी नियंत्रित रहता है. Add News18 as Preferred Source on Google लीची के जिस पेड़ में सबसे अधिक फल फटने की समस्या आपको दिखाइए दे रही है उसे पेड़ पर 0.2 प्रतिशत बोरेक्स का छिड़काव करने से फल फटने की समस्या कम हो सकती है. इसके अलावा कैल्शियम और पोटाश का संतुलित उपयोग भी लाभकारी माना जाता है. 15 दिन में दो बार बोरेक्स का छिड़काव करने से धीरे-धीरे लीची के फल के फटने की समस्या से आपको राहत मिल जाएगी और बाजारों में अच्छा खासा भाव भी मिल जाएगा. वही इस समय मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. भीषण गर्मी, तेज धूप और अनियमित सिंचाई के कारण लीची के फल फटने लगे हैं. फल फटने से न केवल गुणवत्ता प्रभावित हो रही है बल्कि किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. कई बागों में बड़ी संख्या में लीची के फल खराब होने लगे हैं. जिससे किसान बेहद परेशान हैं। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला वैसे तो गन्ना और धान की खेती के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन अब यहां की लीची भी अपनी खास मिठास और स्वाद के कारण लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। जिले के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर किसान लीची की बागवानी कर रहे हैं। गर्मियों के मौसम में जब पेड़ों पर लाल-लाल लीची के गुच्छे लटकते हैं तो बागों की खूबसूरती देखने लायक होती है.जिले की लीची खरीदने के लिए आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दूर से व्यापारी पहुंचते हैं. मौसम में अचानक आए परिवर्तन की वजह से फल के छिलके एवं गुद्दे के मध्य उच्च आंतरिक दबाव के कारण फल फट जाता है. सही समय पर फलों की तुड़ाई भी नहीं करने की वजह से भी फल के फटने की समस्या आ सकती है. फल को फटने से रोकने के लिए उपाय करना बेहद जरूरी होता है.फलों को फटने से बचाने के लिए उचित सिंचाई और जल प्रबंधन करें और फलों को फटने से बचाने के लिए सबसे आसान और प्रभावी तरीका यह है कि किसान अपने लीची के पेड़ों पर नियमित रूप से बौछार सिंचाई करें. इससे पेड़ में नमी बनी रहती है और लीची का छिलका मुलायम रहता है, जिससे फल फटने की समस्या कम हो जाती है. इस समय जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लीची के फलों पर असर पड़ने लगा है कई बागों में लीची का छिलका फट रहा है फल फटने के बाद उसका रंग और गुणवत्ता खराब हो जाती है, जिससे बाजार में कीमत कम मिलती है. जिसको लेकर जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मई और जून का महीना लीची के फल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़सकती है. Source link

ताज़ा खबर

Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की सुनामी; टीएमसी, सीपीएम, कांग्रेस...

