भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

जेपीएससी का अजूबा रिजल्ट:न सदस्यों के हस्ताक्षर, न कटऑफ, 16 दिन में...

जेपीएससी के तीनों सदस्यों के विरोध के बावजूद 14वीं सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट जारी, 103 पदों पर भर्ती के लिए 2204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) ने गुरुवार देर रात 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा (पीटी)-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल 103 राजपत्रित पदों के लिए हुई परीक्षा में 2204 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। लेकिन रिजल्ट जारी होते ही यह विवादों में आ गया। क्योंकि इस रिजल्ट पर तीन में से किसी सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हैं। आयोग के सूत्रों ने बताया कि तीनों सदस्य एजेंसी द्वारा तैयार की गई चयन प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद जेपीएससी ने उनकी नाराजगी को दरकिनार करते हुए आधी रात को रिजल्ट जारी कर दिया। यह वही परीक्षा है, जो मॉडल आंसर-की में त्रुटि और अभ्यर्थियों की आपत्तियों को लेकर सुर्खियों में रहा था। मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने 30 जून को रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद गुरुवार रात यह रिजल्ट जारी किया गया। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। इसके लिए तीन से नौ जुलाई तक आवेदन जमा होंगे। फिर 18, 19 और 20 जुलाई को मुख्य परीक्षा होगी। इस रिजल्ट पर पक्ष लेने के लिए आयोग के सचिव श्याम नारायण राम के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, वॉट्सएप पर मैसेज भी भेजा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। क्या यह रिजल्ट मान्य… असमंजस में अभ्यर्थी जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट तो जारी कर दिया, लेकिन कटअॉफ जारी ​नहीं किया। इससे यह भी पता नहीं चल रहा है कि अभ्यर्थियों का चयन किस आधार पर हुआ। पिछली बार रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया गया था। उस समय अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग-1, पिछड़ा वर्ग-2 और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 246 अंक था, जबकि एससी और एसटी का 236 अंक था। इससे भी पहले 7वीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा में सामान्य वर्ग का कटऑफ 260 अंक, पिछड़ा वर्ग का 252, एससी का 238 और एसटी का 230 अंक रहा था। इस बार कटऑफ नहीं आने से पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ढाई महीने बाद जारी हुआ रिजल्ट 29 जनवरी को 103 पदों के लिए विज्ञापन जारी, 31 जनवरी से 9 मार्च तक आवेदन लिए गए। 19 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा हुई। 20 अप्रैल को मॉडल आंसर-की जारी। 24 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गईं। 30 जून को हाईकोर्ट ने रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया 2 जुलाई को रिजल्ट जारी किया गया। जेपीएससी के पूर्व सदस्य ने भी उठाया सवाल जेपीएससी के पूर्व सदस्य दुखी उरांव ने भी इस रिजल्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा​ कि जेपीएससी के किसी भी रिजल्ट पर सदस्यों के हस्ताक्षर जरूरी हैं। कम से कम ​इतने सदस्यों का हस्ताक्षर होना चाहिए, जिससे कोरम पूरा हो सके। अगर किसी भी सदस्य ने ​हस्ताक्षर नहीं किया है तो रिजल्ट की वैधानिक स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अभ्यर्थी परेशान…क्योंकि तैयारी के लिए समय नहीं अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 7 दिन समय मिला है। इतने कम समय में जाति, आय, क्रीमीलेयर, दिव्यांगता और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र बनाना आसान नहीं है। इसके बाद 18 जुलाई से मुख्य परीक्षा है। यानी सिर्फ 16 दिन बाद। ऐसे में वे तैयारी कैसे कर पाएंगे। पूर्व में सभी मुख्य परीक्षाओं में डेढ़ माह से अधिक समय मिला है। हड़बड़ी में संशय बढ़ता है। 418 अभ्यर्थी हरियाणा व यूपी के, इसलिए संतुष्ट नहीं थे सदस्य सूत्रों के मुताबिक इस रिजल्ट में 50 अनारक्षित सीटों के लिए 1122 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें 418 अभ्यर्थी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं। साथ ही रिजल्ट के साथ कटऑफ भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा था। सदस्य रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी के कामकाज से भी वे संतुष्ट नहीं थे। इसी कारण हस्ताक्षर नहीं किया। कांस्टेबल भर्ती: जेएसएससी ने 11 साल बाद निकाला रिजल्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 11 साल बाद झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2015 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद 451 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के लिए योग्य घोषित किया है। जेएसएससी ने अब फिजिकल टेस्ट के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। अब परीक्षा की तिथि, समय, स्थान और अन्य गाइडलाइन जारी की जाएगी। Source link

झारखंड

24 जिलों के सभी थानों से जुड़ा ‘मिशन वात्सल्य पोर्टल’:अब देशव्यापी नेटवर्क...

