भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

गले मिले, पैर छुए… सिद्दारमैया को डीके शिवकुमार की ‘विदाई’, दूर हो...

होमवीडियोदेश गले मिले, पैर छुए… सिद्दारमैया को डीके शिवकुमार की ‘विदाई’, दूर हो गई खटास! X गले मिले, पैर छुए… सिद्दारमैया को डीके शिवकुमार की ‘विदाई’, दूर हो गई खटास!   CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की सियासत में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मुलाकात सिर्फ एक राजनीतिक बैठक नहीं रही, बल्कि उस पल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छुए. राजनीति में ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं और जब आते हैं तो उसके कई सियासी मायने निकाले जाते हैं. कोई इसे सम्मान बता रहा है, तो कोई इसे सत्ता परिवर्तन से पहले ‘एकजुटता का बड़ा संदेश’ मान रहा है. दरअसल, लंबे समय से कर्नाटक में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर चर्चा चल रही थी और अब ये लगभग तय माना जा रहा है कि सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में इस्तीफे से पहले डीके शिवकुमार का पैर छूना और फिर दोनों नेताओं का गले मिलना कांग्रेस के लिए एक बेहद अहम राजनीतिक तस्वीर बन गई. पार्टी शायद ये दिखाना चाहती है कि नेतृत्व में बदलाव अगर होता भी है तो वह बिना किसी टकराव और पूरी सहमति के साथ होगा. आज हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग भी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें आगे की रणनीति और सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

पूल पार्टी की मस्ती में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना...

Last Updated:May 28, 2026, 09:35 IST भीषण गर्मी के बीच बच्चों में स्विमिंग पूल और पूल पार्टी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है. डॉक्टरों के मुताबिक गंदा पानी, लंबे समय तक स्विमिंग और तापमान में अचानक बदलाव बच्चों में संक्रमण, बुखार और दूसरी परेशानियों की वजह बन सकता है. ऐसे में पूल पार्टी का आनंद लेते समय बच्चों की सुरक्षा और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. मेरठ: भीषण गर्मी का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत आसपास के जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तेज गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इसी को देखते हुए मेरठ प्रशासन ने प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. छुट्टियों के दौरान बच्चे स्विमिंग पूल जाने की जिद कर रहे हैं और अभिभावक भी उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के लिए पूल लेकर जा रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है. इन्हीं बातों को लेकर लोकल-18 की टीम ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. नवरत्न गुप्ता से खास बातचीत की. सीमित समय तक ही कराएं स्विमिंग लोकल-18 से बातचीत में डॉ. नवरत्न गुप्ता ने बताया कि इस समय गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है, इसलिए लोग राहत पाने के लिए पानी का सहारा ले रहे हैं और स्विमिंग पूल जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि खासकर छोटे बच्चों के मामले में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि जिस स्विमिंग पूल में बच्चे नहा रहे हैं, वहां पानी की साफ-सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अगर पूल का पानी नियमित रूप से नहीं बदला जा रहा है तो यह बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. नहाने के दौरान पानी कान और मुंह के जरिए शरीर के अंदर जा सकता है, जिससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार बच्चे लंबे समय तक पानी में रहते हैं, जिसके बाद निमोनिया या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं. ऐसे में बच्चों को सीमित समय तक ही स्विमिंग पूल में रहने देना चाहिए. ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं डॉ. गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. बाहर से आने के तुरंत बाद एसी में बैठने से बचना चाहिए. साथ ही धूप में निकलते समय फुल बाजू के कपड़े पहनना बेहतर रहता है. अगर शरीर में दर्द हो, उल्टी-दस्त की शिकायत हो, लगातार बुखार बना रहे या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कई बार छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है. ऐसे में जितना ज्यादा पानी पिया जाएगा, उतना ही सेहत के लिए बेहतर रहेगा. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Meerut,Meerut,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

जज पवित्र नहीं, जूडिशियरी में भी घोर भ्रष्टाचार…NCERT की बात पर मचा...

