भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

पुलिस अधीक्षक से केस में कार्रवाई की मांग की

बोकारो| चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी थाना क्षेत्र के साबड़ा निवासी विवाहिता लक्ष्मी देवी ने पति की दूसरी शादी करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई को लेकर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि उसका विवाह साबड़ा निवासी मनोज कुमार दास के साथ 2008 में हुआ था दो संतान भी है। पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर धोखे से 26 मार्च 2026 को पुन: दूसरा विवाह कर लिया गया। इस मामले में ​िसयाल जोरी में कांड संख्या 18/26 दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज वाणी पर रखें लगाम, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी,...

Last Updated:May 10, 2026, 03:52 IST Aaj ka Kanya Rashifal 10 may 2026: विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है. ध्यान भटकने की संभावना बनी रहेगी, इसलिए समय का सही उपयोग करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखने की सलाह दी गई है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन सभी राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. खासकर चन्द्रमा किस राशि में संचार कर रहा है इस बात पर राशियां बहुत हद तक निर्भर होती हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्ट्मी तिथि, शतभिषा नक्षत्र और इंद्र योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत कुंभ राशि में संचार करेगा. आज का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. न तो आज कोई बहुत बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और न ही किसी बड़े नुकसान के योग बन रहे हैं. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का है. यदि आप धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा. आईये जानते हैं विस्तृत राशिफल. अपने वाणी और व्यावहार में रखें नियंत्रणआज के पंचांग के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कन्या राशि वालों को अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रही है. कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. गुस्से में आकर किसी को गलत बात बोलने से रिश्तों में दूरी आ सकती है. परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह शांत रहना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा. आज व्यापार रहेगा स्थिरव्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. कारोबार में न तो कोई बड़ा फायदा होगा और न ही किसी प्रकार की भारी हानि होने की संभावना है. जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं या किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज थोड़ा रुककर चलने की जरूरत है. आज जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए कोई भी नया निवेश या बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें. जीवनसाथी के साथ कर सकते हैं यात्रा का प्लानविद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है. ध्यान भटकने की संभावना बनी रहेगी, इसलिए समय का सही उपयोग करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखने की सलाह दी गई है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. इससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग भी प्राप्त होगा. हनुमान जी की पूजा करेंआज का शुभ उपाय भी बेहद सरल बताया गया है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा. सुबह या शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलेगी और नकारात्मक विचार दूर होंगे. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन सावधानी से चलने वाला रहेगा. धैर्य, संयम और मधुर व्यवहार से आप दिन को बेहतर बना सकते हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