छह वर्षों में झारखंड से गुम हुए 237 बच्चों का अब तक पता नहीं लगा पाई है पुलिस रांची समेत झारखंड में लापता हुए बच्चों की सुरक्षित घर वापसी के लिए पुलिस ने अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। सीआईडी की अगुवाई में झारखंड के सभी 24 जिलों के थानों को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के ‘मिशन वात्सल्य पोर्टल’ से जोड़ दिया गया है। इस हाईटेक व्यवस्था के तहत झारखंड पुलिस अब राष्ट्रीय स्तर के लापता और बरामद बच्चों के डेटाबेस से सीधे जुड़ गई है। इस देशव्यापी नेटवर्क के जरिए पुलिस अत्याधुनिक डिजिटल तरीके से बच्चों को ट्रैक कर सकेगी, जिससे उनकी पहचान और बरामदगी की प्रक्रिया तेज और प्रभावी हो जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य पोर्टल पर लापता और बरामद बच्चों का राष्ट्रीय स्तर का डाटाबेस उपलब्ध है। थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटर करेंगे मिलान अब सभी थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटर किसी भी बरामद या अज्ञात बच्चे के हुलिए और विवरण का मिलान इस पोर्टल पर उपलब्ध राष्ट्रीय रिकॉर्ड से करेंगे। यह एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें ‘खोया-पाया’ और ‘ट्रैक चाइल्ड’ जैसी प्रणाली समाहित है। इस देशव्यापी नेटवर्क से जुड़ने के बाद अब पुलिस अत्याधुनिक तरीके से बच्चों को ट्रैक कर सकेगी, जिससे लापता बच्चों की बरामदगी की प्रक्रिया आसान होगी। गेम चेंजर साबित होगा मिशन वात्सल्य, मानव तस्करी पर लगेगी रोक मिशन वात्सल्य पोर्टल झारखंड पुलिस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। लापता बच्चों की तलाश में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह पोर्टल विभिन्न राज्यों और एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने की प्रक्रिया को तेज करेगा, जिससे बच्चों की जल्द पहचान और सुरक्षित बरामदगी की संभावना बढ़ेगी। इससे पुलिस की कार्यक्षमता सुधरेगी व मानव तस्करी रुकेगी।- डॉ आनंद ठाकुर, असिस्टेंट प्रोफेसर रांची विश्वविद्यालय : राज्य में 6 साल में 3025 बच्चे हुए लापता सरकारी आंकड़े के अनुसार झारखंड में वर्ष 2020 से 2025 के बीच यानी छह वर्षों में 3025 बच्चे लापता हुए। इनमें से 2788 बच्चों को बरामद कर लिया गया, जबकि 237 बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वर्ष 2025 में बच्चों के लापता होने के 717 मामले दर्ज हुए। वहीं रांची से जनवरी से जून तक 42 बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें 34 को बरामद कर लिया गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सीआईडी ने पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया है। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 05 july 2026 in hindi today inner strength...

