भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

मानसून में क्यों बढ़ जाती है सांपों की हलचल? पलामू के सर्प...

Last Updated:July 05, 2026, 04:50 IST Snake Behavior Monsoon: मानसून में सांपों की गतिविधियां अधिक बढ़ जाती हैं. पलामू के डॉ. डी.एस. श्रीवास्तव ने बताया कि सांप गंध और कंपन से आसपास का पता लगाते हैं. प्रजनन काल में वे अधिक सक्रिय होते हैं. इसलिए बारिश के सीजन में ज्यादा दिखाई देते हैं. सांप पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं ख़बरें फटाफट पलामू: मानसून जा सीजन शुरू हो गया है. जहां मानसून का मौसम शुरू होते ही खेतों, बगीचों और रिहायशी इलाकों में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में लोगों के बीच सांपों को लेकर कई तरह की बातें और अफवाहें भी फैलने लगती हैं. पलामू जिले के सर्प विशेषज्ञ डॉ, डी एस श्रीवास्तव का कहना है कि सांपों की गंध पहचानने की क्षमता बेहद तेज होती है. वे हवा में मौजूद सूक्ष्म रासायनिक कणों और जमीन के कंपन (वाइब्रेशन) के जरिए अपने आसपास की गतिविधियों का पता लगाते हैं. यही वजह है कि बारिश के मौसम में भोजन की तलाश और प्रजनन काल के दौरान उनकी सक्रियता अधिक दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि सांप इंसानों की तरह सामान्य तरीके से सूंघते नहीं हैं. वे अपनी दोमुंही जीभ को बार-बार बाहर निकालकर हवा और जमीन से रासायनिक कणों को एकत्र करते हैं. इसके बाद ये कण मुंह के अंदर स्थित विशेष संवेदी अंग (जैकब्सन ऑर्गन) तक पहुंचते हैं, जहां से उन्हें शिकार, साथी और आसपास के वातावरण की जानकारी मिलती है. इसके अलावा कई प्रजातियों के सांपों के सिर पर विशेष ताप-संवेदी गड्ढे (पिट ऑर्गन) भी होते हैं, जिनकी मदद से वे गर्म रक्त वाले जीवों की मौजूदगी का आभास कर लेते है. मानसून का समय होता है सांपों के प्रजनन का उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में अधिकांश सांप प्रजनन काल में भी होते हैं. इसी दौरान वे अपने साथी की पहचान के लिए रासायनिक संकेतों (फेरोमोन) का उपयोग करते हैं. हालांकि यह दावा कि किसी सांप को मारने के बाद उसकी गंध डंडे या कपड़ों पर लग जाती है और दूसरा सांप उसी गंध का पीछा करते हुए व्यक्ति तक पहुंच जाता है, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है. आगे कहा कि से ऐसी भ्रांतियों पर विश्वास न करने और केवल प्रमाणित जानकारी पर भरोसा करने की सलाह देते हैं. पर्यावरण के लिए हैं उपयोगी जीव सांप पर्यावरण के लिए बेहद उपयोगी जीव हैं. वे खेतों में चूहों और अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित कर किसानों की फसलों की रक्षा करते हैं. इसलिए यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने की बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्प बचाव दल या वन विभाग को सूचना दें. बिना जानकारी के सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास करना खतरनाक साबित हो सकता है. बरसात के मौसम में घर और आसपास की साफ-सफाई बनाए रखना, झाड़ियों की नियमित कटाई करना तथा अनाज और कचरे को खुले में न छोड़ना भी जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से सांपों से जुड़े जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

अब विधायक अरूप को प्रिंस खान की धमकी, मांगी रंगदारी:48 घंटे पहले...

भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी को जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार दोपहर ​प्रिंस खान ने विधायक के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा। फिर पिस्टल से फायरिंग का वीडियो भी भेजा। मैसेज में उसने लिखा-मैं दुबई से प्रिंस खान बोल रहा हूं। सुना है, कोयले का काम अच्छा-खासा चल रहा है। हमें भी पैसे चाहिए, नहीं तो दोबारा कॉल-मैसेज नहीं करेंगे। 24 घंटे में रिजल्ट देंगे। फिर 31 सेकंड का ऑडियो भेजा, जिसमें वह कह रहा है-नंबर ब्लॉक कर या बंद, जिंदा तो रहेगा नहीं। यह कॉल और मैसेज +27613737683 नंबर से भेजा है, जो द. अफ्रीका का बताया जा रहा है। विधायक ने सीएम, गृह मंत्रालय, डीजीपी और धनबाद एसएसपी को मामले की जानकारी दी है। शनिवार को वे निरसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। इसी बीच विधायक ने कहा कि धनबाद सांसद ढुलू महतो के साथ विवाद और उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के 48 घंटे के भीतर धमकी से स्पष्ट हो गया है कि सांसद के प्रिंस से संबंध हैं। उन्हीं के इशारे पर वह भगोड़ा अपराधी बना है और धमकी दे रहा है। वहीं ढुलू महतो ने कहा कि प्रिंस खान से किसका क्या संबंध है, राज्य सरकार इसकी जांच करा ले। Source link

झारखंड

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने किया दौरा; प्लस टू स्कूल में परखीं व्यवस्थाएं

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद ने कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के क्रम में एसडीओ अचानक प्लस टू उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और पठन-पाठन के स्तर को बारीकी से परखा। वरीय अधिकारी विद्यालय परिसर में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। स्कूली बच्चों ने पूरी आत्मीयता के साथ अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किया हुआ स्वनिर्मित एक खूबसूरत गुलदस्ता वरीय अधिकारी राहुल आनंद को भेंट किया। बच्चों के इस हुनर और स्नेह को देखकर अधिकारी ने उनकी पीठ थपथपाई। मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। इस महत्वपूर्ण दौरे और निरीक्षण के मौके पर धालभूमगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बबली कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मलेंदु महतो सहित स्कूल के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे। प्लस टू उच्च विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद सीधे क्लासरूम में दाखिल हुए। उन्होंने न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का स्तर देखा, बल्कि शिक्षकों की उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) की भी गहन जांच की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। Source link

ताज़ा खबर

लाखों फेरीवालों ने ली राहत की सांस, दुर्गा पूजा तक बेदखली के...

Last Updated:July 05, 2026, 03:50 IST दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति और रोज़गार से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों में से एक पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा तक राज्य में किसी भी फेरीवाले को बेदखल नहीं किया जाएगा. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा तक पश्चिम बंगाल में किसी भी फेरीवाले को नहीं हटाया जाएगा. कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को आश्वासन दिया कि इस वर्ष अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा तक राज्य के किसी भी कोने में फेरीवालों की बेदखली नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन राज्य सचिवालय, नबन्ना में फेरीवालों की संयुक्त कार्रवाई समिति के राज्य अध्यक्ष असित साहा के साथ हुई बैठक में दिया. मुख्यमंत्री के साथ बैठक के अंत में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए साहा ने कहा कि इस आश्वासन के बाद राज्य भर में फेरीवालों के बीच बेदखली को लेकर व्याप्त भय का माहौल आखिरकार समाप्त हो गया है. साहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि मानवीय आधार पर इस वर्ष दुर्गा पूजा तक किसी भी फेरीवाले को नहीं हटाया जाएगा. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि वे विभिन्न रेलवे स्टेशनों या रेलवे के स्वामित्व वाली भूमि पर अपना व्यवसाय चला रहे फेरीवालों के लिए समाधान के लिए भारतीय रेलवे विभाग से इस मामले को उठाएंगे. फेरीवालों के पुनर्वास और इस विषय पर भविष्य की नीति तय करने के लिए फेरीवालों के संगठन की राज्य नगर निगम विभाग के सचिव के साथ अगले सप्ताह एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इस बैठक में फेरीवालों के पहचान पत्रों और उनके कारोबार के भविष्य पर विस्तार से चर्चा होगी. मुख्यमंत्री द्वारा अक्टूबर तक बेदखली अभियान न चलाने के आश्वासन से राज्य भर के लाखों फेरीवालों और उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है. अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फेरीवालों को बेदखल करने के अभियान चलाए गए हैं. कुछ बाजारों में नोटिस भी जारी किए गए हैं. इन कार्रवाइयों के कारण फेरीवालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और वे पुनर्वास की मांग कर रहे थे. राज्य सरकार की नवीनतम घोषणा को फेरीवाला समुदाय के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

सूर्यानाला पुल निर्माण में पारदर्शिता पर उठे सवाल, आरटीआई डाल डीसी से...