होमताजा खबरदेश जज पवित्र नहीं, जूडिशियरी में भी भ्रष्टाचार…अब हाईकोर्ट ने लगा दी मुहर Last Updated:May 28, 2026, 08:36 IST न्‍यायपाल‍िका में भ्रष्‍टाचार होने की बात पर अब मद्रास हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है. हाईकोर्ट ने स्‍पष्‍ट कहा क‍ि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है, जज पवित्र गाय नहीं हैं. कुछ दिन पहले यही बात एनसीईआरटी ने अपने 8वीं कक्षा के स‍िलेबस में कही थी तो बवाल हो गया था और सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्‍त‍ि जताकर इसे हटवा द‍िया था. ख़बरें फटाफट न्‍यायपाल‍िका में भ्रष्‍टाचार को लेकर अब मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ा बयान द‍िया है. Corruption in Judiciary: न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. मद्रास हाईकोर्ट ने ज्यूडिशियरी में करप्शन की पुष्टि करते हुए बड़ा बयान दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार है और जज कोई पवित्र गाय नहीं हैं. कुछ दिन पहले एनसीईआरटी की किताबों में छपे न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चेप्टर को लेकर बवाल मच गया था. खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस अध्याय को शामिल किए जाने पर एनसीईआरटी की जमकर खिंचाई की थी और इसे तुरंत वापस लेने का आदेश दिया था. हालांकि अब खुद हाईकोर्ट ने इस बुराई को न केवल उभार दिया है बल्कि इसके मौजूद होने पर मुहर भी लगा दी है. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ पर दिए गए फैसले में अभिव्यक्ति की आजादी का बचाव करते हुए कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को नकारा नहीं जा सकता. कोर्ट ने कहा, “जजों को पवित्र गाय की तरह नहीं मानना चाहिए.” वेकेशन बेंच के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस वी लक्ष्मीनारायणन ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसपी भरुचा के पुराने सार्वजनिक बयानों और सुप्रीम कोर्ट के उन फैसलों का हवाला दिया जिनमें न्यायिक भ्रष्टाचार को माना गया है. कोर्ट ने कहा कि उच्च न्यायपालिका अपने अंदर की काली भेड़ यानि अवांछनीय व्यक्तियों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करती है. इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है. भ्रष्ट जज पहले भी थे और आज भी हैं. एनसीआरटी की इसी बात पर हुआ था बवाल बता दें कि अब मद्रास हाईकोर्ट ने जज और न्यायपालिका को लेकर भले ही यह कहा है कि यहां भी भ्रष्टाचार है लेकिन कुछ दिन पहले एनसीईआरटी ने अपनी कक्षा 8वीं की सामाजिक विज्ञान की किताबों में एक अध्याय जोड़ा था, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बात कही गई थी. जैसे ही यह चेप्टर सामने आया, इस पर बवाल मच गया और खुद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सीजेआई सूर्यकांत ने इसे न्यायपालिका की छवि खराब करने वाला और बच्चों के मन में नकारात्मकता पैदा करने वाला माना. जबकि एनसीईआरटी ने इस अध्याय में लंबित मामलों और पूर्व न्यायाधीशों के बयानों को भी शामिल किया था. यह मामला इतना बढ़ गया कि एनसीईआरटी को बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी और किताबों में से इस अध्याय को हटाना पड़ा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किताब की सभी भौतिक प्रतियों और डिजिटल संस्करणों को भी हटाना पड़ा. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Chennai,Tamil Nadu Source link

ताज़ा खबर

CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE | Siddaramaiah vs DK Shivkumar | सीएम...

होमताजा खबरदेश सीएम सिद्दारमैया का आज विदाई ब्रेकफास्‍ट, फिर 3 बजे दे सकते हैं इस्‍तीफा Last Updated:May 28, 2026, 07:36 IST CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्‍यमंत्री की कुर्सी को लेकर मचा घमासान अब थमने को है. सीएम सिद्दारमैया ने अब पद से इस्‍तीफा देने का मन बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिद्दारमै…और पढ़ें कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रही कुर्सी की रस्‍साकसी अब मुकाम तक पहुंचता दिख रहा है. (AI जेनरेटेड तस्‍वीर) CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा लिया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में चली कई दौर की मैराथन बैठकों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर पद छोड़ने का दबाव बनाया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने पर सहमति जता दी. बताया जा रहा है कि सिद्दारमैया ने शुरुआत में दो सप्ताह का समय मांगा था, ताकि वह जातीय जनगणना रिपोर्ट को कैबिनेट में पेश कर सकें, लेकिन पार्टी नेतृत्व तत्काल नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में था. कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें याद दिलाया कि 2023 में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ ढाई-ढाई साल के सत्ता साझेदारी फार्मूले पर सहमति बनी थी और सिद्दारमैया पहले ही तय अवधि से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ‘डेक्‍कन हेराल्‍ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने बंद कमरे में हुई बैठकों के दौरान सिद्दारमैया से कहा कि पार्टी की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पुराने वादे का सम्मान जरूरी है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में बताए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार) से संयुक्त और अलग-अलग बैठकें कर पार्टी एकता बनाए रखने की अपील की. बताया जाता है कि बैठक के दौरान सिद्दारमैया ने यह तर्क दिया कि 2025 में पद छोड़ने को लेकर कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ था, लेकिन राहुल गांधी अपने रुख पर कायम रहे. पार्टी नेतृत्व ने यह भी कहा कि सिद्दारमैया पहले ही आठ वर्षों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं, इसलिए अब दूसरे नेताओं को अवसर देने का समय है. सूत्रों के मुताबिक, बाद में सिद्दारमैया ने वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला से चर्चा की, जिन्होंने भी हाईकमान के निर्देश को मानने की सलाह दी. शाम को सिद्दारमैया ने ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर अपने करीबी सहयोगियों से मुलाकात की। कुछ मंत्रियों ने उन्हें जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी, लेकिन सिद्धारमैया ने साफ कहा कि वह अब और इंतजार नहीं करेंगे. सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया ने अपने सहयोगियों से कहा, ‘मैं शुरू से कहता आया हूं कि राहुल गांधी जब कहेंगे, मैं इस्तीफा दे दूंगा. अब जब उन्होंने कहा है, तो मैं तुरंत पद छोड़ दूंगा.’ कांग्रेस के लिए अहम कांग्रेस नेतृत्व इस फैसले को पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक नियंत्रण के लिहाज से अहम मान रहा है. 2014 के बाद कांग्रेस कई राज्यों में क्षेत्रीय नेताओं पर नियंत्रण बनाए रखने में संघर्ष करती रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता साझा करने के वादों के बावजूद नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो सका था. ऐसे में कर्नाटक में हाईकमान का यह कदम पार्टी के भीतर स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के फैसले सर्वोपरि होंगे. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: रणदीप सुरजेवाला ने सिद्दारमैया के इस्‍तीफा पर क्‍या बोले? सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे के संकेत तेज हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान का संदेश मिलने के बाद कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बातचीत की. बताया जा रहा है कि सुरजेवाला ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री गुरुवार को इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: आलाकमान के सख्‍त रुख के बाद सिद्दारमैया इस्‍तीफा देने को हुए तैयार सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़कर डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ करने को कहा है. इसके बाद सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट बैठक बुलाई. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धारमैया आज बाद में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक नेतृत्व परिवर्तन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: तो राज्‍यसभा जाएंगे सिद्दारमैया सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजकर उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने के विकल्प पर विचार कर रहा है. हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नेतृत्व परिवर्तन की खबरों से इनकार किया है, लेकिन दिल्ली में हुई मैराथन बैठकों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार का रास्ता साफ करने के लिए सम्मानजनक फॉर्मूला तलाश रही है. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजे जाने से कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव आसान हो सकता है, जबकि पार्टी राज्य में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: सिद्दारमैया की ब्रेकफास्‍ट पॉलिटिक्‍स, डीके शिवकुमार भी होंगे शामिल सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई अहम ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं. कांग्रेस नेतृत्व की दिल्ली बैठकों के बाद