Last Updated:July 05, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 05 july 2026: वृश्चिक राशि वालों का आज भाग्य चमकेगा. आंतरिक शक्ति मिलेगी. पुरानी समस्या सुलझेगी. करियर में नए प्रोजेक्ट, व्यापार में मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. सेहत का ध्यान रखें. परिवार में शांति, लव लाइफ बेहतर होगा. जानें वृश्चिक राशिवाले 5 जुलाई 2026 का राशिफल. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों, आज के दिन आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा और गजब की आंतरिक शक्ति देखने को मिलेगी. आपके भीतर की छिपी हुई शक्ति और किसी भी परिस्थिति को भांपने की अद्भुत क्षमता के कारण आप पूरे दिन खुद को बेहद मजबूत महसूस करेंगे. अगर पिछले कुछ समय से कोई पुरानी बात या समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो आज वह अचानक से सुलझ जाएगी. आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी आज सातवें आसमान पर होगा. आज किसी भी काम में पीछे हटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. सेहत के मामले में आज संभलेंज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज के दिन आपको सेहत के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खास करके अपने सिर, आंखों और शरीर के ऊर्जा स्तर पर विशेष ध्यान दें. अगर आप कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर बहुत ज्यादा काम करते हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लेना आपके लिए बहुत जरूरी है. थोड़ा-बहुत हल्का व्यायाम कर लें और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. करियर की बात की जाए तो आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातों और नए आइडिया का लोग लोहा मानेंगे. आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है या फिर सीनियर से बेहतरीन फीडबैक सुनने को मिल सकता है. जानें कैसा रहेगा व्यापार और बिजनेसव्यापार और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन एकदम शानदार रहने वाला है. आज किसी नए व्यक्ति से हुआ संपर्क या बिजनेस की कोई नई योजना आपको भविष्य में बहुत तगड़ा मुनाफा देकर जाएगी. पुराने समय से रुकी हुई फाइलें और योजनाएं भी आज शुभ परिणाम देने लगेंगी. जहां तक धन-संपत्ति का सवाल है, तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. आज आपको कोई छोटा-मोटा लाभ हो सकता है या फिर किसी ऐसे अप्रत्याशित स्रोत से धन आ सकता है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी. करें ये उपाय, होगा लाभवृश्चिक राशिवाले आज आपके घर-परिवार का माहौल एकदम शांत और सुख-शांति से भरा रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की तरफ से आपको कोई बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में उत्सव का माहौल बन जाएगा. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और मिठास बढ़ेगी, जिससे आपके रिश्ते में एक नई गहराई आएगी. आज आपके लिए शुभ अंक 7 है और शुभ रंग गहरा लाल तथा नीला है. आज शाम के समय एक नींबू में 9 लौंग गाड़कर उसे लाल धागे से बांध लें, फिर 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करके उस नींबू को घर के बाहर उत्तर दिशा में फेंक दें, इससे सभी संकट दूर होंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

पीएलएफआई के नाम पर व्हाट्सएप पर भेजा लेटर:बच्चों के नाम पर धमकी...

चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली निवासी कारोबारी धर्मवीर कुमार सिंह से प्रतिबंधित पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कारोबारी के मुताबिक, अलग-अलग नंबरों से कॉल आने के बाद 29 जून की शाम उनके व्हाट्सएप पर एक कथित पत्र भेजा गया। पत्र में खुद को क्रांतिकारी लाल सलाम संगठन का सदस्य बताते हुए रंगदारी मांगी गई है। पत्र में कारोबारी के दोनों बच्चों के नाम और उनके स्कूल का भी जिक्र किया गया है। बच्चों को निशाना बनाने की इस धमकी के बाद से पूरा परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस को धमकी भरे नंबर और पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। Source link

झारखंड

स्थापना समिति की बैठक, छह दिन बाद भी कर्मी स्थानां​तरित नहीं

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग के चर्चित 28 करोड़ के ट्रेजरी घोटाला मामले को लेकर सरकार के आदेश को यहां के स्वास्थ्य विभाग ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सरकार के लगातार तीन बार आदेश जारी किए जाने के बाद भी एक ही जगह तीन वर्षों से जमे कर्मियों के स्थानांतरण पर हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन गंभीर नहीं है। जबकि धनबाद जिले ने आदेश पर त्वरित अमल करते हुए दो दिनों के भीतर 31 कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। 28 अप्रैल को सरकार के मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि ट्रेजरी घोटाले की घटना के बाद सभी विभागों में कार्यरत ऐसे कर्मी, जो पिछले तीन साल से अधिक समय से एक ही पद पर जमे हैं, उनका कार्यालय स्थानांतरण तत्काल किया जाए। पुनः सरकार की संयुक्त सचिव सीमा कुमारी उदयपुरी ने 6 मई को आदेश जारी कर सभी प्रधान लिपिक, लेखापाल, और कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्यालय स्थानांतरण करने के साथ 24 घंटे के भीतर कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने 12 मई को आदेश जारी किया। उन्होंने 28 अप्रैल को मुख्य सचिव के आदेश पत्र को आधार बनाते हुए उक्त कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके लिए कमेटी भी बनी थी। कमेटी में हजारीबाग सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एसीएमओ, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला भीबीडी पदाधिकारी, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बरही, और कटकमसांडी सीएचसी की डॉ. मुक्ता सोरेन को शामिल किया गया था। उन्हें तीन साल से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत कर्मियों की सूची तैयार करनी थी। स्थानांतरण के लिए नीति निर्धारण भी तैयार करना था। इसको लेकर उक्त कमेटी ने 27 जून को स्थापना की बैठक की। इसमें 20 से अधिक ऐसे कर्मी पाए गए, जिनका स्थानांतरण आवश्यक था। उनकी सूची तैयार की गई। स्थानांतरण की प्रक्रिया अब भी यथावत है। सभी कर्मी अपने-अपने स्थान पर जमे हुए हैं। इधर सीएस कार्यालय में यह भी चर्चा है कि जो कर्मी जहां जमे हैं, वे वहीं बने रहना चाहते हैं। इसके लिए वे स्थानांतरण के साथ प्रतिनियुक्ति का जुगाड़ भी लगा रहे हैं। स्थानांतरण दूसरे कार्यालय में भले कर दिया जाए। प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रहे। इनमें कुछ गिने-चुने कर्मी भी हैं, जिन्हें पूर्ववत स्थान पर बनाए रखने के जुगाड़ में जिले के स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी लगे हैं। इसका बाईपास प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया को बना लिया गया है। इसका परिणाम यह है कि स्थानांतरण में विलंब हो रहा है। स्थापना की बैठक संपन्न हुए छह दिन गुजर गए। न सूची जारी की गई। न स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी मैं एक फैमिली मैटर में बिजी हूं। बाद में बात कर लूंगा। 20 से अधिक ऐसे कर्मी पाए गए जिनका स्थानांतरण आवश्यक था Source link