धालभूमगढ़| पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत में सूर्यानाला पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए उच्च स्तरीय पुल के निर्माण को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। चतरो गांव निवासी इंद्रजीत मुर्मू ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत परियोजना से जुड़े दस्तावेज और जानकारी मांगी है। उन्होंने उपायुक्त सह लोक सूचना अधिकारी को आवेदन भेजकर वित्तीय और तकनीकी विवरण स्पष्ट करने की मांग की है। आवेदन में पुल के निर्माण स्थल से जुड़ी जमीन का विवरण और स्थल जांच सत्यापन की प्रति मांगी गई है। मुर्मू ने यह भी पूछा है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सूचना बोर्ड लगाया गया था या काम पूरा होने के बाद। यदि बोर्ड लगाया गया था, तो उसकी फोटो उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने पुल के उद्घाटन से संबंधित जानकारी भी मांगी है। इसमें उद्घाटन किसने किया, उद्घाटन किस स्थान पर हुआ, परियोजना की कुल लागत कितनी रही, और उद्घाटन बोर्ड की फोटो शामिल है। आवेदन में निर्माण एजेंसी का नाम, कार्य की निगरानी करने वाले जूनियर इंजीनियर द्वारा किए गए निरीक्षणों की संख्या, गुणवत्ता जांच से जुड़े प्रतिवेदन, और वर्क ऑर्डर की प्रतियां भी मांगी गई हैं। Source link