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी बढ़त बना ली है. चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देबांग्शु पांडा 19,701 वोटों से आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को अब तक 37,474 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 60.93 प्रतिशत है. वहीं सीपीएम उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्हें 28.90 प्रतिशत वोट मिले हैं. इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सुवेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने फाल्टा में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि फाल्टा में कोई लड़ाई नहीं हुई. टीएमसी के लोग भाग खड़े हुए और अब बस नतीजों का इंतजार है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया में गंभीर उल्लंघन की शिकायतों के बाद फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था. यहां कई मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर इत्र जैसी चीज़ छिड़कने और मशीनों पर चिपकने वाला टेप लगाने के आरोप सामने आए थे. इन आरोपों ने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था. इसके बाद गुरुवार को यहां रीपोलिंग कराई गई, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस क्षेत्र की 285 मतदान केंद्रों में से किसी से भी हिंसा, तनाव या चुनावी धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के अनुसार, यहां शाम 5 बजे तक 86.11 प्रतिशत वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि काफी ज्यादा है. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिससे बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि जहांगीर खान की नाम वापसी की यह घोषणा सिर्फ एक औपचारिकता ही बनकर रह गई, क्योंकि गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर उनका नाम दिखाई दे रहा था. Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की बड़ी बढ़त, 19701 वोटों से आगे चल रहे देबांग्शु पांडा पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी बढ़त बना ली है. चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देबांग्शु पांडा 19,701 वोटों से आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को अब तक 37,474 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 60.93 प्रतिशत है. वहीं माकपा उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्हें 28.90 प्रतिशत वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला को 3,784 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान को सिर्फ 1,904 वोट मिले हैं. निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकांता रॉय को 277 वोट हासिल हुए हैं. फाल्टा सीट पर ताजा स्थिति देबांग्शु पांडा (बीजेपी) – 37,474 वोटसंभू नाथ कुर्मी (सीपीएम) – 17,773 वोटअब्दुर रज्जाक मोल्ला (कांग्रेस) – 3,784 वोटजहांगीर खान (टीएमसी) – 1,904 वोटचंद्रकांता रॉय (निर्दलीय) – 277 वोट Falta Election Result Live: फाल्टा सीट पर बीजेपी की पकड़ मजबूत, देबांग्शु पांडा को 14 हजार वोटों की बड़ी बढ़त फाल्टा विधानसभा सीट पर काउंटिंग में बीजेपी उम्मीदवार लगातार अपनी बढ़त को मजबूत किए जा रही है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताा अपडेट के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 14,514 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें कुल 30,562 वोट मिले हैं, जबकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी सीपीएम कैंडिडेट शंभूनाथ कुर्मी को 16,048 वोट प्राप्त हुए हैं. Falta Election Result Live: फाल्टा में नाम वापस लेकर जहांगीर खान ने बदल दिया चुनावी समीकरण फाल्टा में दोबारा हुए चुनाव ने मंगलवार को तब एक नाटकीय मोड़ ले लिया, जब टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी नाम वापसी का ऐलान करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस कदम से तृणमूल कांग्रेस के कई लोग हैरान रह गए और राजनीतिक माहौल BJP के पक्ष में झुक गया. जहांगीर खान ने बाद में कहा कि उन्होंने फाल्टा के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के उस वादे का भी ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक विशेष विकास पैकेज देने की बात कही थी. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस फैसले से खुद को अलग कर लिया और इसे खान का निजी फैसला बताया. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में दबाव और डराने-धमकाने की घटनाएं देखने को मिली थीं. Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की सुनामी, अकेले हासिल किया 90 फीसदी वोट पश्चिम बंगाल की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी की सुनामी दिख रही है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 9,534 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का करीब 90.70 फीसदी है. वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी और सीपीएम उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी महज 448 वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर हैं. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला को 225 वोट मिले हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान फिलहाल चौथे स्थान पर चल रहे हैं. उन्हें अब तक केवल 210 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का महज 2 फीसदी है. फाल्टा सीट पर अब तक किसे मिला कितना वोटदेबांग्शु पांडा (बीजेपी) – 9,534 वोटसंभू नाथ कुर्मी (सीपीएम) – 448 वोटअब्दुर रज्जाक मुल्ला (कांग्रेस) – 225 वोटजहांगीर खान (टीएमसी) – 210 वोटचंद्रकांता रॉय (निर्दलीय) – 41 वोट Falta Election Result Live: फाल्टा में आगे चल रहे बीजेपी के देबांग्शु पांडा, दूसरे नंबर पर सीपीएम कैंडिडेट पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट से बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने लगातार बढ़त बना रखी है. ताजा जानकारी के अनुसार, फाल्टा में देबांग्शु पांडा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और सीपीएम उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी के मुकाबले 9086 वोटों से आगे चल रहे हैं. Falta Election Result Live: फाल्टा में 88.13% लोगों ने डाला था वोट, अब रिजल्ट पर सबकी नजर चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों

ताज़ा खबर

आर्मी और आतंकवादियों में मुठभेड़, अब जंगल-जंगल चल रहा तलाशी अभियान

होमवीडियोदेश आर्मी और आतंकवादियों में मुठभेड़, अब जंगल-जंगल चल रहा तलाशी अभियान X आर्मी और आतंकवादियों में मुठभेड़, अब जंगल-जंगल चल रहा तलाशी अभियान   Rajouri Terrorist Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद उनकी तलाश में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है. राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार 23 मई 2026 शुरू हुई मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में दूसरे दिन भी व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है. खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है. जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि छिपे आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने में सफलता हासिल की जा सके. (इनपुट: कोमल सिंह मन्‍हास) न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

रामपुर का 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील बदल रहे हजारों बच्चों की...

