भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

Ukraine Europe Ballistic Missile Partnership & Egypt Ancient Tomb Found

Hindi News Career Ukraine Europe Ballistic Missile Partnership & Egypt Ancient Tomb Found 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और ब्रिटेन के बीच CETA आज से लागू 15 जुलाई को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) लागू होगा। आज से CETA लागू होने के बाद भारतीय निर्यातक 99% वस्तुएं जीरो टैरिफ के साथ ब्रिटेन के बाजार में पहुंच सकेंगी। इस जीरो टैरिफ का फायदा भारतीय एक्सपोर्ट जैसे कपड़ा, परिधान, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग पर खत्म होगा। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सेवाओं और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। CETA लागू होने से दोनों देशों के बीच कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क (टैरिफ) कम हो जाएगा। इसके साथ ही सर्विस सेक्टर में IT, फाइनेंशियल सर्विस, एजुकेशन, हेल्थ में सहयोग बढ़ेगा। इसके साथ ही UK से आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% होगा। साथ ही 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त होंगे। इस समझौते के तहत भारत में ब्रिटेन से आने वाली स्कॉच व्हिस्की, जिन, चॉकलेट, बिस्कुट और कॉस्मेटिक्स जैसे उत्पादों पर लगने वाली ड्यूटी में भी बड़ी कटौती होगी। CETA से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भारत और ब्रिटेन ने पहली बार बात 2022 में शुरू की थी और 3 साल में 14 राउंड की बातचीत की गई है। 24 जुलाई 2025 को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश ट्रेड मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके UK समकक्ष कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए थे। इस समझौते के तहत ट्रेड से 2030 तक व्यापार को दोगुना करके सौ अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह वर्ल्ड रैंकिंग- 2 14 जुलाई को इंडियन मेंस डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF मेंस डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के प्लेयर बने। ये किसी भी भारतीय मेंस जोड़ी की अब तक की सर्वसबसे अच्छी वर्ल्ड रैंकिंग है। मानव ठक्कर और मानुष शाह की वर्तमान रैंकिंग 3,390 रेटिंग नंबर हैं। इस रैंकिंग में पहले नंबर पर चीन के लिन शिदोंग और हुआंग यूझेंग हैं, जिनकी रैंकिंग 5,160 अंक है। एक हफ्ते पहले मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF रैंकिंग में तीसरे नंबर पर थे। इस जोड़ी को WTT कैलेंडर में लगातार शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। 2026 सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें 900 रैंकिंग अंक मिले थे। मानव और मानुष ने 2025 चाइना स्मैश और 2025 यूरो स्मैश दोनों के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। ITTF रैंकिंग इंटरनेशनल टेबल टेनिस महासंघ जारी करता है। निधन (DEATH) 3. कर्नाटक के पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा का निधन 14 जुलाई को कर्नाटक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। रामचंद्र को ‘भाजपा के भीष्म’ भी कहा जाता था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ से अपने करियर की शुरुआत की थी। रामचंद्र 1980 के दशक में कर्नाटक में BJP को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और कई सालों तक कर्नाटक BJP के महासचिव रहे। रामचंद्र कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। साल 2008 से 2010 तक दौरान मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर भी रहे। 2010 से 2012 तक रामचंद्र कर्नाटक राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। रामचंद्र ने 2017 में राजनीति से संन्यास लिया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिस्त्र में 3000 साल पुराना मकबरा मिला 13 जुलाई को मिस्त्र में पुरातत्वविदों ने प्राचीन मकबरा खोजा है। ये मकबरा 3 हजार साल पुराना है । ये मकबरा फराओ युग यानी न्यू किंगडम काल के लगभग 1550 ईसा पूर्व से 1069 ईसा पूर्व का है। मिस्र की सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्विटीज (SCA) के महासचिव हिशाम एल के मुताबिक, मकबरे की दीवारों पर मिले शिलालेखों में मालिक का नाम ‘पासेर’ लिखा हुआ है। दीवारों पर बनी कलाकृतियों और चित्रों के आधार पर न्यू किंगडम काल में राजा के किसी अधिकारी का माना जा रहा है। इसमें एक खुला आंगन, चट्टानों को काटकर बनाया गया उल्टे ‘टी’ आकार का प्रार्थना कक्ष और कई अंडरग्राउंड कमरे मिले हैं। इसके नीचे दफनाने के लिए विशेष कक्ष भी बनाए गए हैं, जो हजारों साल बाद भी काफी हद तक सुरक्षित पाए गए हैं। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को मिट्टी की ईंटों से बना एक मंच भी मिला, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसका उपयोग अंतिम संस्कार से जुड़े अनुष्ठानों में किया जाता था। इसके साथ ही प्रवेश द्वार तक जाने वाली सीढ़ियां भी अच्छी स्थिति में मिली हैं। पुरातत्वविद अभी इस मकबरे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही पुरातत्वविद ये भी रिसर्च कर रहे हैं कि यहां दफन व्यक्ति की सामाजिक भूमिका क्या थी और उस समय के मिस्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं कैसी थीं। मिस्र सरकार को उम्मीद है कि इस नई खोज से देश की पुरातात्विक विरासत के प्रति वैश्विक रुचि बढ़ेगी और पर्यटन क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह उस काल के बड़े अधिकारियों के निजी महलों की पारंपरिक शैली से मेल खाता है। 5. यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रक्षा गठबंधन किया 13 जुलाई को यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रूस के बैलिस्टिक मिसाइल खतरे से निपटने के लिए नया रक्षा गठबंधन बनाया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत सभी देशों के अधिकारी शामिल हुए। इस नए गठबंधन का मकसद पूरे यूरोप के लिए साझा बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करना है। ये फैसला पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की बैठक में लिया गया। इस बैठक में यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, स्पेन और स्वीडन शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य रूस की बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों से यूरोप को बचाना है। इस बैठक में पूरे यूरोप के लिए एक इंटीग्रेटेड मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस गठबंधन में मिसाइल वार्निंग सिस्टम