झारखंड

बीएसएल ने बनाया था फायर हाइड्रेंट सिस्टम, अतिक्रमण का शिकार हो गया

भास्कर एक्सक्लू​िसव बोकारो स्टील सिटी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था गंभीर खतरे में है। शहर के सेक्टरों और प्रमुख बाजारों में आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को तत्काल पानी उपलब्ध कराने के लिए बीएसएल द्वारा वर्षों पहले लगाए गए फायर हाइड्रेंट सिस्टम आज अतिक्रमण, जंग और रखरखाव के अभाव में लगभग निष्क्रिय हो चुके हैं। गौरतलब है कि बीएसएल ने शहर के सभी सेक्टर और मार्केट में फायर हाइड्रेंट सिस्टम लगाया था। लेकिन इनमें अधिकतर अतिक्रमण के शिकार हो गए। इसका उद्देश्य यह था कि अगर किसी मार्केट या सेक्टर के आवास में आगजनी होती है, तो दमकल तो तुरंत पहुंच जाएंगे, लेकिन अगर दमकल में पानी खत्म हो गया, तो वाल्व खोलकर दमकल में तुरंत पानी भर सकते हैं या फायर हाइड्रेंट सिस्टम के वाल्व में पाइप लगाकर सीधे आगजनी वाले स्थल तक पानी ले जा सकते हैं। लेकिन सिटी सेंटर सहित सभी मार्केट में फुटपा​थ पर अतिक्रमण के कारण अधिकतर फायर हाइड्रेंट सिस्टम गुम हो गए। प्रकाशश्री दुकान के पास एक वाल्व है, लेकिन काफी दिनों से इसकी जांच भी नहीं हुई, जबकि कई और वाल्व को ढंककर गुमटी या झोपड़ी लगा दी गई है। इसके कारण कई दुकानदारों ने कहा कि यहां के व्यवसायी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीएसएल प्रबंधन को फायर हाइड्रेंट सिस्टम अतिक्रमण मुक्त करवाकर इन्हें दुरूस्त करना चाहिए। लाखों रुपए खर्च, लेकिन रखरखाव की व्यवस्था नहीं बीएसएल ने टाउनशिप की स्थापना के दौरान यह व्यवस्था की थी। लाखों रुपए खर्च किए गए थे। 2020-21 तक इनकी देखरेख हो रही थी। लेकिन अब फइलों में व्यवस्था दब गई। इस संबंध में बीएसएल और सुरक्षा विभाग के कई अधिकारियों से बात की गई, लेकिन उन्हें इस व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं है। जबकि झारखंड सरकार के अग्निशमन विभाग के एक रिटायर कर्मी ने बताया कि यह व्यवस्था थी। 2021 में रिटायर होने के बाद क्या स्थिति है पता नहीं। कुल सेक्टर – 10 प्रमुख मार्केट – 10 सबसे बड़ा मार्केट – सिटी सेंटर (करीब 400 प्रतिष्ठान) मौके पर दिखे हाइड्रेंट – सिटी सेंटर, सेक्टर-2, को-ऑपरेटिव मोड़ स्थिति – अतिक्रमण, जंग, रखरखाव का अभाव खतरा – बड़ी आग में मौके पर पानी उपलब्ध नहीं परेशानी- दमकल को कूलिंग पॉन्ड से पानी लाना पड़ सकता है दस सेक्टर में 10 मार्केट, सभी जगह लगाए गए थे फायर हाइड्रेंट सिस्टम बोकारो शहर में कुल 10 सेक्टर हैं। इनमें सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9 और 11 हैं। सिटी सेंटर में शहर का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां करीब 400 प्लॉट में दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग, अस्पताल आदि का व्यवसाय चल रहा है। आए दिन छोटी-मोटी आगजनी की घटनाएं होती हैं। एक-दो दमकल आकर आग पर काबू पा लेता है, लेकिन कभी बड़ी घटना हुई, तो दमकल में पानी भरने के लिए परेशानी हो सकती है। रिपोर्टर ने कई सेक्टरों की पड़ताल की तो देखा कि सिटी सेंटर, सेक्टर-2 और को-ऑपरेटिव मोड़ पर तीन वाल्व तो दिखे, लेकिन इसकी स्थिति ऐसी है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें खोलना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि ये पूरी तरह जंग लगे हुए थे। फैक्ट फाइल सेक्टर-2 में जर्जर हालत में फायर हाइड्रेंट सिस्टम। Source link

ताज़ा खबर

सुनते हो न विनोद… PM मोदी ने ‘पंचायत’ के डायलॉग से लूट...