Last Updated:May 24, 2026, 09:19 IST सुनील बताते हैं कि जब वह खेल के मैदान में मेहनत करते थे. तब उन्हें एहसास हुआ कि गांव के कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें सही माहौल और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता. कुछ बच्चे गरीबी की वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं तो कुछ को अच्छी तैयारी नहीं मिलती बस यहीं से उन्होंने शिक्षा के लिए काम करने का फैसला लिया. उन्होंने ब्लॉक चमरौआ की ग्राम पंचायत पट्टी कल्याणपुर से शिक्षा पाठशाला की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे दूसरे गांवों के लोग भी उनसे जुड़ते गए. आज करीब 15 ग्राम पंचायतों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और दो से ढाई हजार बच्चे इससे जुड़ चुके हैं इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के बच्चे शामिल हैं. रामपुर: जहां आज के समय में ज्यादातर युवा अपने करियर और कमाई तक सीमित रहते हैं, वहीं रामपुर का 26 वर्षीय युवक गांव के हजारों बच्चों की जिंदगी बदलने में जुटा हुआ है. राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के तौर पर पहचान बना चुके सुनील यादव अब खेल के साथ-साथ शिक्षा और ग्रामीण समस्याओं पर भी लगातार काम कर रहे हैं. सुनील यादव की कहानी किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं लगती. दिन में बच्चों को खेल की ट्रेनिंग देना फिर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं उठाना और हर रविवार को मुफ्त शिक्षा पाठशाला चलाना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. खास बात यह है कि इस पूरी मुहिम में वह अपनी कमाई का हिस्सा भी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर देते हैं. 15 ग्राम पंचायतों में चल रही पाठशाला सुनील बताते हैं कि जब वह खेल के मैदान में मेहनत करते थे. तब उन्हें एहसास हुआ कि गांव के कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें सही माहौल और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता. कुछ बच्चे गरीबी की वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं तो कुछ को अच्छी तैयारी नहीं मिलती बस यहीं से उन्होंने शिक्षा के लिए काम करने का फैसला लिया. उन्होंने ब्लॉक चमरौआ की ग्राम पंचायत पट्टी कल्याणपुर से शिक्षा पाठशाला की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे दूसरे गांवों के लोग भी उनसे जुड़ते गए. आज करीब 15 ग्राम पंचायतों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और दो से ढाई हजार बच्चे इससे जुड़ चुके हैं इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के बच्चे शामिल हैं. पढ़के युवा कर सकते हैं बदलाव हर रविवार को गांवों में सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे की क्लास लगती है. यहां बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध लेखन और कला प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ सके. इस मुहिम की सबसे खास बात यह है कि गांव के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. कई ऐसे युवा जिन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है अब गांव के बच्चों को पढ़ाने में मदद कर रहे हैं. सुनील कहते हैं कि अगर गांव का पढ़ा-लिखा युवा गांव के बच्चों को पढ़ाएगा तो बदलाव और तेजी से आएगा. सुनील यादव के साथ लोग करते हैं सहयोग सुनील यादव अकेले इस काम को नहीं चला रहे उनके साथ कई सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे लोग भी जुड़े हुए हैं. जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर संघर्ष करके नौकरी पाई वो लोग आर्थिक मदद करते हैं तो कुछ बच्चों के लिए पढ़ाई का सामान उपलब्ध कराते हैं. हर रविवार की क्लास से पहले करीब 100 से 150 साथियों को मैसेज भेजा जाता है और उन्हीं के सहयोग से बच्चों के लिए कॉपी, किताब और दूसरी सामग्री जुटाई जाती है. सुनील खुद भी बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी सैलरी का हिस्सा खर्च करते हैं वह बच्चों को खेल की ट्रेनिंग देकर जो कमाई करते हैं उसका कुछ हिस्सा शिक्षा पाठशाला में लगा देते हैं उनका कहना है कि अगर गांव का बच्चा पढ़ाई और खेल दोनों में आगे बढ़ेगा तभी समाज मजबूत बनेगा. ग्रामीण समस्याओं को लगातार उठाते हैं शिक्षा के अलावा सुनील यादव ग्रामीण समस्याओं को भी लगातार उठाते रहते हैं. कई बार रक्तदान कर चुके हैं. 15 हजार से अधिक पौधे भी लगा चुके हैं और गांव-गांव साइकिल व पैदल यात्राएं निकालकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं. गांव में सड़क, पार्क और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर वह कई बार प्रशासन तक लोगों की आवाज पहुंचा चुके हैं सामाजिक मुद्दों पर वह सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं हाल ही में उन्होंने खराब सड़क और पुलिया की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा था जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है. इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमा लगाने जैसे मुद्दों को भी उठाया जिस पर कई जगह काम भी हुआ. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Rampur,Rampur,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Marco Rubio India Visit LIVE | S Jaishankar Meet Rubio | India...

