भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प: रैली निकालकर शपथ िदलाई, कई कार्यक्रम...

भास्कर न्यूज | खरौंधी झारखंड सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को खरौंधी प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां में प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशे को ना, स्वस्थ जीवन को हां” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।विद्यालय के नोडल शिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशीले पदार्थों के सेवन से शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होना चाहिए ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। पूरे प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुहब्बत हुसैन,सेविका अजंता गुप्ता, जाकिर हुसैन, सुनील कुमार गुप्ता, ज्वाला यादव, ग्रीश यादव, सचिन कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता सहित सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थे। Source link

झारखंड

पीड़ित के ऑपरेशन के लिए दिया 62 हजार

सरायकेला। श्री शनिदेव भक्त मंडली ने स्पाईनल कोड की बीमारी से पीड़ित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के 22 वर्षीय मंडली पुत्र सौरव सरकार 62 हजार रुपये की सहयोग राशि दी है, जिसे सदस्यों के आपसी सहयोग से संग्रहित किया गया है।कान्ड्रा निवासी सौरभ की नानी सोमा घोषाल के अनुरोध पर मंडली द्वारा सहयोग राशि उनके बैंक खाते मेंभेज दी गई।वर्तमान समय में सौरभ जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है ।सदस्य अतुल मुखर्जी के माध्यम से यह मामला मंडली के समक्ष पहुंचा। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 27 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi profit...

Last Updated:June 27, 2026, 00:03 IST Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 June 2026: धनु राशि के लिए आज कारोबार में मुनाफा, नौकरी में सफलता, प्यार में अनुकूलता रहेगी. आर्थिक जोखिम से बचें, कर्ज न दें, पैसा फंस सकता है. परिवार व सेहत सामान्य, वाणी पर नियंत्रण रखें. निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है. ख़बरें फटाफट जमुई: आज 27 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा. आज धनु राशि के जातकों को कारोबार में मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. लेकिन आज के दिन उन्हें आर्थिक सावधानी बरतने के भी जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह के आर्थिक जोखिम से बचना चाहिए. अगर आप निवेश करने वाले हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल नहीं रहेगा. आज आपकी आर्थिक हालत स्थिर रहेगी, लेकिन आज आपको नई डील मिल सकती है. जिस से आपके करोबार को नई गति मिलेगी और भविष्य में इस से बड़ा मुनाफा हो सकता है. नौकरी-पेशा जातकों की होगी बल्ले-बल्लेज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आप किसी को कर्ज न दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. लेकिन अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में आज का दिन बड़ा ही अनुकूल बीतेगा. उन्होंने बताया कि आज आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे, जिसका असर आपका कैरियर पर पड़ेगा. आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित भी कर सकते हैं. अगर आप विद्यार्थी हैं, और किसी तरह की तैयारी करते हैं, तो आज आपको और अधिक ध्यान देने की जरूरत है. एकाग्रता से ही आपको सफलता मिल सकती है. आज आपके दुश्मन आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी. प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिनज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्यार के मामले में आज का दिन धनु वालों के लिए काफी अनुकूल रहेगा. आज पार्टनर के साथ चली आ रही किसी तरह की गलतफहमी दूर हो सकती है. परिवार के मामले में भी आज का दिन सामान्य रहेगा. आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. धनु राशि के जातकों को आज अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक तीन रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

घर पर बनाएं होटल जैसी सोया बिरयानी, सिर्फ 20 मिनट में ऐसे...

X घर पर बनाएं होटल जैसी सोया बिरयानी, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये टेस्टी डिश   अगर आप शाकाहारी हैं और प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट बिरयानी खाना चाहते हैं, तो सोया बिरयानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. सही तरीके से बनाई गई सोया बिरयानी स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लगती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को करीब एक घंटे तक भिगो दें. वहीं, सोयाबीन बड़ी को 10 से 20 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर मुलायम कर लें. इसके बाद प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और साबुत मसालों को अच्छी तरह भूनें. फिर दही, मसाले, फ्राई किए हुए आलू और सोया बड़ी मिलाकर पकाएं. अंत में भीगे हुए चावल डालकर बर्तन को ढक दें और मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. तैयार सोया बिरयानी को रायता, सलाद और पापड़ के साथ परोसें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

