भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

India Earthquake Warning | हिमालय की कोख में फिट है भारत का...

दरअसल भारत के भूवैज्ञानिक हिमालयी क्षेत्र में बेहद भीषण भूकंप की चेतावनी देते रहे हैं. हिमालय पर्वत शृंखला भारत और यूरेशिया जैसी टेक्टॉनिक प्लेटों के मिलने से बना था और इसे धरती के भीतर की प्लेटों में होने वाली हलचल का खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है. वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. (Reuters) भूवैज्ञानिकों ने भूकंप संभावित क्षेत्रों को पांच सीस्मिक ज़ोन में बांटा हुआ है. जोन-1 में भूकंप आने की आशंका सबसे कम रहती है, वहीं जोन-5 में ज़्यादा प्रबल रहती है. दिल्ली-एनसीआर का इलाका सीस्मिक जोन-4 में आता है और यही वजह है कि यहां भीषण भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है. ऐसे में उनकी आशंका है कि यहां 9.0 तक तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है, जिससे राजधानी दिल्ली तक तबाही मच सकती है. सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि दुनिया के किसी भी देश के पास ऐसी तकनीक नहीं है, जो वैज्ञानिक रूप से यह बता सके कि भूकंप कब, कहां और कितनी तीव्रता का आएगा. भारत भी इसका अपवाद नहीं है. यानी भूकंप की सटीक भविष्यवाणी आज भी संभव नहीं है. हालांकि, इस बीच भूकंप शुरू होने के बाद कुछ सेकंड पहले चेतावनी देने वाली तकनीक जरूर विकसित की गई है. इसे अर्थक्वेक अर्ली वार्निंग सिस्टम (Earthquake Early Warning System) कहा जाता है. जब भूकंप आता है तो सबसे पहले पी-वेव (Primary Wave) निकलती है. यह सबसे तेज गति से चलती है, लेकिन इसका असर अपेक्षाकृत कम होता है. इसके कुछ सेकंड बाद अधिक शक्तिशाली और नुकसान पहुंचाने वाली एस-वेव (Secondary Wave) और अन्य तरंगें पहुंचती हैं. अर्ली वार्निंग सिस्टम जमीन में लगाए गए सेंसरों के जरिए सबसे पहले पी-वेव को पकड़ लेता है. इसके बाद यह तुरंत कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए अलर्ट जारी करता है. अगर कोई शहर भूकंप के केंद्र से कुछ दूरी पर है तो वहां लोगों को कुछ सेकंड का समय मिल सकता है. इस दौरान ट्रेनें रोकी जा सकती हैं, गैस लाइनें बंद की जा सकती हैं, बिजली सप्लाई नियंत्रित की जा सकती है और लोग सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश कर सकते हैं. भारत में भूकंप की सटीक भविष्यवाणी तो संभव नहीं है, लेकिन अर्ली वार्निंग सिस्टम पर तेजी से काम हो रहा है. खासतौर पर हिमालयी क्षेत्र, जिसे देश का सबसे संवेदनशील भूकंपीय इलाका माना जाता है, वहां सेंसरों का नेटवर्क स्थापित किया गया है. आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड सरकार ने मिलकर ‘भूदेव (BhuDEV)’ नाम का एक आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम और मोबाइल ऐप विकसित किया है. यह सिस्टम भूकंप शुरू होने के बाद शुरुआती झटकों का पता लगाकर लोगों तक कुछ सेकंड पहले चेतावनी पहुंचाने का प्रयास करता है. इसके अलावा नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) भी पी-वेव की पहचान, भूकंप की तीव्रता का त्वरित आकलन और संभावित झटकों का पूर्वानुमान लगाने वाले आधुनिक एल्गोरिद्म पर काम कर रहा है. फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा सेंसर उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में लगाए गए हैं. इन्हें सक्रिय भ्रंश रेखाओं (Fault Lines) के पास स्थापित किया गया है, ताकि भूकंप शुरू होते ही शुरुआती तरंगों का पता लगाया जा सके. हालांकि, चेतावनी का समय इस बात पर निर्भर करता है कि संबंधित शहर भूकंप के केंद्र से कितनी दूरी पर है. अगर कोई स्थान भूकंप के केंद्र के बिल्कुल पास है तो वहां चेतावनी का समय लगभग नहीं के बराबर होगा. लेकिन दूर स्थित शहरों को कुछ सेकंड का अतिरिक्त समय मिल सकता है. भूकंप की चेतावनी के मामले में जापान, ताइवान और अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत देशों में गिने जाते हैं. इन देशों में सेंसरों का घना नेटवर्क, तेज संचार व्यवस्था और ऑटोमेटिक वॉर्निंग सिस्टम लाखों लोगों तक कुछ ही सेकंड में अलर्ट पहुंचाने में सक्षम है. वेनेजुएला की ताजा त्रासदी एक बार फिर याद दिलाती है कि भूकंप को रोका नहीं जा सकता और न ही उसकी सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है. लेकिन आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम, मजबूत इमारतें, समय पर राहत व्यवस्था और लोगों में जागरूकता ऐसी आपदाओं में होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम कर सकती है. Source link

झारखंड

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने सवारी गाड़ी में मारी टक्कर...