होमताजा खबरदेश सुनते हो न विनोद… PM मोदी ने गुजरात में ‘पंचायत’ के डायलॉग से लूट ली महफिल Last Updated:July 04, 2026, 23:42 IST पीएम मोदी के भाषण अक्सर राजनीतिक संदेशों के साथ-साथ अपने अनोखे अंदाज और जनभाषा के इस्तेमाल के लिए भी चर्चा में रहते हैं. गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. तकनीक, निवेश और भारत के भविष्य पर गंभीर चर्चा के बीच पीएम मोदी ने अचानक बॉलीवुड के चर्चित संवाद ‘सुन रहे हो न, विनोद’ का जिक्र किया. बस फिर क्या था, पूरा सभागार तालियों और ठहाकों से गूंज उठा. ख़बरें फटाफट पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट का उद्घाटन किया. साणंद (गुजरात). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां अपने संबोधन में लोकप्रिय संवाद ‘सुन रहे हो न, विनोद’ का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तालियां बजाईं और ठहाके लगाए. पीएम मोदी ने साणंद में ‘सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ सुविधा का उद्घाटन किया. इस मौके पर ‘सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस’ के चेयरमैन वेल्लायन सुबैया ने अपने संबोधन में गुजराती की दो कहावतों का भी इस्तेमाल किया. सुबैया ने कहा, “सरकार का विकास का नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है. अब उद्योग जगत की जिम्मेदारी है कि वह उसी दिशा में आगे बढ़े. ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’ (ऊंचे लक्ष्य को हासिल न कर पाना माफ किया जा सकता है, लेकिन छोटा लक्ष्य तय करना माफ नहीं किया जा सकता). महोदय, हम निश्चित रूप से अपने लक्ष्य छोटे नहीं रखना चाहते.” उन्होंने कहा, “सेमीकंडक्टर चिप की हमारी पहली खेप जापान स्थित हमारे साझेदारों के पास भेजी जा रही है. इसके साथ ही भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन गया है. गुजरात में एक कहावत है, ‘काम बोले छे’ (काम स्वयं बोलता है). आज हमारी पहली खेप शब्दों से कहीं अधिक प्रभावी ढंग से अपनी कहानी बयां कर रही है.” अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती की इन दोनों कहावतों का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने कहा, “सुबैया जी ने गुजराती की एक कहावत कही – ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’. मैं कभी छोटे लक्ष्य नहीं रखता, न ही छोटी सोच रखता हूं. यदि मुझे कोई प्रतिमा बनानी हो, तो मैं उसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाऊंगा.” प्रधानमंत्री का यह बयान स्पष्ट रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के संदर्भ में था. पीएम मोदी ने कहा, “और सुबैया जी ने ‘काम बोले छे’ भी कहा… ‘सुन रहे हो न, विनोद’… काम बोलता है.” यह सुनते ही सभा में मौजूद लोग और मंच पर उपस्थित अन्य लोग ठहाके लगाने लगे. पीएम मोदी ने स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना के लिए उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया. वेब शो का लोकप्रिय संवाद ‘देख रहे हो न, विनोद’ या ‘सुन रहे हो न, विनोद’ ऑनलाइन सामग्री निर्माता द्वारा बार-बार इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके चलते यह एक लोकप्रिय मीम बन गया है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sanand,Ahmadabad,Gujarat अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती की इन दोनों कहावतों का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने कहा, “सुबैया जी ने गुजराती की एक कहावत कही – ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’. मैं कभी छोटे लक्ष्य नहीं रखता, न ही छोटी सोच रखता हूं. यदि मुझे कोई प्रतिमा बनानी हो, तो मैं उसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाऊंगा.” प्रधानमंत्री का यह बयान स्पष्ट रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के संदर्भ में था. पीएम मोदी ने कहा, “और सुबैया जी ने ‘काम बोले छे’ भी कहा… ‘सुन रहे हो न, विनोद’… काम बोलता है.” यह सुनते ही सभा में मौजूद लोग और मंच पर उपस्थित अन्य लोग ठहाके लगाने लगे. पीएम मोदी ने स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना के लिए उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया. वेब शो का लोकप्रिय संवाद ‘देख रहे हो न, विनोद’ या ‘सुन रहे हो न, विनोद’ ऑनलाइन सामग्री निर्माता द्वारा बार-बार इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके चलते यह एक लोकप्रिय मीम बन गया है. खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें login Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज जोश में ना लें कोई फैसला, कोर्ट-कचहरी के...

Last Updated:July 05, 2026, 02:43 IST ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आपके जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा. किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है या फिर कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिल सकती है. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपनी खुशी या भविष्य की योजना हर किसी के साथ साझा करने से बचें. कई बार जरूरत से ज्यादा बातें… ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर तैयार किया जाता है. इनमें सबसे अहम भूमिका चंद्रमा की मानी जाती है, क्योंकि चंद्रमा का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर सभी 12 राशियों के लोगों के मन, व्यवहार और फैसलों पर असर डालता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज पूर्व भाद्रपदा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचरण करेगा. ग्रह-नक्षत्रों का यह मेल कन्या राशि के लोगों के लिए कई अच्छे संकेत लेकर आया है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन पर ध्यान नहीं दिया गया तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्यदेवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है. आपका शुभ अंक भी आज आपके पक्ष में रहेगा और कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. हालांकि, दिन अच्छा होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला ले लिया जाए. आज सबसे ज्यादा जरूरत अपने गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की है. आवेश में आकर लिया गया कोई भी निर्णय बाद में पछतावे की वजह बन सकता है. इसलिए चाहे घर का मामला हो, नौकरी का हो या फिर व्यापार का, हर कदम सोच-समझकर उठाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताने की कोशिश करेंज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आपके जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा. किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है या फिर कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिल सकती है. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपनी खुशी या भविष्य की योजना हर किसी के साथ साझा करने से बचें. कई बार जरूरत से ज्यादा बातें दूसरों को बताना नुकसान का कारण बन जाता है. इसलिए आज अपने मन की बात और अपनी सफलता का राज अपने तक ही सीमित रखें. यही समझदारी आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कोर्ट कचहरी के मामले में समझौता करने की कोशिश करेंअगर आप व्यापार करते हैं या जमीन, मकान, प्लॉट अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें. किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, उनके लिए आज समझौते की दिशा में कदम बढ़ाना लाभदायक साबित हो सकता है. छोटी-सी जिद या अहंकार आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब हर फैसला धैर्य, समझदारी और शांत मन से लिया जाएगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