होमताजा खबरदेश जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच आज अहम बैठक, हो सकते हैं कई फैसले Last Updated:May 24, 2026, 08:06 IST Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. कोलकाता में लैंड करने के बाद वे सीधे नेशनल कैपिटल दिल्‍ली पहुंचे. यहां उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स…और पढ़ें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. (पीएम मोदी के X अकाउंट से साभार) Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा कि भारत के साथ संबंध हिंद-प्रशांत के लिए वाशिंगटन के नजरिए का आधार बना हुआ है. उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में दोनों देश रिश्तों के विकास और मजबूती को लेकर कुछ रोमांचक और नई घोषणाएं करेंगे. नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के सपोर्ट एनेक्स भवन के उद्घाटन से पहले सभा को संबोधित करते हुए मार्को रुबियो ने इंडो-पैसिफिक रणनीति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ‘यह भारत और अमेरिका के बीच इस महत्वपूर्ण रिश्ते के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. दोनों देशों के बीच संबंध इंडो-पैसिफिक को लेकर हमारी रणनीति की आधारशिला हैं.’ रविवार 24 मई 2026 को मार्को रुब‍ियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच अहम बैठक होने वाली है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई फैसले लिए जा सकते हैं. रुबियो ने याद किया कि जनवरी 2025 में अमेरिकी विदेश सचिव पद की शपथ लेने के बाद उनकी पहली बड़ी बैठक वॉशिंगटन डीसी में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक थी, जिसमें भारत भी शामिल था. क्वाड बैठक के तुरंत बाद भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर और रुबियो की मुलाकात भी हुई थी. यह न केवल रुबियो, बल्कि दूसरे कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन की भी पहली प्रमुख विदेश नीति बैठक थी. रुबियो ने कहा, ‘बहुत से लोग यह नहीं जानते कि शपथ लेने के तुरंत बाद मैं विदेश विभाग पहुंचा और मेरी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड की थी. हमने इसे दोबारा जारी रखने का फैसला किया और इस बार इसे यहां आयोजित किया. हम ऐसा सिर्फ क्वाड ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता के कारण नहीं कर रहे, बल्कि इसलिए भी कि यह अमेरिका की इंडो-पैसिफिक नीति में भारत की अहम भूमिका का ठोस संकेत है.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध भी भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत कर रहे हैं. पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप में गहरा जुड़ाव मार्को रुबियो ने कहा पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच संबंध पहले कार्यकाल से ही मजबूत रहे हैं, जब राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का अवसर मिला था. यह रिश्ता अब दूसरे कार्यकाल में भी जारी है और दोनों नेताओं के बीच गहरा जुड़ाव साफ दिखाई देता है. ये दोनों गंभीर नेता हैं, जो केवल अल्पकालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी कई ऐसे क्षेत्रों में गहरी हुई है, जो अक्सर सुर्खियों में नहीं आते, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण और स्थायी हैं. रुबियो ने बताया कि व्यापारिक संबंधों का विस्तार हुआ है और भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य अभ्यासों के जरिए सुरक्षा साझेदारी भी मजबूत हुई है. इसके अलावा एक व्यवस्थित और सुरक्षित कांसुलर व्यवस्था इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है. इसी उद्देश्य से हम ‘अमेरिका फर्स्ट’ वीजा शेड्यूलिंग टूल शुरू कर रहे हैं, जो व्यापारिक पेशेवरों को प्राथमिकता देगा. अपने संबोधन के अंत में रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से है. Marco Rubio India Visit LIVE: मार्को रुबियो का भारत में आज क्‍या है शेड्यूल? मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. रविवार को उनका दूसरा दिन है. आज भी उनका कार्यक्रम काफी व्‍यस्‍त है. अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का 24 मई 2026 का सार्वजनिक कार्यक्रम -: सुबह 11:30 बजे: नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे.दोपहर 12:00 बजे: डॉ. एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे.दोपहर 12:30 बजे: डॉ. एस. जयशंकर के साथ वर्किंग लंच में शामिल होंगे.शाम 6:30 बजे: नई दिल्ली में Freedom 250 Independence Day Reception कार्यक्रम में संबोधन देंगे. Marco Rubio India Visit LIVE: रूसी तेल पर प्रतिबंध भारत को टार्गेट कर नहीं लगाया गया – रुबियो मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने वैश्विक तेल कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका गैरकानूनी नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बन गया है. सीएनएन-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने ईरान की कार्रवाई को अवैध और आपराधिक करार दिया. रुबियो ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग है और इस क्षेत्र में अस्थिरता का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान की गतिविधियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं. भारतीय कंपनियों द्वारा रूसी तेल खरीद पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर रुबियो ने स्पष्ट किया कि ये कदम भारत को निशाना बनाकर नहीं उठाए गए थे. उन्होंने कहा कि यह नीति रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन युद्ध की कीमत चुकाने को मजबूर करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थी. रुबियो ने कहा, ‘रूसी तेल का मुद्दा कभी विशेष रूप से भारत के खिलाफ नहीं था. भारत सिर्फ रूसी तेल का एक बड़ा खरीदार था, इसलिए वह इस व्यापक नीति के दायरे में आ गया.’ उन्होंने संकेत दिया कि वाशिंगटन भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच सहयोग आगे भी जारी रहेगा. Marco Rubio India Visit LIVE: रुबियो की भारत यात्रा से अमेरिकी विश्‍लेषक गदगद मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio के भारत दौरे को लेकर साउथ एशिया मामलों के विश्लेषक Michael Kugelman ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के

ताज़ा खबर

तेज धूप और उमस भरी गर्मी बन सकती है पशुओं की दुश्मन,...

भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान दिन में 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. इस मौसम में जहां इंसान परेशान हैं, वहीं जानवर भी भीषण गर्मी से काफी प्रभावित हो रहे हैं. यदि आप पशुपालक हैं, तो इस भीषण गर्मी में सावधान हो जाएं, कहीं ऐसा न हो कि आपके पशु हीट वेव का शिकार हो जाएं और उनकी परेशानी बढ़ जाए. आइए जानते हैं कि ऐसे में पशुओं को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है. इस भीषण गर्मी में पशुओं को बाहर न छोड़ें लोकल 18 से बातचीत के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीपी चौरसिया ने बताया कि वर्तमान में वातावरण का तापमान बहुत अधिक है और उमस भरी गर्मी पड़ रही है. इस मौसम में मानव के साथ-साथ पशुधन के उत्पादन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसी स्थिति में पशुपालक अपने पशुओं को दिन में बाहर न छोड़ें. यदि उन्हें बाहर का चारा खिलाते हैं, तो सुबह और शाम के समय ही बाहर ले जाएं. यदि आपने पशुशाला बनाई है और उसमें पशुओं को बांधते हैं, तो पशुशाला को हवादार बनाएं. उसे पूरी तरह बंद न रखें. पशुशाला ऐसी होनी चाहिए जिसमें हवा का आवागमन लगातार बना रहे. प्रत्येक पशु को 40 से 50 लीटर पानी पिलाएं यदि आपकी पशुशाला टीन शेड की बनी हुई है, तो टीन शेड के ऊपर घास-फूस या अन्य कोई सामग्री डाल दें, ताकि सीधे धूप पड़ने से टीन अधिक गर्म न हो. क्योंकि टीन शेड गर्म रहेगा तो नीचे का तापमान भी बढ़ जाएगा. साथ ही उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें, जिससे गर्म हवा बाहर निकल सके. इसके अलावा पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें, ताकि पशु जब चाहें पानी पी सकें. वर्तमान समय में एक पशु को कम से कम 40 से 50 लीटर पानी अवश्य पिलाएं. इससे पशुओं का शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा. कोशिश करें कि पशुओं को दिन में 3 से 4 बार नहलाएं. सुबह और शाम को तो अवश्य नहलाएं और यदि संभव हो तो दोपहर में भी उन्हें पानी से ठंडक दें. हीट वेव के कारण पशुओं में बढ़ सकती हैं कई समस्याएं वर्तमान में पशुपालन विभाग द्वारा गलाघोंटू बीमारी का टीकाकरण कराया जा रहा है. यदि आपके पशु का टीकाकरण नहीं हुआ है, तो उसे अवश्य लगवाएं. यदि इस भीषण लू में आपका पशु हीट वेव का शिकार हो जाता है, तो उसके शरीर का तापमान बढ़ सकता है. तापमान 107 से 108 डिग्री तक पहुंचने पर पशु हांफने लगता है और उसके शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इससे पशु को भूख कम लगती है. यदि पशु दुधारू है, तो उसका दूध उत्पादन भी कम हो सकता है. ऐसे में यदि आप पशुपालक हैं, तो इस भीषण गर्मी में अपने पशुओं का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो पशुओं के साथ-साथ आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. Source link

ताज़ा खबर

तपती गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा किचन गार्डन, बस अपनाएं ये आसान...

Last Updated:May 24, 2026, 06:16 IST गर्मी के मौसम में किचन गार्डन की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाएं पौधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर सिंचाई, मल्चिंग और शेड नेट का उपयोग करके पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है. जैविक खाद और नियमित निगरानी से पौधे स्वस्थ रहते हैं और बेहतर उत्पादन देते हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर किचन गार्डन को पूरे गर्मी के मौसम में हरा-भरा रखा जा सकता है. गोंडा: गर्मी का मौसम शुरू होते ही किचन गार्डन में लगे पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर समय पर सही देखभाल न की जाए तो पौधे मुरझा सकते हैं, उनकी पत्तियां जल सकती हैं और उत्पादन भी कम हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है. समय पर सिंचाई करना जरूरी लोकल 18 से बातचीत के दौरान दीनदयाल शोध संस्थान केवीके गोपाल ग्राम कि गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. ममता त्रिपाठी बताती है कि सबसे जरूरी है सही समय पर सिंचाई करना. गर्मियों में सुबह जल्दी या शाम को पौधों में पानी देना चाहिए. दोपहर के समय पानी देने से पानी जल्दी सूख जाता है और पौधों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता. ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न दें. पौधों को तेज धूप से कैसे बचाएं डॉ. ममता त्रिपाठी बताती हैं कि पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए शेड नेट या किसी हल्के कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पौधों पर सीधे पड़ने वाली धूप का असर कम होता है और वे झुलसने से बच जाते हैं. विशेष रूप से नई पौध और नाजुक सब्जियों को धूप से बचाना जरूरी होता है. मल्चिंग है जरूरी डॉ. ममता त्रिपाठी बताती हैं कि मल्चिंग भी एक अच्छा उपाय है. पौधों के आसपास सूखी घास, पत्तियां या भूसा बिछाने से मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. इससे पौधों की जड़ों को ठंडक मिलती है और पानी की जरूरत भी कम पड़ती है. गर्मी में पौधों को समय-समय पर जैविक खाद देना भी फायदेमंद रहता है. गोबर की सड़ी खाद, वर्मी कम्पोस्ट या घर में तैयार जैविक खाद पौधों को जरूरी पोषक तत्व देती है और उनकी बढ़वार अच्छी होती है. पौधों की नियमित निगरानी है जरूरी इसके अलावा, पौधों की नियमित निगरानी करें. यदि पत्तियां पीली पड़ रही हों या कीटों का हमला दिखाई दे तो तुरंत उचित उपाय करें. स्वस्थ पौधे गर्मी को बेहतर तरीके से सहन कर पाते हैं. ममता त्रिपाठी बताती है कि आपके सब्जी में जितने वेस्ट निकलते हैं उसको एक बर्तन में रखकर पानी डालकर सात आठ दिन के लिए छोड़ दे तो वह एक खाद के रूप में तैयार हो जाता है और अपने किचन गार्डन में डालते हैं तो यह भी काफी फायदेमंद होता है. डॉ. ममता त्रिपाठी बताती है कि इन आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने किचन गार्डन को गर्मी के मौसम में भी हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं. सही देखभाल से पौधे अच्छी बढ़वार करेंगे और आपको ताजी व पौष्टिक सब्जियां मिलती रहेंगी. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Gonda,Gonda,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Marco Rubio Blames Iran Petrol CNG Prices : उधर चल रहा ईरान-US...