भाजपा व आजसू के बीएलए-2 को एसआईआर प्रशिक्षण

चंदनकियारी | चंदनकियारी के मतदान केंद्र संख्या 108 से 312 तक के भाजपा व आजसू पार्टी के बीएलए-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय चंदनकियारी के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की चौथी पाली सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा की देख-रेख में संपन्न हुई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलए-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण और अद्यतन कार्य में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। Source link

झारखंड

जेएससीए भगदड़ की होगी समीक्षा फ्री एंट्री सिस्टम पर रोक की तैयारी

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान जेएससीए स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ और अव्यवस्था की अब समीक्षा होगी। जेएससीए प्रबंधन इस घटनाक्रम की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एसओपी तैयार करने पर विचार कर रहा है। फ्री एंट्री रोकने सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने पर भी विचार किया जा रहा है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने भास्कर से बातचीत करते हुए कहा है कि पूरे घटनाक्रम की गहन समीक्षा की जाएगी। यह समझने का प्रयास होगा कि आखिर कहां चूक हुई, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के कुल 27 मैचों में से पहले 26 मुकाबलों में भी दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क था, लेकिन किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई। फाइनल मुकाबले में अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने के कारण हालात बिगड़े। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के भीतर मौजूद हजारों दर्शकों ने मैच शांतिपूर्वक देखा और अंदर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। समस्या मुख्य रूप से प्रवेश द्वारों के बाहर अचानक बढ़ी भीड़ के कारण उत्पन्न हुई। मालूम हो कि मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान अप्रत्याशित भीड़ पहुंचने की वजह से भगदड़ मच गई थी। जेएससीए के बाउंसरों की आेर से लाठी चार्ज किए जाने से स्थिति बिगड़ गई। इस भगदड़ में 22 से अधिक लोग घायल हो गए थे। कूपन सिस्टम या नाममात्र टिकट शुल्क पर हो सकता है विचार संजय पांडेय ने बताया कि भविष्य में भीड़ नियंत्रण के लिए नए एंट्री मैकेनिज्म पर विचार किया जाएगा। अगर फ्री एंट्री जारी रही, तब भी सीमित संख्या में कूपन जारी किए जा सकते हैं, ताकि केवल कूपनधारी दर्शकों को ही प्रवेश मिले। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर नाममात्र का टिकट शुल्क रखने का विकल्प भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभी किसी निर्णय पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पहले पूरी घटना की समीक्षा की जाएगी, फिर विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तय होगी। स्टेडियम में प्रवेश आैर निकास की व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 27 June 2026 Scorpio horoscope in hindi money...