झारखंड

कालापत्थर पहाड़ पूजा आज, अच्छी बारिश व फसल को लेकर होगी कामना

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ अच्छी बारिश, अच्छी फसल तथा गांव में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 12 मौजा का कालापत्थर पहाड़ पूजा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। देवसोल गांव के ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा तथा पुजारी हाड़ीराम मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रकृति की पूजा, कालापत्थर पहाड़ पूजा, बरसों से पूर्वजों से चली आ रही है। इस कालापत्थर पहाड़ पूजा में 20-25 हजार लोगों की भीड़ जुटती है। इस दौरान पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा राज्य से श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। यह पहाड़ पूजा हर वर्ष गोटाशीला पहाड़ पूजा के बाद वाले मंगलवार को की जाती है। दादा-परदादा के समय से यह कालापत्थर पहाड़ पूजा होती आ रही है। पहाड़ पूजा में जिनकी भी मन्नत पूरी होती है, वे लोग मुर्गा, बत्तख, पाठा की बलि चढ़ाते हैं। वहीं, पहाड़ पूजा के उपलक्ष्य में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। यह पूजा अच्छी बारिश तथा गांव में सुख-शांति स्थापित करने के लिए प्रकृति की पूजा के रूप में की जाती है। पहाड़ पूजा को सफल बनाने में ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा, हाड़ीराम मुंडा, वकील मांडी, चांदराइ सोरेन आदि विशेष रूप से लगे हुए हैं। Source link

ताज़ा खबर

बाबा को ‘कोतवाली’ पड़ी भारी! पोती के हाथों थमाई कार की स्‍टेयरिंग,...