ताज़ा खबर

250 साल का अमेरिका, नई उड़ान वाला भारत; ट्रंप को संदेश भेज...

होमताजा खबरदेश 250 साल का अमेरिका; डोनाल्ड ट्रंप को संदेश भेज PM मोदी ने दुनिया को दिया संकेत Last Updated:July 04, 2026, 23:16 IST अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने न केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं, बल्कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भी स्पष्ट संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल रक्षा, व्यापार या कूटनीति तक सीमित नहीं हैं. पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “1.4 अरब भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को आपके ऐतिहासिक 250वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं.” उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच केवल रणनीतिक साझेदारी ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों की असीम क्षमता में साझा विश्वास भी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यही मूल्य भारत-अमेरिका की मित्रता को वैश्विक भलाई की एक मजबूत शक्ति बनाते हैं. उन्होंने अमेरिका के लिए आने वाले 250 वर्षों में और अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना करते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी के नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद जताई. इस अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मिशन ने भी अमेरिकी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. मिशन ने अपने संदेश में कहा कि भारत और अमेरिका “वी द पीपल”, स्वतंत्रता, आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का उत्सव मनाते हैं. वहीं, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना ने आईएनएस सुदर्शिनी को अमेरिका भेजा है. भारतीय नौसेना ने कहा कि समुद्री अभियान लोकायन-26 के तहत आईएनएस सुदर्शिनी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई है. यह अभियान भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और विभिन्न देशों के साथ समुद्री सहयोग, सद्भावना तथा आपसी विश्वास को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आईएनएस सुदर्शिनी पिछले सप्ताह बाल्टीमोर बंदरगाह पहुंची थी. यह पोत 26 जून को वर्जीनिया के नॉरफॉक से रवाना होकर ऐतिहासिक चेसापीक एंड डेलावेयर (सी एंड डी) नहर से होते हुए बाल्टीमोर पहुंचा. इससे पहले 19 से 23 जून तक आईएनएस सुदर्शिनी ने नॉरफॉक में आयोजित सेल 250 वर्जिनिया समारोह में भी भाग लिया, जहां उसने दुनिया के विभिन्न देशों के पारंपरिक नौकायन जहाजों के साथ परेड ऑफ सेल और सिटी क्रू परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

आज मानसून मचाएगा जोरदार तांडव! रांची, गुमला… झारखंड के 13 जिलों में...

रांची: झारखंड में आज मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है. इस दौरान 40-60KM की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं. वहीं, तापमान 28-33°C के बीच रहने वाला है. आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज झारखंड के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और देवघर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. जहां कल कल (1 जुलाई) को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई थी, जिनमें देवघर, रांची, धनबाद, बोकारो आदि में 10-60 मिमी तक दर्ज की गई. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. विशेष रूप से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और आसपास के जिलों में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. ऐसे में कहीं-कहीं भारी बारिश से जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. जानें कहां रहेगा सबसे सुहावना मौसम आज बारिश की वजह से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. बता दें कि इन जिलों में उमस कम महसूस होगी. झारखंड में बारिश का अलर्ट जानें आज कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी आज उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में बादलों के बावजूद उमस अधिक रहने की संभावना है. इनमें पलामू (डालटनगंज) सबसे गर्म इलाकों में शामिल रह सकता है. जहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची-जमशेदपुर में 29-31°C के आसपास रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 23-25°C रह सकता है. गर्मी और उमस भरी महसूस होगी, खासकर बारिश के अंतराल में. जानें झारखंड में कल कहां-कहां हुई बारिश झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जमशेदपुर में लगभग 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हुई. बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहा है. Source link

झारखंड

मनचलों पर कार्रवाई : 108 ठिकानों पर छापा 59 को चेतावनी देकर...