ताज़ा खबर

top 5 best hotel in purnia best budget hotels ac non ac...

Last Updated:May 28, 2026, 06:31 IST Top 5 Best Hotel In Purnia: अगर आप पूर्णिया आते हैं और आप पूर्णिया के बस स्टैंड समीप आसपास रुकने के लिए अकेले या परिवार संग अच्छा और सस्ता होटल की तालाश कर रहे हैं जहां एसी और नॉन एसी कमरा आसानी से मिले तो इसके लिए आप पूर्णिया बस स्टैंड समीप सटे ये सब होटल जा सकते हैं या इस खबर से सम्पर्क कर किराया जान सकते हैं. देखे ये सभी होटल  पूर्णिया के बस स्टैंड समीप आवासीय होटल शिव शरण आपको सस्ते बजट पर ऐसी और नॉन एसी वाले कमरे आसानी से मिल जाएगा. दरअसल इस होटल के मालिक दीपक कुमार बताते हैं कि शिवशरण होटल पूर्णिया बस स्टैंड से महज 20 मीटर की दूरी पर विश्वकर्मा मंदिर वाली गली में स्थित है. इस होटल में एयर कंडीशन रूम डीलक्स रूम और सुपर डीलक्स रूम और नॉन एसी रूम भी उपलब्ध है. एयर कंडीशनर रूम का किराया कम से कम 1470 रुपए और अधिकतम 1680 रुपए तक किराये पर उपलब्ध है जबकि नॉन एसी रूम 1050 रुपए पर लोगों को आसानी से 24 घंटे के लिए उपलब्ध हो जाता है. वही इस होटल के लिए इंक्वारी के लिए आप दिये गये नंबर 7250167373 पर संपर्क कर विशेष जानकारी ले सकते हैं. पूर्णिया के बस स्टैंड के विकास मार्केट में स्थित होटल बेला कासा जो खूब फेमस होटल में गिना जाता है. वही इस होटल में आपको एसी और नॉन एसी स्पेशल डीलक्स और सुपर डीलक्स तक का कमरा आसानी से किराये पर मिलेगा. वही जानकारी देते हुए होटल मैनेजर मनोज डे बताते हैं कि इस होटल में रहने वाले मेहमानों के लिए कई खास सुविधाएं उपलब्ध है. साफ सफाई और हरियाली वातावरण के बीच इस होटल में लोगों को खूब मन लगता है. ऐसे में इस होटल में ऐसी कमरे की किराये की शुरुआत 1575 रुपए से लेकर सुपर डीलक्स कमरे का किराया 1890 तक उपलब्ध होता है. जबकि नॉन एसी कमरे का किराया 1260 रुपए प्रतिदिन है.वही यह तीन फ्लोर का यह होटल में लिफ्ट के साथ कई आधुनिक सुविधाएं और वाई-फाई फ्री सेवाएं भी उपलब्ध है हालांकि होटल की इंक्वारी के लिए आप 9162463665 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं. पूर्णिया बस स्टैंड के समीप होटल जय माता दी इंटरनेशनल स्थित है.वही इस होटल में आपको फुली एयर कंडीशनर रूम मिलेगा. दरअसल इस होटल पर पहुंचने के लिए आपको पूर्णिया के बस स्टैंड के सामने विकास मार्केट की तरफ जाना होगा जहां पर आपको होटल जय माता दी इंटरनेशनल मिलेगा. इस होटल में एयर कंडीशन रूम उपलब्ध है जानकारी देते हुए होटल मैनेजर गौरव सिंह बताते हैं कि इस होटल में फुली एयर कंडीशन रूम लोगों को कम से कम 1500 और अधिकतम 4500 रुपए तक उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति इंक्वारी के लिए 7763800369 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google पूर्णिया के बस स्टैंड से आर एन साह चौक समीप स्थित होटल होली डे इंटरनेशनल में आपको एयर कंडीशनर रूम सस्ते बजट पर उपलब्ध होगा. वही इस होटल के मैनेजर उत्तम सिंह बताते हैं कि इस होटल में क्लासिक, डीलक्स, प्रीमियम सहित अलग अलग रूम उपलब्ध है. वही इस होटल में आपको कम से कम ₹1600 से लेकर अधिकतम ₹5500 तक किराये पर वातानुकूलित कमरा के साथ हाइजैनिक और हरियाली वातावरण वाईफाई और लिफ्ट जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. वही इंक्वायरी के लिए आप 9570531111 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं. अगर आप भी पूर्णिया के बस स्टैंड के समीप सस्ता और आप अपने बजट के हिसाब से एयर कंडीशन वाला होटल ढूंढ रहे हैं तो आप पूर्णिया बस स्टैंड से महज 50 मीटर की दूरी पर 4 स्टार समीप होटल गोल्डन ट्यूलिप का रुख कर सकते हैं. दरअसल इस होटल में आपको पूर्ण रूप से एयर कंडीशन का मजा मिलेगा. वही जानकारी देते हुए होटल के मैनेजर अनिमेष कुमार कहते हैं इस होटल में कम से कम ₹2100 से और अधिकतम ₹8000 रुपए तक के रूम लोगों को उपलब्ध होता है.जबकि उन्होंने कहा कि होटल इंक्वारी नंबर 8292092555 पर संपर्क कर सकते हैं. पूर्णिया के बस स्टैंड के सामने होटल आदित्य मिलेगा.वही इस होटल में आपको एसी और नॉन एसी कमरा सस्ते बजट में मिलेगा.वही होटल के मैनेजर चंदन कुमार बताते हैं कि इस होटल में लोगों को रहने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध है. इस होटल के कमरों एयर कंडीशनर रूम का किराया कम से कम ₹1000 और अधिकतम 1600 है. जबकि नॉन एसी कमरे का किराया ₹200 से लेकर अधिकतम ₹1000 तक उपलब्ध है. हालांकि उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इंक्वारी करने के लिए 8757811495 पर संपर्क कर सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