भास्कर न्यूज |कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र मे संचालित आवास व मनरेगा योजना को लेकर चर्चा किया गया। आवास योजना को लेकर लापरवाही कर रहे लाभुकों को कड़ा निर्देश दिया गया। कहा गया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है वे अविलंब निर्माण कार्य शुरू करें। योजना के नियमों का उल्लंघन न करें ऐसे लाभुकों को चिन्हित कर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रखंड मनरेगा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा के साथ बन रहे आवासों के निर्माण की गति की समीक्षा और धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर आनंद सिंह,रीना उरांव,विनय उरांव,अधीश खाखा, रामशाय टाना भगत, दिलीप उरांव,समीम अख्तर, सिमोन बाखला, अजय साहू,कृष्णा साहू, रेखा सिंह दिनेश कुमार बैठक मे उपस्थित थे। लोहरदगा| मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मो जियाउलहक़ अशरफी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की। इस दौरान संघ, संगठन और राष्ट्रहित से जुड़े कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा किया। वहीं उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग किया कि पसमांदा समाज के कार्यकर्ता जो वर्षों से पार्टी और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं उन्हें सरकार और संगठन में उचित तथा सम्मानजनक जिम्मेदारियां दी जाएं। कहा कि वह लंबे समय से भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रवादी सोच के साथ जुड़े रहे हैं तथा उनका उद्देश्य मुस्लिम पसमांदा समाज को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ना है ताकि उन्हें उनका संवैधानिक हक और सामाजिक सम्मान मिल सके। लोहरदगा|जिला सेवा भारती के बैनर तले चुन्नीलाल स्कूल परिसर में चल रहे साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दो सौ चार सप्ताह के अवसर पर 10 मई को हड्डी एवं नस के चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार उपस्थित होकर अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने बताया कि एक जून 2022 से निरंतर चल रही यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए अति आवश्यक बन गई है। प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, बीपी, हार्टबीट, ऑक्सीजन लेवल और यूरिक एसिड आदि की नि:शुल्क जांच की जाती है। जबकि अन्य जटिल विशेष जांचें रांची पैथोलॉजी के संचालक आशीष अग्रवाल के माध्यम से आधे खर्च पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों से शिविर में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील की। लोहरदगा | हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि मां प्रेम, त्याग, ममता और समर्पण का जीवंत स्वरूप होती है। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस प्रत्येक वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है और इस वर्ष यह 10 मई को मनाया जाएगा। संजय सर्राफ ने बताया कि मातृ दिवस की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। इसकी पहल अमेरिकी महिला एना जार्विस ने अपनी मां की स्मृति में की थी। बाद में वर्ष 1914 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक मान्यता दी। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस का उद्देश्य माताओं के त्याग, संघर्ष और योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करना है। लोहरदगा | हमर अधिकार मंच के बैनर तले 10 मई को राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आरटीआई एक्टिविस्ट सह आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का संयोजक शकील अख्तर और प्रदीप राणा को बनाया गया है। साथ ही राजधानी रांची सहित कई अन्य जिलों के प्रतिनिधिगण इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय सचिव हमर अधिकार मंच शकील अख्तर ने दी। कुडू | नेशनल हाईवे 143 ए कुडू – लोहरदगा मुख्य पथ पर चिरी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन चपेट में आने से मोटरसाइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरा देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुला कर घायल युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के चीरी बड़का टोली निवासी बनुआ उरांव का पुत्र प्रेम उरांव अपने बाइक से लोहरदगा किसी काम से गया था। वापस अपने घर चीरी बड़का टोली लौट रहा था इसी बीच लोहरदगा की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकल को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रहा। वही युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source link

झारखंड

ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में सीईजेड गेट पर किया प्रदर्शन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को बोकारो स्टील प्लांट के सीईजेड गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने प्रस्तावित 20 प्रतिशत छंटनी का विरोध करते हुए काम से हटाए गए श्रमिकों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल में पहले से लागू ठेका प्रणाली में सुधार की जरूरत है, लेकिन इसके बजाय मजदूरों की छंटनी कर बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्पात मंत्रालय के स्तर पर बोकारो स्टील प्लांट को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश हो रही है, जिसे मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीसीएम और धमन भट्ठी विभाग में वर्षों से कार्यरत कुशल श्रमिकों को बिना कारण हटाया जा रहा है। संविदा अवधि पूरी होने से पहले ही गेट पास बंद कर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। श्रमिक जोखिमपूर्ण कार्यों में काम करने के बावजूद न्यूनतम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। यूनियन नेताओं ने ट्रैफिक विभाग के फरवरी माह के वेतन और फाइनल भुगतान के साथ आरएमपी विभाग के बकाया भुगतान लंबित रहने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो गांव और शहर स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और ठेका मजदूरों का महाजुटान किया जाएगा। मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, निरंजन, बीरेंद्र माहली, धीरेन सोरेन, मुकेश, दिलीप, रमेश, आनंद, सहदेव, सोना राम मांझी, जाबर, राजेंद्र, बिरेन, धर्मेंद्र, राजन साव, रंजीत एवं प्रदीप गोप समेत कई श्रमिक शामिल थे। Source link

झारखंड

सिटी पार्क के मजार से दानपेटी चोरी

बोकारो| चोरों ने सिटी थाना इलाके में स्थित सिटी पार्क के मजार से दान पेटी चुरा ली है। इस मामले में मजार के एनामुल हक ने सिटी थाना में 11 हजार रुपए की चोरी का मामला दर्ज कराया है। इधर दो चोरों का मजार के गेट का ताला तोड़ते हुए वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। Source link

झारखंड

27 मई को पद्मिनी, 11 जून को परम व 25 जून...