Last Updated:June 27, 2026, 00:04 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 June 2026: वृश्चिक राशि के लिए 27 जून 2026 को करियर में उन्नति, पुराने धन की प्राप्ति, स्वास्थ्य में हल्की परेशानी के संकेत हैं. शाम को तांत्रिक उपाय करने से नकारात्मकता दूर होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 27 जून 2026 का दिन बेहद शक्तिशाली और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि और तीव्र रहस्यमयी शक्ति पूरे दिन आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगी. इसके प्रभाव से आपकी कई पुरानी और जटिल उलझनें आज अचानक सुलझ सकती हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. हालांकि, स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आज पेट, कमर दर्द और मानसिक तनाव का विशेष ध्यान रखें, हल्का सात्विक भोजन करें और शाम को थोड़ी देर ध्यान या सांस का अभ्यास जरूर करें. मिलेगा कोई नया अवसरकरियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह समय काफी उन्नति और तरक्की प्रदायक साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन रणनीति और कड़ी मेहनत की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जमकर सराहना की जाएगी. नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई नया अवसर मिल सकता है या कोई महत्वपूर्ण चर्चा आपके पक्ष में जा सकती है. वहीं व्यापार जगत से जुड़े लोगों को अपने किसी पुराने संपर्क या पुरानी फाइल से अचानक बड़े लाभ की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है. जिससे व्यापार में विस्तार होगा. मिलेगा पुराना बकाया धनआर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज सितारे पूरी तरह से आपके अनुकूल नजर आ रहे हैं. आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी और कोई पुराना बकाया धन वापस मिलने या फिर अप्रत्याशित आय होने के मजबूत योग बन रहे हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपका गहरा भावनात्मक और जुनूनी जुड़ाव देखने को मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. इसके साथ ही घर में पूरी तरह से शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. जानिए कैसा रहेगा भाग्य, क्या करें उपायआज के दिन को वृश्चिक राशि वाले अपने लिए और भी अधिक भाग्यशाली बनाने के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 9 रहेगा, जबकि गहरा लाल और काला रंग आपके लिए सबसे उत्तम साबित होगा. आज के दिन को सभी प्रकार की नकारात्मकताओं से मुक्त करने के लिए शाम के समय एक विशेष तांत्रिक उपाय जरूर करें. इसके तहत शाम को एक साबुत नींबू लें और उसमें 7 लौंग ठोंक दें. फिर इसे लाल धागे से बांधकर 11 बार ॐ कालीकायै नमः मंत्र का जप करें और इसके बाद इस नींबू को घर के बाहर दक्षिण दिशा में फेंक दें, इससे नकारात्मकता दूर होगी और आपको विजय मिलेगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

कोडरमा में फलों से लदा बड़हर का पेड़ बना आकर्षण, कटहल जैसी...

Last Updated:June 26, 2026, 21:28 IST Badhar Tree: जिले के ग्रामीण इलाकों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला बड़हर का पेड़ इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. आमतौर पर यह पेड़ गांवों के बगीचों, जंगलों और खेतों की मेड़ों पर देखने को मिलता है. मई-जून के महीने में इस पेड़ में फल लगने शुरू हो जाते हैं और अब कोडरमा के अड्डी बांग्ला रोड पर स्थित एक बड़हर का पेड़ कच्चे और पके फलों से लदा हुआ है. इसकी अनोखी बनावट और रंग लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. पेड़ की देखभाल करने वाली सपना कुमारी बताती हैं कि बड़हर का फल कई तरह से उपयोग किया जाता है. जब फल कच्चा होता है, तो उसकी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है. जबकि इसका अचार भी काफी पसंद किया जाता है. अचार बनाने की विधि लगभग आम के अचार जैसी ही होती है, जिसमें सरसों का तेल और विभिन्न मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, जब यह फल पूरी तरह पक जाता है, तो लोग इसे सीधे फल के रूप में खाते हैं. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. उन्होंने बताया कि बड़हर की सब्जी का स्वाद काफी हद तक कटहल की सब्जी से मिलता-जुलता है. बड़हर का फल केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, Add News18 as Preferred Source on Google जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मददगार होते हैं. इसके अलावा यह पाचन तंत्र और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है. उन्होंने बताया कि बड़हर का फल मुख्य रूप से गोल या थोड़ा बेडौल आकार का होता है. कच्ची अवस्था में इसका रंग गहरा हरा होता है. जबकि पकने पर यह पीले या सुनहरे रंग का दिखाई देता है. इसके आकर्षक रंग और अनोखे स्वाद के कारण यह ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. कोडरमा में अब बड़हर के पेड़ बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