IDM Alert | IMD Sandstrom Alert | Monsoon Alert | 80 KMPH...

होमफोटोदेश 80 KMPH की रफ्तार से तूफान, 19 राज्यों में भारी बारिश, IMD का वेदर अलर्ट Last Updated:May 27, 2026, 23:57 IST IMD Weather Prediction: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक भयंकर रूप लेने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 मई के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग भीषण लू की भट्टी में झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तबाही मचाने आ रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो छप्पर तक उड़ा सकती हैं. वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. पिछले 24 घंटों में जहां एक तरफ लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया, वहीं अब एक नए सिस्टम से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 28 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से लू का सिलसिला थमेगा, बल्कि धूल भरी आंधी और तूफानी हवाएं भी आ सकती हैं. हवाओं की गति इतनी तेज होगी कि कमजोर पेड़ और छप्पर उखड़ने का भारी खतरा है. राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 28 मई का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहने वाला है. आईएमडी के स्पष्ट आंकड़ों के अनुसार, इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. यह आंधी इतनी तेज होगी कि कच्चे मकानों और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके साथ ही इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है, जो भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी. रेगिस्तानी राज्य राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में जानलेवा सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 मई को हल्की बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इससे दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस और सूखी गर्मी का कहर जारी रहेगा. Add News18 as Preferred Source on Google उत्तर प्रदेश के मौसम में फिलहाल सबसे ज्यादा विरोधाभास देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी में 28 मई को भीषण लू का रेड अलर्ट जारी है, लेकिन दोपहर बाद यहां 60-80 KMPH की रफ्तार से ‘थंडरस्क्वाल’ और धूलभरी आंधी चलने का भी अनुमान है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का प्रभाव लगातार बना रहेगा. दिन में आसमान से बरसती आग और शाम को तूफानी हवाओं का यह ‘डबल अटैक’ यूपी के लोगों की अग्निपरीक्षा लेगा. मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लू से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन राज्यों में आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय यहां का मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देंगे.<br />मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लू से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन राज्यों में आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय यहां का मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देंगे. पूर्वी भारत के लिए 28 मई का मौसम राहत की फुहारें लेकर आ रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.<br />पूर्वी भारत के लिए 28 मई का मौसम राहत की फुहारें लेकर आ रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से मेहरबान है. पश्चिम असम, मेघालय और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी. दक्षिण भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. 28 मई को केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी लू (Heatwave) का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे वहां के निवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश संभव है. रात के समय ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी. पर्यटकों के लिए यह मौसम अनुकूल है, लेकिन अचानक होने वाली बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

isro moon discovery 2026। lunar south pole water। नासा हाथ मलता रहा,...