होमताजा खबरदेश बाबा को ‘कोतवाली’ पड़ी भारी! पोती के हाथों थमाई कार की स्‍टेयरिंग, तो हुए शंट Last Updated:July 14, 2026, 21:53 IST तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के SI पुजारी तिरुपति को अपनी 6 साल की पोती से कार चलवाना महंगा पड़ गया. बच्ची के कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीजीपी ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है. नरसिंगी पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180 व 184 के तहत केस दर्ज किया है. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे… तेलंगाना पुलिस के एक एसआई ने अपनी छह साल की बेटी को कार चलाने के लिए स्‍टेरिंग थमा दी. SI Granddaughter Driving Viral Video: पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर बाबा को लगा कि कानून उनकी जेब में हैं. शायद तभी उन्‍होंने अपनी महज छह साल की पोती को कार की स्‍टेयरिंग थमा दी. सब इंस्‍पेक्‍टर बाबा की यह करतूत किसी ने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया में पोस्‍ट कर दीं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के साथ पुलिस भी एक्‍शन में आ गई. जांच में पता चला कि ये तस्‍वीरें तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुजारी तिरुपति की है. वहीं, लाल रंग की कार की ड्राइविंग सीट पर मौजूद बच्‍ची उनकी पोती है. अब इस मामले में साइबराबाद पुलिस कमिश्‍नरेट ने एसआई पुजारी तिरुपति के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है. वहीं इस डीजीपी ने इस मामले को बेहद गैरजिम्‍मेदाराना बताते हुए एसआई पुजारी तिरुपति को सस्‍पेंड कर दिया है. सड़क पर कार चलाती दिखी 6 साल की बच्चीयह घटना नरसिंगी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गंधमगुडा रोड की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक 6 साल की बच्ची कार चलाती नजर आ रही है. सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने कार को रुकवाया. लोगों ने कार में मौजूद एसआई सवाल-जवाब करना शुरू कर दिए. लोगों ने एसआई पुजारी से पूछा कि इतनी छोटी बच्ची को कार चलाने की इजाजत कैसे दे सकते हैं. वीडियो में लोगों के सवालों पर एसआई पुजारी तिरुपति ने सफाई देते हुए कहा कि यह ऑटोमैटिक कार है. हालांकि उनकी यह दलील किसी के गले नहीं उतरी. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसके बाद मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गया. In this connection of the issue that has been reported , a case has been registered under Section 125 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and Sections 184 and 180 of the Motor Vehicles Act against Pujari Thirupathi for permitting a minor to drive the vehicle in Narsingi Police… pic.twitter.com/t6xE6u9UWa Source link

झारखंड

जगन्नाथपुर रथ मेला:16 से 25 तक मौसीबाड़ी गोलचक्कर और जगन्नाथपुर बाजार की...

धुर्वा की ओर से मेला जाने वाले वाहनों को भी प्रभात तारा मैदान तक ही जाने की अनुमति रहेगी जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में 10 दिनों के लिए बदलाव किया गया है। 16 से 25 जुलाई तक मौसीबाड़ी गोलचक्कर और जगन्नाथपुर बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। तिरिल मोड़ और शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। बिरसा चौक से रथ मेला जाने वाले वाहन केवल शहीद मैदान तक ही जा सकेंगे। तुपुदाना और हटिया की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान तक ही संचालित होंगे। धुर्वा की ओर से मेला जाने वाले वाहनों को भी प्रभात तारा मैदान तक ही जाने की अनुमति रहेगी। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश सोमवार को जारी कर दिया है। यहां कर सकेंगे पार्किंग… मेला के दौरान 10 दिन तक इस मार्ग से परिचालन कर सकेंगे वाहन सवार रिंग रोड से मेला व शहर की ओर आने वाले वाहन तिरिल मोड़ से नॉर्थ गेट और प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार होते हुए आ-जा सकेंगे। बिरसा चौक से रिंग रोड होते हुए सिठियो की ओर जाने वाले वाहन सवार सिंह मोड़ से चांदनी चौक होते हुए धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक से रिंग रोड होते हुए सिठियो की ओर जा सकेंगे। धुर्वा से रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहन सवार वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सिठियो की ओर जा सकेंगे। एचईसी और विधानसभा की ओर से आने वाले वैसे वाहन सवार जिन्हें रिंग रोड की ओर जाना हो, वह शहीद मैदान से शालीमार बाजार से धुर्वा गोलचक्कर होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक से रिंग रोड की ओर आना-जाना कर सकेंगे। Source link