फ्लाईओवर के नीचे सिरप-नशीला पदार्थ पीनेवालों पर कार्रवाई करें : स्वास्थ्य मंत्री

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान गुरुवार को शौर्य भवन, रांची में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज नशे की लत के कारण परिवार टूट रहे हैं। युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सरकार नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि फ्लाईओवरों के नीचे बच्चों द्वारा कफ सिरप एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की मिल रही शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग भी बहुत जरूरी है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि विद्यालयों में नशा विरोधी मॉड्यूल आधारित पाठ्यक्रम लागू करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। समारोह के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवी संगठनों, सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया गया। बेहतर जन-जागरूकता गतिविधियों के लिए गिरिडीह, रांची एवं पलामू के जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह ने कहा कि रांची के सीआईपी और रिनपास में नशा मुक्ति उपचार हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने कहा कि वर्ष 2024 से नशा मुक्ति अभियान संचालित है। इस वर्ष करीब 700 फील्ड फंक्शनरीज को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। नशा तस्करों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को न्यूनतम तीन हजार रु प्रोत्साहन स्वरूप िदए जा रहे हैं। गंभीर मामलों में यह राशि और अधिक हो सकती है। नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 112 पर दें। रांची| मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए गुरुवार को रांची में मैराथन दौड़ हुई । पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने मोरहाबादी के बापू वाटिका से इस दौड़ को रवाना किया। यह मैराथन अलबर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। मौके पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करना हेमंत सरकार का मुख्य संकल्प है। मंत्री ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। साइकिल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग शरद अहीर प्रथम, सुभाष उरांव सेकंड व गुलशन डुंगडुंग थर्ड हुए। वहीं महिला वर्ग में पूजा सिंह फर्स्ट, निशा कुमारी सेकंड व मंजू थर्ड हुई। Source link

झारखंड

गढ़वा जिले में दो चरणों में निकलेगा मुहर्रम का जुलूस

भास्कर न्यूज | गढ़वा हजरत इमाम हसन और हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को दो चरणों में जुलूस निकाली जाएगी। प्रथम पाली का जुलूस सुबह 8 बजे निकलेगा। जिसका कर्बला में दोपहर 12:30 बजे मिलनी कार्यक्रम होगा। इसके बाद द्वितीय पाली का जुलूस शाम 4 बजे निकाला जाएगा। वहीं रात 11 बजे कर्बला मैदान में पहलाम की रस्म के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। इस संबंध में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल गढ़वा के लोगों ने कहा कि दलेली, पचफेड़ी, टिकुलडीह, जोबरईयां और उंचरी मोहल्ला का जुलूस मझिआंव मोड़ पर मदरसा रोड, सोनपुरवा और न्यू सोनपुरवा के जुलूसों के साथ मिलनी करेगा। इसके बाद सभी जुलूस गढ़देवी मोड़ पहुंचेंगे। जहां नगवा, पठान टोली, साईं मोहल्ला, इराकी मोहल्ला, टंडवा और नवादा के लोग भी इकट्ठा रहेंगे। यहां लोगों द्वारा करतब दिखाया जाएगा। इसके उपरांत सभी जुलूस एक साथ मुख्य मार्ग से होते हुए उंचरी रोड स्थित कर्बला पहुंचेंगे। जहां रात 11 बजे कर्बला मैदान में पहलाम की रस्म के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कमेटी के लोगों ने सभी ताजियादारों, अखाड़ादारों तथा आम लोगों से निर्धारित समय का पालन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सदर असरुद्दीन खान, सेक्रेटरी वारिश अंसारी (चांद), खजांची इफ्तेखार खान, मीडिया प्रभारी फैजान आलम, नायब सदर आबिद खान, नायब सेक्रेटरी बारीक अंसारी, सरपरस्त सेराज खान, खालिक कुरेशी, जैनुल आबेदीन खान, महफूज कुरेशी, नईम सिद्दीकी, हाजी मुमताज अली, अनवर, डॉ इलियास अंसारी, इस्तेखार मंसूरी, वसीम खान, हनान अंसारी, आरजू कुरेशी, महताब अंसारी, एहतेशाम कुरेशी, तारिक अनवर (बिक्की), राजा खान, गुलाम पीर समेत कई सदस्य उपस्थित थे। कर्बला के मैदान में लोगों के द्वारा दिखाया जाएगा परंपरागत हथियार से : कमेटी के लोगों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के मैदान में लोगों के द्वारा परंपरागत हथियार से करतब दिखाया जाएगा। उत्कृष्ट करतब दिखाने वाले लोगों को कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं भव्य और आकर्षक ताजिया बनाने वाली कमेटी के अलावा अकीदतमंदों की सहूलियत को लेकर स्टॉल लगाने वाली कमेटी को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनीतिक दल के नेता, समाजसेवी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहेंगे। Source link

Scroll to Top