दुनिया की सबसे अमीर स्पेस एजेंसी नासा बस हाथ मलता रह गया और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने एक बार फिर चुपचाप बाजी मार ली है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित उस खौफनाक और घने अंधेरे से भरे फॉस्टिनी क्रेटर के नीचे जहां अरबों सालों से सूरज की एक किरण तक नहीं पहुंची है, चंद्रयान-2 के खोजी रडार ने एक ऐसा महा-खजाना ढूंढ निकाला है जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. इसरो को इस बेहद रहस्यमयी गड्ढे की गहराई में पानी की बर्फ का एक विशाल भंडार मिला है, जिसे चांद का पेट्रोल’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. दरअसल, यह सिर्फ पीने का पानी नहीं बल्कि भविष्य में चांद पर बसने की दिशा में बेहद अहम चीज है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चार ऐसे गड्ढों (क्रेटर्स) का पता लगाया है, जहां हमेशा अंधेरा रहता है. चंद्रयान-2 लूनर ऑर्बिटर के रडार डेटा का एनालिसिस करने के बाद वैज्ञानिकों को इन गड्ढों की सतह के नीचे पानी की बर्फ होने के पुख्ता संकेत मिले हैं. जांचे गए क्रेटर्स में से, फॉस्टिनी क्रेटर के भीतर 1.1 किलोमीटर (0.7 मील) का एक ऐसा क्षेत्र मिला है जो पूरी तरह से धूप और हानिकारक रेडिएशन से सुरक्षित है. इस हिस्से में रडार सिग्नेचर और सतह की बनावट से बर्फ दबी होने के सबसे मजबूत सबूत मिले हैं. इसरो के आधिकारिक बयान के अनुसार, “ये निष्कर्ष चंद्र ध्रुवीय वाष्पशील पदार्थों के वितरण में महत्वपूर्ण नई अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं. भविष्य के चंद्र अन्वेषण मिशनों के लिए इसके गंभीर मायने हैं, जिसमें भविष्य में लैंडिंग और इन-सिटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन (In-situ Resource Utilization – स्थानीय संसाधनों का वहीं उपयोग) गतिविधियों के लिए संभावित बर्फ-युक्त क्षेत्रों की पहचान शामिल है.” यह पूरी खोज चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगे डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार (DFSAR) के ऑब्जर्वेशन पर आधारित है, जो चंद्रमा की सतह के नीचे तक झांकने में सक्षम एक माइक्रोवेव इमेजिंग उपकरण है. इस खोज की 5 मुख्य बातें • चार अंधेरे गड्ढों में बर्फ के संकेत: चंद्रयान-2 के रडार डेटा ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास हमेशा अंधेरे में रहने वाले (Permanently Shadowed) चार प्रमुख क्रेटर्स के नीचे दबी हुई बर्फ का पता लगाया है.• फॉस्टिनी क्रेटर में सबसे मजबूत सबूत: जांच किए गए क्षेत्रों में से फॉस्टिनी क्रेटर के अंदर 1.1 किलोमीटर का एक ऐसा इलाका मिला है, जहां धूप और रेडिएशन न पहुंचने के कारण बर्फ सुरक्षित रूप से जमी हुई है.• DFSAR तकनीक का कमाल: यह पूरी खोज चंद्रयान-2 के विशेष उपकरण ‘डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (DFSAR) की मदद से संभव हो सकी है, जो माइक्रोवेव तरंगों के जरिए चंद्र सतह के भीतर तक की मैपिंग कर सकता है.• पहले के दावों को मिला मजबूत आधार: इससे पहले भी चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं (Water Molecules) और हाइड्रॉक्सिल (Hydroxyl) की मौजूदगी दर्ज की थी. नया डेटा अब सतह के नीचे छिपे बड़े भंडारों की पुष्टि करता है.• भविष्य के मिशनों का बदलेगा रास्ता: इसरो ने अब चंद्र ध्रुवों के हाई-रिझॉल्यूशन वाले नक्शे तैयार कर लिए हैं. ये मैप आने वाले समय में इंसानी बस्तियां बसाने और स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग साइट चुनने में गेम-चेंजर साबित होंगे. सवाल-जवाब चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह के नीचे छिपे पानी का पता कैसे लगाया, जबकि वह खुद ऊपर चक्कर काट रहा है? इसके लिए चंद्रयान-2 में लगे ‘डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (DFSAR) उपकरण का इस्तेमाल किया गया. यह उपकरण विशेष माइक्रोवेव किरणें नीचे भेजता है, जो चंद्रमा की सूखी धूल भरी सतह को भेदकर नीचे तक चली जाती हैं. जब ये किरणें नीचे दबी बर्फ से टकराकर वापस ऑर्बिटर के पास आती हैं, तो उनके सिग्नेचर बदल जाते हैं, जिससे सतह के नीचे छिपी चीजों का पता चल जाता है. फॉस्टिनी (Faustini) क्रेटर में बर्फ इतने सुरक्षित रूप से कैसे बची रह सकती है? फॉस्टिनी क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के उस हिस्से में है जिसे ‘परमानेंटली शैडोएड रीजन’ (PSR) कहा जाता है. यहां गड्ढों की गहराई और स्थिति ऐसी है कि अरबों सालों से सूरज की सीधी रोशनी कभी नहीं पड़ी. धूप और घातक कॉस्मिक रेडिएशन न होने के कारण यहां का तापमान हमेशा बेहद कम (माइनस में) रहता है, जिससे पानी बर्फ के रूप में सुरक्षित जमा हुआ है. इसरो की इस खोज से भविष्य के चंद्र मिशनों (जैसे चंद्रयान-4 या नासा के आर्टेमिस) को क्या सीधा फायदा होगा? इस खोज के बाद इसरो ने उच्च-क्षमता वाले पोलर मैप (ध्रुवीय नक्शे) तैयार किए हैं. इससे नासा और इसरो जैसे संगठनों को यह सटीक जानकारी मिल जाएगी कि चांद पर अपने लैंडर और अंतरिक्ष यात्रियों को कहां उतारना है. इन नक्शों की मदद से वैज्ञानिक सीधे उसी 1.1 किलोमीटर वाले क्षेत्र के पास लैंडिंग कर सकते हैं जहां पानी आसानी से उपलब्ध हो सके. क्या चांद पर मिलने वाले पानी का इस्तेमाल रॉकेट ईंधन के रूप में भी किया जा सकता है? हां, यह इस खोज का सबसे क्रांतिकारी पहलू है. पानी ($H_2O$) को इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के जरिए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में अलग किया जा सकता है. लिक्विड हाइड्रोजन और लिक्विड ऑक्सीजन को मिलाकर दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट ईंधन (क्रायोजेनिक फ्यूल) बनता है. इससे चांद से ही दूसरे ग्रहों के लिए रॉकेट लॉन्च करना संभव हो जाएगा. Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों पर मेहरबान होंगे देव गुरु बृहस्पति, करियर में आएगा...