झारखंड

धालभूमगढ़ थाना परिसर में पुलिस पब्लिक समन्वय को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना परिसर में सोमवार को पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक समन्वय सह शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्र में शांति स्थापित को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं उपस्थित सदस्यों से तथा आम लोगों से सुझाव भी मांगा गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही रथ तथा काला पत्थर पहाड़ पूजा शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए आग्रह किया गया। वहीं पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने लोगों से आग्रह करते हुए बताया कि जब भी पुलिस का सहयोग आवश्यक हो तत्काल सूचना दें, पुलिस लोगों का हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। वहीं क्षेत्र को नशा मुक्त करने को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर रैली निकालने को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। मंगलवार को आयोजित काला पत्थर पहाड़ पूजा को देखते हुए पुलिस को कहां-कहां विशेष रूप से ध्यान देना आवश्यक है इसको लेकर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही बैठक में आपसी भाईचारा, शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, पूर्व जिला परिषद आरती सामाद, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार महतो, रत्ना मिश्रा, नसिम अहमद, अश्विनी कुमार सीट, दिलीप बनर्जी, धीरेन्द्र नाथ पाल, चुन्ना अलि, विनय कुमार सिंह, अंबिका दास, शुभाशीष साव, पिंटू विषई आदि उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

8.5 किलो वजन घटा, मांसपेशियों को नुकसान; सोनम वांगचुक ‘बहुत दर्द’ में...

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मांसपेशियों की क्षति हुई है और वह ‘बहुत दर्द’ में हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक समाप्त करने से इनकार किया है जब तक सरकार बातचीत की पहल नहीं करती. संगठन के प्रदर्शन को 25 दिन हो गए हैं वहीं वांगचुक का अनशन 17वें दिन में प्रवेश कर गया है कॉजपा की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अनशन शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है. उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) 109/70 मिमी एचजी दर्ज किया गया. कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक की मांसपेशियां लगातार कमजोर हो रही हैं और वह ‘अत्यधिक पीड़ा’ में हैं. दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “उनकी मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं और वह बेहद दर्द में हैं. मैंने भी अन्य लोगों की तरह उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने शांत भाव से कहा, ‘मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, सरकार से पूछिए कि वह बातचीत क्यों नहीं करना चाहती’.” दीपके ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें फोन कर वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में संवाद और लोकतंत्र के पक्ष में उठने वाली हर आवाज़ महत्वपूर्ण है. कॉजपा के आंदोलन और 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को समर्थन देने के लिए मैं अरविंद सर का हृदय से आभारी हूं.’ एक अन्य पोस्ट में दीपके ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी उनसे बात की और वांगचुक के तेजी से बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताई. दीपके के अनुसार, ठाकरे ने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को भी अपना समर्थन दिया. इस बीच, अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के सदस्य दीपक, जिन्हें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. आइसा के अनुसार, निगरानी के दौरान दीपक की हृदयगति में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने विभिन्न चिकित्सीय जांच कीं. उनकी ईसीजी रिपोर्ट सामान्य आई और नाड़ी की गति भी सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. संगठन ने बताया कि उसके अन्य कार्यकर्ता नेहा, मनीष और आमीन प्रदर्शन स्थल पर अलग मंच से अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए हैं. कॉजपा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. साथ ही संगठन का कहना है कि कथित परीक्षा अनियमितताओं के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. संगठन ने 20 जुलाई, यानी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च की तैयारियां भी तेज कर दी हैं और समर्थकों से ‘मिस्ड कॉल’ अभियान के माध्यम से इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है. कॉजपा का आंदोलन 20 जून से जारी है. सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन से जुड़े थे और तभी से वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. Source link