सिटी िरपोर्टर | बोकारो सनातन धर्म में एकादशी का बढ़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भक्त भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकादशी का व्रत रखते हैं। हिन्दु कैलेंडर में हर 11वीं तिथि को एकादशी का व्रत आता है। प्रत्येक माह दो एकादशी व्रत पड़ता है। इसमें एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष के समय रखा जाता है। अभी ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है। कृष्ण पक्ष की एकादशी 13 मई को रहेगी। यह अपरा एकादशी होगी। खास बात यह है कि इस बार ज्येष्ठ मास में चार एकादशी का व्रत होगा। 27 मई को पद्मिनी एकादशी, 11 जून को परम एकादशी और 25 जून को निर्जला एकादशी व्रत तीनों ही ज्येष्ठ मास पड़ेगा। पंडित डी के झा के अनुसार 12 मई को दोपहर 2:52 बजे एकादशी की तिथि का प्रवेश होगा और मई 13 को दोपहर 1:29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में 13 मई को एकादशी का व्रत रखा जा सकेगा। इस दिन उत्तरा भाद्र पद नक्षत्र और विष्कुंभ योग व प्रीति योग का संयोग बन रहा है। 13 मई को सुबह 9:04 बजे तक विष्कुंभी योग रहेगा। इसके बाद पूरे दिन प्रीति योग का संयोग बन रहा है। अधिक मास में ही निर्जला एकादशी साल की सभी 24 एकादशियों में से निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मनी गई है। उपवास के कठोर नियमों के कारण सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठिन माना गया। निर्जला एकादशी व्रत को करते समय लोग पानी भी ग्रहण नहीं करते हैं। इस बार िनर्जला एकादशी का व्रत अधिक मास में रखा जाएगा। मलमास के कारण ज्येष्ठ मास 59 दिनों का, इसलिए 4 एकादशी व्रत इस बार ज्येष्ठ मास में मलमास लग है। इसके कारण 59 दिनों का ज्येष्ठ का महीना होगा। 2 मई से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है। अभी शुद्ध ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है। यह 16 मई तक रहेगा। 17 मई से मलमास यानि अधिक मास आरंभ होगा जो 15 जून तक रहेगा। इस दौरान 17 से 31 मई तक अधिक मास का ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष और 1 से 15 जून तक कृष्ण पक्ष रहेगा। इसके बाद 16 से 29 जून का समय शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष का होगा। दो शुद्ध ज्येष्ठ और दो अधिक मास के ज्येष्ठ मंे एकादशी का व्रत रहेगा। Source link

झारखंड

मेगा नेत्र जांच शिविर में 200 छात्रों व शिक्षकों की हुई जांच

सिटी िरपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से सेक्टर-2 स्थित डीएवी इस्पात विद्यालय में मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा आंखों से संबंधित समस्याओं की प्रारंभिक पहचान करना था। शिविर में करीब 200 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की आंखों की जांच अनुभवी तकनीशियन राज कुमार द्वारा की गई। जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान के साथ-साथ आंखों की नियमित देखभाल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की अध्यक्ष रोटेरियन मिनी स्टीफन कपूर ने कहा कि क्लब समाज सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर अध्ययन और समग्र विकास के लिए नियमित नेत्र जांच बेहद जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण ने रोटरी क्लब एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। शिविर को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह देखा गया। सभी ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक देखभाल की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। Source link