Last Updated:May 28, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 28 May 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. परिवार में प्यार और तालमेल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. संतुलित और पौष्टिक आहार आपके दिन को और बेहतर बनाएगा. आज मीन राशि वालों के लिए दिन नई उम्मीदों और उपलब्धियों की सौगात लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आपकी लगन का सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में सफलता के दरवाजे खोलेंगी. धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं. आत्मविश्वास और उत्साह के दम पर आप मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से अपने पक्ष में कर सकते हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. पार्टनर के साथ बेहतर बातचीत से संबंध और गहरे होंगे. ज्येष्ठ माह का गुरुवार यानि आज का दिन आपके लिए खुशियां और सौभाग्य लेकर आया है. मीन राशि वालों का करियर राशिफलआज मीन राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और टीम के साथ बेहतर सामंजस्य सफलता की कुंजी बनेगा. सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे काम आसानी और समय पर पूरे होंगे. आपका शांत और सकारात्मक स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ने के साथ कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलआज मीन राशि के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार संभावनाएं लेकर आया है. बिजनेस में नई योजनाएं आकार ले सकती हैं और कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी. किसी करीबी व्यक्ति या भरोसेमंद साझेदार का सहयोग बड़ी सफलता का कारण बन सकता है. लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और कोई खास अवसर या सौदा आपके कारोबार को नई पहचान और तरक्की की राह पर आगे बढ़ा सकता है. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से राहत और ऊर्जा लेकर आएगा. शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और लंबे समय से चल रही परेशानियों में सुधार महसूस हो सकता है. संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से ताकत और बढ़ेगी. दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. बच्चों की सेहत भी सामान्य रहेगी. कुल मिलाकर आज स्वास्थ्य को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और आप खुद को ज्यादा सक्रिय व संतुलित महसूस करेंगे. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर खुशखबरी भरा दिन रहने के संकेत हैं. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं और करीबी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए निवेश के मौके भी सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. समझदारी से लिया गया फैसला आने वाले समय में आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकता है. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में खुशियों की बहार लेकर आएगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी, जिससे आपसी तालमेल और मजबूत होगा. लव लाइफ वालों के लिए समय रोमांटिक रहेगा और साथी संग बिताए पल यादगार बनेंगे. सिंगल लोगों के लिए भी दिन खास संकेत दे रहा है, किसी खास से मुलाकात या नया रिश्ता शुरू होने की संभावना बन सकती है, जो दिल को खुश कर देगा. मीन राशिफल वाले जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 3 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं. वे आज गुरु देव के मंत्रों का जाप करें. उसके बाद गरीबों को पिली वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

पैरीमैच, IPL सट्टेबाजी से जमीन घोटाले तक… ED का चौतरफा प्रहार, कैश-लग्जरी...