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में इस वक्त अमेरिका-ईरान की शांति-वार्ता का हाई-वोल्टेज ड्रामा क्लाइमैक्स पर है. राष्ट्रपति ट्रंप ने आखिरी फैसला सुनाने से पहले गल्फ देशों के साथ इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ली है. ठीक इसी अहम मोड़ पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं और मीडिया के साथ हर अपडेट्स साझा कर रहे हैं. हाल ही में CNN-News18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रूबियो ने ईरान के हालातों पर खुलकर बात की. शांति-वार्ता के बीच भी वो ईरान को खरी-खोटी सुनाने से पीछे नहीं हटे. सिर्फ कूटनीति नहीं, रूबियो ने इस बातचीत के दौरान आम जनता की जेब से जुड़े मुद्दे, पेट्रोल-CNG का मुद्दा भी छेड़ा. ‘पेट्रोल-CNG के बढ़ते दामों का जिम्मेदार ईरान’ मार्को रूबियो ने इंटरव्यू की शुरुआत में ही बिना किसी लाग-लपेट के सीधे ईरान पर बड़ा हमला बोला दिया है. उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर में तेल की कीमतें सिर्फ इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि ईरान ने पूरी तरह से गैरकानूनी और आपराधिक तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना कंट्रोल जमा रखा है’. रूबियो ने साफ-साफ कह दिया कि दुनिया भर में जो तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, उसकी असली जड़ कोई और नहीं बल्कि ईरान की दादागिरी है. रूबियो ने कहा कि ईरान अब खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को खुलेआम धमका रहा है. ईरान की तरफ से ऐसी चेतावनी दी जा रही है कि जो भी जहाज उन्हें मांगा हुआ टैक्स नहीं देगा वो जहाज डुबा दिया जाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्री ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का सबसे बड़ा उल्लंघन बताते हुए कहा कि ‘किसी भी कानून के तहत इसकी इजाजत बिल्कुल नहीं दी जा सकती’. कैसे हल होगी पश्चिम एशिया की जंग? जब रूबियो से पूछा गया कि क्या इस संकट को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है, तो उन्होंने ईरान की अंदरूनी राजनीति का एक कड़वा सच सामने रखा. उन्होंने बहुत ही साफ शब्दों में कहा, ‘जहां तक बातचीत या नेगोशिएशन का सवाल हैbतो ईरान के साथ किसी समझौते पर पहुंचना कोई बच्चों का खेल नहीं है. ये एक ऐसा बिखरा हुआ और टूटा हुआ सिस्टम है जिसे वहां के कट्टरपंथी मौलवी चला रहे हैं’. इसके बावजूद रूबियो ने यह भरोसा दिलाया कि अमेरिका आज भी युद्ध के बजाय शांति का रास्ता ही चुनना चाहता है. उन्होंने कहा कि ‘हमारी पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि बातचीत के जरिए किसी शांतिपूर्ण नतीजे पर पहुंचा जा सके’. ईरान-अमेरिका पीस डील की टेबल पर क्या चल रहा है? इस इंटरव्यू का सबसे बड़ा हाईलाइट वो बयान रहा, जिसने तेहरान में चल रही सीक्रेट पीस डील की खबरों पर एक तरह से मुहर लगा दी. रूबियो ने कहा, ‘ईरान से सबसे बड़ा और असली खतरा उसके परमाणु कार्यक्रम से है. हम चाहते हैं कि इस गंभीर मुद्दे का समाधान बातचीत के टेबल पर ही निकले. हम इसके लिए लगातार कोशिश भी कर रहे हैं’. रूबियो ने सस्पेंस खोलते हुए आगे कहा, ‘जिस वक्त मैं आपसे यह बात कर रहा हूं, ठीक इसी समय हमारे लोग ईरान के साथ इस बातचीत की टेबल पर बैठे हुए हैं और चर्चा का हिस्सा हैं’. उनके इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान और कतर के जरिए जो शांति का मसौदा तेहरान भेजा गया है, उस पर इस वक्त आर-पार की बातचीत चल रही है. ट्रंप की ईरान को आखिरी वॉर्निंग इंटरव्यू के आखिर में मार्को रूबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान को एक बेहद सख्त और आखिरी अल्टीमेटम दे दिया. रूबियो ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का नजरिया एकदम साफ और कड़क है ‘राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि अब ये स्टेटस को (यानी जैसी स्थिति अभी चल रही है) किसी भी कीमत पर और ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चाहे रास्ता बातचीत का निकले या फिर कोई और सख्त कदम उठाना पड़े, हम इस समस्या को जड़ से खत्म करने जा रहे हैं. राष्ट्रपति इस बात को लेकर पूरी तरह कमिटेड हैं’. Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों का आज सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य! धन लाभ...