झारखंड

बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीडीसी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच एवं विशेष नामांकन अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में अंतर है। इस पर उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक प्रखंड से ऐसे दो-दो मामलों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि अंतर के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में अनामृता फाउंडेशन द्वारा इंटीग्रेटेड किचेन के माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की समीक्षा भी की गई। उप विकास आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता की जांच करने तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में बीते माह की तुलना में गत माह की उपस्थिति के आंकड़ों में असामान्य अंतर पाया गया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया जाए। मौके पर तिथि भोजन एवं एसएमएस आधारित मध्याह्न भोजन मॉनिटरिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 7 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक संचालित होने वाले विशेष नामांकन अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने व आवश्यक प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Source link

झारखंड

बीएस कॉलेज ने पहली सूची के लिए प्रवेश की तिथि 18 जुलाई...

लोहरदगा|बीएस कॉलेज, लोहरदगा ने एफवाईयूजीपी के तहत पहली सूची में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई 2026 कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद पहली सूची के लिए किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त तिथि नहीं दी जाएगी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए 14 जुलाई, 15 जुलाई और 18 जुलाई को कुल 6 काउंटर खोले जाएंगे। इच्छुक छात्र इन तिथियों पर निर्धारित समय में आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. शशि गुप्ता ने सभी चयनित छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर आकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें। तिथि निकलने के बाद किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। नामांकन शुल्क भुगतान के पश्चात सभी विद्यार्थी आवेदन पत्र महाविद्यालय में 17 जुलाई से जमा कर सकते हैं और उन्हें कक्षा रोल नंबर प्रदान किया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

Indian Army: अग्निवीरों को मिल रही हर चुनौती से लड़ने की ट्रेनिंग,...