मुंबई/नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई जोनल ऑफिस ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत साइप्रस स्थित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘पैरीमैच’ के मामले में चल रही जांच के हिस्से के रूप में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, दमन और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर तलाशी अभियान चलाए. तलाशी के दौरान ईडी द्वारा लगभग 1.56 करोड़ रुपए की चल संपत्ति जब्त की गई, जिसमें लगभग 1.2 करोड़ रुपए की नकदी भी शामिल है. इसके अलावा, विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 3.8 करोड़ रुपए की राशि को फ्रीज कर दिया गया है. तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. ईडी ने मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में पैरीमैच के खिलाफ दर्ज एआआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. इस एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि पैरीमैच ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को धोखा दिया जा रहा था. जांच से अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर ठगा और एक साल में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. अब तक की जांच से पता चला है कि पैरीमैच और उसके सहयोगियों ने यूजर्स के पैसे इकट्ठा करने, उन्हें घुमाने और ट्रांसफर करने के लिए ‘म्यूल अकाउंट्स’, पेमेंट बिचौलियों और वित्तीय समावेशन चैनलों का एक जटिल नेटवर्क अपनाया था. कुछ मामलों में, यूजर्स द्वारा पैसे निकालने की प्रक्रिया बिना किसी सीधे बाहरी भुगतान के पूरी की गई यानी, प्लेटफॉर्म द्वारा नियंत्रित खातों से कोई सीधा भुगतान नहीं किया गया. इसके बजाय, अन्य यूजर्स द्वारा जमा की गई राशि को सीधे पैसे निकालने वाले यूजर के बैंक खाते या यूपीआई-आईडी में कई किस्तों में भेजा गया. ऐसा करके, उन्होंने पैसे के असली रास्ते को छिपाया और सीधे भुगतान के जुड़ाव से बचने की कोशिश की. जांच ​​में यह भी पता चला है कि यूजर्स द्वारा जमा और निकाले गए पैसे को सॉफ्टवेयर, फिनटेक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी संस्थाओं के नाम पर खोले गए कई करंट खातों के जरिए भेजा गया था. ये संस्थाएं असल में वैध व्यावसायिक गतिविधियों में भी शामिल थीं. आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल यूजर्स के पैसे जमा करने और ‘वेंडर पेमेंट्स’ (विक्रेता भुगतान), व्यावसायिक लेन-देन और ‘पेमेंट गेटवे सेवाओं’ की आड़ में भुगतान के लिए किया गया था. तलाशी से यह भी पता चला है कि प्लेटफॉर्म से जुड़े भुगतान करने और पैसे के लेन-देन के लिए ‘बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट’ (बीसी) नेटवर्क, मोबाइल मनी ट्रांसफर एजेंटों, ‘ग्राहक सेवा केंद्रों’, ‘नकद प्रबंधन सेवाओं’ (सीएमएस), स्थानीय किराना दुकानों और खुदरा दुकानों का भी दुरुपयोग किया गया था. जांच में एक ऐसी बहु-स्तरीय व्यवस्था का भी खुलासा हुआ है, जिसमें यूजर्स के पैसे को ‘बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट’ (बीसी) नेटवर्क के तहत काम करने वाले खुदरा विक्रेताओं/ग्राहक सेवा केंद्रों के जरिए भेजा गया था. कुछ एजेंट्स ने कथित तौर पर सीएमएस चैनलों के जरिए मिले कैश को दूसरी तरफ मोड़ दिया और उसे पैरीमैच यूजर्स द्वारा जमा की गई रकम से किए गए आरटीजीएस ट्रांसफर के साथ एडजस्ट कर दिया. इस तरह, फंड्स के असली सोर्स और उनके आने-जाने के रास्ते को छिपा दिया गया. इस तरह के कैश फंड्स को बाद में हवाला चैनलों के जरिए भारत से बाहर भेज दिया गया. आगे की जांच से पता चला है कि पैरीमैच ने ‘पैरीमैच स्पोर्ट्स’ और ‘पैरीमैच न्यूज’ नामों के तहत सरोगेट विज्ञापनों के जरिए अपने बेटिंग प्लेटफॉर्म का जोरदार प्रचार किया. दूसरी बेटिंग वेबसाइटों के उलट, पैरीमैच ने हाइपरलोकल मार्केटिंग पर फोकस किया. इसके तहत उसने भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में लोकल क्रिकेट लीग की टीमों को स्पॉन्सर किया, साथ ही हॉकी और फुटबॉल टूर्नामेंट को भी स्पॉन्सर किया. जांच में यह भी पता चला है कि इस प्लेटफॉर्म ने बेटिंग से जुड़े विज्ञापनों को प्रमुख क्विक-कॉमर्स ऐप्स के जरिए प्रमोट किया और नए यूजर्स को आकर्षित करने और उन्हें प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किराने के सामान की डिलीवरी के साथ प्रमोशनल सामग्री भी बांटी. ये विज्ञापन यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करते समय और ऑर्डर देते समय खास रणनीति के तहत दिखाए जाते थे, ताकि नए यूजर्स को प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित किया जा सके और उन्हें प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके. ईडी ने इस मामले में अब तक 112 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है. वहीं, आगे की जांच अभी जारी है. अवैध आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धारा 17 के तहत तलाशी अभियान चलाया. यह अभियान पूरी रात जारी रहा, और गुवाहाटी व तिनसुकिया (असम) के साथ-साथ नई दिल्ली में स्थित कई ठिकानों पर छापे मारे गए. ये तलाशी एक बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट और उससे कमाए गए ‘अपराध से प्राप्त धन’ की लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई थी. ईडी ने गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. यह एफआईआर दीपेश बजोरिया, रौनक बजोरिया, राजेश जैन और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 और असम गेम एंड बेटिंग एक्ट, 1970 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराधों के लिए दर्ज की गई थी. इसके बाद 30 मार्च को ईसीआईआर में एक परिशिष्ट जोड़ा गया. इसमें तिनसुकिया पुलिस स्टेशन द्वारा विकास बेरिया, नितिन बेरिया, सुप्रित बिस्वास और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई दो और एफआईआर को शामिल किया गया. ये एफआईआर एक-दूसरे से जुड़े सिंडिकेट द्वारा चलाए जा रहे इसी तरह के अवैध आईपीएल सट्टेबाजी अभियानों से संबंधित थीं. जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैचों पर एक सुव्यवस्थित, पदानुक्रमित और तकनीकी रूप से सक्षम अवैध सट्टेबाजी और जुआ रैकेट चला रहे थे. सट्टे की बोलियां मोबाइल फोन के जरिए मांगी व स्वीकार की जाती थीं और उनका निपटारा किया जाता था. इसके लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और विदेशों में स्थित ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था. सट्टेबाजी से प्राप्त धन नकद के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों (यूपीआई/बैंक ट्रांसफर) से प्राप्त और वितरित किया जाता था. इसके बाद, इस पैसे को गुवाहाटी, तिनसुकिया और दिल्ली में फैले परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के

ताज़ा खबर

PM Modi to Attend G7 Summit : मैक्रों के बुलावे पर फ्रांस...