Last Updated:May 24, 2026, 03:31 IST Aaj ka Meen Rashifal 24 May 2026, Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी और आप पूरे दिन सक्रिय बने रहेंगे. समय पर संतुलित और पोषक आहार लेने से सेहत और बेहतर होगी. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार आज मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरा रहने वाला है. आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा, जिससे हर काम को पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे. आपकी सोच और फैसलों का असर आसपास के लोगों पर भी दिखाई देगा. नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और लोग आपके सुझावों व व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं. आज अपने आत्मबल का सही दिशा में उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. मीन राशि का करियर राशिफलआज करियर के मामले में किस्मत आपके साथ नजर आ सकती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं. नौकरी या प्रोफेशन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं, जैसे प्रमोशन, नया ऑफर या बेहतर अवसर. आपकी समझदारी, आत्मविश्वास और सही फैसले लेने की क्षमता आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी. यह समय आपके लिए सफलता और नए अवसरों का द्वार खोल सकता है. मीन राशि वालो का व्यापार राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. व्यापार और कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है. लंबे समय से बनाई गई योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगी और मित्रों व सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे नए अवसर सामने आ सकते हैं. साझेदारी से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग हैं. धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आपको बड़ा फायदा दिला सकते हैं. मीन राशि वालो का स्वास्थ राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के मामले में दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. शरीर में भरपूर ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी, जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. पुराने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. संतुलित और पौष्टिक भोजन आपकी सेहत को और मजबूत बनाएगा. बच्चों का स्वास्थ्य भी सामान्य और बेहतर रहेगा. कुल मिलाकर आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से सुखद और संतोष देने वाला साबित होगा. मीन राशि वालो का आर्थिक राशिफल आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज आप अपने खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज करने में सफल रहेंगे, जिससे बजट मजबूत होगा. सोच-समझकर किया गया वित्तीय नियोजन आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा. आज बचत पर ध्यान देना और अपने धन का सही उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलआज मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियों की नई लहर देखने को मिल सकती है. रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा, जिससे साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा. साथ में समय बिताने या कहीं घूमने का मौका मिल सकता है, जो रिश्ते में मिठास घोलेगा. सिंगल लोगों को भी प्रेम से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. वहीं विवाहित जीवन में तालमेल, स्नेह और आपसी समझ पहले से बेहतर बनी रहेगी. मीन राशि वाले जरूर करें यह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 5 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज सूर्य देव को अर्घ देने के बाद दिन की शुरुआत करे. उसके बाद गरीबों में अन्न व लाल वस्त्रों का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Marco Rubio India US Deals : तेल संकट से भारत-US हथियार डील...