Last Updated:June 26, 2026, 08:02 IST Jharkhand Road Accident: रामगढ़-बोकारो नेशनल हाईवे-23 पर कोयला ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर में सात की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. ख़बरें फटाफट झारखंड के रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर से 7 लोगों की मौत ( एआई फोटो ) रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास रामगढ़-बोकारो नेशनल हाईवे-23 पर हुआ, जहां कोयले से लदे एक ट्रक और यात्री वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ramgarh Cantonment,Ramgarh,Jharkhand Source link

झारखंड

करकट्टा में मारपीट से युवक गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

सियालजोरी थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर टांगी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक जमशेद अंसारी की प|ी हसीना बीबी ने बोकारो एसपी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पति के बेहतर इलाज की मांग की है। बताया कि 18 जून की शाम करीब पांच बजे जमशेद अंसारी के घर के पास थूकने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की। आरोप है कि कासेम अंसारी ने टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के समय कुछ लोगों ने उसे और उसके बच्चों को घेर लिया, जिसके कारण वह पति को बचाने नहीं जा सकी। परिजन घायल को लेकिन थाना पहुंचे, जहां से इलाज के लिए भेजा गया। प|ी का कहना है कि पति के सिर में पांच टांके लगे हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। इसपर सियालजोरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पैसे वाले हैं। इस कारण प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद उनपर कार्रवाई नहीं हुई है और वे खुलेआम घूम रहे हैं। एसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व घायल के समुचित इलाज की मांग की है। प|ी ने एसपी से की कार्रवाई की मांग Source link

झारखंड

झारखंड पुलिस को मिले 4 नए डीएसपी और 336 जवान, सीएम ने...

झारखंड पुलिस को गुरुवार को 4 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 336 नव नियुक्त आरक्षी मिले। जैप-1 ग्राउंड में आयोजित पारण परेड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई और कहा कि अब वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि राज्य के आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक आवासीय विद्यालय और विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बीच ली गई यह शपथ केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और कर्तव्य का संकल्प है। इसी प्रतिज्ञा और संकल्प के बल पर देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है। अब आप एक व्यवस्था का हिस्सा हैं और जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। इस बैच में बड़ी संख्या में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त जवान भी शामिल हैं। कर्तव्य निभाते हुए जिन परिजनों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनके अधूरे सफर को पूरा करने की जिम्मेदारी अब इन पर है। सीएम ने कहा-पुलिस विभाग के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। 25% महिला भागीदारी पर जताई खुशी मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिला आरक्षियों की भागीदारी राज्य के लिए सुखद संकेत है। सरकार चाहती है कि झारखंड के हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों को समान प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों और जवानों से कहा कि 30 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का प्रभाव अब मैदान में दिखना चाहिए। राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी चुनौती से निपटने में उनकी ट्रेनिंग की झलक दिखाई देनी चाहिए। इधर, हेमंत के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। जस्टिस एके चौधरी की कोर्ट ने 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के केस को निरस्त कर दिया। यह केस आदित्यपुर थाने में दर्ज था। सुनवाई के दौरान हेमंत के वकील दीपांकर और प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने आदित्यपुर गए थे। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था, फिर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। Source link

ताज़ा खबर

delhi weather| aaj ka mausam delhi| pre monsoon delhi| दिल्ली NCR में...