ऑपरेशन के बाद महिला वेंटिलेटर पर, हुआ हंगामा

शुक्रवार को चास तेलीडीह मोड़ स्वामी विवेकानंद गली स्थित प्रूडेंस हॉस्पिटल में बंध्याकरण के लिए लगी कॉपर-टी निकालने के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज 24 वर्षीय रम्पा स्वर्णकार की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान नस फटने से मरीज गंभीर हो गई और अब वह वेंटिलेटर पर है। परिजनों ने बताया कि, तीन दिन पहले पेट दर्द की शिकायत पर महिला को भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर ने बताया कि कॉपर-टी अंदर फंस गई है। परिजनों ने कॉपर-टी निकालने के साथ बच्चेदानी का ऑपरेशन भी कराने को कहा। आरोप है कि डॉ. ऋचा सोनी ने ऑपरेशन किया, लेकिन नस फट गई। मरीज की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ने एक महिला परिजन से अंगूठा लगवाकर मरीज को पास के केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले के किसी ऑपरेशन में पेट में गॉज छोड़ दिया गया था, जिसे निकालते समय स्थिति बिगड़ी। सूचना मिलते ही मरीज के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मांग की गई कि मरीज का सही इलाज हो, क्योंकि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। सूचना पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अस्पताल प्रबंधक डॉ. अमरीक सोनी ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई है। वहीं सिविल सर्जन ने डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। चास तेलीडीह मोड़ स्थित अस्पताल में हंगामा के दौरान पहुंची पुलिस। Source link

झारखंड

बाबा धाम जाना है तो तुरंत कटाएं टिकट:जसीडीह-देवघर रूट की ट्रेनों में...

बाबा बैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड समेत अन्य राज्यों से देवघर जाने की तैयारियां तेज होने से रेलवे की आरक्षण व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ा है। रांची से जसीडीह और देवघर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में करीब 80% सीटें बुक हो चुकी हैं। जबकि कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त के पहले पखवाड़े तक रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, मौर्या और इंटरसिटी जैसी ट्रेनों के एसी कोचों में गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं। प्रमुख ट्रेनों में सीटों की स्थिति 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर में वेटिंग है। 15027 मौर्या एक्सप्रेस : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक स्लीपर में 40 से 55 सीटें शेष हैं। अगस्त में सभी श्रेणियों में सीमित सीटें हैं। 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 30 जुलाई से 15 अगस्त तक एसी बोगियों में 25 से 80 सीटें बची हैं। स्लीपर में भी कम सीटें हैं। 18619 इंटरसिटी एक्सप्रेस : 28 जुलाई से 13 अगस्त तक एसी कोचों में 5 से 32 सीटें उपलब्ध हैं। स्लीपर श्रेणी में सीमित सीटें बची हैं। 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस : 29 जुलाई, 2 और 5 अगस्त को थर्ड एसी में वेटिंग है। अगस्त में सभी श्रेणियों में 30 या उससे कम सीटें हैं। सावन की शुरुआत शुभ संयोग में होगी श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार सावन की शुरुआत श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग के शुभ संयोग में हो रही है। इस माह में चार सोमवार पड़ेंगे। रांची से भागलपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव : रांची रेल मंडल ने रांची से भागलपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन कुल 29 ट्रिप करेगी और सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24–25 जुलाई से शुरू हो सकती है। जल्द इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। Source link

Scroll to Top