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 4 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं. पहले दिन कोलकाता में लैंड होने के बाद वो दिल्ली पहुंचे और यहां पर उन्होंने सेवा तीर्थ जाकर पीएम मोदी के साथ लंबी बातचीत थी. इस दौरान अमेरिका और भारत के रिश्तों पर डीटेल में चर्चा हुई, जिसमें एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर ट्रेड यहां तक कि ईरान और चीन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. इस मीटिंग के बाद CNN-News18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए उन्होंने 5 बड़े ऐलान किए हैं. पीएम मोदी की तारीफें और भारत के बढ़ते रुतबे का बखान करते हुए उन्होंने ईरान पर भी दिल खोलकर बातें की हैं. तेल पर भारत को दिया ऑफर भारत अभी तक रूस से अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल खरीदता है लेकिन अब अमेरिका, भारत की तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद सबसे आगे आना चाहता है. इसके लिए रूबियो ने पहले दिन भारत को बड़ा ऑफर दे डाला. होर्मुज में रुकी सप्लाई और तेल की कमी होते देख रूबियो ने भारत को सप्लाई के नए रास्ते खोलने का ऑफर दिया है. इसके लिए रूबियो ने वेनेजुएला को भी आगे किया है. उन्होंने कहा कि वो भारत के लिए एनर्जी सप्लाई डायवर्सीफाई यानी अलग-अलग रास्ते खोलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. पेट्रोल-CNG के बढ़ते दामों के लिए ईरान जिम्मेदार दुनिया भर में आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहे पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों पर रूबियो ने दूसरा सबसे बड़ा ऐलान किया. उन्होंने इसका दोष सीधा ईरान पर मढ़ दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर ईरान को घेरते हुए कहा, ‘आज दुनिया भर में तेल की कीमतें सिर्फ इसलिए आसमान छू रही हैं, क्योंकि ईरान ने पूरी तरह से गैरकानूनी और आपराधिक तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना कंट्रोल जमाने का फैसला कर लिया है’. रूबियो ने आगे कहा कि ‘ईरान अब होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को सरेआम धमका रहा है कि अगर उन्होंने ईरान को मनमाना टैक्स नहीं दिया या उनकी बात नहीं मानी तो वो उन जहाजों को समुद्र में डुबो देंगे. ये अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है और इसकी इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दी जा सकती.’ उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों ही होर्मुज को फ्री और सुरक्षित रखने पर एक जैसी सोच रखते हैं. पीस डील पर किया अपडेट का ऐलान ईरान के साथ चल रही सीक्रेट शांति वार्ता का सस्पेंस खोलते हुए रूबियो ने तीसरा बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘ईरान के साथ किसी समझौते पर पहुंचना आसान काम नहीं है, क्योंकि वहां का पूरा सिस्टम बिखरा हुआ है और उसे कट्टरपंथी मौलवी चला रहे हैं. फिर भी, हम चाहते हैं कि इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकले’. परमाणु खतरे पर बड़ा अपडेट देते हुए रूबियो ने खुलासा किया, ‘ईरान से सबसे बड़ा खतरा उसके परमाणु कार्यक्रम से है और हम प्राथमिकता के तौर पर इसे बातचीत से सुलझाना चाहते हैं. हमारी कोशिशें लगातार जारी हैं और जिस वक्त मैं आपसे बात कर रहा हूं, ठीक इसी समय हमारे लोग ईरान के साथ इस बातचीत की टेबल पर बैठे हुए हैं’. ‘अब भारत में हथियार बनाएंगी अमेरिकी कंपनियां’ भारत की तारीफों के पुल बांधते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने चौथा बड़ा ऐलान डिफेंस सेक्टर को लेकर किया. उन्होंने पीएम मोदी से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘आज भारत और अमेरिका के विचार पूरी तरह से एक जैसे हैं. मैंने प्रधानमंत्री से भी बात की है, जो इस मामले को लेकर बेहद गंभीर और कड़क रुख रखते हैं. भारत के पास गजब की क्षमता और बेहद कुशल वर्कफोर्स है’. रूबियो ने आगे कहा, ‘हमारी अमेरिकी कंपनियां अब भारत में ही हथियारों और डिफेंस इक्विपमेंट्स का प्रोडक्शन करने में बेहद दिलचस्पी ले रही हैं. जैसे-जैसे दुनिया के कई देश अपने डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को मजबूत कर रहे हैं, भारत इस पूरी वैश्विक मुहिम में एक बहुत बड़ा और मुख्य रणनीतिक भागीदार बन सकता है’. उन्होंने ये भी जोड़ा कि भारतीय कंपनियां अमेरिका में भी बड़ा निवेश कर रही हैं. ‘इस साल भारत मिलेंगे चारों देश’ चीन की घेराबंदी के लिए बने ‘क्वॉड’ (Quad) संगठन के भविष्य पर रूबियो ने पांचवां बड़ा ऐलान किया. उन्होंने भारत के नेतृत्व की तारीफों के पुल करते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया इस वक्त भारत की तरफ देख रही है क्योंकि भारत ही क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की अगली बैठक की मेजबानी करने जा रहा है’. नेताओं के शिखर सम्मेलन पर रूबियो ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि क्वॉड लीडर्स समिट एक स्टैंडअलोन कार्यक्रम हो और इसे इसी साल आयोजित किया जाए. हालांकि, हमारे देश समेत कुछ देशों में चुनाव होने हैं, जिससे नेताओं के लिए यात्रा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन हम इसके लिए हर हाल में मौका ढूंढेंगे. ये पूरी दुनिया को एक बहुत बड़ा और मजबूत संदेश देने के लिए बेहद जरूरी है’. Source link

Scroll to Top