होमताजा खबरदेश मैक्रों के बुलावे पर फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, अरसे बाद ट्रंप से मुलाकात संभव Last Updated:May 28, 2026, 00:06 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 15 से 17 जून तक फ्रांस में होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जहां पूरी दुनिया की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी संभावित महामुलाकात पर टिकी हैं. मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और अमेरिकी टैरिफ विवाद के बाद दोनों नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी के बाद ये पहला ऐसा बड़ा मंच होगा जहां दोनों साथ दिख सकते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी फ्रांस के नीस और पेरिस का दौरा करने के बाद स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर भी जाएंगे, जो 1993 में राजनयिक संबंध बनने के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा. G7 में शामिल होंगे पीएम मोदी नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान पूरी दुनिया की नजरें फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में होने वाले 52वें G7 समिट पर टिकी होंगी. इस पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर हो रही है. पिछले कुछ समय में टैरिफ और रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर दोनों नेताओं के रिश्तों में जो थोड़ी दूरियां आई थीं, उसके बाद ये दोनों बड़े नेता अरसे बाद पहली बार एक-दूसरे के सामने होंगे. G7 समिट में ट्रंप और मोदी का आमना-सामना पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आखिरी आमने-सामने की मुलाकात फरवरी 2025 में हुई थी. उसके बाद से दोनों नेताओं ने फोन पर कई बार बात तो की लेकिन रिश्तों में जमी कड़वाहट कम नहीं हुई. मई 2025 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ तो ट्रंप ने बिना मांगे बीच में कूदते हुए मध्यस्थता का दावा ठोक दिया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ लगा दिया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक जंग छिड़ गई थी. अब फ्रांस का यह G7 समिट दोनों नेताओं के लिए अपनी तल्खी को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है. मैक्रों का खास न्योता और रूबियो की फेल कूटनीति? फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को इस 52वें G7 शिखर सम्मेलन में एक ‘आउटरीच पार्टनर’ के रूप में खास तौर पर इनवाइट किया है. ये समिट 15 से 17 जून तक चलने वाला है, जहां दुनिया के सबसे ताकतवर देश जुट रहे हैं. वैसे, कुछ समय पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी भारत आए थे ताकि बिगड़े रिश्तों को पैच-अप किया जा सके लेकिन कूटनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनका वह दौरा कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. उस दौरे में सिर्फ क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर ही थोड़ी-बहुत बात आगे बढ़ पाई थी. ऐसे में अब सीधे मोदी और ट्रंप की संभावित मुलाकात ही दोनों देशों के रिश्तों की असली दिशा तय करेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर युद्ध तक का खेल इस बार का G7 आउटरीच सत्र बेहद गरमा-गरम रहने वाला है, क्योंकि इसमें उन मुद्दों पर चर्चा होगी जो पूरी दुनिया का भविष्य तय कर रहे हैं. इस महामंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नियम-कायदों से लेकर क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन, देशों के बीच चल रहे व्यापार विवाद और पर्यावरण में आ रहे बदलावों पर बात होगी. इतना ही नहीं, यूक्रेन और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में मचे भीषण युद्ध और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी भारत अपनी मजबूत आवाज बुलंद करेगा. दुनिया जानती है कि इन वैश्विक संकटों का हल भारत की भागीदारी के बिना मुमकिन नहीं है. स्लोवाकिया में पहली बार कदम रखेंगे कोई भारतीय पीएम फ्रांस के नीस और पेरिस का दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी एक नया इतिहास रचने के लिए स्लोवाकिया रवाना होंगे. साल 1993 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बनने के बाद यह पिछले 33 सालों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी. आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी भारत आए थे और उन्होंने पीएम मोदी को अपने देश आने का न्योता दिया था. दोनों देशों के बीच व्यापार अब 1.3 अरब यूरो की भारी-भरकम रकम को पार कर चुका है और यह दौरा इस दोस्ती को एक नए लेवल पर ले जाएगा. भारत का यूरोप में बढ़ता दबदबा भारत और स्लोवाकिया के बीच सिर्फ बातचीत नहीं हो रही है, बल्कि जमीन पर बड़ा बिजनेस चल रहा है. दोनों देश ऑटोमोबाइल, रक्षा (डिफेंस), इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे बड़े सेक्टर्स में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी का यह दौरा असल में यूरोप के साथ भारत की बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक ताकत का सबसे बड़ा सबूत है. पिछले कुछ महीनों में मोदी ने नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के बड़े नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें की हैं, जिससे साफ है कि भारत अब यूरोप की राजनीति का एक बेहद अहम खिलाड़ी बन चुका है. About the Author Utkarsha Srivastava Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top