भास्कर न्यूज | हजारीबाग जिले के विभिन्न स्थानों पर मनचलों के जमावड़े और असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी की सूचना पर एसपी अमन कुमार ने गुरुवार-शुक्रवार की रात व्यापक अभियान चलाया। इसके लिए उन्होंने भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की टीम गठित की। उस टीम को कई ग्रुप में विभक्त किया। सभी ग्रुप ने अपने-अपने चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान शुरू किया। इसमें पकड़े गए 59 लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। जिले में मनचलों और अड्डेबाजों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस पूरी तरह आक्रामक हो गई है। रात में जिले भर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के अड्डेबाजों में हड़कंप मच गया है। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 46 विशेष टीमें गठित की गई थीं। इस व्यापक सर्च ऑपरेशन में 177 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के चिन्हित 108 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां अक्सर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 59 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लिया। थाना लाने के बाद इन सभी को कड़ी चेतावनी दी गई। पीआर बांड भरवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, इनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Source link

झारखंड

विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी संपन्न, बच्चों के बीच बांटी गई नोटबुक

भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंगो (गैड़ा) में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर एक भव्य शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया आशा देवी उपस्थित रहीं। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मुखिया आशा देवी ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। घर और स्कूल, दोनों जगह बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा। तभी उनका सही विकास संभव है। वार्ड सदस्य राजू शर्मा ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे। गोष्ठी के दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय की ओर से मुफ्त नोटबुक का वितरण किया गया। नई नोटबुक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजय कुमार सिंह और शिक्षिका बबिता कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की स्थिति से अवगत कराया। Source link

ताज़ा खबर

मंच पर भावुक हुए PM मोदी, मां को खो चुके कॉन्स्टेबल का...

Last Updated:July 04, 2026, 22:08 IST PM Modi Emotional Moment: एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानवीय और भावुक पक्ष देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद एक कॉन्स्टेबल, जिसने हाल ही में अपनी मां को खोया था, भावनात्मक रूप से बेहद व्यथित था. यह जानने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उसके पास पहुंचे, उसका हाथ थामा और पीठ थपथपाते हुए कहा, “डरो मत.” प्रधानमंत्री के इन शब्दों ने कॉन्स्टेबल को भावनात्मक संबल दिया. इस दृश्य को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका हौसला बढ़ाया. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग प्रधानमंत्री के संवेदनशील व्यवहार की चर्चा कर रहे हैं. ख़बरें फटाफट बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे के दौरान एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने पूरे पांडाल का दिल जीत लिया. नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान जैसे ही कॉन्स्टेबल पिंटाराम गरासिया मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़कर कहा, “आप राजस्थान पुलिस के सिपाही हो… डरो मत, आगे तैयारी करो” इतना कहते ही उन्होंने पिंटाराम की पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे के दौरान आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जिसने पूरे पांडाल को तालियों की गूंज से भर दिया. किसान पिता के बेटे की सफलता को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा तो हर कोई भावुक हो गया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पचपदरा रिफाइनरी का उदघाटन किया. कॉन्स्टेबल पिंटाराम गरासिया का पकड़ा हाथपचपदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे. इसी दौरान राजस्थान पुलिस में चयनित कॉन्स्टेबल पिंटाराम गरासिया जब मंच पर पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने उनसे आत्मीयता से बातचीत की. जैसे ही कॉन्स्टेबल पिंटाराम नियुक्ति पत्र लेकर जाने लगे तो प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़ लिया. हौसला अफजाई कर थपथपाई पीठप्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़कर कहा, ‘आप राजस्थान पुलिस के सिपाही हो… डरो मत, आगे तैयारी करो.’ इसके बाद उन्होंने पिंटाराम की पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया है. प्रधानमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा. वही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई. उदयपुर निवासी है पिंटाराम गरासियाकॉन्स्टेबल पिंटाराम गरासिया मूल रूप से उदयपुर जिले के रहने वाले हैं. वे अपने परिवार के इकलौते सदस्य हैं जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है. परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने कठिन मेहनत कर राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में चयन हासिल किया है. उनकी माता का पहले ही निधन हो चुका है ऐसे में प्रधानमंत्री से मिले इस सम्मान और प्रोत्साहन ने उनके लिए इस पल को जीवनभर की यादगार बना दिया है. पिंटाराम बताते है कि उनके पिता किसान है और बड़े भाई ने सहयोग कर उन्हें इस काबिल बनाया है. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Barmer,Rajasthan Source link

Scroll to Top