झारखंड

हाईकोर्ट ने तथ्य छुपाने पर प्रार्थी को जारी किया अवमानना नोटिस

मधुकम खादगढ़ा में जमीन के बदले 1.8 करोड़ लेने के आरोपी को फटकार रांची | झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुखदेवनगर थाना के पीछे मधुकम खादगढ़ा में 12 घरों को तोड़ने के मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने मुंडारी प्रकृति की जमीन पर बने 12 घरों को तोड़े जाने से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए प्रार्थी द्वारा तथ्य छुपाने पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने प्रार्थी महादेव उरांव को गलत तथ्य पेश कर कोर्ट को गुमराह करने पर अवमानना का नोटिस जारी किया है। अदालत ने महादेव उरांव को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना के साथ अन्य आपराधिक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। अदालत ने 19 जून तक इसका जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले में पूर्व में पीड़क कार्रवाई नहीं करने के आदेश को अदालत ने बरकरार रखा है। मालूम हो कि जिला प्रशासन ने मुंडारी प्रकृति की जमीन पर बने 12 घरों पर बुल्डोजर चला दिया था। जबकि, महादेव उरांव ने उसी जमीन के बदले भवन मालिकों से करीब 1.08 करोड़ रुपए ले लिये थे। उसने हाईकोर्ट से भी इस तथ्य को छुपाया। कोर्ट की सख्ती से भयादोहन पर लगी रोक हाईकोर्ट की सख्ती से रांची में आदिवासी जमीन लेकर घर बनाने वाले हजारों लोगों के भयादोहन पर तत्काल रोक लगी है। क्योंकि, आदिवासी जमीन लेने वालों से जमीन मालिक और ब्रोकर कई बार पैसे वसूलते हैं। पूरा पैसा लेने के बाद रांची के एसएआर कोर्ट में जमीन वापसी का केस कर दिया जाता है। दखल दिहानी का आदेश पारित होते ही फिर वसूली शुरू हो जाती है। Source link

झारखंड

सफायर के छात्र विनय की हत्या के नहीं मिले सबूत

रांची के बहुचर्चित सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय कुमार महतो की मौत की गुत्थी सुलझाने में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई भी नाकाम रही। करीब चार वर्षों की लंबी जांच और तमाम वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद सीबीआई ने विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उसे इस मामले में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता या हत्या की साजिश का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 फरवरी 2016 की रात 1:01:14 बजे विनय महतो अपने बॉयज हॉस्टल से बाहर निकला था और महज 3 मिनट 48 सेकंड के भीतर, यानी 1:05:02 बजे वह स्टाफ क्वार्टर (विंग-ए) से नीचे गिर गया। क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करने का अनुरोध जांच अधिकारी द्वारा किया गया है। विनय के पिता मनबहाल महतो ने झारखंड हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की थी। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जुलाई 2022 में इस केस की जिम्मेदारी संभालने वाली सीबीआई ने अपनी तफ्तीश के दौरान घटनास्थल का कई बार ‘रिक्रिएशन’ किया और स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। क्लोजर रिपोर्ट से परिजनों को गहरा झटका लगा है। आगे क्या: परिजन जा सकते हैं कोर्ट विधि विशेषज्ञों का कहना है कि अब अदालत तय करेगी कि वह एजेंसी के निष्कर्षों से सहमत है या नहीं। यदि पीड़ित परिवार ‘प्रोटेस्ट पिटीशन’दायर करता है, तो कोर्ट स्वतंत्र जांच का आदेश दे सकती है। जांच के मुख्य बिंदु सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हॉस्टल और प्रिंसिपल के आवास के बीच लगे कैमरों में विनय का पीछा करता हुआ कोई दूसरा व्यक्ति नजर नहीं आया। स्टाफ क्वार्टर और हॉस्टल के बीच की दूरी लगभग 480 मीटर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इतने कम समय में किसी के द्वारा उसे ले जाना या वहां कोई संघर्ष होना, यह साक्ष्यों से प्रमाणित नहीं होता। एजेंसी ने हादसा की संभावना जताई है। Source link

झारखंड

हजारीबाग में सगे भाई ने बहन से किया रेप:माता-पिता के देहांत के...

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक सगे भाई द्वारा बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बीती रात वह अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। उसका पति दवा लेने बड़कागांव गया हुआ था। वारदात के वक्त पति नहीं था घर पर इसी दौरान उसका सगा भाई अनुज कुमार घर आया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, माता-पिता की मृत्यु के बाद पीड़िता ही अपने भाई का पालन-पोषण कर रही थी। उसने भाई को अपने साथ रखा और उसकी देखभाल की थी। टीपी-5 के पास छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर हजारीबाग रोड स्थित टीपी-5 के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल जांच और प्रारंभिक साक्ष्यों से घटना की पुष्टि हुई है। आरोपी को नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। Source link

Scroll to Top