होमताजा खबरदेश अग्निवीरों को बनाया जा रहा ‘रणबांकुरा’, कठिन ट्रेनिंग से तैयार हो रहे जांबाज Last Updated:July 14, 2026, 22:51 IST युद्ध के मैदान में मौत को मात देने और बारूद के साए में पलक झपकते ही दुश्मन की गर्दन मरोड़ने के लिए भारतीय सेना के जांबाज इस वक्त जमीन से लेकर आसमान तक एक बेहद खौफनाक और आक्रामक महा-ट्रेनिंग से गुजर रहे हैं. भारतीय सेना ने अपने दो सबसे घातक विंग्स, अग्निवीरों और शत्रुजीत ब्रिगेड के पैराट्रूपर्स की ऑपरेशनल एक्सीलेंस को लेकर जानकारी साझा की है. डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों को कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है. नई दिल्ली. भारतीय सेना ने अग्निवीरों को ट्रेनिंग देने की जानकारी साझा की है. भारतीय सेना की ओर से कहा गया कि हर बाधा को पार करना ऑपरेशनल एक्सीलेंस (काम में बेहतरीन प्रदर्शन) की दिशा में एक कदम है. डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों को कठिन बाधा-पार प्रशिक्षण (ऑब्सटेकल ट्रेनिंग) से गुजरना पड़ता है. इससे उनमें सहनशक्ति, फुर्ती, मानसिक मजबूती और दबाव में काम करने का आत्मविश्वास पैदा होता है. सेना की ओर से कहा गया कि युद्ध के मैदान की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का अनुभव कराने के लिए डिजाइन की गई यह ट्रेनिंग तेजी से फैसला लेने, टीमवर्क और मुश्किल हालात में डटे रहने की क्षमता को बढ़ाती है. साथ ही, यह मिलिट्री ऑपरेशन के लिए जरूरी अनुशासन और लड़ने का जज्बा भी पैदा करती है. सेना ने कहा कि हकीकत के करीब, चरणबद्ध और मिशन पर केंद्रित ट्रेनिंग के जरिए, हेडक्वार्टर मध्य भारत एरिया प्रेरित युवा रंगरूटों को ऐसे आत्मविश्वासी और युद्ध के लिए तैयार सैनिकों में बदल रहा है, जो आधुनिक युद्ध के मैदान की चुनौतियों का हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ सामना कर सकें. आज पार की गई हर बाधा कल के लिए एक योद्धा को और मजबूत बनाती है. वहीं, भारतीय सेना ने शत्रुजीत ब्रिगेड के पैराट्रूपर्स के ‘स्पेशल हेलीबोर्न ऑपरेशन्स’ के बारे में जानकारी दी. सेना की ओर से कहा गया कि मिशन की सफलता की शुरुआत जबरदस्त तैयारी से होती है. शत्रुजीत ब्रिगेड के पैराट्रूपर्स ने हाल ही में एक गहन ‘स्पेशल हेलीबोर्न ऑपरेशन्स’ (एसएचबीओ) अभ्यास किया. इसमें उन्होंने ज्यादा जोखिम वाले आतंकवाद-विरोधी मिशनों के लिए अपनी ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाने के मकसद से, शहरी इलाके में बंधकों को छुड़ाने जैसे मुश्किल हालात का अभ्यास किया. सेना ने कहा कि इस अभ्यास में टैक्टिकल हेलीकॉप्टर इंसर्शन (जैसे स्लिदरिंग, एसटीआईई और लो-होवर ड्रिल) के जरिए जमीन और हवा के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाया गया. इसके बाद छत पर सटीक तरीके से उतरने और कमरे के अंदर तेजी से और सटीक कार्रवाई (सीक्यूबी) करने का अभ्यास किया गया. सेना ने बताया कि हर चरण में असली ऑपरेशन जैसे हालात में तेजी, तालमेल, सटीकता और मजबूत टीमवर्क की जरूरत थी. ऐसे में असल और मिशन पर केंद्रित ट्रेनिंग से तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता मजबूत होती है और लड़ने की कुशलता बढ़ती है. इससे यह भी पक्का होता है कि भारतीय सेना के पैराट्रूपर्स किसी भी आपात स्थिति में तेज़ी और असरदार ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहें. कड़ी ट्रेनिंग, सटीक हमला, मिशन पूरा करना. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, हर काम...

Last Updated:July 15, 2026, 02:27 IST Aaj ka Kanya Rashifal 15 July: पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा न केवल मानसिक शांति देगी बल्कि भविष्य के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसके साथ ही आश्लेषा नक्षत्र और वज्र योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज कर्क राशि में संचार करेगा, जिसका सबसे सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. यदि दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और भगवान के स्मरण के साथ की जाए तो कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं. क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्यज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत रहने वाला है. व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के कारण व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग बन रहे हैं. जो पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है. नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है. कानूनी विवाद में फंसे लोगों को मिल सकती है राहतकोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी विवाद में फंसे लोगों के लिए भी आज राहत भरी खबर मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यदि किसी मामले का फैसला लंबे समय से लंबित है तो आज परिस्थितियां आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी. इसके अलावा दिन के दौरान कोई ऐसी शुभ सूचना मिल सकती है जिसका लंबे समय से इंतजार था. यह खबर परिवार, नौकरी, व्यवसाय या किसी व्यक्तिगत उपलब्धि से जुड़ी हो सकती है. इस शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी पहले से अधिक मजबूत होगा. परिवार में रहेगा शांति का माहौलपारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा न केवल मानसिक शांति देगी बल्कि भविष्य के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहेगा. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव होगा. आज का शुभ और अशुभ समयहालांकि, ज्योतिषाचार्य ने दिन के शुभ और अशुभ समय का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 2 बजकर 36 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं दोपहर 3 बजकर 59 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है. इस अवधि में यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य, निवेश, यात्रा या नया निर्णय लिया जाए तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सुख, समृद्धि, आर्थिक लाभ और शुभ समाचार लेकर आने वाला है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

Scroll to Top