होमताजा खबरDelhi दिल्ली-NCR वालों भीगने को हो जाओ तैयार, प्री-मॉनसून की बारिश से मौसम होगा कूल Last Updated:June 26, 2026, 07:21 IST दिल्ली एनसीआर में आज प्री मॉनसून बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार तेज हवाएं और आंधी की संभावना है. इस दौरान तापमान 37-39 डिग्री के बीच रह सकता है. आईएमडी ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी. आज द‍िल्‍ली में प्री मॉनसून की बार‍िश मौसम को कूल कूल बनाएगी. Weather Today: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 26 जून को मौसम करवट लेने जा रहा है. शुक्रवार को प्री मॉनसून की बारिश मौसम को सुहावना बना सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून आने में अभी थोड़ा समय है लेकिन प्री मॉनसून की रिमझिम बारिशों से मौसम के ठंडा होने का अनुमान है. ऐसे में यह वीकेंड लोगों के लिए घूमने-फिरने का बेहतर मौका दे सकता है. भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली सहित आसपास के शहरों में दिनभर आंशिक से लेकर घने बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली की गरज देखने को मिल सकती है. प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. IMD का अनुमान है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की सुबह तो सामान्य रहेगी और धूप खिलेगी लेकिन दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल सकता है. बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है और धूलभरी आंधियां चल सकती हैं. ऐसे में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी हो सकती है और पीक पीक आवर्स में ट्रैफिक धीमा पड़ने की आशंका भी बनी हुई है. तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. लगातार बादल और हल्की या तेज बारिश की संभावना के कारण लोगों को जून की उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की सलाह है कि बारिश और आंधी के दौरान कमजोर पेड़ों, जर्जर दीवारों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. जब भी बाहर निकलें तो अपने साथ छाता और रेनकोट रखें. इससे गर्मी और बारिश दोनों में ही बचाव संभव है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

भूत-प्रेत और हादसों की कहानियों के बीच बसा है रांची का ये...

Last Updated:June 26, 2026, 06:21 IST Ranchi Tamara Valley Mandir: रांची के पास तैमारा घाटी में काली मां समेत कई देवताओं के मंदिर है. यहां से जानें वाले यात्रियों की मंदिर से गहरी आस्था है. लोग रात में भी बस रोककर नारियल चढ़ाते हैं. कहा जाता है कि नारियल चढ़ाने से हादसे होने की संभावना खत्म हो जाती है. ख़बरें फटाफट रांची: रांची से 25 किलोमीटर की दूरी पर तैमारा घाटी है. यह घाटी काफी सुनसान और डरावनी जैसी लगती है. शाम के समय तो यहां पर लोग आने से भी डरते हैं. कहा जाता है यहां भूत, पिशाच और एक्सीडेंट बहुत होते हैं. यही कारण है कि यहां पर काली मां और सारे देवी देवताओं का मंदिर बनाया गया है. कहा जाता है कि अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं और यहां पर एक नारियल चढ़ा दें तो आपका एक्सीडेंट नहीं होगा. यहां शाम के समय इतना अंधेरा हो जाता है कि आपको कुछ दिखाई नहीं देगा. यहां मंदिर में कोई लाइट नहीं है. अंधेरे में ही लोग नारियल चढ़ा के निकल जाते हैं. हालांकि, ये लोगों की आस्था है. जहां पर रात के 8:00 बजे बड़ी-बड़ी बसें रुकती हैं और नारियल चढ़कर निकल जाते हैं. कोई भी ऐसी गाड़ी की सवारी नहीं है, जो यहां पर नहीं रुकती है, साथ ही सवारियां यहां पर अपना सिर जरुर झुकाती हैं. माता काली पर है अटूट आस्था वहीं, अपनी गाड़ी को उड़ीसा लेकर जाने वाले प्रदीप बताते हैं कि यह बड़ी बस है. वह इसको लेकर उड़ीसा जा रहे हैं. यहां से जब भी पार होते हैं, तो माता रानी पर नारियल चढ़ाना नहीं भूलते हैं. अभी रात का समय है तो बाहर चढ़ा कर जा रहे हैं. दरअसल, ये घाटी बहुत ही भयानक है. यहां ऐसे लगता है कि माता रानी के दर्शन कर लिए हैं तो माता का आशीर्वाद मिल गया है. अब हमारे साथ कुछ नहीं होगा. हालांकि ऐसा नहीं है कि नारियल नहीं चढ़ाएंगे तो एक्सीडेंट हो जाएगा, लेकिन हां! मन में एक विश्वास आ जाता है कि अब हादसा नहीं होगा. वहीं, स्कूटी से पूजा करने आए शशांक बताते हैं कि यहां से पार होते हैं तो दूर से भी देखकर सर झुका के ही जाते हैं. क्योंकि यहां भूत-पिशाच जैसी चीजों की कई घटनाएं देखने को मिली हैं, लेकिन जब से यह मंदिर बना है पिछले 5 सालों से, इस तरह की घटना काफी कम देखने को मिल रही है. आज से 5 साल पहले हर दूसरे तीसरे दिन कोई ना कोई एक्सीडेंट होता था, लेकिन आज ऐसे हालात बिल्कुल भी नहीं है. इसीलिए माता रानी के लिए लोगों का विश्वास और भी बढ़ चुका है. घाटी के बीच-बीच विराजमान हैं सारे देवता यहां पर जब आप आएंगे तो देखिए घाटी के बीच माता रानी के अलावा हनुमान जी, गणेश भगवान, शिव भगवान, राम भगवान, माता पार्वती व सारे देवी देवताओं के यहां पर मूर्तियों को स्थापित किया गया है और मंदिर में कोई पुजारी नहीं है. यहां लोग खुद ही आते हैं और पूजा करके जाते हैं. वैसे यहां का नजारा भी बहुत ही खूबसूरत है. लोग यहां आकर पूजा अर्चना कर फोटो भी खिंचवाते हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

रामगढ़ में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत:कोयला लदे ट्रक और...

झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुई। कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में सवारी वाहन सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे रांची रेफर किया गया है। इधर, घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें सवारी वाहन में 8 लोग सवार थे मृतक सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन में 8 लोग सवार थे, जो रामगढ़ से मारगामरचा आए थे। यहां से उन्हें फिर बलसगरा जाना था और अपने कुछ अन्य साथियों को लेकर बिहार में एक कार्यक्रम शामिल होना था। इसी दौरान, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। सात की मौके पर ही हुई मौत हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, रजरप्पा थाना पुलिस और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग किया जाम रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सात की मौत हो चुकी थी। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहा है। Source link

झारखंड

आर्केस्ट्रा विवाद में मारपीट के बाद वापस लौटी बारात प्रशासन ने दोनों...

भास्कर न्यूज | केतार आर्केस्ट्रा को लेकर हुए विवाद के कारण अधूरी रह गई एक शादी आखिरकार सामाजिक सहमति और प्रशासनिक पहल के बाद संपन्न हो गई। बुधवार की शाम पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव निवासी दशरथ राम के पुत्र राजू कुमार पुनः बारात लेकर केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के बीघा टोला पहुंचे, जहां ददई पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी के साथ विधि-विधान एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका विवाह संपन्न कराया गया। जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा ग्रामीणों के सहयोग से कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। 22 जून को समारोह में मारपीट में कई बाराती हुए थे घायल : गौरतलब है कि 22 जून की रात आयोजित विवाह समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को लेकर बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गई। दोनों परिवारों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी निराशा का माहौल बन गया था। घटना के बाद दूल्हे के भाई ने केतार थाना में 14 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिती-रिवाज से कराई गई शादी मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ और दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को एक बार फिर बारात बीघा टोला पहुंची। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच विवाह समारोह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे समारोह के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच राजू कुमार और खुशबू कुमारी ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दोनों ने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और सभी उपस्थित लोगों ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। लंबे विवाद और तनाव के बाद विवाह संपन्न होने से दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया। Source link

ताज़ा खबर

Agartala Apartment Explosion: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बड़ा धमाका, अपार्टमेंट में...

होमताजा खबरदेश त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बड़ा धमाका, अपार्टमेंट में विस्फोट से हड़कंप Last Updated:June 26, 2026, 06:16 IST Massive Explosion Rocks Agartala Apartment: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आज यानी शुक्रवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाके में कई लोग घायल हो गए और काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. त्रिपुरा में धमाके से कई लोग घायल; बम और फायर स्क्वाड मौके पर: पुलिस Agartala Apartment Explosion: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बड़ा धमाका हुआ है. अगरतला में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में जबरदस्त धमाका हुआ. इसके बाद पुलिस, बम डिस्पोजल, फौरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि इसमें कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है. हालांकि सही संख्या और धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. About the Author Shankar Pandit Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान… रांची-खूंटी समेत 16 जिलों में होगी बारिश,...

रांची: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं. मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन वज्रपात और आंधी-तूफान का खतरा भी बना रहेगा. आज रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 16 जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा का तापमान सबसे ज्यादा रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 37 डिग्री तक जा सकता है. झारखंड के 16 जिलों में बारिश की संभावना आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में एक-दो दौर की तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभावना है. खासकर 26-27 जून के दौरान ये बारिश छिटपुट हो सकती है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट जारी आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट आज रांची मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की अपील की गई है. जानें झारखंड में कहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी झारखंड में बारिश की गतिविधियां होने के बावजूद पलामू, गढ़वा और चतरा के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है. आज इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. वहीं, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है. झारखंड में आज मानसून एक्टिव रहने वाला है झारखंड में आज यहां रहेगा सबसे सुहावना मौसम आज रांची, नेतरहाट, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के पहाड़ी व वन क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. इन जिलों में बारिश या बादल गर्मी कम करेंगे. गुरुवार को झारखंड में यहां हुई बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई. विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, देवघर, दुमका और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें मिलीं. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली. Source link

Scroll to Top